आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़UK Politics Breaking: लेबर पार्टी में उथल-पुथल, PM Keir Starmer पर संकट गहरायाBREAKINGदेश-हरपलभारतीय नौसेना को मिले 3 नए Warships: INS Androth और Sandhayak की बड़ी एंट्रीBREAKINGस्पोर्ट्सShubman Gill Captain: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ODI टीम का ऐलानBREAKINGदेश-हरपलRam Mandir Ayodhya Update: नकद दान घटा, Digital Donation ने बदली तस्वीरBREAKINGदेश-हरपलInternational Yoga Day 2026 Celebration: India में लद्दाख से ऋषिकेश तक योग का अद्भुत नजाराBREAKINGEducationNEET UG 2026: मेडिकल एडमिशन की सबसे मुश्किल लड़ाई, हर सीट पर 36 दावेदारBREAKINGदेश-हरपलShiv Sena UBT Breaking आज अलग हो सकते हैं बागी सांसद, महाराष्ट्र की सियासत में हलचलBREAKINGएंटरटेनमेंटControversial Show India’s Got Latent 2 में Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, Roast के बाद कही बड़ी बातBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़UK Politics Breaking: लेबर पार्टी में उथल-पुथल, PM Keir Starmer पर संकट गहरायाBREAKINGदेश-हरपलभारतीय नौसेना को मिले 3 नए Warships: INS Androth और Sandhayak की बड़ी एंट्रीBREAKINGस्पोर्ट्सShubman Gill Captain: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ODI टीम का ऐलानBREAKINGदेश-हरपलRam Mandir Ayodhya Update: नकद दान घटा, Digital Donation ने बदली तस्वीरBREAKINGदेश-हरपलInternational Yoga Day 2026 Celebration: India में लद्दाख से ऋषिकेश तक योग का अद्भुत नजाराBREAKINGEducationNEET UG 2026: मेडिकल एडमिशन की सबसे मुश्किल लड़ाई, हर सीट पर 36 दावेदारBREAKINGदेश-हरपलShiv Sena UBT Breaking आज अलग हो सकते हैं बागी सांसद, महाराष्ट्र की सियासत में हलचलBREAKINGएंटरटेनमेंटControversial Show India’s Got Latent 2 में Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, Roast के बाद कही बड़ी बात

बिलासपुर में पूर्व पार्षद पति से विवाद के बाद युवक की मौत, एक महीने बाद होनी थी शादी

Table of Content

बिलासपुर शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद चंद्रा और युवक सिद्धार्थ पांडेय के बीच हुए विवाद के बाद युवक की अचानक मौत हो गई। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद सिद्धार्थ घर लौटा, जहां सीने में दर्द उठने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

पैसों के विवाद से जुड़ा था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पैसों या जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात बंगालीपारा निवासी सिद्धार्थ और पूर्णानंद के बीच फिर से झगड़ा हुआ। आरोप है कि पूर्व पार्षद पति ने सिद्धार्थ से धक्का-मुक्की और मारपीट की।

शिकायत लेकर पहुंचा था थाने, नहीं हुई कार्रवाई

घटना के बाद सिद्धार्थ सरकंडा थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच कराने को कहा, पर उसने मना कर दिया।
इसके बाद वह घर लौट आया और थोड़ी देर बाद सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शादी से पहले मौत ने तोड़ा परिवार का दिल

सिद्धार्थ पांडेय की एक महीने बाद शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सबको सदमे में डाल दिया।

जमीन और पैसों का पुराना विवाद

शहर में चर्चा है कि सिद्धार्थ और पूर्णानंद चंद्रा के बीच जमीन के सौदे और पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
बताया गया है कि एक सप्ताह पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी। सिद्धार्थ ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद थाने में लिखित आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस बोली – हार्ट अटैक से हुई मौत

सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की मौत हार्ट अटैक से होना सामने आई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले, हालांकि बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों की भी पुष्टि की जा रही है।

अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Keir Starmer

UK Politics Breaking: लेबर पार्टी में उथल-पुथल, PM Keir Starmer पर संकट गहराया

ब्रिटेन की राजनीति इस समय एक बड़े सियासी तनाव से गुजर रही है। प्रधानमंत्री Keir Starmer को लेकर इस्तीफे की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई रिपोर्ट्स और दावों में कहा जा रहा है कि उनकी ही पार्टी लेबर पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी आधिकारिक स्तर पर इस्तीफे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो चुका है। पार्टी के भीतर बढ़ा असंतोष, 100 सांसदों की नाराज़गी का दावा रिपोर्ट्स के मुताबिक लेबर पार्टी के अंदर हालात सामान्य नहीं हैं। बताया जा रहा है कि: इस स्थिति ने प्रधानमंत्री पर दबाव और बढ़ा दिया है। ब्रिटेन की राजनीति में लगातार अस्थिरता पिछले कुछ वर्षों में ब्रिटेन की राजनीतिक स्थिति काफी अस्थिर रही है: यह पैटर्न ब्रिटेन की राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर सवाल उठाता है। आखिर क्यों बढ़ रहा है PM पर दबाव? विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा संकट के पीछे कई कारण हो सकते हैं: इन सभी कारणों ने मिलकर हालात को और जटिल बना दिया है। क्या सच में इस्तीफा देंगे Keir Starmer? फिलहाल यह पूरा मामला मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक दावों पर आधारित है। सरकार या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस्तीफे की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जिस तरह पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, उससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में ब्रिटिश राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना को मिले 3 नए Warships: INS Androth और Sandhayak की बड़ी एंट्री

भारतीय नौसेना के बेड़े में तीन नए स्वदेशी युद्धपोतों की एंट्री हुई है, जिससे देश की समुद्री सुरक्षा और मजबूत हो गई है। ये जहाज न सिर्फ आधुनिक तकनीक से लैस हैं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को भी नई दिशा देते हैं। इन नए युद्धपोतों में प्रमुख हैं INS Dunagiri, INS Androth और INS Sandhayak। इन तीनों को अलग-अलग रणनीतिक भूमिकाओं के लिए तैयार किया गया है, जिससे भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल ताकत कई गुना बढ़ गई है। INS Dunagiri: Modern Stealth Frigate with BrahMos Capability INS Dunagiri को एक एडवांस स्टील्थ फ्रिगेट के रूप में डिजाइन किया गया है, जो दुश्मन के रडार से बचकर ऑपरेशन करने में सक्षम है। इसमें BrahMos missile जैसी हाई-स्पीड और सटीक मार करने वाली मिसाइल प्रणाली को इंटीग्रेट करने की क्षमता है, जिससे यह जहाज बेहद घातक बन जाता है। यह युद्धपोत समुद्री निगरानी, हमला और सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाएगा। INS Androth: Anti-Submarine Warfare में नई ताकत INS Androth को खास तौर पर पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) के लिए विकसित किया गया है। इसका मुख्य काम समुद्र में छिपी दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना है। आधुनिक सेंसर और हथियार प्रणालियों के साथ यह जहाज भारत की समुद्री सीमाओं को और सुरक्षित बनाता है। INS Sandhayak: Hydrographic Survey में अहम भूमिका INS Sandhayak एक आधुनिक सर्वे वेसल है, जो समुद्र की गहराई, जलमार्ग और नेविगेशन मैपिंग का काम करती है। यह जहाज लगातार लंबे समय तक समुद्र में ऑपरेशन कर सकता है, जिससे भारत के समुद्री रास्तों की सुरक्षा और बेहतर योजना संभव होती है। आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूत कदम ये तीनों युद्धपोत पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाए गए हैं, जो भारत के “Make in India” और “Atmanirbhar Bharat” मिशन को मजबूत करते हैं। इनके शामिल होने से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी, युद्ध क्षमता और रणनीतिक पकड़ पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Shubman Gill

Shubman Gill Captain: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ODI टीम का ऐलान

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान हो गया है और इस बार चयन ने क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है। टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां युवा स्टार Shubman Gill को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं अनुभवी दिग्गज Rohit Sharma और Virat Kohli की टीम में वापसी ने माहौल और रोमांचक बना दिया है। इसके साथ ही Shreyas Iyer को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे टीम में नेतृत्व का संतुलन और मजबूत नजर आ रहा है। Team India में बड़ा बदलाव: नई कप्तानी, नया विज़न BCCI ने इस बार साफ संकेत दिया है कि टीम इंडिया अब भविष्य की ओर देख रही है। शुभमन गिल को कप्तान बनाना एक बड़ा फैसला है, जो बताता है कि अब युवा खिलाड़ियों पर भरोसा बढ़ाया जा रहा है। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाना भी एक रणनीतिक कदम है, जिससे टीम के अंदर नेतृत्व की गहराई बनी रहे। रोहित-कोहली की वापसी से बढ़ा अनुभव इंग्लैंड जैसी मुश्किल परिस्थितियों में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होगी। दोनों खिलाड़ियों का अनुभव विदेशी पिचों पर हमेशा भारत के काम आता है। फैंस के लिए भी यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय बाद यह दिग्गज एक साथ वनडे टीम में नजर आएंगे। India ODI Squad vs England (संभावित टीम) England Tour 2026 क्यों है इतना अहम? इंग्लैंड का दौरा हमेशा से भारतीय टीम के लिए एक बड़ी परीक्षा रहा है। वहां की स्विंग गेंदबाजी और तेज पिचें बल्लेबाजों की असली परीक्षा लेती हैं। यह सीरीज सिर्फ एक दौरा नहीं बल्कि आने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा भी मानी जा रही है। फैंस की उम्मीदें और माहौल टीम के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोग गिल की कप्तानी को लेकर उत्साहित हैं, तो कुछ रोहित और कोहली की वापसी से काफी खुश नजर आ रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Ram Mandir

Ram Mandir Ayodhya Update: नकद दान घटा, Digital Donation ने बदली तस्वीर

Ram Mandir Ayodhya में दान को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जहां पहले मंदिर की दानपेटियों से रोजाना करीब ₹10 से ₹12 लाख तक का चढ़ावा निकलता था, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर ₹1 लाख से भी कम बताया जा रहा है। इस बदलाव ने श्रद्धालुओं के बीच चर्चा तेज कर दी है। मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों का कहना है कि यह सिर्फ रकम का बदलाव नहीं है, बल्कि दान देने के तरीके में भी बड़ा परिवर्तन दिख रहा है। पहले कितना मिलता था चढ़ावा? कुछ समय पहले तक राममंदिर की दानपेटियों में— यह दान मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता था। अब क्यों घट गया कैश दान? अब स्थिति बदलती नजर आ रही है, जिसके पीछे कई कारण हैं— 1. Digital Donation का बढ़ता चलन UPI, QR code और ऑनलाइन दान ने नकद की जगह ले ली है। 2. कैश कम लेकर आने की आदत अब लोग कम नकद रखते हैं, जिससे दानपेटियों में पैसा कम जा रहा है। 3. पारदर्शिता की मांग डिजिटल दान को ज्यादा सुरक्षित और ट्रैक करने योग्य माना जा रहा है। 4. बदलती सोच नई पीढ़ी सीधे मोबाइल से दान करना ज्यादा आसान समझती है। श्रद्धालुओं की राय मंदिर आने वाले कई भक्तों का कहना है कि डिजिटल दान से पारदर्शिता बढ़ी है और भरोसा भी मजबूत हुआ है। लेकिन कुछ श्रद्धालुओं को लगता है कि नकद दान की कमी से पारंपरिक धार्मिक अनुभव थोड़ा बदल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि दान व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता लाई जानी चाहिए ताकि श्रद्धा और विश्वास दोनों बने रहें। क्या है आगे की तस्वीर? विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में नकद दान और कम हो सकता है और डिजिटल माध्यम पूरी तरह प्रमुख बन सकता है। इससे मंदिर ट्रस्ट को रिकॉर्ड रखने और सुरक्षा में भी आसानी होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
International Yoga Day

International Yoga Day 2026 Celebration: India में लद्दाख से ऋषिकेश तक योग का अद्भुत नजारा

International Yoga Day 2026 इस बार बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। भारत से लेकर दुनिया के कई देशों में लोगों ने सुबह-सुबह योगाभ्यास कर “स्वस्थ जीवन” का संदेश दिया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही, जिसमें बढ़ती उम्र में फिट और मानसिक रूप से संतुलित रहने पर जोर दिया गया। लद्दाख में बर्फीली वादियों के बीच योग लद्दाख की ठंडी और खूबसूरत वादियों में योग दिवस की अलग ही तस्वीर देखने को मिली। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सेना के जवानों, स्थानीय लोगों और छात्रों ने एक साथ योग किया। सुबह की हल्की धूप और ठंडी हवा के बीच जब लोगों ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया तो पूरा माहौल ऊर्जा और शांति से भर गया। यह नजारा सच में भारत की विविधता और योग की ताकत को दिखाता है। गंगा घाटों पर आध्यात्मिक माहौल उत्तराखंड के ऋषिकेश और गंगा किनारे योग दिवस का दृश्य बेहद शांत और आध्यात्मिक रहा। सुबह-सुबह गंगा की लहरों की आवाज और मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने ध्यान और योगाभ्यास किया। देश-विदेश से आए योग साधकों ने भी इसमें हिस्सा लिया और इसे एक “spiritual experience” बताया। गंगा किनारे का यह माहौल लोगों के मन और आत्मा दोनों को सुकून देने वाला रहा। देशभर में बड़े स्तर पर आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में भी योग दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई शहरों में स्कूलों, कॉलेजों, सेना और सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक योग सत्र आयोजित किए। जबलपुर में हुए एक बड़े कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी योगाभ्यास किया और लोगों से योग को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने की अपील की। थीम “Yoga for Healthy Ageing” का संदेश इस साल की थीम ने खासतौर पर यह संदेश दिया कि योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि एक lifestyle है जो उम्र बढ़ने के साथ शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित योग तनाव कम करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और जीवन को संतुलित बनाता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.