अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी एक बार फिर हाई अलर्ट पर है। व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग की घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी। खास बात यह रही कि घटना के समयअमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump व्हाइट हाउस परिसर के अंदर मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर व्हाइट हाउस के बेहद करीब पहुंच गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर हालात तेजी से बिगड़ गए। इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने फौरन एक्शन लिया और जवाबी फायरिंग में संदिग्ध को ढेर कर दिया।
घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। इस घटना ने अमेरिका की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में शामिल व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Ivanka Trump को धमकी के बाद बढ़ी चिंता
हाल ही में Ivanka Trump को भी जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया था कि एक संदिग्ध व्यक्ति ट्रम्प परिवार को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। इसके बाद ट्रम्प परिवार की सुरक्षा पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई थी।
ऐसे माहौल में व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि मारा गया संदिग्ध किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा था या अकेले काम कर रहा था।
America में Political Leaders की Security बड़ा मुद्दा
अमेरिका में पिछले कुछ समय से राजनीतिक नेताओं और हाई-प्रोफाइल लोगों को धमकियां मिलने के मामले बढ़े हैं। राष्ट्रपति चुनावों के माहौल और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। व्हाइट हाउस के पास हुई यह घटना बताती है कि खतरा कितना गंभीर हो सकता है।
फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
