आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में रोजगार और मुआवजे की मांग, फ्लाई ऐश से 8 एकड़ खेत बर्बाद होने की शिकायतBREAKINGप्रदेशबिलासपुर में पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर कार्रवाई, 8 बुलेट समेत 20 वाहन जब्तBREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन, 5 हजार से ज्यादा लोग जुटे; संतों ने कहा- प्रतिमा हटाई तो 50 हजार भक्त आएंगेBREAKINGबिज़नेसSensex-Nifty में Recovery: 400 अंक चढ़ा Sensex, 23,200 के ऊपर Nifty; FMCG Shares चमकेBREAKINGबिज़नेसRussia Oil पर US का बड़ा दबाव: भारत पर 100% Tariff का खतरा, Export से लेकर Trade तक असरBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America में कवरेज के दौरान NBC का न्यूज हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौतBREAKINGBreaking NewsArabian Sea में India-Pakistan Warships की टक्कर, 15 साल पुरानी घटना फिर चर्चा मेंBREAKINGदेश-हरपलJantar Mantar Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बदलने की मांग ठुकराई, जांच रहेगी जारीBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में रोजगार और मुआवजे की मांग, फ्लाई ऐश से 8 एकड़ खेत बर्बाद होने की शिकायतBREAKINGप्रदेशबिलासपुर में पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर कार्रवाई, 8 बुलेट समेत 20 वाहन जब्तBREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन, 5 हजार से ज्यादा लोग जुटे; संतों ने कहा- प्रतिमा हटाई तो 50 हजार भक्त आएंगेBREAKINGबिज़नेसSensex-Nifty में Recovery: 400 अंक चढ़ा Sensex, 23,200 के ऊपर Nifty; FMCG Shares चमकेBREAKINGबिज़नेसRussia Oil पर US का बड़ा दबाव: भारत पर 100% Tariff का खतरा, Export से लेकर Trade तक असरBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America में कवरेज के दौरान NBC का न्यूज हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौतBREAKINGBreaking NewsArabian Sea में India-Pakistan Warships की टक्कर, 15 साल पुरानी घटना फिर चर्चा मेंBREAKINGदेश-हरपलJantar Mantar Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बदलने की मांग ठुकराई, जांच रहेगी जारी

NE

News Elementor

Banner

बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में रोजगार और मुआवजे की मांग, फ्लाई ऐश से 8 एकड़ खेत बर्बाद होने की शिकायत

Table of Content

बिलासपुर। जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान मजदूरी भुगतान, मुआवजा, रोजगार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने जिंदल पावर एंड स्टील कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, फ्लाई ऐश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने और सरकारी दस्तावेज जारी कराने की मांग रखी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिंदल कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

ग्राम गोड़ाडीह के संतनु कुमार कुर्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जिंदल पावर एंड स्टील कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया जा चुका है।

ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी ने स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक बेरोजगार युवाओं को अपेक्षा के अनुरूप रोजगार नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

फ्लाई ऐश से किसानों के खेतों में घुसी राखड़, 7-8 एकड़ फसल बर्बाद

मस्तुरी तहसील क्षेत्र के सतीश पाल सहित कुछ किसानों ने फ्लाई ऐश से फसल बर्बाद होने की शिकायत की। किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत जयरामनगर खैरा बस्ती के कमल सोनी और दिलहरण यादव द्वारा चूना पत्थर की खदान में राखड़ की पटाई की गई थी।

किसानों का आरोप है कि राखड़ का उचित रखरखाव नहीं किया गया। बारिश के दौरान फ्लाई ऐश बहकर उनके खेतों में पहुंच गई, जिससे धान की फसल को भारी नुकसान हुआ।

किसानों के अनुसार, राखड़ भरने से करीब 7 से 8 एकड़ जमीन और फसल प्रभावित हुई है। इससे उनके सामने खेती करने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने नुकसान का उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राजस्व रिकॉर्ड में 9 नाम होने से धान बेचने में परेशानी

मस्तुरी तहसील के ग्राम इटवा निवासी रामेश्वर यादव ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन राजस्व रिकॉर्ड में 9 लोगों के नाम दर्ज है। इसके कारण उनके नाम से एग्रीटेक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है और वह धान बेचने में असमर्थ हैं।

कलेक्टर ने तहसीलदार मस्तुरी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं, रतनपुर तहसील के ग्राम सीस निवासी रामभाऊ डिक्सेना ने बारिश में मकान गिरने के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

नाली निर्माण की मजदूरी में गड़बड़ी का आरोप

जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत देवरीकला के ग्रामीणों ने वर्ष 2025-26 में कराए गए नाली निर्माण कार्य की मजदूरी के भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की मजदूरी का भुगतान सरपंच ने अपने और अपने परिचितों के नाम पर कर दिया। शिकायत पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 6-7 महीने से चक्कर लगाने का आरोप

सकरी तहसील के ग्राम समडील निवासी कुंजबिहारी अनंत ने शिकायत की कि उनकी बेटी अंजना कुमारी के विवाह प्रमाण पत्र और उनकी मां पूना बाई अनंत के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ग्राम सचिव पिछले 6 से 7 महीनों से टालमटोल कर रहा है।

उन्होंने दोनों प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की, ताकि संबंधित जरूरी कार्य पूरे किए जा सकें।

सर्वेयर के काम का 18,730 रुपये भुगतान नहीं मिलने की शिकायत

कोटा क्षेत्र के भारत सिंह ने सर्वेयर के काम के 18,730 रुपये का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भुगतान से संबंधित दस्तावेज तहसील कार्यालय में जमा किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

उन्होंने कलेक्टर से लंबित भुगतान दिलाने की मांग की। जनदर्शन में सामने आई शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में रोजगार और मुआवजे की मांग, फ्लाई ऐश से 8 एकड़ खेत बर्बाद होने की शिकायत

बिलासपुर। जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान मजदूरी भुगतान, मुआवजा, रोजगार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने जिंदल पावर एंड स्टील कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, फ्लाई ऐश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने और सरकारी दस्तावेज जारी कराने की मांग रखी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिंदल कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग ग्राम गोड़ाडीह के संतनु कुमार कुर्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जिंदल पावर एंड स्टील कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया जा चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी ने स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक बेरोजगार युवाओं को अपेक्षा के अनुरूप रोजगार नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फ्लाई ऐश से किसानों के खेतों में घुसी राखड़, 7-8 एकड़ फसल बर्बाद मस्तुरी तहसील क्षेत्र के सतीश पाल सहित कुछ किसानों ने फ्लाई ऐश से फसल बर्बाद होने की शिकायत की। किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत जयरामनगर खैरा बस्ती के कमल सोनी और दिलहरण यादव द्वारा चूना पत्थर की खदान में राखड़ की पटाई की गई थी। किसानों का आरोप है कि राखड़ का उचित रखरखाव नहीं किया गया। बारिश के दौरान फ्लाई ऐश बहकर उनके खेतों में पहुंच गई, जिससे धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। किसानों के अनुसार, राखड़ भरने से करीब 7 से 8 एकड़ जमीन और फसल प्रभावित हुई है। इससे उनके सामने खेती करने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने नुकसान का उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजस्व रिकॉर्ड में 9 नाम होने से धान बेचने में परेशानी मस्तुरी तहसील के ग्राम इटवा निवासी रामेश्वर यादव ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन राजस्व रिकॉर्ड में 9 लोगों के नाम दर्ज है। इसके कारण उनके नाम से एग्रीटेक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है और वह धान बेचने में असमर्थ हैं। कलेक्टर ने तहसीलदार मस्तुरी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, रतनपुर तहसील के ग्राम सीस निवासी रामभाऊ डिक्सेना ने बारिश में मकान गिरने के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। नाली निर्माण की मजदूरी में गड़बड़ी का आरोप जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत देवरीकला के ग्रामीणों ने वर्ष 2025-26 में कराए गए नाली निर्माण कार्य की मजदूरी के भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की मजदूरी का भुगतान सरपंच ने अपने और अपने परिचितों के नाम पर कर दिया। शिकायत पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 6-7 महीने से चक्कर लगाने का आरोप सकरी तहसील के ग्राम समडील निवासी कुंजबिहारी अनंत ने शिकायत की कि उनकी बेटी अंजना कुमारी के विवाह प्रमाण पत्र और उनकी मां पूना बाई अनंत के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ग्राम सचिव पिछले 6 से 7 महीनों से टालमटोल कर रहा है। उन्होंने दोनों प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की, ताकि संबंधित जरूरी कार्य पूरे किए जा सकें। सर्वेयर के काम का 18,730 रुपये भुगतान नहीं मिलने की शिकायत कोटा क्षेत्र के भारत सिंह ने सर्वेयर के काम के 18,730 रुपये का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भुगतान से संबंधित दस्तावेज तहसील कार्यालय में जमा किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से लंबित भुगतान दिलाने की मांग की। जनदर्शन में सामने आई शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बिलासपुर में पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर कार्रवाई, 8 बुलेट समेत 20 वाहन जब्त

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के जरिए तेज आवाज निकालकर लोगों में दहशत फैलाने वाले बाइकर्स के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने 8 बुलेट सहित कुल 20 वाहनों को जब्त किया। सभी वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजे जा रहे हैं। कई प्रमुख चौराहों पर चलाया गया जांच अभियान एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिमा तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस को कई वाहनों में नियमों का उल्लंघन मिला। इनमें मॉडिफाइड साइलेंसर, बुलेट में प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और स्टाइलिश नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन शामिल थे। जांच के दौरान 20 वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस सभी मामलों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। पटाखों जैसी आवाज से लोगों को होती है परेशानी यातायात पुलिस के अनुसार, मॉडिफाइड साइलेंसर से अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज निकलती है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ राहगीरों में डर और बेचैनी की स्थिति पैदा हो सकती है। पुलिस ने बताया कि तेज आवाज का बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। साइलेंसर बेचने वाली दुकानों पर भी होगी कार्रवाई एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकानों और एजेंसियों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और उन्हें नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे साइलेंसर की बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित दुकानदारों और एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान डीएसपी शिवचरण परिहार और उनकी टीम द्वारा चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें।

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन, 5 हजार से ज्यादा लोग जुटे; संतों ने कहा- प्रतिमा हटाई तो 50 हजार भक्त आएंगे

उज्जैन। सराफा बाजार स्थित खड़े हनुमान मंदिर को मार्ग चौड़ीकरण के दौरान यथास्थान बनाए रखने की मांग को लेकर बुधवार को सकल हिंदू समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। मंदिर से कंठाल चौराहे तक करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में हजारों श्रद्धालु जुटे। इस दौरान साधु-संतों ने भक्तों को मंदिर की प्रतिमा को उसी स्थान पर बनाए रखने और भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया। आयोजन में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इनमें साधु-संतों के साथ महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात रही। संतों ने दिलाई मंदिर को यथास्थान रखने की शपथ कार्यक्रम के दौरान संतों ने श्रद्धालुओं को खड़े हनुमान सरकार की प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित रखने की शपथ दिलाई। मंच से प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गया कि प्रतिमा हटाने की कार्रवाई दिन में करके दिखाई जाए। संतों ने कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो अगली बार बड़ी संख्या में भक्तों को एकत्र किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिमा को यथास्थान बनाए रखने और उसी स्थान पर भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सर्व समाज की ओर से एसडीएम एलेन गर्ग को बाबा महाकालेश्वर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान खड़े हनुमान मंदिर और प्रतिमा को किसी अन्य स्थान पर विस्थापित न किया जाए। समाज के लोगों ने कहा कि प्रतिमा के आसपास की कुछ संरचनाएं चौड़ीकरण के लिए हटाई जा चुकी हैं, लेकिन प्रतिमा को हटाने के प्रयास सफल नहीं हुए। श्रद्धालुओं ने इसी स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग रखी। विहिप ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी विश्व हिंदू परिषद के महेश आंजना ने कहा कि पिछले 15 से 17 दिनों से खड़े हनुमानजी को हटाने की योजनाओं से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज की मांग है कि प्रतिमा को किसी अन्य स्थान पर न ले जाया जाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को हजारों लोग आस्था के समर्थन में जुटे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर संतों के नेतृत्व में विहिप और बजरंग दल आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने अगली बार 50 हजार लोगों के जुटने की बात कही। पुजारी बोले- कार्रवाई करनी है तो दिन में करें महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने कहा कि खड़े हनुमान मंदिर को लेकर हिंदू समाज की भावनाएं प्रशासन तक पहुंचा दी गई हैं। उन्होंने मंदिर को यथास्थान बनाए रखने और प्रतिमा का सम्मान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन प्रतिमा हटाने का निर्णय लेता है तो कार्रवाई रात में नहीं, बल्कि दिन में की जाए। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों के विरोध और बलिदान की तैयारी से जुड़ी तीखी चेतावनी भी दी। एसडीएम ने कहा- मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम एलेन गर्ग ने कहा कि बाबा महाकालेश्वर के नाम से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। प्रशासन समाज की मांग को उचित माध्यम से मुख्यमंत्री और संबंधित मंच तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Sensex-Nifty

Sensex-Nifty में Recovery: 400 अंक चढ़ा Sensex, 23,200 के ऊपर Nifty; FMCG Shares चमके

शेयर बाजार में मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को निवेशकों को थोड़ी राहत मिली। Stock Market Today की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 400 अंक चढ़कर 74,400 के आसपास पहुंच गया, वहीं Nifty भी 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,200 के पार निकल गया। बाजार की इस तेजी में खासतौर पर FMCG Stocks में खरीदारी देखने को मिली। ITC और HUL जैसे शेयरों में मजबूती ने बाजार के sentiment को सहारा दिया। हालांकि, दूसरी तरफ कुछ IT Stocks में दबाव भी नजर आया। मंगलवार की गिरावट के बाद लौटी खरीदारी मंगलवार का कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए काफी कमजोर रहा था। Sensex करीब 778 अंक टूटकर 74,003 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty में भी करीब 280 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। एक दिन की तेज गिरावट के बाद बुधवार को बाजार खुलते ही खरीदारी देखने को मिली। Sensex शुरुआती कारोबार में करीब 425 अंक तक चढ़ गया और 74,428 के स्तर को छुआ। वहीं Nifty भी बढ़त के साथ 23,250 के आसपास पहुंच गया। यानी पिछले सत्र की चिंता के बाद बाजार ने फिलहाल recovery का संकेत दिया है। FMCG Shares में सबसे ज्यादा हलचल बुधवार को FMCG Sector निवेशकों की नजर में रहा। ITC और Hindustan Unilever जैसे बड़े FMCG शेयरों में खरीदारी से सेक्टर को मजबूती मिली। इसके अलावा SBI, Axis Bank, Bharat Electronics और Reliance Industries जैसे प्रमुख शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर TCS, Infosys और Tech Mahindra जैसे कुछ IT Stocks दबाव में रहे। Crude Oil बना बड़ी चिंता बाजार में तेजी के बावजूद निवेशकों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। Crude Oil की ऊंची कीमतें भारतीय बाजार के लिए अहम जोखिम बनी हुई हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने पर महंगाई और कंपनियों की लागत पर असर पड़ सकता है। यही वजह है कि Sensex और Nifty की शुरुआती तेजी के बावजूद बाजार में सावधानी नजर आ रही है। US Fed के फैसले पर भी नजर अब निवेशकों की निगाह US Federal Reserve की monetary policy पर है। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक का रुख global markets की दिशा पर असर डाल सकता है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत भी भारतीय शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। FIIs की बिकवाली से दबाव घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी लगातार चर्चा में हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 15 सितंबर को Foreign Institutional Investors (FIIs) ने करीब ₹2,978 करोड़ की net selling की। वहीं Domestic Institutional Investors (DIIs) ने करीब ₹2,686 करोड़ की खरीदारी की। घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है, लेकिन विदेशी पूंजी की निकासी से sentiment पर दबाव बना हुआ है। Midcap-Smallcap में तस्वीर अलग जहां Sensex और Nifty में तेजी दिखाई दी, वहीं broader market में उतनी मजबूती नहीं रही। शुरुआती कारोबार में Midcap और Smallcap indices पर दबाव देखने को मिला। इससे साफ है कि बाजार में हर सेक्टर और हर शेयर में एक जैसी buying नहीं हो रही। निवेशक फिलहाल चुनिंदा बड़े शेयरों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल? बुधवार की तेजी से बाजार को मंगलवार की गिरावट के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन आगे की दिशा कई factors पर निर्भर करेगी। Crude Oil Price, US Fed का फैसला, FII-DII activity, रुपये की चाल और global market trends पर निवेशकों की नजर रहेगी। फिलहाल Sensex का 74,400 के आसपास पहुंचना और Nifty का 23,200 के ऊपर जाना बाजार में recovery की तस्वीर दिखाता है। हालांकि, global uncertainty के बीच आने वाले कारोबारी सत्रों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Tariff

Russia Oil पर US का बड़ा दबाव: भारत पर 100% Tariff का खतरा, Export से लेकर Trade तक असर

अमेरिका और भारत के बीच रूस से तेल खरीदने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक ऐसा Russia Sanctions Bill आगे बढ़ा है, जिसमें रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक अतिरिक्त Tariff लगाने का रास्ता खुल सकता है। भारत भी इस प्रस्ताव के दायरे में आने वाले देशों में शामिल है। हालांकि, अभी इसे लेकर सबसे जरूरी बात यह है कि भारत पर 100% टैरिफ लागू नहीं हुआ है। फिलहाल अमेरिकी संसद में बिल को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। अगर आगे चलकर यह प्रावधान कानून बनता है और इसका इस्तेमाल किया जाता है, तभी भारत के कारोबार पर सीधा असर देखने को मिलेगा। Russia Oil को लेकर क्यों बढ़ा तनाव? भारत पिछले कुछ वर्षों में रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता रहा है। रूस से मिलने वाला Crude Oil भारतीय कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण source बन चुका है। यही खरीद अमेरिका के साथ बातचीत में बार-बार बड़ा मुद्दा बनती रही है। अमेरिका रूस की Energy Earnings को कम करने के लिए उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहता है। इसी कड़ी में रूस से Oil और Gas खरीदने वाले देशों पर Secondary Tariff लगाने का प्रस्ताव सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रस्तावित कानून में 100% तक अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर अमेरिकी प्रशासन इस शक्ति का इस्तेमाल करता है, तो संबंधित देशों से अमेरिका आने वाले कुछ सामान पर भारी अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। भारत ने रूस से कितना Crude Oil खरीदा? भारत के लिए Russian Oil की अहमियत आंकड़ों से भी समझी जा सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने रूस से करीब 40.8 अरब डॉलर का कच्चा तेल खरीदा। यह भारत के कुल Crude Oil Imports का लगभग 30 फीसदी हिस्सा बताया गया है। यानी रूस से तेल खरीदना भारत की Energy Strategy का एक बड़ा हिस्सा है। ऐसे में अचानक इस सप्लाई में बड़ा बदलाव करना आसान नहीं होगा। अगर 100% Tariff लगा तो भारत पर क्या असर पड़ेगा? अगर अमेरिकी प्रशासन भविष्य में भारत पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाता है, तो इसका सबसे सीधा असर Indian Exporters पर पड़ सकता है। अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान महंगा हो सकता है। इससे वहां भारतीय कंपनियों की Price Competitiveness प्रभावित हो सकती है। Exporters को या तो कीमत बढ़ाने, या अपने Profit Margin को कम करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। खासकर वे कारोबारी क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं, जिनका अमेरिकी बाजार में बड़ा कारोबार है। हालांकि, वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि अंतिम कानून में किन Products और किन परिस्थितियों पर टैरिफ लागू किया जाता है। क्या भारत को Russia Oil खरीदना कम करना पड़ेगा? अगर अमेरिका की ओर से दबाव काफी बढ़ता है, तो भारत के सामने Energy और Trade दोनों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती हो सकती है। रूस से मिलने वाले तेल की जगह भारत को दूसरे देशों से Crude Oil खरीदना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में Oil की कीमत, Shipping Cost, Insurance और Global Supply जैसे factors महत्वपूर्ण होंगे। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि भारत तुरंत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। कोई भी फैसला भारत की Energy Security, कीमत और राष्ट्रीय हित जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। India-US Trade पर भी पड़ सकता है असर भारत और अमेरिका के बीच अरबों डॉलर का व्यापार है। ऐसे में अगर 100% अतिरिक्त टैरिफ वास्तव में लागू होता है, तो इसका असर केवल Oil तक सीमित नहीं रहेगा। दोनों देशों के बीच चल रहे Trade Relations पर भी इसका असर पड़ सकता है। भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिका एक बड़ा Export Market है। इसलिए किसी भी बड़े अतिरिक्त शुल्क से व्यापार की लागत और बाजार में प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है। US का Russia पर दबाव बढ़ाने का प्लान अमेरिकी प्रस्ताव का बड़ा उद्देश्य रूस की Economy और Energy Sector पर दबाव बढ़ाना है। रूस की तेल और गैस से होने वाली कमाई को कम करने के लिए अमेरिका लंबे समय से अलग-अलग Sanctions और Trade Restrictions का इस्तेमाल करता रहा है। प्रस्तावित कानून में रूस से जुड़े Energy Trade और प्रतिबंधों से बचने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई के प्रावधान बताए गए हैं। इसी संदर्भ में रूस की कथित Shadow Fleet भी अमेरिकी कार्रवाई के दायरे में आ सकती है। अभी भारत के लिए क्या स्थिति है? फिलहाल भारत के लिए स्थिति Wait and Watch वाली है। 100% Tariff का खतरा चर्चा में जरूर है, लेकिन इसे अभी लागू शुल्क समझना सही नहीं होगा। आगे अमेरिकी संसद में Bill की प्रक्रिया और उसके बाद अमेरिकी प्रशासन के फैसले से तस्वीर साफ होगी। भारत भी इस पूरे मामले पर अपनी Energy जरूरतों और Trade Interests को ध्यान में रखते हुए प्रतिक्रिया दे सकता है। अगर भविष्य में 100% Tariff लागू होता है, तो इसका असर भारतीय Exporters, अमेरिका के साथ व्यापार और रूस से होने वाली Oil Purchases—तीनों पर पड़ सकता है। फिलहाल इस पूरे मामले में अगले अमेरिकी फैसले पर नजर बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.