आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलकच्चा तेल महंगा होने से Jio-bp और नायरा ने सीमित की पेट्रोल-डीजल की बिक्री, जानें क्या है वजह◆BREAKINGबिज़नेसकच्चा तेल महंगा होने से Jio-bp और नायरा ने सीमित की पेट्रोल-डीजल की बिक्री, जानें क्या है वजह◆BREAKINGस्पोर्ट्सAsian Games 2026: भारत ने 4×400 मीटर महिला रिले में जीता गोल्ड, नीरू धांडा ने रचा इतिहास◆BREAKINGबिज़नेसMcDowell’s No.1 Relaunch: पुराने भरोसे के साथ Premium अंदाज, नई Bottle और Upgraded Blend तैयार◆BREAKINGप्रदेशBhopal Breaking: राहुल गांधी के Balaghat दौरे पर Vishwas Sarang का पलटवार, लगाए गंभीर आरोप◆BREAKINGछत्तीसगढ़CGPSC केस: अस्पताल में टामन सोनवानी के कथित VIP ट्रीटमेंट का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल◆BREAKINGदेश-हरपलSIR पर INDIA Bloc Meeting कल, अखिलेश यादव रहेंगे दूर; Uddhav Thackeray Online जुड़ेंगे◆BREAKINGदेश-हरपलLPU में हंगामे के बाद Action: 30 छात्र जांच के घेरे में, फरहत की पहचान से बढ़ी हलचल◆BREAKINGदेश-हरपलकच्चा तेल महंगा होने से Jio-bp और नायरा ने सीमित की पेट्रोल-डीजल की बिक्री, जानें क्या है वजह◆BREAKINGबिज़नेसकच्चा तेल महंगा होने से Jio-bp और नायरा ने सीमित की पेट्रोल-डीजल की बिक्री, जानें क्या है वजह◆BREAKINGस्पोर्ट्सAsian Games 2026: भारत ने 4×400 मीटर महिला रिले में जीता गोल्ड, नीरू धांडा ने रचा इतिहास◆BREAKINGबिज़नेसMcDowell’s No.1 Relaunch: पुराने भरोसे के साथ Premium अंदाज, नई Bottle और Upgraded Blend तैयार◆BREAKINGप्रदेशBhopal Breaking: राहुल गांधी के Balaghat दौरे पर Vishwas Sarang का पलटवार, लगाए गंभीर आरोप◆BREAKINGछत्तीसगढ़CGPSC केस: अस्पताल में टामन सोनवानी के कथित VIP ट्रीटमेंट का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल◆BREAKINGदेश-हरपलSIR पर INDIA Bloc Meeting कल, अखिलेश यादव रहेंगे दूर; Uddhav Thackeray Online जुड़ेंगे◆BREAKINGदेश-हरपलLPU में हंगामे के बाद Action: 30 छात्र जांच के घेरे में, फरहत की पहचान से बढ़ी हलचल◆

NE

News Elementor

Banner

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: फिर हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 10 पर FIR, 5 गिरफ्तार

Table of Content

उज्जैन में शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी और पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। 

सुबह भी हुआ था पथराव

इससे पहले सोमवार सुबह भी मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा और पथराव हुआ था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक महिला थाना प्रभारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

10 लोगों पर FIR, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि, इन पांचों की गिरफ्तारी की अभी जानकारी नहीं मिली है। वहीं, बाहर से आए 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुस्लिम समाज ने खुद हटाना शुरू किया हिस्सा

विवाद के बीच मुस्लिम समाज के कुछ लोग मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को खुद हटाने के लिए पहुंचे। प्रशासन और समाज के बीच बातचीत के बाद प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। रिपोर्टों के मुताबिक, सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाला मस्जिद का करीब 10 फीट हिस्सा बाधक बताया गया है। 

हाईकोर्ट में आज सुनवाई

शाही मस्जिद से जुड़े मामले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को सुनवाई होनी है। इससे पहले हाईकोर्ट की एकलपीठ मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज कर चुकी है। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर है। 

प्रशासन के अनुसार, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है और मस्जिद का कुछ हिस्सा प्रस्तावित सड़क सीमा में आ रहा है। 

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

कच्चा तेल महंगा होने से Jio-bp और नायरा ने सीमित की पेट्रोल-डीजल की बिक्री, जानें क्या है वजह

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से कथित गैंगरेप की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही पर पाबंदी लगाने के बजाय सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने चाहिए।  यह मामला उस घटना के बाद सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय लड़की के साथ आस्था कुंज पार्क में कथित सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई थी। घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कुछ समय के लिए ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित कर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की थीं।  ‘महिलाओं पर पाबंदियां लगाना बंद करे सरकार’ केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा को लेकर चिंतित छात्राओं को शाम के समय बाहर नहीं निकलने की सलाह देने के बजाय सरकार को ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए, जहां महिलाएं बिना डर के कहीं भी आ-जा सकें। उन्होंने सवाल उठाया कि सुरक्षा के नाम पर प्रतिबंध महिलाओं पर ही क्यों लगाए जाएं।  उनका कहना है कि महिलाओं की स्वतंत्र आवाजाही पर रोक लगाने के बजाय सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। CCTV और स्ट्रीट लाइट बढ़ाने की मांग केजरीवाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों का व्यापक नेटवर्क, अंधेरे वाले इलाकों में स्ट्रीट लाइट्स और CCTV की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल कमांड स्ट्रक्चर बनाने की मांग की। आस्था कुंज पार्क मामले के बाद पार्क में CCTV कवरेज और पर्याप्त रोशनी की कमी को लेकर भी सवाल उठे थे। रिपोर्टों के मुताबिक पार्क के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर CCTV की कमी और कुछ हिस्सों में खराब रोशनी सामने आई थी।  कॉलेजों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग केजरीवाल ने कॉलेज परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने प्रत्येक कॉलेज में महिला पुलिस अधिकारियों समेत पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की बात कही। आस्था कुंज मामले के बाद छात्रों ने भी स्ट्रीट लाइट, CCTV और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग उठाई थी। लेडी श्रीराम कॉलेज ने बाद में छात्रों, पुलिस और कॉलेज प्रशासन के बीच समन्वय के लिए एक स्टूडेंट्स सिक्योरिटी काउंसिल बनाने की घोषणा की।  केजरीवाल ने लगाया सिस्टम पर आरोप केजरीवाल ने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में कार्रवाई करने के बजाय कई बार सिस्टम पीड़ितों की आजादी पर सवाल उठाने लगता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को डर के माहौल में रहने के लिए कहने के बजाय सरकार को उन्हें सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब आस्था कुंज मामले के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने महिला सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बेहतर रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की मांग की है। 

कच्चा तेल महंगा होने से Jio-bp और नायरा ने सीमित की पेट्रोल-डीजल की बिक्री, जानें क्या है वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहने के बीच निजी ईंधन कंपनियों ने कुछ आउटलेट्स पर बिक्री सीमित कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, Jio-bp और नायरा एनर्जी ने बढ़ी मांग और सप्लाई दबाव के बीच डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर सीमा लगाई है।  नायरा के पंपों पर 200 लीटर डीजल और 30 लीटर पेट्रोल की सीमा रिपोर्ट के अनुसार, नायरा एनर्जी के कुछ आउटलेट्स पर एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल और 30 लीटर पेट्रोल दिया जा रहा है। Jio-bp ने भी कुछ स्थानों पर डीजल की बिक्री सीमित की है, हालांकि कंपनी ने अपनी सटीक सीमा सार्वजनिक नहीं की है।  कंपनियों की ओर से बिक्री सीमित करने के पीछे बढ़ी मांग, रिटेल और बल्क डीजल की कीमतों के बीच अंतर तथा इन्वेंट्री पर दबाव को वजह बताया गया है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि कुछ ग्राहक बल्क खरीद के बजाय सस्ते रिटेल ईंधन की ओर आ रहे हैं। महंगे क्रूड और स्थिर कीमतों से बढ़ा दबाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में तेज बढ़ोतरी हुई है। 29 सितंबर को ब्रेंट क्रूड करीब 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था।  वहीं, भारत में पेट्रोल-डीजल की घरेलू खुदरा कीमतें मई के बाद से नहीं बदली हैं। इससे तेल विपणन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। ICRA के सितंबर के आकलन के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹8 प्रति लीटर और डीजल पर करीब ₹9 प्रति लीटरका नकारात्मक मार्केटिंग मार्जिन हो रहा था।  पहले ₹5 और ₹23 प्रति लीटर तक का अनुमान था नुकसान सितंबर की शुरुआत में जब ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार गया था, तब ICRA ने पेट्रोल पर करीब ₹5 प्रति लीटर और डीजल पर करीब ₹23 प्रति लीटर के नकारात्मक मार्जिन का अनुमान लगाया था। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आई।  सरकारी कंपनियों पर भी बढ़ा वित्तीय दबाव ICRA के मुताबिक, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और LPG की बिक्री पर मिलाकर करीब ₹530 करोड़ रोजाना का नुकसान हो रहा था। घरेलू LPG पर भी करीब ₹300 प्रति सिलेंडर की अंडर-रिकवरी का अनुमान लगाया गया था।  ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर निजी पेट्रोल पंपों पर बिक्री की सीमा का असर खास तौर पर भारी वाहनों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ सकता है। डीजल की मात्रा सीमित होने के कारण लंबी दूरी के ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों को रास्ते में ज्यादा बार ईंधन भराने की जरूरत पड़ सकती है। इस बीच, निजी पंपों पर उपलब्धता सीमित होने से ग्राहक सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंपों की ओर भी रुख कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी मांग और इन्वेंट्री की स्थिति पर नजर रख रही हैं। 

Asian Games 2026: भारत ने 4×400 मीटर महिला रिले में जीता गोल्ड, नीरू धांडा ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। भारतीय महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में 3 मिनट 29.69 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, निशानेबाज नीरू धांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरू एशियन गेम्स में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।  गुलवीर सिंह ने पूरी की मेडल हैट्रिक भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा एशियन गेम्स में अपनी तीसरी पदक जीत पूरी की। गुलवीर इससे पहले 10,000 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। 5000 मीटर में उन्होंने 13 मिनट 32.75 सेकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया।  नीरू धांडा ने रचा इतिहास शूटिंग में नीरू धांडा ने महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पांचवां गोल्ड और प्रतियोगिता में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है।  नीरू की यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि इससे पहले वह बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्होंने वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल किया। नीरू इससे पहले महिलाओं की ट्रैप टीम स्पर्धा में भी सिल्वर जीत चुकी हैं। उनके साथ आशिमा अहलावत और मनीषा कीर टीम में शामिल थीं।  कोच ने कहा- जो हुआ उसे भूल जाओ नीरू के मुताबिक, बीमारी के दौरान उनके कोच मनशेर सिंह ने उन्हें बीते समय को भूलकर सिर्फ निशाने पर ध्यान लगाने के लिए कहा था। नीरू ने बताया कि उन्होंने कोच की सलाह पर अमल किया और प्रतियोगिता में अपना पूरा ध्यान प्रदर्शन पर रखा। मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में ब्रॉन्ज भारत ने मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भारतीय टीम ने 41.06 सेकेंड का समय दर्ज किया। टीम की शुरुआत गुरिंदरवीर सिंह ने की। इसके बाद स्नेहा ने अपनी लेग में बढ़त बनाए रखी। तीसरे लेग में अनिमेष को थाईलैंड के बूनसन ने पीछे छोड़ दिया, लेकिन आखिरी लेग में हरिता ने तेज दौड़ लगाते हुए भारत को पोडियम तक पहुंचाया। शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन नीरू के गोल्ड के अलावा भारतीय महिला ट्रैप टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता था। नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने मिलकर भारत को टीम स्पर्धा में रजत दिलाया।  एशियन गेम्स में भारत की शूटिंग टीम लगातार पदक जीत रही है और नीरू के गोल्ड के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या पांच हो गई है। 
McDowell's

McDowell’s No.1 Relaunch: पुराने भरोसे के साथ Premium अंदाज, नई Bottle और Upgraded Blend तैयार

McDowell’s No.1 को अब एक नए अंदाज में पेश किया गया है। डियाजियो इंडिया ने इस लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड की नई पहचान लॉन्च की है, जिसमें Upgraded Blend, Extra Scotch और Premium Look का खास ध्यान रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, यह बदलाव सिर्फ बॉटल का डिजाइन बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रांड के प्रोडक्ट और पूरी पहचान में भी बदलाव किया गया है। 125 साल से ज्यादा की विरासत वाले इस ब्रांड को अब नई पीढ़ी के कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर रिफ्रेश किया गया है। पुरानी पहचान और भरोसे को बरकरार रखते हुए McDowell’s No.1 को थोड़ा ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम टच दिया गया है। McDowell’s No.1 के Blend में क्या खास है? नए McDowell’s No.1 के ब्लेंड में चुनिंदा Imported Scotch, Indian Malts और Premium Grain Spirits का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसे चुनिंदा Oak और American Barrels में मैच्योर किया जाता है। ब्लेंडिंग का काम भारत और स्कॉटलैंड में किया गया है। नए लिक्विड को 100 से ज्यादा क्वालिटी चेक्स के जरिए जांचे जाने की बात कंपनी ने कही है। स्वाद की बात करें तो इसमें Vanilla, हल्की Grain Sweetness और Malty Notes का अनुभव मिलता है। इसके साथ Matured Wood और हल्के Sweet Spice के संकेत भी बताए गए हैं। कंपनी के अनुसार, इसका फिनिश Smooth और Clean है, जिसमें Vanilla Cream और हल्की मिठास के नोट्स महसूस होते हैं। सिर्फ Whisky नहीं, पूरी Brand Identity बदली McDowell’s No.1 के नए अवतार में बॉटल डिजाइन भी बदला गया है। नई बॉटल को पहले के मुकाबले ज्यादा Premium और Contemporary Look दिया गया है। कंपनी का कहना है कि नई Visual Identity का मकसद ब्रांड की पुरानी पहचान को खत्म करना नहीं, बल्कि उसे आज के दौर के हिसाब से आगे ले जाना है। यानी नाम वही है, लेकिन अंदाज नया है। नई Generation को ध्यान में रखकर किया गया बदलाव डियाजियो इंडिया के मुताबिक, आज के कंज्यूमर के लिए किसी प्रोडक्ट की कीमत के साथ उसकी क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और एक्सपीरियंस भी मायने रखता है। खासतौर पर सोशल गैदरिंग और सेलिब्रेशन के दौरान लोग ऐसे ब्रांड चुनना चाहते हैं जो उनकी पसंद और स्टाइल से मेल खाएं। कंपनी ने बताया कि इस बदलाव के पीछे 11 मार्केट्स में 10,000 से ज्यादा कंज्यूमर्स से मिले इनसाइट्स का इस्तेमाल किया गया। इन्हीं जानकारियों के आधार पर McDowell’s No.1 को नई पीढ़ी के लिए दोबारा तैयार किया गया है। Ruchira Jaitly ने बताया क्यों जरूरी था यह Transformation डियाजियो इंडिया की Chief Marketing Officer रुचिरा जैतली ने कहा कि आज व्हिस्की पीने वाले कंज्यूमर्स के लिए Value का मतलब सिर्फ Affordability नहीं रह गया है। Quality, Craftsmanship और Experience भी अब उतने ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि McDowell’s No.1 को नई पीढ़ी के लिए विकसित करते समय ब्रांड के पुराने Trust, Familiarity और Leadership को बनाए रखने पर खास ध्यान दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह सिर्फ एक Relaunch नहीं है, बल्कि भारत की Mass Premium Whisky Category में बदलते कंज्यूमर ट्रेंड्स के साथ कदम मिलाने की कोशिश है। 30 Million से ज्यादा Cases की बिक्री वाला Brand McDowell’s No.1 की सालाना बिक्री 30 मिलियन से ज्यादा केस बताई गई है। ऐसे में ब्रांड के नए अवतार पर इंडस्ट्री की नजर भी बनी हुई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नई Bottle, Upgraded Blend और Premium Positioning के साथ McDowell’s No.1 की नई पहचान कंज्यूमर्स के बीच कैसी प्रतिक्रिया हासिल करती है। फिलहाल कंपनी ने अपने पुराने भरोसे को बनाए रखते हुए ब्रांड को एक नए दौर में ले जाने की तैयारी कर दी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Vishwas Sarang

Bhopal Breaking: राहुल गांधी के Balaghat दौरे पर Vishwas Sarang का पलटवार, लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी के आगामी बालाघाट दौरे को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने उन पर तीखा निशाना साधा है। Vishwas Sarang ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां विघटन की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि देश और विदेश में राहुल गांधी के बयानों से भारत के मान-सम्मान को नुकसान पहुंचता है। मंत्री विश्वास सारंग ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केवल सनसनी पैदा करने से राजनीति नहीं चलती, बल्कि राजनीति तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। ‘राहुल गांधी जहां जाते हैं, विघटन की राजनीति करते हैं’ विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत से जुड़े मुद्दों को जिस तरह उठाते हैं, उससे देश की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के भीतर भी राहुल गांधी इसी तरह की राजनीति कर रहे हैं। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने अब चुनाव आयोग को लेकर एक नया विवाद खड़ा किया है। उनके मुताबिक, राजनीतिक मुद्दों को तथ्यों के साथ उठाया जाना चाहिए, न कि केवल आरोपों और सनसनी के सहारे। ‘वोट चोरी’ के आरोप पर भी साधा निशाना मंत्री सारंग ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ से जुड़े आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के पुराने इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि असल में वोट चोरी की शुरुआत नेहरू के समय से हुई थी और नेहरू ने पीछे के दरवाजे से प्रधानमंत्री का पद हासिल किया था। सारंग ने सोनिया गांधी को लेकर भी एक राजनीतिक आरोप लगाया और कहा कि उनके मुताबिक देश की नागरिकता हासिल करने से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में आ गया था। हालांकि, ये सभी बातें मंत्री विश्वास सारंग के राजनीतिक आरोप हैं। ‘राहुल गांधी कहीं भी दौरा कर लें…’ बालाघाट दौरे को लेकर सारंग ने कहा कि राहुल गांधी देश में कहीं भी दौरा कर लें, लेकिन अब उनकी राजनीति का असर नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि केवल सेंसेशन पैदा करके राजनीति नहीं चल सकती और जनता तथ्यों को समझती है। Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ वहीं, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विश्वास सारंग ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। सारंग ने खास तौर पर मध्य प्रदेश की खिलाड़ियों नीरू और मनीषा की उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग में पदक हासिल किया है। मंत्री के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश खेल विभाग की शूटिंग अकादमी से जुड़ी हैं। ‘मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात’ विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश की दोनों बेटियों का एशियन गेम्स में पदक जीतना प्रदेश के लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जिस लक्ष्य के साथ भारतीय दल एशियन गेम्स में गया था, उसे हासिल करने की दिशा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता के बीच मध्य प्रदेश की इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदेश के खेल जगत के लिए भी खास उपलब्धि माना जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.