आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल◆BREAKINGदेश-हरपलमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलसूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव◆BREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक◆BREAKINGदेश-हरपलसा रे गा मा पा 2026’ में शुरू होगी टॉप 10 की जंग, चिल्ड्रन्स डे पर माता-पिता के साथ मंच पर परफॉर्म करेंगे कंटेस्टेंट्स◆BREAKINGमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर शोक जताने भोपाल पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी और बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा◆BREAKINGमध्य प्रदेशदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल◆BREAKINGदेश-हरपलमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलसूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव◆BREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक◆BREAKINGदेश-हरपलसा रे गा मा पा 2026’ में शुरू होगी टॉप 10 की जंग, चिल्ड्रन्स डे पर माता-पिता के साथ मंच पर परफॉर्म करेंगे कंटेस्टेंट्स◆BREAKINGमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर शोक जताने भोपाल पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी और बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

मुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार

Table of Content

मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना 20 वर्षीय युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उसे नायगांव स्टेशन के पास ट्रेन से धक्का दे दिया। हादसे में युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया, जबकि सिर में 16 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 4 नवंबर की है। युवती गोरेगांव से नायगांव जा रही थी। आरोप के मुताबिक, सफर के दौरान जितेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

पीड़िता बोली- मुझे न्याय चाहिए

पीड़िता ने बताया कि वह गोरेगांव से ट्रेन में सवार हुई थी और उसे नायगांव स्टेशन पर उतरना था। यात्रा के दौरान आरोपी उसे गलत तरीके से छू रहा था। विरोध करने पर विवाद हुआ और वह नीचे उतर गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना जारी रखा।

युवती के मुताबिक, उसने आरोपी से कहा कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं हैं, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे गालियां दीं, चप्पल से मारा और फिर धक्का दे दिया।

पीड़िता ने कहा कि इस घटना से उसकी जिंदगी प्रभावित हुई है। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। उसने कहा कि अब उसे सिर्फ न्याय चाहिए।

परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

पीड़िता के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित BNS की धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई।

इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक से मुलाकात की। पुलिस ने जांच के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जितेंद्र हिरमुखे पुलिस की गिरफ्त में है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में प्रस्तावित लाइव कॉन्सर्ट से पहले बम धमाकों की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। इसे सचिवालय को भेजा गया तीसरा धमकी भरा ई-मेल बताया जा रहा है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इस बीच पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहले मिले धमकी भरे ई-मेल में से एक देवास के युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी से भेजा गया था। जांच में अमेरिका का एक संदिग्ध IP एड्रेस और VPN के इस्तेमाल की जानकारी मिली है। देवास के युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी से भेजा गया था संदेश अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने गुरुवार को बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जांच के दौरान देवास निवासी निखिल गुप्ता का नाम सामने आया। निखिल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जांच में पता चला कि उनका ई-मेल अकाउंट इसी साल मार्च या अप्रैल में हैक हो गया था। वे लंबे समय से अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने निखिल के बयान दर्ज किए हैं। तकनीकी जांच में अकाउंट के लॉगिन रिकॉर्ड खंगालने पर अमेरिका का संदिग्ध IP एड्रेस मिला। पुलिस के मुताबिक, इस IP एड्रेस का इस्तेमाल VPN के जरिए किया गया था। निखिल की ई-मेल आईडी से धमकी भरा संदेश भेजे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच जारी है। डार्क वेब और साइबर नेटवर्क के एंगल से जांच महापौर सचिवालय को ताजा धमकी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है। साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को अलग-अलग ई-मेल आईडी से धमकी भरे संदेश मिले थे। इनमें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। अलग-अलग ई-मेल आईडी के इस्तेमाल को देखते हुए पुलिस किसी संगठित साइबर नेटवर्क की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसमें डार्क वेब के जरिए ई-मेल डेटा खरीदने और हैक किए गए अकाउंट के इस्तेमाल जैसे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में सामने आई धमकियां फर्जी और भ्रामक पाई गई हैं। हालांकि, बार-बार धमकी मिलने के कारण सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। 15 नवंबर के कॉन्सर्ट को अभी अनुमति नहीं दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C21 ग्राउंड पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम के आयोजकों ने पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आयोजकों के आवेदन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। फिलहाल कार्यक्रम को लेकर अंतिम अनुमति नहीं दी गई है।

मुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना 20 वर्षीय युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उसे नायगांव स्टेशन के पास ट्रेन से धक्का दे दिया। हादसे में युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया, जबकि सिर में 16 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 नवंबर की है। युवती गोरेगांव से नायगांव जा रही थी। आरोप के मुताबिक, सफर के दौरान जितेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता बोली- मुझे न्याय चाहिए पीड़िता ने बताया कि वह गोरेगांव से ट्रेन में सवार हुई थी और उसे नायगांव स्टेशन पर उतरना था। यात्रा के दौरान आरोपी उसे गलत तरीके से छू रहा था। विरोध करने पर विवाद हुआ और वह नीचे उतर गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना जारी रखा। युवती के मुताबिक, उसने आरोपी से कहा कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं हैं, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे गालियां दीं, चप्पल से मारा और फिर धक्का दे दिया। पीड़िता ने कहा कि इस घटना से उसकी जिंदगी प्रभावित हुई है। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। उसने कहा कि अब उसे सिर्फ न्याय चाहिए। परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल पीड़िता के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित BNS की धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक से मुलाकात की। पुलिस ने जांच के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जितेंद्र हिरमुखे पुलिस की गिरफ्त में है।

सूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल

गुजरात के सूरत में एक चलती लग्जरी बस से तीन साल का बच्चा सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी और चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस रोक दी। बच्चा किसी दूसरे वाहन की चपेट में आने से बच गया। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं। घटना 7 नवंबर की है, जिसका बस में लगे CCTV कैमरे का फुटेज अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां फोन पर बात करती रही, बच्चा पहुंचा ड्राइवर केबिन तक जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट लग्जरी बस सौराष्ट्र के राजकोट से सूरत जा रही थी। बस में एक महिला अपने तीन साल के बेटे और आठ साल की बेटी के साथ सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त थी। इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते एक सीट से दूसरी सीट पर होते हुए ड्राइवर के केबिन तक पहुंच गया। चालक की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने उसे पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया और जोर-जोर से आवाज लगाई। हालांकि, एक हाथ से स्टीयरिंग संभालने के कारण वह बच्चे तक नहीं पहुंच सका। बस में मौजूद किसी यात्री ने भी उसकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया। दो सेकंड में बस से नीचे गिर गया बच्चा ड्राइवर के हाथ बढ़ाने के करीब दो सेकंड बाद बच्चा दरवाजे के पास वाली सीट से संतुलन खो बैठा और चलती बस से सड़क पर गिर गया। उस समय बस सूरत के किम इलाके से गुजर रही थी। ट्रैफिक के कारण बस की रफ्तार कम थी। बच्चे को गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और बस रोककर यात्रियों को आवाज दी। बस रुकते ही मां नीचे उतरी और बच्चे को उठाकर वापस बस में ले आई। पीछे आ रही कार में मौजूद डॉक्टर ने की जांच खुशकिस्मती से बच्चा सड़क पर गिरने के बाद किसी दूसरे वाहन की चपेट में नहीं आया। इसी दौरान बस के पीछे आ रही एक कार में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की जांच की। प्रारंभिक जांच में बच्चा स्वस्थ पाया गया। उसे केवल मामूली चोटें आई थीं। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद ड्राइवर की तत्परता की चर्चा हो रही है।

पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2027 के तहत बुधवार को राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई। मतदाता अब इस सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या नाम, पता अथवा अन्य जानकारी में कोई गलती है, तो वह 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। 28 दिसंबर तक होगा दावे-आपत्तियों का निपटारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ऑनलाइन ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में नाम मतदाता घर बैठे भी प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं। इसके लिए इन वेबसाइटों पर जाना होगा: इन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा के जरिए मतदाता सूची में अपना नाम और संबंधित जानकारी देख सकते हैं। 18 साल के युवा भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 को या उससे पहले 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं, वे भी मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरना होगा। हेल्प डेस्क और विशेष कैंप की भी व्यवस्था मतदाताओं की सहायता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ERO) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसके अलावा राज्यभर में जल्द ही विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के जरिए बीएलओ के साथ कॉल बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने लोगों से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

फरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव

हरियाणा के फरीदाबाद में 17 वर्षीय 12वीं के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। घटना डबुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव की है, जहां छात्र ने कथित तौर पर देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाथरूम में खून से लथपथ मिला छात्र मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था और कोचिंग भी जाता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे उसकी मां और बड़ा भाई घेर में गए थे। उस समय छात्र घर पर अकेला था। शाम करीब 6 बजे बड़ा भाई घर लौटा तो उसे छोटा भाई दिखाई नहीं दिया। तलाश करते हुए वह तीसरी मंजिल पर पहुंचा। वहां खिड़की से बाथरूम में झांककर देखा तो छात्र खून से लथपथ पड़ा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद गैलरी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा गया। बाथरूम में छात्र के पास एक देसी कट्टा पड़ा मिला। पुलिस ने दर्ज किया आर्म्स एक्ट का केस घटना की सूचना मिलने पर पाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और एफएसएल व क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच के लिए बुलाया। मृतक के पिता ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कट्टा कहां से आया, इसकी जांच जारी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र के पास देसी कट्टा कहां से आया और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.