आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGभोपालनितिन नवीन का कथित फर्जी वीडियो वायरल करने पर पीसी शर्मा से पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच, पुलिस जारी करेगी नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में 29 नवंबर को होगी ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन, 25 हजार धावकों के जुटने का लक्ष्य; 10 KM के विजेता को मिलेंगे 15 हजार◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia-New Zealand Test: आकाश दीप के 2 विकेट भी नहीं आए काम, ब्लंडेल-फिलिप्स ने संभाली कीवी पारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर बायपास पर 105 से 150 मीटर के दायरे में निर्माण की अनुमति पर रोक, हाईकोर्ट ने राज्य-केंद्र सरकार और NHAI को भेजा नोटिस◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update: कच्चे तेल की तेजी और बिकवाली से बाजार बेहाल, सेंसेक्स 83,500 के करीब पहुंचा◆BREAKINGभोपालउमा भारती बोलीं- टिकट देने की किसी की औकात नहीं, बयान अहंकार नहीं सच्चाई थी; पार्टी ने हमेशा चुनाव लड़ने के लिए मनाया◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना ₹2,675 महंगा, चांदी में ₹5,928 का उछाल; दो दिन में ₹10 हजार बढ़े दाम◆BREAKINGमध्य प्रदेशभिंड में सड़क पर मिला 20 साल की युवती का शव, कपड़े अस्त-व्यस्त; अप्रैल में होनी थी शादी, हत्या की आशंका◆BREAKINGभोपालनितिन नवीन का कथित फर्जी वीडियो वायरल करने पर पीसी शर्मा से पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच, पुलिस जारी करेगी नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में 29 नवंबर को होगी ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन, 25 हजार धावकों के जुटने का लक्ष्य; 10 KM के विजेता को मिलेंगे 15 हजार◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia-New Zealand Test: आकाश दीप के 2 विकेट भी नहीं आए काम, ब्लंडेल-फिलिप्स ने संभाली कीवी पारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर बायपास पर 105 से 150 मीटर के दायरे में निर्माण की अनुमति पर रोक, हाईकोर्ट ने राज्य-केंद्र सरकार और NHAI को भेजा नोटिस◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update: कच्चे तेल की तेजी और बिकवाली से बाजार बेहाल, सेंसेक्स 83,500 के करीब पहुंचा◆BREAKINGभोपालउमा भारती बोलीं- टिकट देने की किसी की औकात नहीं, बयान अहंकार नहीं सच्चाई थी; पार्टी ने हमेशा चुनाव लड़ने के लिए मनाया◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना ₹2,675 महंगा, चांदी में ₹5,928 का उछाल; दो दिन में ₹10 हजार बढ़े दाम◆BREAKINGमध्य प्रदेशभिंड में सड़क पर मिला 20 साल की युवती का शव, कपड़े अस्त-व्यस्त; अप्रैल में होनी थी शादी, हत्या की आशंका◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

इंदौर में 29 नवंबर को होगी ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन, 25 हजार धावकों के जुटने का लक्ष्य; 10 KM के विजेता को मिलेंगे 15 हजार

Table of Content

इंदौर में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ जल संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए 29 नवंबर को ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन आयोजित की जाएगी। दशहरा मैदान से शुरू होने वाली इस मैराथन में करीब 25 हजार धावकों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 15 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में यूनाइटेड इंदौर के बैनर तले लगातार दूसरे साल यह आयोजन किया जा रहा है। मैराथन के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय फुटबॉलर रणजीत बजाज और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे।

10, 5 और 3 किलोमीटर की दौड़ में दौड़ेंगे प्रतिभागी

महापौर ने बताया कि मैराथन में तीन श्रेणियां रखी गई हैं। 10 किलोमीटर की दौड़ में पेशेवर और अनुभवी धावक हिस्सा लेंगे। इसमें दिल्ली, मुंबई, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों से प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं, 5 किलोमीटर की दौड़ फिटनेस प्रेमियों और आम लोगों के लिए होगी। 3 किलोमीटर की फैमिली रन में परिवार के सदस्य एक साथ दौड़कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।

10 KM दौड़ के विजेता को 15 हजार रुपए का पुरस्कार

मैराथन के दौरान दौड़ के अलावा जुम्बा सहित कई फिटनेस गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। 10 किलोमीटर की श्रेणी में पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाले को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। 5 और 3 किलोमीटर की श्रेणियों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

मेडिकल टीम, सुरक्षा और पार्किंग के इंतजाम

आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग के इंतजाम किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को गुडी बैग भी दिया जाएगा।

स्वच्छता की तरह फिटनेस को भी जनआंदोलन बनाने की तैयारी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि ‘वन इंदौर रन इंदौर’ सिर्फ मैराथन या खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इसके जरिए शहरवासियों को स्वास्थ्य, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों से जोड़ने की पहल है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने जनभागीदारी से अपनी पहचान बनाई है। इसी भावना के साथ फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति को भी जनआंदोलन बनाना है। इसके लिए शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर भी साधा निशाना

महापौर ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर निशाना साधते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से निगमकर्मी को थप्पड़ मारना और उसका मनोबल तोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि शहर को आगे बढ़ाने में निगम कर्मचारियों की अहम भूमिका है और उनके साथ इस तरह का व्यवहार अन्याय है।

भार्गव ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष अपने ही वार्ड में अवैध ठेले हटाने के लिए आवेदन देती हैं, जबकि दूसरी ओर निगम कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं।

कम बारिश से भूजल स्तर गिरा, पानी की व्यवस्था सुधारने पर काम

शहर में पानी की समस्या को लेकर महापौर ने कहा कि कम बारिश के कारण भूजल स्तर में गिरावट आई है। इससे निपटने के लिए नए हाइड्रेंट बनाए जा रहे हैं और पानी के वितरण तंत्र को बेहतर करने का काम किया जा रहा है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नितिन नवीन का कथित फर्जी वीडियो वायरल करने पर पीसी शर्मा से पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच, पुलिस जारी करेगी नोटिस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कथित कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा से पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस उन्हें नोटिस जारी करेगी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने 24 नवंबर को क्राइम एवं साइबर डीसीपी अखिल पटेल से शिकायत कर पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, छत्रसाल नगर फेस-2 पिपलानी निवासी संतोष वर्मा (57) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नितिन नवीन का कथित रूप से छेड़छाड़ किया गया वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। इसे कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। शिकायत में वीडियो से छेड़छाड़ कर जनता को गुमराह करने का आरोप शिकायतकर्ता संतोष वर्मा ने पुलिस को बताया कि वीडियो के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस को नितिन नवीन का मूल वीडियो भी उपलब्ध कराया है। आरोप है कि मूल वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर दूसरा वीडियो तैयार किया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल और मूल वीडियो का परीक्षण कराएगी पुलिस वायरल वीडियो में नितिन नवीन चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि पाकिस्तान के मंत्री डेलीगेट्स के रूप में भारत आ रहे हैं और यह फैसला भारत ने चीन के दबाव में लिया है। अब क्राइम ब्रांच मूल और वायरल वीडियो का तकनीकी परीक्षण कराएगी। इसके साथ ही पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि उन्हें यह वीडियो कहां से मिला और किस आधार पर उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

इंदौर में 29 नवंबर को होगी ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन, 25 हजार धावकों के जुटने का लक्ष्य; 10 KM के विजेता को मिलेंगे 15 हजार

इंदौर में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ जल संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए 29 नवंबर को ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन आयोजित की जाएगी। दशहरा मैदान से शुरू होने वाली इस मैराथन में करीब 25 हजार धावकों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 15 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में यूनाइटेड इंदौर के बैनर तले लगातार दूसरे साल यह आयोजन किया जा रहा है। मैराथन के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय फुटबॉलर रणजीत बजाज और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे। 10, 5 और 3 किलोमीटर की दौड़ में दौड़ेंगे प्रतिभागी महापौर ने बताया कि मैराथन में तीन श्रेणियां रखी गई हैं। 10 किलोमीटर की दौड़ में पेशेवर और अनुभवी धावक हिस्सा लेंगे। इसमें दिल्ली, मुंबई, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों से प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, 5 किलोमीटर की दौड़ फिटनेस प्रेमियों और आम लोगों के लिए होगी। 3 किलोमीटर की फैमिली रन में परिवार के सदस्य एक साथ दौड़कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे। 10 KM दौड़ के विजेता को 15 हजार रुपए का पुरस्कार मैराथन के दौरान दौड़ के अलावा जुम्बा सहित कई फिटनेस गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। 10 किलोमीटर की श्रेणी में पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाले को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। 5 और 3 किलोमीटर की श्रेणियों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। मेडिकल टीम, सुरक्षा और पार्किंग के इंतजाम आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग के इंतजाम किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को गुडी बैग भी दिया जाएगा। स्वच्छता की तरह फिटनेस को भी जनआंदोलन बनाने की तैयारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि ‘वन इंदौर रन इंदौर’ सिर्फ मैराथन या खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इसके जरिए शहरवासियों को स्वास्थ्य, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों से जोड़ने की पहल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने जनभागीदारी से अपनी पहचान बनाई है। इसी भावना के साथ फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति को भी जनआंदोलन बनाना है। इसके लिए शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर भी साधा निशाना महापौर ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर निशाना साधते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से निगमकर्मी को थप्पड़ मारना और उसका मनोबल तोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि शहर को आगे बढ़ाने में निगम कर्मचारियों की अहम भूमिका है और उनके साथ इस तरह का व्यवहार अन्याय है। भार्गव ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष अपने ही वार्ड में अवैध ठेले हटाने के लिए आवेदन देती हैं, जबकि दूसरी ओर निगम कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं। कम बारिश से भूजल स्तर गिरा, पानी की व्यवस्था सुधारने पर काम शहर में पानी की समस्या को लेकर महापौर ने कहा कि कम बारिश के कारण भूजल स्तर में गिरावट आई है। इससे निपटने के लिए नए हाइड्रेंट बनाए जा रहे हैं और पानी के वितरण तंत्र को बेहतर करने का काम किया जा रहा है।
India-New Zealand Test

India-New Zealand Test: आकाश दीप के 2 विकेट भी नहीं आए काम, ब्लंडेल-फिलिप्स ने संभाली कीवी पारी

India-New Zealand Test Series का दूसरा मुकाबला भी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। पहले टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर भी भारतीय टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था। अब क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। भारतीय गेंदबाजों ने बीच के सत्र में शानदार वापसी की, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आखिरी सत्र में पारी को फिर संभाल लिया। 27 नवंबर को पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए। टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 62 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। अब भारतीय टीम की नजर दूसरे दिन शुरुआती विकेट हासिल करने पर होगी। IND vs NZ 2nd Test: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हेगले ओवल की पिच पर घास नजर आ रही थी, इसलिए भारतीय तेज गेंदबाजों से शुरुआत में विकेट लेने की उम्मीद थी। भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, टॉस जीतने के बाद भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती सफलता के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़ दिए। Tom Latham और Devon Conway की अच्छी शुरुआत न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। दोनों के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई। कॉनवे ने 31 रन बनाए, लेकिन लंच से ठीक पहले गुरनूर बराड़ ने उन्हें आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। यह गुरनूर बराड़ का टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट भी था। डेब्यू मुकाबले में मिली इस सफलता ने भारतीय टीम को राहत दी। इसके बाद टॉम लैथम ने भी अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 128 गेंदों पर 59 रन बनाए। आकाश दीप ने उन्हें ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। Akash Deep की गेंदबाजी से लड़खड़ाई न्यूजीलैंड लंच के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले में शानदार वापसी की। आकाश दीप ने टॉम लैथम के बाद रचिन रविंद्र को भी पवेलियन भेज दिया। रचिन अपना खाता तक नहीं खोल सके। दूसरी तरफ अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स को आउट करके न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं। खास बात यह रही कि न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गंवा दिए थे। एक समय ऐसा लगने लगा था कि भारतीय गेंदबाज मेजबान टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक देंगे। लेकिन न्यूजीलैंड ने हार नहीं मानी और इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश शुरू कर दी। Daryl Mitchell और Tom Blundell ने संभाली पारी चार विकेट गिरने के बाद टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने जल्दबाजी करने के बजाय क्रीज पर समय बिताया और धीरे-धीरे रन जोड़े। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिला दी। 185 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर दबाव में थी। लेकिन भारतीय गेंदबाज इस स्थिति का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। Tom Blundell का अर्धशतक, Glenn Phillips ने दिया साथ दिन के आखिरी सत्र में टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए नाबाद 62 रन जोड़ दिए। टॉम ब्लंडेल ने अपने 50वें टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। वह 117 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में छह चौके शामिल रहे। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने भी उनका अच्छा साथ दिया। वह 64 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की इस साझेदारी ने न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से निकालकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। New Zealand vs India 2nd Test: पहले दिन का Scorecard खिलाड़ी रन टॉम लैथम 59 डेवोन कॉनवे 31 हेनरी निकोल्स 16 रचिन रविंद्र 0 डेरिल मिचेल 31 टॉम ब्लंडेल 53* ग्लेन फिलिप्स 36* न्यूजीलैंड का स्कोर: 246/5 (85 ओवर) भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन: आकाश दीप 21 ओवर में 52 रन देकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। जसप्रीत बुमराह ने 19 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। पहले टेस्ट में भी भारत के हाथ से निकल गई थी जीत इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भी भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रहा था। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने पहली पारी 720/9 रन पर घोषित की थी। इतने बड़े स्कोर के बावजूद न्यूजीलैंड ने शानदार संघर्ष किया और मुकाबले को ड्रॉ करा दिया। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी इंतजार कराया था। अब दूसरे टेस्ट में भी मेजबान टीम ने पहले दिन के आखिरी सत्र में वापसी करके भारत की चिंता बढ़ा दी है। सीरीज फिलहाल 0-0 से बराबर है और दूसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। World Test Championship के लिहाज से भी अहम मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला सिर्फ टेस्ट सीरीज तक सीमित नहीं है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी दोनों टीमों के लिए इसके अंक काफी महत्वपूर्ण हैं। भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने की होगी। वहीं न्यूजीलैंड अपने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम को जीत से दूर रखना चाहेगा। क्या दूसरा टेस्ट भी ड्रॉ होगा? पहले टेस्ट का नतीजा ड्रॉ रहने के बाद अब दूसरे मुकाबले में भी भारतीय फैंस की नजरें मैच के नतीजे पर टिकी हैं। पहले दिन भारत ने पांच विकेट जरूर हासिल किए, लेकिन ब्लंडेल और फिलिप्स की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को दोबारा मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे दिन भारत को जल्द से जल्द बाकी विकेट लेने होंगे। अगर न्यूजीलैंड की टीम 300...

इंदौर बायपास पर 105 से 150 मीटर के दायरे में निर्माण की अनुमति पर रोक, हाईकोर्ट ने राज्य-केंद्र सरकार और NHAI को भेजा नोटिस

इंदौर के एबी रोड बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-52) पर निर्माण और भू-उपयोग को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अहम अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने राऊखेड़ी जंक्शन से राऊ जंक्शन के बीच नेशनल हाईवे के 105 से 150 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की अनुमति जारी करने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे से प्रभावी इस आदेश के साथ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार द्विवेदी की युगलपीठ में हुई। इंदौर के वरिष्ठ सिविल एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर अतुल शेठ ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है। राज्य सरकार की 2025 की अधिसूचना को दी चुनौती याचिका में राज्य शासन की 6 मई 2025 को जारी राजपत्र अधिसूचना की वैधानिकता को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता के अनुसार, इस अधिसूचना के जरिए एबी रोड बायपास पर राऊखेड़ी जंक्शन से राऊ जंक्शन तक राष्ट्रीय राजमार्ग का नियंत्रित क्षेत्र 150 मीटर से घटाकर 105 मीटर कर दिया गया था। इसके बाद 45 मीटर की मुक्त हुई पट्टी में मिश्रित भू-उपयोग की अनुमति देने का प्रावधान किया गया। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है। ऐसे में राज्य सरकार को राजमार्ग का नियंत्रित क्षेत्र कम करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा अधिसूचना जारी करने से पहले मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 में निर्धारित अनिवार्य प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया। निर्माण की छूट से सड़क सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका जनहित याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्माण की अनुमति देने से सड़क सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट के 13 अप्रैल 2026 के सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों के विपरीत भी बताया है। याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट मनोज मुंशी और एडवोकेट हर्षवर्धन राठौर ने पैरवी की। प्रारंभिक सुनवाई के दौरान पेश दलीलों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने 105 से 150 मीटर के बीच के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनुमति जारी नहीं करने का अंतरिम आदेश दिया। अब राज्य सरकार, केंद्र सरकार और NHAI समेत अन्य प्रतिवादियों के जवाब के बाद मामले में आगे सुनवाई होगी।
Share Market

Share Market Update: कच्चे तेल की तेजी और बिकवाली से बाजार बेहाल, सेंसेक्स 83,500 के करीब पहुंचा

Share Market में शुक्रवार, 27 नवंबर को कारोबार शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही माहौल बदल गया। पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया और बाजार में बिकवाली हावी हो गई। BSE सेंसेक्स करीब 800 अंक टूटकर 83,500 के आसपास पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी भी 200 अंकों से ज्यादा फिसलकर 25,700 के नीचे आ गया। बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी मार IT और बैंकिंग शेयरों पर पड़ी। दूसरी ओर मेटल सेक्टर के कुछ शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दिलचस्प बात यह रही कि बड़े शेयरों में दबाव के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मजबूती बनी रही। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि आखिर दो दिन की शानदार तेजी के बाद बाजार अचानक क्यों फिसल गया? Sensex-Nifty Today: सेंसेक्स 781 अंक टूटा, निफ्टी में 217 अंकों की गिरावट शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 781.50 अंक यानी करीब 0.92% गिरकर 83,547.09 के इंट्राडे निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 217.75 अंक यानी 0.84% टूटकर 25,666.75 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के साथ बाजार की लगातार दो दिनों की तेजी थम गई। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स में करीब 1,502 अंकों की जोरदार तेजी आई थी। गुरुवार को भी सेंसेक्स 390 अंक चढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 25,884.50 के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसका असर बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर साफ दिखाई दिया। IT Stocks में सबसे ज्यादा बिकवाली, TCS और Infosys फिसले शुक्रवार को IT सेक्टर बाजार की गिरावट का सबसे बड़ा कारण बना। TCS, Infosys और HCL Technologies जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान TCS करीब 2.5%, HCL Technologies 2.26% और Infosys लगभग 2.09% तक नीचे आ गए। टेक महिंद्रा समेत दूसरे IT शेयरों में भी कमजोरी रही। Nifty IT इंडेक्स में करीब 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्रों में इस सेक्टर में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन शुक्रवार को निवेशकों ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा। Metal Stocks में खरीदारी, Tata Steel और Hindustan Zinc में तेजी बाजार में हर तरफ बिकवाली का माहौल नहीं रहा। IT शेयरों में गिरावट के बीच मेटल सेक्टर ने निवेशकों को राहत दी। Tata Steel, Vedanta और Hindustan Zinc जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। Hindustan Zinc के शेयरों में करीब 3% की तेजी भी दर्ज की गई। इसके अलावा BEL, Titan और Power Grid जैसे शेयरों ने भी बाजार की कमजोरी के बीच बेहतर प्रदर्शन किया। यानी शुक्रवार को बाजार में सेक्टर के हिसाब से अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। जहां IT शेयर दबाव में रहे, वहीं चुनिंदा मेटल शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही। आखिर क्यों गिरा Share Market? समझिए 4 बड़ी वजहें 1. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल शेयर बाजार की चिंता बढ़ाने वाली सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतें रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 97 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। पश्चिम एशिया में ऊर्जा ठिकानों और समुद्री व्यापार से जुड़ी घटनाओं के बाद तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में कच्चा तेल महंगा होने से देश का आयात बिल बढ़ सकता है। इसका असर महंगाई, रुपये और कंपनियों की लागत पर भी पड़ सकता है। 2. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने वैश्विक बाजारों का मूड कमजोर किया है। निवेशकों को आशंका है कि अगर क्षेत्र में हालात और बिगड़ते हैं तो तेल की सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रभावित हो सकता है। इसी अनिश्चितता के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। 3. अमेरिका के टैरिफ को लेकर चिंता अमेरिका की व्यापार नीति को लेकर भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। भारतीय उत्पादों पर संभावित अतिरिक्त टैरिफ की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। इसका असर खासकर उन कंपनियों पर पड़ सकता है जिनका कारोबार अमेरिकी बाजार से जुड़ा हुआ है। 4. दो दिन की तेजी के बाद Profit Booking बुधवार और गुरुवार को बाजार में अच्छी तेजी आई थी। ऐसे में कई निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। IT और बैंकिंग जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव और गहरा गया। FII-DII की खरीदारी के बावजूद बाजार में गिरावट शेयर बाजार के लिए एक राहत की बात यह रही कि विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले कारोबारी सत्र में अच्छी खरीदारी की थी। 26 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 5,843 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी लगभग 5,631 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके बावजूद शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली। इससे साफ है कि मजबूत संस्थागत खरीदारी के बाद भी वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती शुक्रवार की गिरावट की एक खास बात यह रही कि सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अपेक्षाकृत मजबूती देखने को मिली। Nifty Midcap 100 करीब 0.5% और Nifty Smallcap 100 लगभग 0.85% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इससे पता चलता है कि बिकवाली का दबाव मुख्य रूप से बड़े शेयरों में ज्यादा था। आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल? अब निवेशकों की नजर आने वाले कारोबारी सत्रों में कच्चे तेल की कीमतों, पश्चिम एशिया के हालात और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी। इसके अलावा अमेरिका के फेडरल रिजर्व और भारतीय रिजर्व बैंक की दिसंबर में होने वाली नीतिगत घोषणाएं भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। फिलहाल निफ्टी के लिए 25,600 से 25,700 का दायरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं 26,000 का स्तर ऊपर की तरफ अहम चुनौती बना हुआ है। शुक्रवार की गिरावट से यह जरूर साफ हुआ है कि बाजार में तेजी के बावजूद निवेशकों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत और कंपनियों के शेयरों में होने वाली खरीदारी-बिकवाली ही बाजार की अगली दिशा तय...

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.