आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशभोपाल में हरियाली अभियान MPCDF & Milk Unions ने मनाया World Environment Day 2026BREAKINGदेश-हरपलIndia Economy Update: GDP 7.7% तक पहुंची, अगले साल 6.6% तक गिरावट संभवBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, 20 लोगों का रेस्क्यूBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में जमीनी विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजामBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को CBI ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाBREAKINGदेश-हरपलModi Gujarat Visit ₹18,000 करोड़ प्रोजेक्ट्स, डिफेंस फैक्ट्री और Green India का संदेशBREAKINGदेश-हरपलTrump India Trade Statement: “भारत ने US का फायदा उठाया”, फिर भी बोले – Modi से होगी DealBREAKINGदेश-हरपलChina Pakistan Relations: क्या चीन के इशारों पर चल रहा है पाकिस्तान?BREAKINGप्रदेशभोपाल में हरियाली अभियान MPCDF & Milk Unions ने मनाया World Environment Day 2026BREAKINGदेश-हरपलIndia Economy Update: GDP 7.7% तक पहुंची, अगले साल 6.6% तक गिरावट संभवBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, 20 लोगों का रेस्क्यूBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में जमीनी विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजामBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को CBI ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाBREAKINGदेश-हरपलModi Gujarat Visit ₹18,000 करोड़ प्रोजेक्ट्स, डिफेंस फैक्ट्री और Green India का संदेशBREAKINGदेश-हरपलTrump India Trade Statement: “भारत ने US का फायदा उठाया”, फिर भी बोले – Modi से होगी DealBREAKINGदेश-हरपलChina Pakistan Relations: क्या चीन के इशारों पर चल रहा है पाकिस्तान?

भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर रेड, जमीन मुआवजा गड़बड़ी की जांच तेज

Table of Content

भारत माला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित भूमि अधिग्रहण घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने रायपुर और महासमुंद सहित कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की। रायपुर में हरमीत सिंह खनूजा और महासमुंद के मेघ बसंत इलाके में स्थित व्यवसायी जसबीर सिंह बग्गा के निवास पर ईडी ने रेड की है। इसके अलावा हरमीत खनूजा के ससुर ट्रांसपोर्टर हरमीत सिंह चावला और उनके एक करीबी के घर पर भी कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, CRPF जवानों की सुरक्षा में ईडी की 10 सदस्यीय टीम चार गाड़ियों में सुबह पहुंची। टीम ने पंजाबीपारा स्थित हरमीत सिंह चावला के घर में प्रवेश कर दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की। हरमीत सिंह चावला, मुख्य आरोपी हरमीत खनूजा के ससुर बताए जा रहे हैं। वहीं, महासमुंद में आर्यन होंडा एजेंसी के संचालक जसबीर सिंह बग्गा के मेघ बसंत कॉलोनी स्थित घर पर भी छापेमारी की गई।

ED का दावा: मुआवजा भुगतान में बड़ी गड़बड़ी

ईडी के अनुसार, भारत माला परियोजना के तहत रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में मुआवजा भुगतान को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। फिलहाल आरोपियों के ठिकानों के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं और किसी भी व्यक्ति को घर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। ईडी की टीमें डिजिटल सबूतों, बैंक लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

जांच में सामने आया है कि हरमीत सिंह खनूजा इस घोटाले के मुख्य आरोपी और जमीन दलाल हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज, नकली बंटवारे और म्यूटेशन के जरिए भूमि मुआवजा हासिल किया और रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई। ईडी की जांच में उनके ससुर हरमीत सिंह चावला के पास भी घोटाले से जुड़े अहम लेनदेन और जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सरकारी अधिकारी भी जांच के घेरे में

ईडी के मुताबिक, भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा राशि के निर्धारण और भुगतान में नियमों का उल्लंघन हुआ है। इस मामले में निजी व्यक्तियों के साथ-साथ कुछ सरकारी अधिकारी और जमीन मालिक भी जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि बैकडेट में दस्तावेज तैयार कर जमीन को टुकड़ों में बांटा गया और मुआवजा राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया।

बताया जा रहा है कि भारत माला प्रोजेक्ट में करीब 43 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर NHAI को 78 करोड़ रुपये के भुगतान का दावा किया गया। इस केस में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, जिसमें कोरबा के डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे और जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू को सस्पेंड किया गया था।

अभनपुर क्षेत्र में 9.38 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 324 करोड़ रुपये का मुआवजा तय किया गया था, जिसमें से 246 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि 78 करोड़ रुपये का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।

👉 भारत माला प्रोजेक्ट घोटाले समेत छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और ताज़ा खबर के लिए पढ़ते रहें: deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

MPCDF

भोपाल में हरियाली अभियान MPCDF & Milk Unions ने मनाया World Environment Day 2026

भोपाल, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन (Madhya Pradesh State Cooperative Dairy Federation (MPCDF)) और प्रदेश के सभी सहकारी दुग्ध संघों ने मिलकर इस पहल को पूरे राज्य में लागू किया। MPCDF मुख्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम भोपाल स्थित एमपीसीडीएफ मुख्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर इंडियन डेयरी एसोसिएशन के चेयरमैन श्री सुधीर कुमार सिंह, एमपीसीडीएफ के प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवानी और महाप्रबंधक श्री जयदेव विश्वास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। माहौल पूरी तरह सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा। पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया संदेश कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर जिम्मेदारी है। पेड़, पानी और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग ही आने वाले समय में सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकता है। डॉ. संजय गोवानी का संदेश एमपीसीडीएफ के प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवानी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन, कृषि और पशुधन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी भी खुद उठाए। प्रदेशभर में फैला वृक्षारोपण अभियान भोपाल के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड (सागर) स्थित दुग्ध संघ परिसरों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सतत विकास की दिशा में बड़ी पहल यह पहल दर्शाती है कि एमपीसीडीएफ और प्रदेश की सहकारी डेयरी व्यवस्था केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
GDP

India Economy Update: GDP 7.7% तक पहुंची, अगले साल 6.6% तक गिरावट संभव

भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन दिखाते हुए इस साल 7.7% GDP ग्रोथ दर्ज की है। यह आंकड़ा पिछले साल की 7.1% ग्रोथ से बेहतर है और यह साफ संकेत देता है कि देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी बनी हुई है। हालांकि, आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में यह रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है और GDP ग्रोथ करीब 6.6% तक सीमित रह सकती है। आज के समय में जहां दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं धीमी गति से बढ़ रही हैं, वहीं भारत का प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है। इस साल ग्रोथ क्यों बढ़ी? भारत की अर्थव्यवस्था में आई इस तेजी के पीछे कई अहम कारण हैं: इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर भारतीय इकोनॉमी को मजबूती दी है। अगले साल धीमी ग्रोथ की आशंका क्यों? विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ग्लोबल और घरेलू कारणों से आने वाले समय में ग्रोथ थोड़ी कम हो सकती है: क्या कहती है तस्वीर? कुल मिलाकर भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।लेकिन यह भी साफ है कि आगे की राह में स्थिर और संतुलित विकास बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर निवेश और रोजगार सृजन पर फोकस बढ़ाया गया तो भारत आने वाले सालों में फिर से तेज ग्रोथ पकड़ सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, 20 लोगों का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रिक वाहनों के एक शोरूम में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले 6 परिवारों के करीब 20 लोग अंदर फंस गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना लसूड़िया इलाके के खालसा चौक के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। धुएं से खुली लोगों की नींद आग लगने के समय ऊपर बने फ्लैट्स में लोग सो रहे थे। शोरूम से उठते धुएं और सांस लेने में दिक्कत होने पर उनकी नींद खुली। नीचे देखा तो आग की तेज लपटें उठ रही थीं। शोरूम के पास बनी सीढ़ियां आग की चपेट में आ गई थीं, जिसके कारण लोग नीचे नहीं उतर पा रहे थे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बाहर आए और रेस्क्यू शुरू किया। सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे बचाई जान स्थानीय लोगों ने पड़ोसी बिल्डिंग की छत से सीढ़ियां जोड़कर रास्ता बनाया। खिड़कियों और एंगल से रस्सियां बांधकर लोगों तक पहुंचाई गईं। कुछ लोग सीढ़ियों के सहारे दूसरी बिल्डिंग की छत तक पहुंचे, जबकि कुछ को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया। राहत की बात यह रही कि आग फ्लैट्स तक नहीं पहुंची और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, शोरूम में खड़े सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। एक घंटे में आग पर पाया काबू फायर ब्रिगेड अधिकारी शोभाराम मालवीय ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दो टैंकर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शोर सुनकर जागे लोग भानु सिंह और निशा सिंह, जो शिवपुरी के रहने वाले हैं, ने बताया कि वे गहरी नींद में थे। लोगों ने खिड़कियों पर पत्थर फेंककर उन्हें जगाया। इसके बाद वे बालकनी में पहुंचे और बाहर का नजारा देखकर घबरा गए। वहीं बेंगलुरु निवासी चेतन, जो इंदौर में किराए के फ्लैट में रह रहे हैं, ने बताया कि वे भी शोर सुनकर जागे थे। हादसे के बाद कई लोग अपने परिचितों के यहां चले गए। स्थानीय चौकीदार प्रवीण के मुताबिक, दुबई से आई एक फैमिली भी बिल्डिंग में ठहरी हुई थी। सुबह बारिश देखने के लिए उठे लोगों ने धुआं देखा और तुरंत सभी को अलर्ट किया। इंदौर और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें

सागर में जमीनी विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमावनी में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सागर-खुरई मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। जमीन कब्जे के विवाद में हुई थी मारपीट मृतक के बेटे आशीष पटेल ने आरोप लगाया है कि आनंद कुमार गुप्ता, शिवराज शुक्ला और यशवंत खटीक उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इसी विवाद को लेकर उनके पिता नंदराम पटेल के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 3 जून को वर्षा पटेल ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि परिवार की करीब 4 एकड़ कृषि भूमि ग्राम अमावनी में स्थित है। परिजनों का आरोप है कि पास में प्लॉटिंग कर रहे कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर लगी लकड़ी की बल्लियां उखाड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर नंदराम पटेल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। डंडे, बल्लियों और तलवार से हमला करने का आरोप शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने नंदराम पटेल पर डंडों, बल्लियों और तलवार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों में विकास उर्फ यशवंत खटीक, ध्रुव अहिरवार, दिलीप अहिरवार, हुकुमचंद पटेल, विनोद पटेल, दयाराम पटेल, अंकित कोरी, शाहरुख राईन और अन्य शामिल हैं। अब हत्या की धारा बढ़ाएगी पुलिस पुलिस का कहना है कि घायल बुजुर्ग की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश और सागर की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

सागर में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को CBI ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मध्य प्रदेश के सागर में गुरुवार देर रात सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी की पहचान नारायण सिंह बुंदेला के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम आरोपी को अपने साथ जबलपुर ले गई। जानकारी के मुताबिक, सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद विभाग में जमा अपनी सिक्योरिटी राशि वापस मांगी थी। आरोप है कि सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने राशि लौटाने के बदले ठेकेदार से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने रिश्वत देने से मना किया तो अधिकारी ने सिक्योरिटी राशि वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत जबलपुर स्थित सीबीआई कार्यालय में की। पैराडाइज होटल में बिछाया गया जाल शिकायत की शुरुआती जांच के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी पर नजर रखनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम लेने के लिए सेक्शन इंजीनियर ने ठेकेदार को सागर के पैराडाइज होटल बुलाया था। सीबीआई की टीम पहले से ही सादी वर्दी में होटल के आसपास तैनात थी। देर रात जैसे ही ठेकेदार ने आरोपी को 1 लाख रुपए दिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को जबलपुर ले गई CBI गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम आरोपी अधिकारी को जबलपुर लेकर पहुंची। वहां उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां टीम ने आरोपी की 5 दिन की रिमांड मांगी है। सीबीआई अब मामले में रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिक अपडेट्स और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.