दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इसके अलावा चर्लपल्ली और बरौनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
बिलासपुर से शाम 6 बजे रवाना होगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5:25 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
रास्ते में 14 स्टेशनों पर होगा ठहराव
बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 14 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया शामिल हैं।
ट्रेन में होंगे 21 कोच
यात्रियों की सुविधा के लिए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 4 जनरल, 7 स्लीपर, 4 एसी-III, 2 एसी-II और 2 एसी-III इकोनॉमी कोच शामिल हैं।
चर्लपल्ली-बरौनी के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 07561 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 13 नवंबर को चर्लपल्ली से रवाना होगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 15 नवंबर को बरौनी से चलेगी। इस ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।
त्योहारी सीजन में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।







































