Uttarakhand और Himachal में लगातार हो रही Heavy Rain से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। Cloudburst, Landslide और Flood की वजह से लोगों की ज़िंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। IMD (मौसम विभाग) ने अगले 48 घंटे के लिए High Alert जारी किया है।
चमोली में Cloudburst, 7 लोग लापता
Uttarakhand के चमोली जिले के नंदानगर घाट में 17 सितंबर की रात बादल फट गया। कुंटरी लंगाफली वार्ड में 6 घर मलबे में दब गए और 7 लोग लापता हो गए। SDRF और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
मसूरी में 2500 Tourist फंसे
देहरादून और मसूरी क्षेत्र में लगातार बारिश से सड़कें टूट गई हैं। मसूरी में लगभग 2500 पर्यटक फंसे हुए हैं। प्रशासन उन्हें वैकल्पिक मार्ग से सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है।
हिमाचल में 419 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में इस Monsoon Season ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। Landslide और Flood की वजह से कई घर टूट गए हैं और सड़कें बाधित हैं।
IMD Weather Alert
- अगले 48 घंटे तक Uttarakhand और Himachal में Heavy Rain जारी रहने की संभावना है।
- सितंबर के आखिरी हफ्ते और अक्टूबर की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area बनने की आशंका है।
- इससे West Bengal, Odisha, Jharkhand, Eastern Madhya Pradesh और Eastern UP में 2-3 दिन तक तेज बारिश हो सकती है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
