आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलRam Mandir Ayodhya Update: नकद दान घटा, Digital Donation ने बदली तस्वीरBREAKINGदेश-हरपलInternational Yoga Day 2026 Celebration: India में लद्दाख से ऋषिकेश तक योग का अद्भुत नजाराBREAKINGEducationNEET UG 2026: मेडिकल एडमिशन की सबसे मुश्किल लड़ाई, हर सीट पर 36 दावेदारBREAKINGदेश-हरपलShiv Sena UBT Breaking आज अलग हो सकते हैं बागी सांसद, महाराष्ट्र की सियासत में हलचलBREAKINGएंटरटेनमेंटControversial Show India’s Got Latent 2 में Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, Roast के बाद कही बड़ी बातBREAKINGदेश-हरपलIMD Alert: 20 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 8 राज्यों में अब भी 40°C के पार तापमानBREAKINGदेश-हरपलDelhi Protest शिक्षा मंत्री के खिलाफ CJP का आंदोलन तेज, जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे कार्यकर्ताBREAKINGEducationNEET UG Re-Exam 2026: 23 लाख Candidates की आज परीक्षा, Dharmendra Pradhan बोले- बिना डरे दें ExamBREAKINGदेश-हरपलRam Mandir Ayodhya Update: नकद दान घटा, Digital Donation ने बदली तस्वीरBREAKINGदेश-हरपलInternational Yoga Day 2026 Celebration: India में लद्दाख से ऋषिकेश तक योग का अद्भुत नजाराBREAKINGEducationNEET UG 2026: मेडिकल एडमिशन की सबसे मुश्किल लड़ाई, हर सीट पर 36 दावेदारBREAKINGदेश-हरपलShiv Sena UBT Breaking आज अलग हो सकते हैं बागी सांसद, महाराष्ट्र की सियासत में हलचलBREAKINGएंटरटेनमेंटControversial Show India’s Got Latent 2 में Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, Roast के बाद कही बड़ी बातBREAKINGदेश-हरपलIMD Alert: 20 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 8 राज्यों में अब भी 40°C के पार तापमानBREAKINGदेश-हरपलDelhi Protest शिक्षा मंत्री के खिलाफ CJP का आंदोलन तेज, जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे कार्यकर्ताBREAKINGEducationNEET UG Re-Exam 2026: 23 लाख Candidates की आज परीक्षा, Dharmendra Pradhan बोले- बिना डरे दें Exam

बिलासपुर में पूर्व पार्षद पति से विवाद के बाद युवक की मौत, एक महीने बाद होनी थी शादी

Table of Content

बिलासपुर शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद चंद्रा और युवक सिद्धार्थ पांडेय के बीच हुए विवाद के बाद युवक की अचानक मौत हो गई। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद सिद्धार्थ घर लौटा, जहां सीने में दर्द उठने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

पैसों के विवाद से जुड़ा था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पैसों या जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात बंगालीपारा निवासी सिद्धार्थ और पूर्णानंद के बीच फिर से झगड़ा हुआ। आरोप है कि पूर्व पार्षद पति ने सिद्धार्थ से धक्का-मुक्की और मारपीट की।

शिकायत लेकर पहुंचा था थाने, नहीं हुई कार्रवाई

घटना के बाद सिद्धार्थ सरकंडा थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच कराने को कहा, पर उसने मना कर दिया।
इसके बाद वह घर लौट आया और थोड़ी देर बाद सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शादी से पहले मौत ने तोड़ा परिवार का दिल

सिद्धार्थ पांडेय की एक महीने बाद शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सबको सदमे में डाल दिया।

जमीन और पैसों का पुराना विवाद

शहर में चर्चा है कि सिद्धार्थ और पूर्णानंद चंद्रा के बीच जमीन के सौदे और पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
बताया गया है कि एक सप्ताह पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी। सिद्धार्थ ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद थाने में लिखित आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस बोली – हार्ट अटैक से हुई मौत

सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की मौत हार्ट अटैक से होना सामने आई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले, हालांकि बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों की भी पुष्टि की जा रही है।

अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Ram Mandir

Ram Mandir Ayodhya Update: नकद दान घटा, Digital Donation ने बदली तस्वीर

Ram Mandir Ayodhya में दान को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जहां पहले मंदिर की दानपेटियों से रोजाना करीब ₹10 से ₹12 लाख तक का चढ़ावा निकलता था, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर ₹1 लाख से भी कम बताया जा रहा है। इस बदलाव ने श्रद्धालुओं के बीच चर्चा तेज कर दी है। मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों का कहना है कि यह सिर्फ रकम का बदलाव नहीं है, बल्कि दान देने के तरीके में भी बड़ा परिवर्तन दिख रहा है। पहले कितना मिलता था चढ़ावा? कुछ समय पहले तक राममंदिर की दानपेटियों में— यह दान मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता था। अब क्यों घट गया कैश दान? अब स्थिति बदलती नजर आ रही है, जिसके पीछे कई कारण हैं— 1. Digital Donation का बढ़ता चलन UPI, QR code और ऑनलाइन दान ने नकद की जगह ले ली है। 2. कैश कम लेकर आने की आदत अब लोग कम नकद रखते हैं, जिससे दानपेटियों में पैसा कम जा रहा है। 3. पारदर्शिता की मांग डिजिटल दान को ज्यादा सुरक्षित और ट्रैक करने योग्य माना जा रहा है। 4. बदलती सोच नई पीढ़ी सीधे मोबाइल से दान करना ज्यादा आसान समझती है। श्रद्धालुओं की राय मंदिर आने वाले कई भक्तों का कहना है कि डिजिटल दान से पारदर्शिता बढ़ी है और भरोसा भी मजबूत हुआ है। लेकिन कुछ श्रद्धालुओं को लगता है कि नकद दान की कमी से पारंपरिक धार्मिक अनुभव थोड़ा बदल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि दान व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता लाई जानी चाहिए ताकि श्रद्धा और विश्वास दोनों बने रहें। क्या है आगे की तस्वीर? विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में नकद दान और कम हो सकता है और डिजिटल माध्यम पूरी तरह प्रमुख बन सकता है। इससे मंदिर ट्रस्ट को रिकॉर्ड रखने और सुरक्षा में भी आसानी होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
International Yoga Day

International Yoga Day 2026 Celebration: India में लद्दाख से ऋषिकेश तक योग का अद्भुत नजारा

International Yoga Day 2026 इस बार बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। भारत से लेकर दुनिया के कई देशों में लोगों ने सुबह-सुबह योगाभ्यास कर “स्वस्थ जीवन” का संदेश दिया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही, जिसमें बढ़ती उम्र में फिट और मानसिक रूप से संतुलित रहने पर जोर दिया गया। लद्दाख में बर्फीली वादियों के बीच योग लद्दाख की ठंडी और खूबसूरत वादियों में योग दिवस की अलग ही तस्वीर देखने को मिली। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सेना के जवानों, स्थानीय लोगों और छात्रों ने एक साथ योग किया। सुबह की हल्की धूप और ठंडी हवा के बीच जब लोगों ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया तो पूरा माहौल ऊर्जा और शांति से भर गया। यह नजारा सच में भारत की विविधता और योग की ताकत को दिखाता है। गंगा घाटों पर आध्यात्मिक माहौल उत्तराखंड के ऋषिकेश और गंगा किनारे योग दिवस का दृश्य बेहद शांत और आध्यात्मिक रहा। सुबह-सुबह गंगा की लहरों की आवाज और मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने ध्यान और योगाभ्यास किया। देश-विदेश से आए योग साधकों ने भी इसमें हिस्सा लिया और इसे एक “spiritual experience” बताया। गंगा किनारे का यह माहौल लोगों के मन और आत्मा दोनों को सुकून देने वाला रहा। देशभर में बड़े स्तर पर आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में भी योग दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई शहरों में स्कूलों, कॉलेजों, सेना और सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक योग सत्र आयोजित किए। जबलपुर में हुए एक बड़े कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी योगाभ्यास किया और लोगों से योग को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने की अपील की। थीम “Yoga for Healthy Ageing” का संदेश इस साल की थीम ने खासतौर पर यह संदेश दिया कि योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि एक lifestyle है जो उम्र बढ़ने के साथ शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित योग तनाव कम करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और जीवन को संतुलित बनाता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
NEET UG

NEET UG 2026: मेडिकल एडमिशन की सबसे मुश्किल लड़ाई, हर सीट पर 36 दावेदार

NEET UG 2026 की तस्वीर इस बार और भी ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है। मेडिकल कॉलेजों में MBBS एडमिशन पाने के लिए देशभर के लाखों छात्रों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इस साल 22 लाख से अधिक छात्रों ने NEET UG परीक्षा में हिस्सा लिया है, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या पहले की तरह ही सीमित है। यही वजह है कि औसतन एक सरकारी MBBS सीट के लिए करीब 36 छात्र दावेदारी कर रहे हैं।सीटें कम, उम्मीदें ज्यादा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीटें हमेशा से ही कम रही हैं, लेकिन इस बार मुकाबला और भी कठिन हो गया है। कम फीस और बेहतर शिक्षा सुविधाओं के कारण हर छात्र की पहली पसंद सरकारी कॉलेज ही होते हैं। लेकिन सीमित सीटों के कारण हजारों मेहनती छात्रों को हर साल निराशा का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके लंबे समय के सपनों पर असर पड़ता है। छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ा इतनी भारी प्रतिस्पर्धा का सीधा असर छात्रों की मानसिक स्थिति पर भी पड़ रहा है। कई छात्र सालों तक दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन चयन की कोई गारंटी नहीं होती। कोचिंग और परीक्षा के इस बढ़ते प्रेशर ने मेडिकल एंट्रेंस को सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक मानसिक चुनौती भी बना दिया है। क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि देश में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाना अब समय की जरूरत बन गया है। अगर सीटें बढ़ाई जाती हैं, तो न केवल छात्रों को राहत मिलेगी, बल्कि देश में डॉक्टरों की कमी भी काफी हद तक पूरी हो सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
UBT

Shiv Sena UBT Breaking आज अलग हो सकते हैं बागी सांसद, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। Shiv Sena (UBT) में पिछले कई दिनों से चल रही अंदरूनी खींचतान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। खबर है कि पार्टी के कई बागी लोकसभा सांसद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने अगले राजनीतिक कदम का ऐलान कर सकते हैं। इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत को फिर से गर्मा दिया है। यदि सांसद पार्टी से अलग होने की घोषणा करते हैं, तो यह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के लिए एक और बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। अलग संसदीय समूह या शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि छह सांसद अलग संसदीय समूह बनाने की तैयारी में हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ये सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अब तक किसी भी सांसद की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी की निगाहें आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां स्थिति पूरी तरह साफ हो सकती है। पार्टी बैठकों से दूरी ने बढ़ाई अटकलें पिछले कुछ दिनों से कई सांसद पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल नहीं हुए। इसी के बाद से शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज हो गईं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि बड़ी संख्या में सांसद अलग होते हैं तो इसका असर केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति पर भी दिखाई देगा। उद्धव ठाकरे गुट ने अपनाया सख्त रुख संभावित बगावत के बीच उद्धव ठाकरे गुट ने भी सख्त रुख अपना लिया है। पार्टी की ओर से बागी सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष से यह अपील भी की गई है कि किसी नए गुट को जल्दबाजी में मान्यता न दी जाए। पार्टी का कहना है कि संगठन की विचारधारा और अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा। संजय राउत का हमला, राजनीतिक बयानबाजी तेज शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए लालच दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता को जनता का समर्थन होने का भरोसा है, तो पहले सांसद पद से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित सांसदों की ओर से भी इस पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राज ठाकरे और अमित शाह के बयान भी चर्चा में इस राजनीतिक संकट के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के समर्थन में बयान दिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना का नेतृत्व अब एकनाथ शिंदे के हाथों में मजबूत हुआ है। दोनों नेताओं के बयान के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। Press Conference के बाद साफ होगी तस्वीर आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि बागी सांसद अलग होने का औपचारिक ऐलान करते हैं, तो शिवसेना (UBT) के सामने संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर नई चुनौती खड़ी हो सकती है। वहीं यदि आखिरी समय में कोई सांसद अपना फैसला बदलता है, तो उद्धव ठाकरे गुट को कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों और आम लोगों की नजर बनी हुई है। आने वाले कुछ घंटे महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India's Got Latent 2

Controversial Show India’s Got Latent 2 में Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, Roast के बाद कही बड़ी बात

India’s Got Latent 2 का पहला एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। लंबे समय तक विवादों में रहने के बाद लौटे इस कॉमेडी शो में इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आईं। शो के होस्ट और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने चिर-परिचित अंदाज में आलिया को रोस्ट किया, जिसका जवाब भी एक्ट्रेस ने पूरे आत्मविश्वास और मजाकिया अंदाज में दिया। आलिया का एक संवाद – “मुझे यहां आकर पछतावा हो रहा है” – अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह बात उन्होंने हंसते हुए कही थी और पूरा माहौल हल्का-फुल्का बना रहा। विवादों के बाद नए अंदाज में लौटा India’s Got Latent कुछ समय पहले अपने कंटेंट को लेकर विवादों में आए India’s Got Latent ने अब दूसरे सीजन के साथ वापसी की है। इस बार शो में मनोरंजन के साथ संतुलित कॉमेडी पर भी जोर दिया गया है। पहले ही एपिसोड में आलिया भट्ट की मौजूदगी ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। शो की शुरुआत से ही समय रैना अपने मजेदार पंच और रोस्टिंग स्टाइल में नजर आए। उन्होंने आलिया पर कई हल्के-फुल्के तंज कसे, जिन पर दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए। Samay Raina के Roast पर Alia Bhatt का मजेदार जवाब एपिसोड के दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट की फिल्मों, स्टारडम और पर्सनल लाइफ को लेकर कई मजाक किए। आलिया ने भी किसी बात का बुरा मानने के बजाय पूरे स्पोर्टिंग अंदाज में जवाब दिया। एक मौके पर हंसते हुए उन्होंने कहा,“मुझे यहां आकर पछतावा हो रहा है।” उनकी यह बात सुनते ही पूरा सेट तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। यही पल अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है। Alpha Film के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचीं Alia आलिया भट्ट इस एपिसोड में अपनी आने वाली फिल्म Alpha के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए और दर्शकों के साथ कई मजेदार किस्से भी बांटे। कॉमेडी और फिल्म प्रमोशन का यह मेल दर्शकों को काफी पसंद आया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं में साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए Clips एपिसोड रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इसके कई वीडियो क्लिप्स अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगे। फैंस ने समय रैना की कॉमिक टाइमिंग और आलिया भट्ट के सहज व्यवहार की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स का कहना है कि विवादों के बाद शो ने दमदार वापसी की है, जबकि कुछ लोगों ने इसे अब तक का सबसे मनोरंजक एपिसोड बताया। दर्शकों को पसंद आया नया Season India’s Got Latent 2 के पहले एपिसोड को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। समय रैना की बेबाक कॉमेडी, आलिया भट्ट का स्पोर्टिंग अंदाज और दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत ने इस एपिसोड को चर्चा में ला दिया है। अब फैंस की नजर शो के आने वाले एपिसोड्स पर है, जिनमें कई और बड़े सेलिब्रिटी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.