आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशMP High Court का फैसला: नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली PIL खारिज, उत्तराधिकारी आने तक पद पर रहेंगे मौजूदा राज्यपालBREAKINGमध्य प्रदेशराहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को पुलिस की मंजूरी, सुरक्षा के लिए 31 शर्तें लागू; 1500 स्वयंसेवक और 40 CCTV की व्यवस्था अनिवार्यBREAKINGदेश-हरपलकुरुक्षेत्र में CM सैनी ने किया 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का ऐलान, ब्रह्मसरोवर पर हुआ ड्रोन शोBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में मोबाइल चोरी-लूट के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; 100 वारदातों का पता चलाBREAKINGमध्य प्रदेशमंदसौर में मकान विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी और देवर गिरफ्तार; साला फरारBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी, 25 से अधिक खेल संघों के साथ बैठकBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू, 25 सितंबर तक मिलेगी जांच की सुविधाBREAKINGदेश-हरपलPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान, उज्जैन में 35 लाख दीपक जलाने की तैयारीBREAKINGमध्य प्रदेशMP High Court का फैसला: नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली PIL खारिज, उत्तराधिकारी आने तक पद पर रहेंगे मौजूदा राज्यपालBREAKINGमध्य प्रदेशराहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को पुलिस की मंजूरी, सुरक्षा के लिए 31 शर्तें लागू; 1500 स्वयंसेवक और 40 CCTV की व्यवस्था अनिवार्यBREAKINGदेश-हरपलकुरुक्षेत्र में CM सैनी ने किया 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का ऐलान, ब्रह्मसरोवर पर हुआ ड्रोन शोBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में मोबाइल चोरी-लूट के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; 100 वारदातों का पता चलाBREAKINGमध्य प्रदेशमंदसौर में मकान विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी और देवर गिरफ्तार; साला फरारBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी, 25 से अधिक खेल संघों के साथ बैठकBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू, 25 सितंबर तक मिलेगी जांच की सुविधाBREAKINGदेश-हरपलPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान, उज्जैन में 35 लाख दीपक जलाने की तैयारी

NE

News Elementor

Banner

रायपुर में मोबाइल चोरी-लूट के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; 100 वारदातों का पता चला

Table of Content

रायपुर की कबीर नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी और लूट करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह रायपुर से चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन ओडिशा भेजता था। वहां मोबाइल का लॉक खोलने के बाद उन्हें राजस्थान में बेच दिया जाता था।

मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान करीब 100 मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा होने की बात सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप जब्त किए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज से मिला पहला सुराग

पुलिस के अनुसार, मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं की जांच के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान एक फुटेज में शहजाद अली उर्फ भिंडी दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रावाभाटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी मोबाइल लूट के मामले में जेल जा चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसके संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू की।

जेल में बनी पहचान से तैयार हुआ नेटवर्क

शहजाद की निशानदेही पर पुलिस ने गौरव मझखंड और कृष दीप को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि रायपुर में चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन स्थानीय स्तर पर नहीं बेचे जाते थे।

इन मोबाइल फोन को ओडिशा के राजखरीयार क्षेत्र में रहने वाले भोदेव मेहर तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, भोदेव मोबाइल दुकान की आड़ में चोरी के फोन का लॉक खोलता था। इसके बाद मोबाइल को सेकंड हैंड फोन बताकर बेचने की तैयारी की जाती थी।

लॉक नहीं खुलने पर बदला जाता था मदरबोर्ड

पुलिस का दावा है कि जिन मोबाइल फोन का लॉक नहीं खुल पाता था, उनमें मदरबोर्ड बदलकर उनकी पहचान बदलने की कोशिश की जाती थी।

कुछ मोबाइल फोन को अनलॉक करने के लिए राजस्थान के कोटा निवासी आकाश परेटा के पास भेजा जाता था। पुलिस के अनुसार, आकाश तकनीकी माध्यमों से मोबाइल का लॉक खोलने और उन्हें बाजार में बेचने में मदद करता था।

रायपुर, ओडिशा और राजस्थान से गिरफ्तारी

कबीर नगर पुलिस और साइबर टीम ने मोबाइल की कथित सप्लाई चेन को ट्रेस करते हुए रायपुर, ओडिशा और राजस्थान से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और मोबाइल चोरी व लूट की बाकी घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अपराध और छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों के लिए Desh Har Pal वेबसाइट पढ़ते रहें।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

MP High Court का फैसला: नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली PIL खारिज, उत्तराधिकारी आने तक पद पर रहेंगे मौजूदा राज्यपाल

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं हो जाती और वे पदभार ग्रहण नहीं कर लेते, तब तक मौजूदा राज्यपाल अपने पद पर बने रह सकते हैं। यह फैसला जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की डिवीजन बेंच ने सुनाया। याचिका जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एमए खान ने दायर की थी। राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने का दिया गया तर्क याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि मौजूदा राज्यपाल का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में उन्हें पद से हटाकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल का प्रभार सौंपा जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता की जनहित याचिका दायर करने की पात्रता और सामाजिक साख से जुड़े पहलुओं पर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने ‘मध्य प्रदेश हाईकोर्ट नियम, 2008’ के तहत जनहित याचिका दायर करने के लिए जरूरी अपनी सामाजिक पृष्ठभूमि और जनहितकारी मंशा (Bona fides) का पर्याप्त खुलासा नहीं किया। संविधान के अनुच्छेद 156(3) का हवाला मामले की संवैधानिक व्याख्या करते हुए कोर्ट ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 156(3) का उल्लेख किया। कोर्ट के अनुसार, राज्यपाल का सामान्य कार्यकाल पांच वर्ष होता है, लेकिन प्रावधान में यह स्पष्ट किया गया है कि नए उत्तराधिकारी के पदभार संभालने तक मौजूदा राज्यपाल पद पर बने रह सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में राज्यपाल का पद खाली रहने से किसी तरह का संवैधानिक संकट या शून्य पैदा न हो। सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का भी जिक्र हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के 1969 के कृष्णा बल्लभ सहाय बनाम जांच आयोग मामले का भी हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यपाल का पद रिक्त नहीं छोड़ा जा सकता। कार्यकाल पूरा होने के बाद भी नए राज्यपाल के आने तक पद पर बने रहना वैध है। इन संवैधानिक प्रावधानों और कानूनी तर्कों के आधार पर हाईकोर्ट ने याचिका को विचार योग्य नहीं माना और उसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संविधान राज्य के संवैधानिक प्रमुख का पद खाली न रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करता है।

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को पुलिस की मंजूरी, सुरक्षा के लिए 31 शर्तें लागू; 1500 स्वयंसेवक और 40 CCTV की व्यवस्था अनिवार्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति दे दी है। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 31 कड़ी शर्तें रखी गई हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में हुई हत्या और उसकी जांच के लिए गठित जस्टिस जे.एस. वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे को शर्तों की सूची सौंपते हुए स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान सभी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। भीड़ प्रबंधन, मंच की सुरक्षा, प्रवेश-निकास, पार्किंग, तलाशी, चिकित्सा और आपातकालीन निकासी की जिम्मेदारी आयोजकों को सौंपी गई है। 1500 स्वयंसेवक होंगे तैनात, 500 महिला स्वयंसेवक अनिवार्य पुलिस के निर्देशों के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल को अधिकतम 2 हजार लोगों की क्षमता वाले सेक्टरों में बांटना होगा। प्रत्येक सेक्टर में प्रभारी और पर्याप्त गैंगवे की व्यवस्था करनी होगी। आयोजकों को अपेक्षित भीड़ का पुरुष-महिला संख्या के आधार पर शपथ-पत्र देना होगा। कार्यक्रम में कम से कम 1500 स्वयंसेवक तैनात करने होंगे, जिनमें 500 महिला स्वयंसेवक शामिल होंगी। 6 प्रवेश और 8 निकास द्वार, 40 CCTV से निगरानी कार्यक्रम स्थल पर कम से कम 6 प्रवेश और 8 निकास द्वार बनाने होंगे। प्रत्येक द्वार की चौड़ाई न्यूनतम 6 मीटर रखनी होगी। सुरक्षा जांच के लिए 20 DFMD और 30 से 40 HHMD लगाए जाएंगे। पूरे परिसर में कम से कम 40 नाइट-विजन CCTV कैमरे लगाने होंगे। इनकी रिकॉर्डिंग 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। मंच के सामने 30 फीट तक खाली रहेगा क्षेत्र मंच के सामने 25 से 30 फीट का D-एरिया खाली रखना होगा। इस क्षेत्र में केवल सुरक्षाकर्मियों को रहने की अनुमति होगी और डबल बैरिकेडिंग की जाएगी। मंच तक पहुंचने के लिए नियंत्रित रास्ता और पीछे अलग निकास की व्यवस्था करनी होगी। मंच से 30 मीटर के भीतर एंबुलेंस उपलब्ध रखना अनिवार्य होगा। पार्किंग से लेकर पंडाल तक आयोजकों की जिम्मेदारी पुलिस ने पंडाल को अग्निरोधी सामग्री से तैयार करने और संरचनात्मक सुरक्षा प्रमाण-पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन कॉरिडोर पूरी तरह खाली रखना होगा। पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएंगे। मुख्य मार्गों और रहवासी गलियों में पार्किंग पर रोक रहेगी। दूरस्थ पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक शटल सेवा की व्यवस्था आयोजकों को करनी होगी। हर 500 लोगों पर एक जल-बिंदु, 250 लोगों पर मोबाइल शौचालय कार्यक्रम स्थल पर दो डॉक्टर, चार पैरामेडिक और चार एंबुलेंस तैनात करनी होंगी। इनमें एक ALS एंबुलेंस शामिल होगी। नजदीकी अस्पताल के साथ आपातकालीन बेड के लिए समन्वय करना होगा। पुलिस के निर्देशों के अनुसार, हर 500 लोगों पर एक जल-बिंदु और हर 250 लोगों पर एक मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करनी होगी। खराब मौसम में प्रशासन लेगा अंतिम फैसला बारिश या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए सेक्टरवार निकासी योजना तैयार करनी होगी। कार्यक्रम से एक दिन पहले D-1 पर मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम या किसी अन्य आपात स्थिति में कार्यक्रम को रोकने, सीमित करने या स्थगित करने का अंतिम निर्णय पुलिस और जिला प्रशासन का होगा। कार्यक्रम से एक दिन पहले शाम 6 बजे के बाद स्थल होगा सील आयोजकों को कार्यक्रम से एक दिन पहले शाम 6 बजे तक निर्माण, सजावट, बिजली और ध्वनि से जुड़े सभी कार्य पूरे करने होंगे। इसके बाद बम डिस्पोजल टीम (BDD) और श्वान दल द्वारा एंटी-सबोटाज जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद कार्यक्रम स्थल और मंच को सील कर दिया जाएगा। पुलिस की अनुमति के बिना किसी व्यक्ति, वाहन या सामग्री को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र में CM सैनी ने किया 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का ऐलान, ब्रह्मसरोवर पर हुआ ड्रोन शो

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचे। देर शाम उन्होंने ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन शो के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के लिए 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की घोषणा भी की। ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट पर बनेगा सर्किट हाउस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट पर सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की। इस परियोजना पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, इस निर्माण से कुरुक्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने जलाया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दीया जलाया। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मसरोवर की आरती में भी हिस्सा लिया। शंख ध्वनि के बीच मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर की आरती की। गुरुद्वारा सचखंड ईशर सिंह दरबार साहिब पहुंचे थे CM इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह गुरुद्वारा सचखंड ईशर सिंह दरबार साहिब, जुरासी खुर्द पहुंचे। यहां उन्होंने संत बाबा ईशर सिंह की 51वीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारा पहुंचने पर मुख्य सेवादार बाबा मणि सिंह ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ईशर सिंह ने भारत के गांवों और शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी गुरमत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। गरीबों, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने गरीबों को सशक्त बनाने, महिलाओं को सुरक्षित रखने और किसानों सहित समाज के हर वर्ग को मजबूत करने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के निर्माण और विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। विश्वकर्मा जयंती का भी किया उल्लेख मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा जयंती का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने पूरी दुनिया के निर्माण में योगदान दिया। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा और देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के लिए Desh Har Pal वेबसाइट पढ़ते रहें। 7

रायपुर में मोबाइल चोरी-लूट के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; 100 वारदातों का पता चला

रायपुर की कबीर नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी और लूट करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह रायपुर से चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन ओडिशा भेजता था। वहां मोबाइल का लॉक खोलने के बाद उन्हें राजस्थान में बेच दिया जाता था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान करीब 100 मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा होने की बात सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप जब्त किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से मिला पहला सुराग पुलिस के अनुसार, मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं की जांच के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान एक फुटेज में शहजाद अली उर्फ भिंडी दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रावाभाटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी मोबाइल लूट के मामले में जेल जा चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसके संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू की। जेल में बनी पहचान से तैयार हुआ नेटवर्क शहजाद की निशानदेही पर पुलिस ने गौरव मझखंड और कृष दीप को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि रायपुर में चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन स्थानीय स्तर पर नहीं बेचे जाते थे। इन मोबाइल फोन को ओडिशा के राजखरीयार क्षेत्र में रहने वाले भोदेव मेहर तक पहुंचाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, भोदेव मोबाइल दुकान की आड़ में चोरी के फोन का लॉक खोलता था। इसके बाद मोबाइल को सेकंड हैंड फोन बताकर बेचने की तैयारी की जाती थी। लॉक नहीं खुलने पर बदला जाता था मदरबोर्ड पुलिस का दावा है कि जिन मोबाइल फोन का लॉक नहीं खुल पाता था, उनमें मदरबोर्ड बदलकर उनकी पहचान बदलने की कोशिश की जाती थी। कुछ मोबाइल फोन को अनलॉक करने के लिए राजस्थान के कोटा निवासी आकाश परेटा के पास भेजा जाता था। पुलिस के अनुसार, आकाश तकनीकी माध्यमों से मोबाइल का लॉक खोलने और उन्हें बाजार में बेचने में मदद करता था। रायपुर, ओडिशा और राजस्थान से गिरफ्तारी कबीर नगर पुलिस और साइबर टीम ने मोबाइल की कथित सप्लाई चेन को ट्रेस करते हुए रायपुर, ओडिशा और राजस्थान से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और मोबाइल चोरी व लूट की बाकी घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। अपराध और छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों के लिए Desh Har Pal वेबसाइट पढ़ते रहें।

मंदसौर में मकान विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी और देवर गिरफ्तार; साला फरार

मंदसौर में 32 वर्षीय इस्माइल उर्फ भूरा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस्माइल की पत्नी मुस्कान ने अपने भाई शाकिर और देवर ईशाक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पहले इस्माइल के सिर पर डंडे से हमला किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद मुस्कान और शाकिर शव को बाइक पर बीच में बैठाकर करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक आए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुस्कान का भाई शाकिर फरार है। 30 लाख रुपये के मकान को लेकर था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे करीब 30 लाख रुपये कीमत के मकान को बेचने और पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद था। पुलिस के मुताबिक, ईशाक मकान बेचकर दोनों भाइयों के अलग-अलग रहने की योजना बना रहा था, जबकि इस्माइल इसके विरोध में था। इसी मुद्दे को लेकर परिवार में पहले से विवाद चल रहा था। मायके में विवाद के बाद खेत में किया हमला पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन इस्माइल शराब के नशे में फतेहगढ़ स्थित अपनी पत्नी मुस्कान के मायके पहुंचा था। वहां उसकी पत्नी और उसके भाई शाकिर से विवाद हुआ, जिसके बाद शाकिर ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद इस्माइल बस से चौपाल सागर के सामने स्थित शराब की दुकान के पास पहुंचा। मुस्कान ने इसकी जानकारी ईशाक को दी। ईशाक उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचा, जबकि कुछ समय बाद मुस्कान और शाकिर भी वहां आ गए। पुलिस के मुताबिक, तीनों को देखकर इस्माइल खेतों की ओर भागा। खेत में शाकिर ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। उसके गिरने के बाद ईशाक ने पैर और मुस्कान ने हाथ पकड़े, जबकि शाकिर ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया। बाइक पर शव ले जाकर झाड़ियों में फेंका पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद ईशाक वहां से चला गया। इसके बाद मुस्कान और शाकिर ने शव को बाइक पर बीच में बैठाया और खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड की ओर ले गए। रास्ते में शव का पैर जमीन से टकराने लगा। इसके बाद दोनों ने शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने घटना को शराब के नशे में हुए हादसे जैसा दिखाने की कोशिश की। इसके बाद ईशाक ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई खिलचीपुरा से नालछा माता मंदिर रोड पर बेहोश पड़ा है। खुद फरियादी बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप 15 सितंबर को ईशाक की सूचना पर डायल-112 की मदद से इस्माइल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हत्या की आशंका सामने आने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ के दौरान ईशाक की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, उसने खुद फरियादी बनकर मामले को हादसा बताने की कोशिश की थी। CCTV फुटेज में बाइक पर शव ले जाते दिखे जांच के दौरान घटना के बाद का CCTV फुटेज भी सामने आया। पुलिस के अनुसार, फुटेज में मुस्कान अपने भाई शाकिर के साथ काले रंग की बिना नंबर वाली स्प्लेंडर बाइक पर दिखाई दे रही है। बाइक शाकिर चला रहा था। बीच में इस्माइल का शव बैठा था, जबकि मुस्कान पीछे से उसे पकड़े हुए थी। दो आरोपी गिरफ्तार, शाकिर की तलाश जारी पुलिस ने मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं, शाकिर पिता बब्बू खां मेव, निवासी नई फतेहगढ़, फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि इस्माइल का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में मुस्कान, शाकिर और ईशाक की भूमिका सामने आई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के अनुसार, करीब 30 लाख रुपये कीमत के मकान को बेचने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। अपराध और मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों के लिए Desh Har Pal वेबसाइट पढ़ते रहें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.