आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGभोपालफग्गन सिंह कुलस्ते और CMO के अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम में तकरार, सांसद की चुनौती के बाद अफसर ने वीडियो जारी कर दिया जवाब◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर के रोहरा ब्रदर्स पर 48.90 लाख की ठगी का केस, जमीन में पैसा दोगुना करने का दिया लालच; परिवार समेत दुबई गए आरोपी◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Political Crisis: शेख हसीना की वापसी पर सरकार सख्त, 27-28 नवंबर को Awami League का देशव्यापी बंद◆BREAKINGBreaking NewsArvind Kejriwal Sheesh Mahal: 58 करोड़ के बंगले की प्रदर्शनी, 30 लाख का TV और लाखों के झूमर देखकर हर कोई हैरान◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में आज आतंकवाद के खिलाफ निकलेगा मशाल मार्च, मशाल की जगह मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएंगे युवा; 5 मशालें भी रहेंगी◆BREAKINGभोपालज्ञानेश कुमार को पहचान नहीं पाए कांग्रेस नेता अजय सिंह, साथ में फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर डाली; बोले- मुझे नहीं पता कौन हैं◆BREAKINGदेश-हरपलS-400 Missile System: भारत की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, रूस से जल्द मिलेगी पांचवीं यूनिट◆BREAKINGदेश-हरपलParliament Special Session 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर आज Cabinet Meeting, कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक◆BREAKINGभोपालफग्गन सिंह कुलस्ते और CMO के अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम में तकरार, सांसद की चुनौती के बाद अफसर ने वीडियो जारी कर दिया जवाब◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर के रोहरा ब्रदर्स पर 48.90 लाख की ठगी का केस, जमीन में पैसा दोगुना करने का दिया लालच; परिवार समेत दुबई गए आरोपी◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Political Crisis: शेख हसीना की वापसी पर सरकार सख्त, 27-28 नवंबर को Awami League का देशव्यापी बंद◆BREAKINGBreaking NewsArvind Kejriwal Sheesh Mahal: 58 करोड़ के बंगले की प्रदर्शनी, 30 लाख का TV और लाखों के झूमर देखकर हर कोई हैरान◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में आज आतंकवाद के खिलाफ निकलेगा मशाल मार्च, मशाल की जगह मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएंगे युवा; 5 मशालें भी रहेंगी◆BREAKINGभोपालज्ञानेश कुमार को पहचान नहीं पाए कांग्रेस नेता अजय सिंह, साथ में फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर डाली; बोले- मुझे नहीं पता कौन हैं◆BREAKINGदेश-हरपलS-400 Missile System: भारत की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, रूस से जल्द मिलेगी पांचवीं यूनिट◆BREAKINGदेश-हरपलParliament Special Session 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर आज Cabinet Meeting, कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

फग्गन सिंह कुलस्ते और CMO के अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम में तकरार, सांसद की चुनौती के बाद अफसर ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

Table of Content

मध्यप्रदेश में आदिवासी राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में मंडला के भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद सामने आया है। विकास कार्यों को लेकर मरकाम की टिप्पणी पर सांसद कुलस्ते ने नाराजगी जताते हुए उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अब अपर सचिव ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सांसद के प्रति सम्मान जताने के साथ उनके सवालों का जवाब भी दिया है।

दरअसल, बुधवार को सरकारी दौरे पर मंडला पहुंचे अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने युवाओं और ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मंडला जिले ने विकास के कई सुनहरे अवसर गंवा दिए हैं। उन्होंने पर्याप्त आदिवासी बजट होने के बावजूद उसका सही इस्तेमाल नहीं होने और मेडिकल कॉलेज व पॉलिटेक्निक कॉलेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में जिले के पिछड़ने पर चिंता जताई थी।

कुलस्ते बोले- जनता को भड़काने वाले अफसर नहीं चाहिए

मरकाम के बयान पर गुरुवार को डिंडौरी दौरे पर पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने और जनता को भड़काने वाले अधिकारियों की जरूरत नहीं है। अगर किसी अधिकारी को राजनीति करनी है तो उसे चुनाव लड़कर जनता के बीच जाना चाहिए।

कुलस्ते ने मरकाम के पूर्व कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री के विशेष सहायक रहते हुए उन्होंने मंडला, डिंडौरी, सिवनी और नरसिंहपुर के लिए कितनी योजनाएं जमीन पर उतारीं? मंडला मेडिकल कॉलेज की वन स्वीकृति के लिए उन्होंने क्या प्रयास किए?

सांसद ने कहा कि किसी अधिकारी की लोकप्रियता का फैसला जनता करेगी, कोई नौकरशाह नहीं।

मरकाम बोले- किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं किया

सांसद कुलस्ते की प्रतिक्रिया के बाद अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत नजरिए से देखा जा रहा है। उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं था।

हालांकि, अपनी बात रखते हुए मरकाम ने विकास कार्यों और मेडिकल कॉलेज परियोजना का हवाला देकर सवाल भी उठाए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में जिन पिछड़े जिलों को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी, उनमें मंडला भी शामिल था। इसके बावजूद जब दूसरे जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए तो मंडला का प्रोजेक्ट अब तक क्यों अटका हुआ है?

मेडिकल कॉलेज परियोजना को लेकर उठाए सवाल

मरकाम ने मंडला में स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास परियोजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले को मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ मिलना चाहिए था। पर्याप्त आदिवासी बजट उपलब्ध होने के बावजूद विकास के अवसरों का पूरा उपयोग नहीं हो पाया।

इस पूरे विवाद के बाद अब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और CMO के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच बयानबाजी चर्चा में है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फग्गन सिंह कुलस्ते और CMO के अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम में तकरार, सांसद की चुनौती के बाद अफसर ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

मध्यप्रदेश में आदिवासी राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में मंडला के भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद सामने आया है। विकास कार्यों को लेकर मरकाम की टिप्पणी पर सांसद कुलस्ते ने नाराजगी जताते हुए उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अब अपर सचिव ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सांसद के प्रति सम्मान जताने के साथ उनके सवालों का जवाब भी दिया है। दरअसल, बुधवार को सरकारी दौरे पर मंडला पहुंचे अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने युवाओं और ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मंडला जिले ने विकास के कई सुनहरे अवसर गंवा दिए हैं। उन्होंने पर्याप्त आदिवासी बजट होने के बावजूद उसका सही इस्तेमाल नहीं होने और मेडिकल कॉलेज व पॉलिटेक्निक कॉलेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में जिले के पिछड़ने पर चिंता जताई थी। कुलस्ते बोले- जनता को भड़काने वाले अफसर नहीं चाहिए मरकाम के बयान पर गुरुवार को डिंडौरी दौरे पर पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने और जनता को भड़काने वाले अधिकारियों की जरूरत नहीं है। अगर किसी अधिकारी को राजनीति करनी है तो उसे चुनाव लड़कर जनता के बीच जाना चाहिए। कुलस्ते ने मरकाम के पूर्व कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री के विशेष सहायक रहते हुए उन्होंने मंडला, डिंडौरी, सिवनी और नरसिंहपुर के लिए कितनी योजनाएं जमीन पर उतारीं? मंडला मेडिकल कॉलेज की वन स्वीकृति के लिए उन्होंने क्या प्रयास किए? सांसद ने कहा कि किसी अधिकारी की लोकप्रियता का फैसला जनता करेगी, कोई नौकरशाह नहीं। मरकाम बोले- किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं किया सांसद कुलस्ते की प्रतिक्रिया के बाद अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत नजरिए से देखा जा रहा है। उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं था। हालांकि, अपनी बात रखते हुए मरकाम ने विकास कार्यों और मेडिकल कॉलेज परियोजना का हवाला देकर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में जिन पिछड़े जिलों को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी, उनमें मंडला भी शामिल था। इसके बावजूद जब दूसरे जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए तो मंडला का प्रोजेक्ट अब तक क्यों अटका हुआ है? मेडिकल कॉलेज परियोजना को लेकर उठाए सवाल मरकाम ने मंडला में स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास परियोजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले को मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ मिलना चाहिए था। पर्याप्त आदिवासी बजट उपलब्ध होने के बावजूद विकास के अवसरों का पूरा उपयोग नहीं हो पाया। इस पूरे विवाद के बाद अब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और CMO के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच बयानबाजी चर्चा में है।

बिलासपुर के रोहरा ब्रदर्स पर 48.90 लाख की ठगी का केस, जमीन में पैसा दोगुना करने का दिया लालच; परिवार समेत दुबई गए आरोपी

बिलासपुर में रोहरा ब्रदर्स सुनील और मनीष रोहरा के खिलाफ किराना व्यापारी से 48.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने जमीन में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर व्यापारी से पैसे लिए। जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच 29.10 लाख रुपए नकद और 19.80 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए गए। व्यापारी ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों भाई टालमटोल करने लगे। बाद में वे परिवार समेत दुबई चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पुलिस सात दिन पहले ही रोहरा ब्रदर्स के घर से करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 2020 से थी दोस्ती, सट्टे के कारोबार से जुड़े थे तीनों कतियापारा निवासी दीपक भगतानी (36) किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि श्रीराम क्लॉथ मार्केट स्थित संस्कृति गारमेंट के संचालक सुनील और मनीष रोहरा से उनकी दोस्ती वर्ष 2020 से थी। कुछ समय बाद तीनों सट्टे के कारोबार से भी जुड़ गए। दीपक के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में दोनों भाइयों ने अपनी अच्छी कमाई और नई संपत्तियों का दिखावा किया। अपना आर्थिक रसूख बताकर उन्होंने दीपक को निवेश के लिए तैयार किया। आरोपियों ने ओडिशा, राजिम और जबलपुर में जमीन खरीदने के नाम पर रकम लगाने और कम समय में दोगुना पैसा लौटाने का भरोसा दिया। एक साल बाद भी नहीं लौटाई रकम, परिवार समेत दुबई चले गए दीपक ने बताया कि निवेश के करीब एक साल बाद भी उसे पैसे वापस नहीं मिले। जब उसने दोनों भाइयों से रकम मांगी तो वे बहाने बनाने लगे। कभी जमीन में पैसा फंसा होने, कभी शेयर मार्केट और कभी सट्टे में रकम लगे होने की बात कहकर उसे टालते रहे। काफी समय तक चक्कर लगाने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो दीपक ने पुलिस से शिकायत की। इस बीच दोनों भाई अपने परिवार के साथ दुबई चले गए। रिश्तेदारों के बैंक खातों में भी जमा कराए रुपए पुलिस को दी गई शिकायत और दस्तावेजों के अनुसार, जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच आरोपियों ने रकम लेने के लिए अपने बैंक खातों के साथ पत्नी, साले और मौसेरे भाई के खातों का भी इस्तेमाल किया। 31 जुलाई 2025 को मनीष की पत्नी नेहा रोहरा के खाते में RTGS/NEFT के जरिए 4 लाख रुपए जमा कराए गए। इसके अलावा अलग-अलग तारीखों पर अन्य बैंक खातों में भी रकम ट्रांसफर की गई। बड़ी रकम हंसा विहार स्थित फ्लैट की पार्किंग में नकद लेने का आरोप है। 29.10 लाख कैश और 19.80 लाख रुपए बैंक से दिए दीपक की शिकायत के मुताबिक, नेहा रोहरा के खाते में 4 लाख, हेमंत नरवानी के खाते में 4 लाख, मनीष रोहरा के खाते में 3 लाख और सुनील रोहरा के खाते में 1 लाख रुपए जमा कराए गए। इसके अलावा मौसेरे भाई देवेश लाहेजा के खाते में 50 हजार, परमेश्वर देवांगन के खाते में 21 हजार और अन्य खातों में 2 लाख रुपए भेजे गए। वहीं, नकद रकम में हंसा विहार स्थित फ्लैट की पार्किंग में मनीष को दो किस्तों में 15 लाख और सुनील को 5.10 लाख रुपए दिए गए। इसके अलावा दुकान पर 3 लाख और शैलेन्द्र शिंदे के जरिए 6 लाख रुपए नकद देने की बात शिकायत में कही गई है। इस तरह व्यापारी के अनुसार कुल 29.10 लाख रुपए नकद और 19.80 लाख रुपए बैंक खातों के जरिए दिए गए। परिचितों को बड़ा निवेशक बताकर परिवार से भी लगवाए पैसे शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुनील और मनीष रोहरा ने अपने परिचित आकाश गोगा, हेमंत नरवानी और अजय जज्ञासी को बड़ा रियल एस्टेट निवेशक बताया। उनके जरिए करोड़ों रुपए का मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया गया। आरोपियों ने एक नंबर और दो नंबर में रकम दोगुनी करने का लालच देकर दीपक को अपने परिवार और परिचितों से भी निवेश कराने के लिए प्रेरित किया। सट्टे के एक अन्य मामले में पुलिस आकाश गोगा की तलाश भी कर रही है। IPL में सट्टा खिलाते पकड़े गए थे दीपक किराना व्यापारी दीपक भगतानी को कोतवाली पुलिस ने IPL के लाइव मैच में सट्टा खिलाते हुए पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उन्होंने शहर के एक रसूखदार व्यक्ति के जरिए सट्टे की आईडी मिलने की बात बताई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की थी। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस सट्टे के कारोबार से जुड़े रोहरा ब्रदर्स सुनील और मनीष रोहरा तक पहुंची। करीब सात दिन पहले पुलिस ने उनके घर से लगभग 25 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। इसमें महंगी संपत्तियों के दस्तावेज, कीमती घड़ियां और सोने के आभूषण शामिल हैं। अब पुलिस 48.90 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में दोनों भाइयों के लेन-देन और बैंक खातों की जांच कर रही है।
शेख हसीना

Bangladesh Political Crisis: शेख हसीना की वापसी पर सरकार सख्त, 27-28 नवंबर को Awami League का देशव्यापी बंद

Bangladesh में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। भारत में रह रहीं शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन बांग्लादेश सरकार उनके इस फैसले के समर्थन में नजर नहीं आ रही। विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तंज कसते हुए कहा है कि दिसंबर में शेख हसीना नहीं आएंगी, सिर्फ सर्दी आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हसीना बांग्लादेश लौटती हैं तो उन्हें प्रत्यर्पण संधि के तहत हिरासत में लाया जाएगा। इसी बीच शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। पार्टी की मांग है कि उस पर लगी राजनीतिक पाबंदियां हटाई जाएं और नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई रोकी जाए। ऐसे में बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। Sheikh Hasina Return: दिसंबर में वापसी पर मंत्री का तंज बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने 26 नवंबर को पत्रकारों से बातचीत के दौरान शेख हसीना की वापसी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर में शेख हसीना नहीं आएंगी, सिर्फ सर्दी आएगी। मंत्री ने साफ किया कि हसीना की वापसी किसी सामान्य यात्रा की तरह नहीं होगी। बांग्लादेश सरकार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। कबीर के मुताबिक, अगर उन्हें वापस लाया जाता है तो यह भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूद प्रत्यर्पण संधि के तहत ही संभव होगा। उन्होंने हथकड़ी लगाकर और कड़ी निगरानी में वापस लाने की बात भी कही। हालांकि, यह मंत्री का बयान है, किसी तय हो चुकी कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा नहीं। 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना शेख हसीना की वापसी को लेकर चर्चा तब तेज हुई, जब उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार से दिल्ली से ढाका तक राष्ट्रीय विमानन कंपनी Biman Bangladesh Airlines के विमान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। 16 दिसंबर बांग्लादेश के इतिहास में बेहद खास दिन है। इसी तारीख को 1971 में पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था। बांग्लादेश इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाता है। हालांकि, बांग्लादेश सरकार ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया है। सरकार का कहना है कि शेख हसीना की वापसी प्रत्यर्पण और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही हो सकती है। Awami League Shutdown: 27-28 नवंबर को देशव्यापी बंद शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि उसकी राजनीतिक गतिविधियों पर लगी रोक हटाई जाए और नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा की जाए। अवामी लीग ने अपनी मांगों में राजनीतिक बंदियों की रिहाई, महंगाई पर नियंत्रण, जरूरी सामान की कीमतों में राहत और बंद पड़े उद्योगों को दोबारा शुरू करने जैसे मुद्दे भी शामिल किए हैं। पार्टी ने महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के साथ प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार की मांग भी उठाई है। यह बंद ऐसे समय पर बुलाया गया है, जब शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी को लेकर पहले से ही राजनीतिक तनाव बना हुआ है। Bangladesh Violence: राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हिंसा और झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं। कई इलाकों में आगजनी, धमाकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की घटनाएं हुई हैं। सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों की तैनाती भी बढ़ाई गई है। दूसरी तरफ BNP नेता रुहुल कबीर रिजवी ने आरोप लगाया है कि विदेश में रह रहे अवामी लीग के कुछ नेता बांग्लादेश में अशांति फैलाने के लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों को लेकर स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते देश का राजनीतिक माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। Sheikh Hasina को क्यों सुनाई गई थी मौत की सजा? शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़कर भारत आ गई थीं। उस समय बांग्लादेश में उनकी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। 17 नवंबर 2025 को बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 2024 के आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। हसीना ने इस फैसले को खारिज किया है और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वह बांग्लादेश लौटकर कानूनी लड़ाई लड़ना चाहती हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, 2024 के आंदोलन और उससे जुड़ी हिंसा में करीब 1,400 लोगों की मौत हुई थी। India-Bangladesh Relations: भारत के सामने भी कूटनीतिक चुनौती शेख हसीना की वापसी का मामला अब केवल बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति तक सीमित नहीं है। भारत से प्रत्यर्पण की मांग के कारण दोनों देशों के रिश्तों पर भी इसका असर पड़ सकता है। बांग्लादेश सरकार ने भारत से शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग की है। भारत ने पहले कहा था कि इस अनुरोध की कानूनी प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जा रही है। ऐसे में भारत के लिए कूटनीतिक संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। एक तरफ बांग्लादेश सरकार की मांग है, तो दूसरी तरफ प्रत्यर्पण से जुड़े कानूनी और द्विपक्षीय पहलू हैं। अब 16 दिसंबर पर टिकी निगाहें फिलहाल शेख हसीना की वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वह 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, जबकि सरकार लगातार कह रही है कि उनकी वापसी प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत ही होगी। दूसरी तरफ अवामी लीग का दो दिवसीय बंद और राजनीतिक विरोध इस मामले को और महत्वपूर्ण बना रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में बांग्लादेश सरकार क्या रुख अपनाती है और भारत इस प्रत्यर्पण अनुरोध पर क्या फैसला लेता है। फिलहाल शेख हसीना की वापसी का मुद्दा बांग्लादेश की राजनीति और भारत-बांग्लादेश संबंधों में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: 58 करोड़ के बंगले की प्रदर्शनी, 30 लाख का TV और लाखों के झूमर देखकर हर कोई हैरान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का सरकारी बंगला एक बार फिर सुर्खियों में है। बीजेपी जिसे ‘शीशमहल’ कहकर निशाना साधती रही है, अब उसी बंगले के दरवाजे मीडिया के लिए खोल दिए गए हैं। शुक्रवार (27 नवंबर) को दिल्ली सरकार ने सिविल लाइंस स्थित 6 फ्लैगस्टाफ रोड के इस आवास का मीडिया टूर कराया। बंगले के अंदर सिर्फ महंगे फर्नीचर और आधुनिक सुविधाएं ही नहीं दिखाई गईं, बल्कि लगभग हर सामान के साथ उसकी कीमत का टैग भी लगाया गया है। बंगले के बाहर लगे बोर्ड पर कुल खर्च 58,83,66,314 रुपये यानी करीब 58.83 करोड़ रुपये बताया गया है। 30 लाख रुपये के TV यूनिट, लाखों के झूमर, महंगे पर्दे और डिजाइनर फर्नीचर की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला फिर राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। बीजेपी इसे जनता के टैक्स के पैसे के इस्तेमाल से जोड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) इन आरोपों को राजनीतिक कार्रवाई बताती रही है। 30 लाख का TV Unit और लाखों का फर्नीचर, हर सामान पर Price Tag मीडिया को बंगले का दौरा कराने के दौरान कई ऐसी चीजें दिखाई गईं, जिनकी कीमत जानकर लोग हैरान हैं। यहां रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सजावटी सामान के साथ उनकी कीमत भी लिखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सरकारी डिस्प्ले के मुताबिक, बंगले में मौजूद कुछ सामान की कीमत इस प्रकार है: इन कीमतों के सामने आने के बाद बंगले की सजावट और निर्माण पर हुए खर्च को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं। हालांकि, अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में कुछ वस्तुओं की कीमतों को लेकर अलग आंकड़े भी सामने आए हैं। Jacuzzi, Sauna और 50 AC, बंगले में हैं कई आधुनिक सुविधाएं शीशमहल की चर्चा केवल महंगे फर्नीचर तक सीमित नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस आवास में आठ बेडरूम और 12 टॉयलेट हैं। इसके अलावा जैकूजी, सॉना रूम, जिम, प्रीमियम बाथरूम फिटिंग्स और आधुनिक लाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। बंगले में करीब 50 एयर कंडीशनर, पांच OLED टीवी, ऑटोमेटिक पर्दे और स्मार्ट लाइटिंग की व्यवस्था बताई गई है। कुछ कमरों में रिमोट से नियंत्रित होने वाली लाइटिंग और पर्दे भी लगाए गए हैं। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यहां मॉड्यूलर किचन की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये, कुछ झूमरों की कीमत 88 लाख रुपये तक और पर्दों की कीमत लगभग 95 लाख रुपये बताई गई थी। इसके अलावा जिम में करीब 14 लाख रुपये का ट्रेडमिल और अन्य महंगे उपकरण होने की जानकारी भी सामने आई थी। BJP का आरोप- 8 करोड़ का बजट बढ़कर 58 करोड़ के पार पहुंचा दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बंगले का दौरा कराने के दौरान कहा कि इस प्रदर्शनी का मकसद जनता को यह बताना है कि टैक्स के पैसे का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ। उनके मुताबिक, इस परियोजना का शुरुआती बजट करीब 8 करोड़ रुपये था, लेकिन बाद में खर्च बढ़कर 58 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए सरकारी खजाने से बड़ी रकम खर्च कराई। मंत्री कपिल मिश्रा ने भी इस मुद्दे पर केजरीवाल को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान, जब दिल्ली स्वास्थ्य संकट से जूझ रही थी, उस समय बंगले पर महंगे निर्माण और सजावट का काम कराया गया। कपिल मिश्रा ने बंगले में लगे महंगे झूमरों, विदेश से मंगाए गए मार्बल और दूसरी सजावटी वस्तुओं का भी जिक्र किया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस प्रदर्शनी से लोग खुद देख सकेंगे कि सरकारी आवास पर किस तरह का खर्च किया गया। CAG Report में 33.66 करोड़ का खर्च, शुरुआती अनुमान से 342% ज्यादा शीशमहल विवाद में मार्च 2026 में दिल्ली विधानसभा में पेश हुई CAG रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के तत्कालीन सरकारी आवास के निर्माण और नवीनीकरण पर करीब 33.66 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। शुरुआत में इस परियोजना का अनुमानित बजट 7.91 करोड़ रुपये रखा गया था। लेकिन अंतिम खर्च शुरुआती अनुमान से करीब 342 प्रतिशत अधिक रहा। CAG रिपोर्ट में करीब 18.88 करोड़ रुपये बेहतर गुणवत्ता, कलात्मक, एंटीक और सजावटी वस्तुओं पर खर्च होने का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में निर्माण से जुड़ी प्रक्रियागत कमियों और कुछ अतिरिक्त कार्यों की मंजूरी में देरी पर भी सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, बंगले का निर्मित क्षेत्रफल भी 1,397 वर्ग मीटर से बढ़कर 1,905 वर्ग मीटर हो गया था। यहां ध्यान देने वाली बात है कि बीजेपी की ओर से बंगले पर कुल 58.83 करोड़ रुपये खर्च होने का आंकड़ा प्रदर्शित किया गया है, जबकि CAG रिपोर्ट में निर्माण और नवीनीकरण का खर्च 33.66 करोड़ रुपये दर्ज है। दोनों आंकड़ों का दायरा अलग है, इसलिए इन्हें एक ही मद का खर्च नहीं समझना चाहिए। AAP ने BJP पर साधा निशाना, कहा- असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बीजेपी की इस पहल पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। AAP नेताओं का कहना है कि बीजेपी सरकार शीशमहल के मुद्दे को बार-बार उठाकर दिल्ली की दूसरी समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यमुना की स्थिति और प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल किए। पार्टी पहले भी बंगले पर लगे आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बता चुकी है। AAP का पक्ष रहा है कि यह एक सरकारी आवास था और पुराने भवन की स्थिति को देखते हुए मरम्मत और पुनर्निर्माण की जरूरत थी। पार्टी ने इसे केजरीवाल की निजी संपत्ति बताने वाले आरोपों को भी खारिज किया है। इस तरह एक तरफ बीजेपी खर्च को लेकर सवाल उठा रही है, तो दूसरी तरफ AAP इसे राजनीतिक विवाद बता रही है। आम जनता भी देख सकेगी Sheesh Mahal, 20 रुपये हो सकता है Ticket दिल्ली सरकार की योजना है कि मीडिया के बाद आम लोगों को भी इस बंगले को देखने का मौका दिया जाए। इसके लिए टिकट और ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था तैयार की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम लोगों के लिए टिकट की कीमत करीब 20 रुपये रखने का प्रस्ताव है। वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रवेश देने पर भी विचार...

खंडवा में आज आतंकवाद के खिलाफ निकलेगा मशाल मार्च, मशाल की जगह मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएंगे युवा; 5 मशालें भी रहेंगी

खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को राष्ट्रभक्त वीर युवा मंच मशाल मार्च निकालेगा। इस बार मार्च में युवा हाथों में मशाल की जगह मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर शामिल होंगे। हालांकि, प्रतीकात्मक रूप से पांच मशालें भी मार्च में रखी जाएंगी। आयोजकों ने यह बदलाव दो साल पहले मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने की घटना के बाद किया है। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘हनुमान जागरण’ रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे बड़ा बम चौक पर धर्मसभा से होगी। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी विचारक और भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा युवाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ मनोज परमार और पांडिचेरी के वैदिक धर्म प्रचारक आचार्य सोनेश्वर भी विचार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश पिपलोनिया (मिर्ची बाबा) करेंगे। धर्मसभा के दौरान शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। वक्ताओं के संबोधन के बाद प्रतीकात्मक मशाल मार्च निकाला जाएगा। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ समाज को एकजुट करना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। 2012 में शुरू हुआ युवा जनमत संग्रह कार्यक्रम महादेवगढ़ के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि देश में आतंकवादी घटनाओं के बाद युवाओं को जागरूक करने के लिए वर्ष 2012 में युवा जनमत संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। पिछले 14 वर्षों से यह आयोजन युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखना भी आयोजन की प्रमुख थीम है। उनका कहना है कि नशामुक्त और राष्ट्र के प्रति समर्पित युवा ही देश की ताकत बन सकते हैं। आतंकवादी विचारधारा के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। भगवा ध्वज लगाए, घर-घर जाकर बांटे निमंत्रण कार्यक्रम को लेकर खंडवा शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन से जुड़े युवा अलग-अलग स्थानों पर भगवा ध्वज लगा रहे हैं। गुरुवार को राष्ट्रभक्त वीर युवा मंच के सदस्यों ने सिंधी समाज के क्षेत्रों में घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। युवाओं ने लोगों से परिवार सहित धर्मसभा और मशाल मार्च में शामिल होने की अपील की।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.