आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Iran Crisis: Trump ने दिया Military Action का संकेत, Midterm Election से पहले बढ़ा तनाव◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में आज कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, वोट चोरी के आरोप और CEC के इस्तीफे की मांग◆BREAKINGBreaking NewsIT Raid: Rakul Preet Singh और Vashu Bhagnani के ठिकानों पर Income Tax की रेड, Foreign Transactions की जांच◆BREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन शाही मस्जिद विवाद: फिर हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 10 पर FIR, 5 गिरफ्तार◆BREAKINGस्पोर्ट्सAsian Games 2026: Shoot-off में Esha Singh को Silver, Lovlina और Pincky की भी बड़ी कामयाबी◆BREAKINGदेश-हरपलWeather Alert: Uttarakhand में बर्फबारी का कहर, 136 पर्वतारोही फंसे; UP-Bihar में बढ़ा Flood का खतरा◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Pakistan Minister Controversy: महिला Journalist के सवाल पर Khawaja Asif का विवादित Gesture◆BREAKINGबिज़नेसStock Market Crash: लगातार 8वें हफ्ते गिरावट, Sensex 900+ अंक टूटा; Nifty 23,000 के नीचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Iran Crisis: Trump ने दिया Military Action का संकेत, Midterm Election से पहले बढ़ा तनाव◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में आज कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, वोट चोरी के आरोप और CEC के इस्तीफे की मांग◆BREAKINGBreaking NewsIT Raid: Rakul Preet Singh और Vashu Bhagnani के ठिकानों पर Income Tax की रेड, Foreign Transactions की जांच◆BREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन शाही मस्जिद विवाद: फिर हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 10 पर FIR, 5 गिरफ्तार◆BREAKINGस्पोर्ट्सAsian Games 2026: Shoot-off में Esha Singh को Silver, Lovlina और Pincky की भी बड़ी कामयाबी◆BREAKINGदेश-हरपलWeather Alert: Uttarakhand में बर्फबारी का कहर, 136 पर्वतारोही फंसे; UP-Bihar में बढ़ा Flood का खतरा◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Pakistan Minister Controversy: महिला Journalist के सवाल पर Khawaja Asif का विवादित Gesture◆BREAKINGबिज़नेसStock Market Crash: लगातार 8वें हफ्ते गिरावट, Sensex 900+ अंक टूटा; Nifty 23,000 के नीचे◆

NE

News Elementor

Banner

Asian Games 2026: Shoot-off में Esha Singh को Silver, Lovlina और Pincky की भी बड़ी कामयाबी

Table of Content

Asian Games 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को Shooting, Boxing और Kurash से भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई। Esha Singh ने महिलाओं की 25m Pistol स्पर्धा में Silver Medal अपने नाम किया। वहीं Boxing में Lovlina Borgohain और Kurash में Pincky Balhara ने भारत के लिए Medal पक्का कर दिया।

Shoot-off में चूकीं Esha Singh, Silver से करना पड़ा संतोष

Shooting की 25m Pistol स्पर्धा में Esha Singh और चीन की Xiao Jiaruixuan के बीच Gold Medal के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला Shoot-off तक पहुंच गया।

Shoot-off में Esha ने पूरा जोर लगाया, लेकिन चीन की शूटर ने बाजी मार ली। इस तरह Esha Singh को Silver Medal मिला, जबकि Gold चीन के खाते में गया।

Esha ने Qualification में 580 अंक हासिल कर Final में जगह बनाई थी। उनका Silver Asian Games 2026 में भारत के Shooting अभियान के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Lovlina Borgohain ने Boxing में पक्का किया Medal

Boxing Ring से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। Tokyo Olympics की Bronze Medalist Lovlina Borgohain ने महिलाओं के 75kg वर्ग में दक्षिण कोरिया की Seong Suyeon को हराकर Semifinal में प्रवेश किया।

इस जीत के साथ Lovlina का Asian Games 2026 में Medal पक्का हो गया है। अब उनकी नजरें Semifinal मुकाबले पर हैं। Lovlina के प्रदर्शन ने भारतीय Boxing फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

Kurash में Pincky Balhara का Medal Confirm

Kurash में Pincky Balhara ने भी भारत के लिए Medal पक्का किया। महिलाओं के 78kg वर्ग में Pincky ने South Korea की Lim Garam को 3-0 से हराकर Semifinal में जगह बनाई।

Semifinal में पहुंचने के साथ ही Pincky का Medal सुनिश्चित हो गया। बाद में Semifinal मुकाबले के नतीजे के बाद उन्हें Bronze Medal से संतोष करना पड़ा।

Asian Games में भारत का अभियान जारी

Aichi-Nagoya में चल रहे Asian Games 2026 में भारत के खिलाड़ी लगातार अलग-अलग खेलों में पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं। Esha Singh का Silver और Lovlina Borgohain व Pincky Balhara के Medal भारतीय दल के लिए दिन की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहे।

अब भारतीय फैंस की नजरें आने वाले मुकाबलों पर हैं, जहां Shooting, Boxing, Athletics, Squash और दूसरे खेलों में भारत के खिलाड़ी पदक की दौड़ को आगे बढ़ाने उतरेंगे।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran

Iran Crisis: Trump ने दिया Military Action का संकेत, Midterm Election से पहले बढ़ा तनाव

Americs और Iran के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका इस संघर्ष में बहुत जल्द जीत हासिल करने वाला है। वहीं, नवंबर में होने वाले US Midterm Elections से पहले ईरान के खिलाफ किसी नई सैन्य कार्रवाई की संभावना को भी उन्होंने पूरी तरह खारिज नहीं किया है। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव के साथ-साथ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं। Midterm Election से पहले Attack का सवाल ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका नवंबर में होने वाले Midterm Elections से पहले ईरान पर दोबारा हमला कर सकता है, तो उन्होंने इस संभावना को सीधे तौर पर नकारा नहीं। उन्होंने संकेत दिया कि हालात के हिसाब से आगे कोई भी फैसला लिया जा सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है। उनका दावा है कि अमेरिका अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। Iran भी किसी नए हमले के लिए तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बीच ईरान ने भी अपनी स्थिति साफ कर दी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश किसी भी नए अमेरिकी हमले का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि, ईरान ने बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं किया है। अराघची के मुताबिक, अगर कूटनीतिक तरीके से समाधान की संभावना बनती है तो Tehran बातचीत के विकल्प पर विचार कर सकता है। Strait of Hormuz बना बड़ा मुद्दा अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में Strait of Hormuz भी अहम मुद्दा बन चुका है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ईरान की ओर से इस रास्ते को फिर से खोलने को लेकर कुछ शर्तें रखी गई हैं। इनमें अमेरिकी सैन्य कार्रवाई रोकना और ईरान से जुड़े आर्थिक प्रतिबंधों में राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। बातचीत या फिर Military Action? मौजूदा हालात में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अमेरिका और ईरान के बीच आगे बातचीत होगी या तनाव फिर सैन्य कार्रवाई की ओर बढ़ेगा। एक तरफ ट्रंप लगातार अमेरिका की सैन्य ताकत और जीत की बात कर रहे हैं, वहीं ईरान भी किसी हमले का जवाब देने की बात कह रहा है। दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच Diplomacy की गुंजाइश अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। क्षेत्रीय देश भी तनाव कम करने और बातचीत का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल ट्रंप के बयान ने अमेरिका-ईरान विवाद को लेकर नई हलचल जरूर पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में होने वाली बातचीत और Strait of Hormuz को लेकर फैसले से यह साफ हो सकता है कि दोनों देश तनाव कम करने की दिशा में बढ़ते हैं या संघर्ष का दायरा और बढ़ता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

रायपुर में आज कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, वोट चोरी के आरोप और CEC के इस्तीफे की मांग

राजधानी रायपुर में कांग्रेस सोमवार को वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। पार्टी का प्रदर्शन दोपहर में प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। कांग्रेस ने देशभर में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने राज्य चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकाला था। अब आंदोलन के दूसरे चरण में 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों को कलेक्ट्रेट तक मार्च और प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं। सुखदेव भगत की मौजूदगी में होगा प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत रविवार को रायपुर पहुंचे। सोमवार को वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। कांग्रेस नेता चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मतदाता सूची में बदलाव से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। 25 सितंबर को राज्य चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च कांग्रेस ने आंदोलन के पहले चरण में 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को राज्य चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकालने का कार्यक्रम दिया गया था। अब 28 सितंबर को जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट घेराव को आंदोलन का दूसरा चरण बताया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जिला कांग्रेस समितियों को कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग के फैसलों पर 14 बार आपत्ति का दावा विवाद के बीच इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले 10 महीनों में दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के कुछ फैसलों पर 14 बार आपत्ति जताई। रिपोर्ट में कहा गया कि इन आपत्तियों पर सुनवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग ने बैठक के बाद इन दावों पर अपना पक्ष भी रखा। कांग्रेस ने आयोग की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह अंदरूनी मतभेद सामने आने के बाद स्थिति संभालने की कोशिश कर रहा है। पार्टी ने कई राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया को रोकने और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पहले भी उठा चुकी है कांग्रेस अप्रैल 2026 में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया था कि विपक्ष के 73 राज्यसभा सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस दिया है। इसमें उनके खिलाफ ‘साबित कदाचार’ का आरोप लगाए जाने की बात कही गई थी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस ने SIR के दौरान वास्तविक मतदाताओं के प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की थी। इससे पहले लोकसभा में भी उन्हें हटाने से जुड़ा प्रस्ताव लाए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। पहले भी चुनाव आयोग में सामने आए हैं मतभेद 1993-95: टीएन शेषन और साथी चुनाव आयुक्त 1993 में दो और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद चुनाव आयोग बहुसदस्यीय हो गया था। तत्कालीन CEC टीएन शेषन ने इस व्यवस्था को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। 14 जुलाई 1995 को सुप्रीम कोर्ट ने बहुसदस्यीय चुनाव आयोग की व्यवस्था को बरकरार रखा। इस दौरान शेषन और अन्य चुनाव आयुक्तों के बीच अधिकारों और कामकाज को लेकर मतभेद भी सामने आए थे। 2009: CEC ने चुनाव आयुक्त को हटाने की सिफारिश की जनवरी 2009 में तत्कालीन CEC एन. गोपालस्वामी ने चुनाव आयुक्त नवीन चावला को हटाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी। उन्होंने चावला पर पक्षपात का आरोप लगाया था। राष्ट्रपति ने इस सिफारिश को स्वीकार नहीं किया। बाद में अप्रैल 2009 में नवीन चावला CEC बने। 2019: अशोक लवासा की अलग राय 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह से जुड़े आचार संहिता के कुछ मामलों में आयोग के बहुमत से अलग राय रखी थी। उन्होंने अपनी असहमति को आदेशों में दर्ज करने की मांग की थी। 21 मई 2019 को आयोग ने 2:1 के बहुमत से तय किया कि ऐसी असहमति को अंतिम आदेश में सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, हालांकि उसे फाइल में दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद लवासा ने आचार संहिता से संबंधित कुछ बैठकों से खुद को अलग कर लिया था। कांग्रेस ने उठाए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवाल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग कर रही है।
Rakul Preet Singh

IT Raid: Rakul Preet Singh और Vashu Bhagnani के ठिकानों पर Income Tax की रेड, Foreign Transactions की जांच

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी (Vashu Bhagnani) और Panorama Studios का नाम इस समय Income Tax Department की कार्रवाई को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग ने मुंबई में इनसे जुड़े करीब 12 ठिकानों पर तलाशी ली है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई फिल्मों की शूटिंग, Production और Overseas Distribution से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर की गई है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फिल्मों से जुड़े खर्चों के नाम पर विदेशों में किसी तरह का पैसा ट्रांसफर तो नहीं किया गया। फिल्मों से जुड़े Financial Transactions पर नजर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Income Tax अधिकारियों का फोकस कुछ ऐसे Financial Transactions पर है, जिनका संबंध फिल्म निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन से बताया जा रहा है। जांच में दस्तावेजों, अकाउंट्स और विदेशों में किए गए लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है। अधिकारियों को कथित तौर पर कुछ वित्तीय अनियमितताओं का संदेह है। हालांकि, जांच अभी जारी है और इन आरोपों को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। Rakul Preet Singh का नाम क्यों आया? रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। उनका नाम इस मामले में सामने आने के बाद सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। रकुल प्रीत सिंह की शादी फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से हुई है। जैकी भगनानी, वासु भगनानी के बेटे हैं। वासु भगनानी लंबे समय से फिल्म प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट बिजनेस से जुड़े हुए हैं। Vashu Bhagnani और Panorama Studios भी जांच के घेरे में Income Tax की कार्रवाई में वासु भगनानी और Panorama Studios से जुड़े ठिकानों का भी जिक्र सामने आया है। Panorama Studios फिल्म Production और Distribution से जुड़ी कंपनी है। जांच के दौरान कंपनी और इससे जुड़े लोगों के वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच किए जाने की बात सामने आई है। खासतौर पर Overseas Transactions को लेकर अधिकारियों की नजर बताई जा रही है। अभी किसी को दोषी नहीं माना गया Income Tax की छापेमारी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन फिलहाल यह मामला जांच के स्तर पर है। तलाशी के दौरान क्या दस्तावेज या जानकारी मिली है, इसकी पूरी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसे में जब तक जांच पूरी नहीं होती और विभाग की ओर से कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया जाता, तब तक किसी व्यक्ति या कंपनी को दोषी मानना सही नहीं होगा। आने वाले दिनों में जांच से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: फिर हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 10 पर FIR, 5 गिरफ्तार

उज्जैन में शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी और पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।  सुबह भी हुआ था पथराव इससे पहले सोमवार सुबह भी मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा और पथराव हुआ था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक महिला थाना प्रभारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 10 लोगों पर FIR, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि, इन पांचों की गिरफ्तारी की अभी जानकारी नहीं मिली है। वहीं, बाहर से आए 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुस्लिम समाज ने खुद हटाना शुरू किया हिस्सा विवाद के बीच मुस्लिम समाज के कुछ लोग मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को खुद हटाने के लिए पहुंचे। प्रशासन और समाज के बीच बातचीत के बाद प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। रिपोर्टों के मुताबिक, सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाला मस्जिद का करीब 10 फीट हिस्सा बाधक बताया गया है।  हाईकोर्ट में आज सुनवाई शाही मस्जिद से जुड़े मामले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को सुनवाई होनी है। इससे पहले हाईकोर्ट की एकलपीठ मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज कर चुकी है। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर है।  प्रशासन के अनुसार, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है और मस्जिद का कुछ हिस्सा प्रस्तावित सड़क सीमा में आ रहा है। 
Asian Games 2026

Asian Games 2026: Shoot-off में Esha Singh को Silver, Lovlina और Pincky की भी बड़ी कामयाबी

Asian Games 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को Shooting, Boxing और Kurash से भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई। Esha Singh ने महिलाओं की 25m Pistol स्पर्धा में Silver Medal अपने नाम किया। वहीं Boxing में Lovlina Borgohain और Kurash में Pincky Balhara ने भारत के लिए Medal पक्का कर दिया। Shoot-off में चूकीं Esha Singh, Silver से करना पड़ा संतोष Shooting की 25m Pistol स्पर्धा में Esha Singh और चीन की Xiao Jiaruixuan के बीच Gold Medal के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला Shoot-off तक पहुंच गया। Shoot-off में Esha ने पूरा जोर लगाया, लेकिन चीन की शूटर ने बाजी मार ली। इस तरह Esha Singh को Silver Medal मिला, जबकि Gold चीन के खाते में गया। Esha ने Qualification में 580 अंक हासिल कर Final में जगह बनाई थी। उनका Silver Asian Games 2026 में भारत के Shooting अभियान के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। Lovlina Borgohain ने Boxing में पक्का किया Medal Boxing Ring से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। Tokyo Olympics की Bronze Medalist Lovlina Borgohain ने महिलाओं के 75kg वर्ग में दक्षिण कोरिया की Seong Suyeon को हराकर Semifinal में प्रवेश किया। इस जीत के साथ Lovlina का Asian Games 2026 में Medal पक्का हो गया है। अब उनकी नजरें Semifinal मुकाबले पर हैं। Lovlina के प्रदर्शन ने भारतीय Boxing फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। Kurash में Pincky Balhara का Medal Confirm Kurash में Pincky Balhara ने भी भारत के लिए Medal पक्का किया। महिलाओं के 78kg वर्ग में Pincky ने South Korea की Lim Garam को 3-0 से हराकर Semifinal में जगह बनाई। Semifinal में पहुंचने के साथ ही Pincky का Medal सुनिश्चित हो गया। बाद में Semifinal मुकाबले के नतीजे के बाद उन्हें Bronze Medal से संतोष करना पड़ा। Asian Games में भारत का अभियान जारी Aichi-Nagoya में चल रहे Asian Games 2026 में भारत के खिलाड़ी लगातार अलग-अलग खेलों में पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं। Esha Singh का Silver और Lovlina Borgohain व Pincky Balhara के Medal भारतीय दल के लिए दिन की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहे। अब भारतीय फैंस की नजरें आने वाले मुकाबलों पर हैं, जहां Shooting, Boxing, Athletics, Squash और दूसरे खेलों में भारत के खिलाड़ी पदक की दौड़ को आगे बढ़ाने उतरेंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.