आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलUNGA में जयशंकर का आतंकवाद पर सख्त संदेश, बोले- जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी; जहाजों पर हमले स्वीकार नहीं◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में मोबाइल टावर की केबल चोरी का प्रयास, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदाम से 40 लाख की 9,360 गर्भपात किट जब्त◆BREAKINGदेश-हरपलSIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर, ममता बनर्जी ने कहा- ‘वैनिश कुमार’◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में AIMJF का 44वां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 12 देशों से पहुंचे 800 से ज्यादा प्रतिनिधि◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘सेवा चित्र’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, अखबार पर रखी मिली रोटी; 8 सैंपल लिए◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन गेम्स में भारत ने जीते 7 मेडल, कबड्डी में दोनों गोल्ड; कुल पदक 30 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलUNGA में जयशंकर का आतंकवाद पर सख्त संदेश, बोले- जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी; जहाजों पर हमले स्वीकार नहीं◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में मोबाइल टावर की केबल चोरी का प्रयास, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदाम से 40 लाख की 9,360 गर्भपात किट जब्त◆BREAKINGदेश-हरपलSIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर, ममता बनर्जी ने कहा- ‘वैनिश कुमार’◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में AIMJF का 44वां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 12 देशों से पहुंचे 800 से ज्यादा प्रतिनिधि◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘सेवा चित्र’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, अखबार पर रखी मिली रोटी; 8 सैंपल लिए◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन गेम्स में भारत ने जीते 7 मेडल, कबड्डी में दोनों गोल्ड; कुल पदक 30 हुए◆

NE

News Elementor

Banner

एशियन गेम्स में भारत ने जीते 6 मेडल, पोल वॉल्ट में पहली बार ब्रॉन्ज; खाते में पहुंचे 23 पदक

Table of Content

एशियन गेम्स के छठे दिन भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 23 हो गई है। भारत ने पहली बार एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट इवेंट में भी मेडल हासिल किया।

महिलाओं की पोल वॉल्ट में बरानिका एलांगोवन ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। पोल वॉल्ट में खिलाड़ी लंबी डंडी की मदद से खुद को हवा में उठाकर निर्धारित पट्टी को पार करता है।

चीन 157 मेडल के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।

बरानिका ने पोल वॉल्ट में रचा इतिहास

बरानिका एलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की ऊंचाई पार की और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट में भारत का पहला पदक है।

गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में सिल्वर जीता

एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने रेस 28 मिनट 29.38 सेकेंड में पूरी की।

2023 में इसी इवेंट में गुलवीर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर

सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंकहासिल किए।

साउथ कोरिया ने 478.0 अंक के साथ सिल्वर और ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। भारत ने साउथ कोरिया पर 6.6 अंक की बढ़त बनाई।

वहीं, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की टीम ने सिल्वर जीता। भारत ने 1762 अंक हासिल किए। चीन ने 1766 अंक के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1751 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।

मनप्रीत कौर ने शॉटपुट में ब्रॉन्ज जीता

महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में मनप्रीत कौर ने 17.17 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारत की कृष्णा जयशंकर मेनन 16.57 मीटर के प्रदर्शन के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

मनुष शाह-दिया चितले को टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज

मनुष शाह और दिया चितले ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के वांग चुकिन और सुन यिंगशा के खिलाफ 8-11, 5-11, 8-11, 2-11 से हार मिली।

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है।

कबड्डी में भारत की दोनों टीमें फाइनल में

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ भारत का एक और मेडल पक्का हो गया।

पुरुष टीम ने भी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-27 से हराया।

स्क्वॉश में भी पदक पक्का

जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमक्या अरिबाडो को 11-3, 11-5 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया।

महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह ने क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना को 3-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह भी सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीं, वीर चोत्रानी को क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से हार मिली।

400 मीटर में तीन भारतीय फाइनल में

महिलाओं की 400 मीटर में किरण पहल और प्राची चौधरी ने फाइनल में जगह बनाई। किरण ने अपनी हीट 53.44 सेकेंड में पूरी कर सीधे क्वालिफाई किया।

प्राची ने 53.46 सेकेंड का समय निकालकर हीट में तीसरा स्थान हासिल किया और नॉन-ऑटोमैटिक क्वालिफायर में सबसे तेज रहीं।

पुरुषों की 400 मीटर में विशाल टीके ने 45.27 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट जीती और फाइनल में प्रवेश किया। तीनों के फाइनल शनिवार को होंगे।

सात्विक-चिराग पहले राउंड में बाहर

डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पुरुष डबल्स के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

थाईलैंड के पक्कापोन तेरारत्साकुल और पीराचाई सुकफुन ने भारतीय जोड़ी को 21-12, 19-21, 21-14 से हराया।

महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने पहले राउंड में जीत दर्ज की। वहीं, सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम की जोड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

UNGA में जयशंकर का आतंकवाद पर सख्त संदेश, बोले- जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी; जहाजों पर हमले स्वीकार नहीं

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में आतंकवाद और वैश्विक सुरक्षा को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। जयशंकर ने यह भी कहा कि अगर सीमा पार कोई सरकार आतंकवाद में शामिल होती है तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और दोस्ती-सद्भावना साथ नहीं चल सकते। भारत अपने आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा और आतंकवाद फैलाने वालों को अपना रवैया बदलना होगा। संघर्ष और टकराव दुनिया के लिए बड़ी चिंता जयशंकर ने कहा कि संघर्ष और टकराव आज सबसे बड़ी चिंताओं में शामिल हैं। शांति बनाए रखने में असमर्थता केवल सुरक्षा को कमजोर नहीं करती, बल्कि वैश्विक प्रगति के लिए भी खतरा पैदा करती है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे संघर्षों का असर व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। समुद्र में जहाजों को निशाना बनाना स्वीकार नहीं जयशंकर ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष पहले से मुश्किल स्थिति को और गंभीर बना रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों और समुद्री यात्रियों को निशाना बनाए जाने को अस्वीकार्य बताया। इससे पहले UNGA के दौरान जयशंकर ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई थी।  भारत और लाइबेरिया ने जहाजों और समुद्री यात्रियों की सुरक्षा के लिए ‘Group of Friends on Safety and Security of Shipping and Seafarers’ पहल भी शुरू की है।  दुनिया लगातार खतरों का सामना कर रही जयशंकर ने कहा कि भारत खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा समेत मौजूदा परिस्थितियों में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शांति का मतलब केवल युद्ध की अनुपस्थिति नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दुनिया लगातार खतरों और दबावों का सामना करती रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराते हुए कहा कि देश अपने आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और दोस्ती-सद्भावना साथ नहीं चल सकते और आतंकवाद फैलाने वालों को अपना रवैया बदलना होगा। जयशंकर ने शुक्रवार को UNGA के इतर एक कार्यक्रम में व्यावसायिक जहाजों पर हमलों को लेकर भी कहा था कि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को बाधित करते हैं और निर्दोष लोगों की जान लेते हैं। 

खंडवा में मोबाइल टावर की केबल चोरी का प्रयास, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार

खंडवा के नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरखेड़ी में मोबाइल टावर की केबल काटकर चोरी करने के प्रयास के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय पुनासा में पेश किया गया। एयरटेल टावर की दो केबल काटकर चोरी का प्रयास पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को ग्राम गुजरखेड़ी स्थित एयरटेल मोबाइल टावर के तकनीशियन छतर सिंह पिता मेहताब सिंह ने नर्मदा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने मोबाइल टावर की दो केबल काटकर चोरी करने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटनास्थल और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस वारदात के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से भी संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने एक अन्य साथी संजू पिता दौलत सिंह बामणिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर की केबल काटने की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से संजू बामणिया फरार है और उसकी तलाश जारी है। हरदा के रहने वाले, खंडवा में कर रहे थे निवास टीआई धीरेश धारवाल के अनुसार, मामले में दिलीप पिता रामकृष्ण चौधरी (37) और यशवंत पिता सुंदरलाल देवड़ा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ग्राम डेडगांव, थाना छिपावड़, जिला हरदा के रहने वाले हैं और वर्तमान में गणेश तलाई, खंडवा में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय पुनासा में पेश किया। मामले में फरार तीसरे आरोपी संजू बामणिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

इंदौर में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदाम से 40 लाख की 9,360 गर्भपात किट जब्त

इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में औषधि विभाग की टीम ने लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। टीम को यहां बड़ी मात्रा में ‘सेफ टी किट’ मिली हैं, जिन्हें विभाग ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान कुल 9,360 पैक बरामद किए गए। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना के बाद गोदाम पर पहुंची टीम औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि लसूड़िया मोरी क्षेत्र स्थित गोदाम में बड़ी मात्रा में गर्भपात किट का स्टॉक रखा गया है। इसके बाद टीम ने मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम पर जांच की। निरीक्षण के दौरान ‘सेफ टी किट’ के 9,360 पैक मिले। बड़ी मात्रा में स्टॉक मिलने के बाद अधिकारियों ने किट से जुड़े दस्तावेज और स्टॉक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। कहां से आया स्टॉक, किसे होनी थी सप्लाई? औषधि विभाग की टीम यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में किट का स्टॉक गोदाम में किस उद्देश्य से रखा गया था। इसके साथ ही किट की सप्लाई कहां-कहां की जानी थी और स्टॉक कहां से आया, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। धार कोठी की कार्रवाई से मिला सुराग औषधि विभाग की इस कार्रवाई का कनेक्शन पहले धार कोठी क्षेत्र में की गई कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। धार कोठी स्थित गोदाम की जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर विभाग की टीम लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम तक पहुंची। इसके बाद यहां छापा मारकर बड़ी संख्या में ‘सेफ टी किट’ बरामद की गईं। दस्तावेज और स्टॉक रिकॉर्ड की जांच जारी फिलहाल औषधि विभाग की टीम जब्त किट और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किट का स्टॉक कहां से आया था और इसकी आगे आपूर्ति कहां की जानी थी। अधिकारियों के मुताबिक जांच के आधार पर मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर, ममता बनर्जी ने कहा- ‘वैनिश कुमार’

SIR विवाद और चुनाव आयोग के आयुक्तों के बीच कथित मतभेद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्षी नेताओं के निशाने पर हैं। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली में पार्टी की रैली के दौरान उन्हें ‘वैनिश कुमार’ यानी ‘गायब कुमार’कहा। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि SIR के दौरान मतदाता सूची से वोटरों के नाम ‘गायब’ किए जा रहे हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के पद पर बने रहने का विरोध करते हुए कहा कि जब तक यह मुद्दा हल नहीं होता, उनकी पार्टी विरोध जारी रखेगी। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने भी CEC को लेकर टिप्पणी की और कहा कि उनके मुताबिक सिर्फ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटा सकती है। I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक को लेकर चर्चा जारी विपक्षी दलों के एक वर्ग की ओर से I.N.D.I.A. ब्लॉक की जल्द बैठक बुलाने की मांग की जा रही है। इसमें चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे पर विपक्षी दलों की संयुक्त रणनीति पर चर्चा किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, अब तक गठबंधन की ओर से कोई साझा एक्शन प्लान जारी नहीं किया गया है। CPI(ML) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी से I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक बुलाने की बात कह चुके हैं। वहीं, एमए बेबी के 27 सितंबर को AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की जानकारी दी गई है। विपक्षी नेताओं ने भी ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना प्रियंका गांधी: उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही चुनाव आयुक्तों को मिली कानूनी सुरक्षा को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग को जवाबदेही से बचाने के लिए ये सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। डेरेक ओ ब्रायन: TMC के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ने शनिवार को कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे उनके अभियान का प्रमुख हिस्सा है। केसी वेणुगोपाल: उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार को ‘जुडास’ कहते हुए उनके केरल कैडर से जुड़े होने का उल्लेख किया और इस पर टिप्पणी की। SIR को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन यह पूरा विवाद चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चल रही राजनीतिक और कानूनी बहस के बीच सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के फैसलों पर 14 बार आपत्तिजताई। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने पहले इन मतभेदों को आंतरिक प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए कहा है कि अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। SIR से जुड़े कुछ चुनावी आदेशों और कथित सॉफ्टवेयर बदलावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है। दो चुनाव आयुक्तों ने उठाए चार सवाल रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्तों की ओर से कुछ प्रक्रियाओं और फैसलों को लेकर सवाल उठाए गए थे। 1. फॉर्म-6 में बदलाव: नए मतदाताओं से पिछली SIR सूची में खुद या परिवार के सदस्यों के नाम की जानकारी मांगने के प्रावधान पर सवाल उठाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, संधू ने इसे हटाने की मांग की। 2. वोटर डेटा का कंट्रोल: वोटर डेटाबेस का नियंत्रण दिल्ली में बढ़ने और राज्यों की पहुंच सीमित होने को लेकर भी सवाल उठाए गए। 3. बंगाल में 16 लाख अपीलें: संधू ने कथित तौर पर सवाल किया कि हटाए गए नामों को लेकर करीब 16 लाख अपीलें किसने और किसकी अनुमति से दायर कीं। 4. गोवा के 97 वोटर: जांच में पात्र पाए गए 97 मतदाताओं के नाम सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या के कारण अंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाने को लेकर भी सवाल उठाया गया।

रायपुर में AIMJF का 44वां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 12 देशों से पहुंचे 800 से ज्यादा प्रतिनिधि

ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन (AIMJF) का दो दिवसीय 44वां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजीएम रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सगुन फार्म रिसॉर्ट में शुरू हुआ। आयोजकों के मुताबिक करीब 23 साल बाद छत्तीसगढ़ में फेडरेशन का इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ करीब 12 देशों से 800 से ज्यादा प्रतिनिधि, कारोबारी और निवेशक शामिल हुए हैं। अधिवेशन में समाज की एकजुटता, सामाजिक कल्याण और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जा रही है। फेडरेशन के अनुसार संगठन देशभर में करीब 15 लाख मेमन समाज के लोगों और 520 मेमन जमातों से जुड़ा हुआ है। जुनैद ढेबर ने बताया छत्तीसगढ़ में निवेश का रोडमैप अधिवेशन में उद्योगपति जुनैद ढेबर ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने राज्य के खनिज संसाधनों, आयरन ओर और स्टील उत्पादन सहित औद्योगिक क्षमता का उल्लेख किया। उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, कृषि आधारित उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बताईं। जुनैद ढेबर ने मेमन समाज के कारोबारियों और निवेशकों से छत्तीसगढ़ में निवेश करने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने में भी भागीदार बनने की अपील की। मेडिकल मदद से रोजगार तक समाज कल्याण पर फोकस फेडरेशन के मुताबिक संगठन की ओर से मेडिकल सहायता, हाउसिंग हेल्प, जरूरतमंद विधवा महिलाओं को आर्थिक सहयोग और युवाओं के लिए ब्याजमुक्त रिटर्नेबल फंड जैसी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। सम्मेलन में अलग-अलग राज्यों और देशों से आए प्रतिनिधि अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी गतिविधियों की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी। एजाज भाई ढेबर कर रहे आयोजन का नेतृत्व आयोजन का नेतृत्व पूर्व महापौर एजाज भाई ढेबर कर रहे हैं। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर, यूथ विंग अध्यक्ष इमरान भाई फ्रूटवाला समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारी भी सम्मेलन में मौजूद हैं। मेमन समाज के इस कार्यक्रम में पहले दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.