आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 1.40 लाख कॉलेज स्टूडेंट्स को करनी होगी 60 घंटे की इंटर्नशिप, मिलेंगे 2 क्रेडिट◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी, छतरपुर से 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, दीपक बैज बोले- संविधान के लिए मोदी वाशिंग पाउडर सबसे बड़ा खतरा◆BREAKINGदेश-हरपलUP Election 2027: महिलाओं को ₹40 हजार, युवाओं को रोजगार; अखिलेश यादव ने खोला चुनावी पिटारा◆BREAKINGदेश-हरपलTirupati Gold Donation: तिरुपति बालाजी को चढ़ाया 121 किलो सोना, ₹206 करोड़ के दान ने सबको चौंकाया◆BREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा में दरारें आने का दावा, भक्तों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी◆BREAKINGछत्तीसगढ़CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में 120 सरपंचों ने की कमीशनखोरी की शिकायत, किसानों से लेकर शिक्षकों तक ने रखीं मांगें◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 1.40 लाख कॉलेज स्टूडेंट्स को करनी होगी 60 घंटे की इंटर्नशिप, मिलेंगे 2 क्रेडिट◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी, छतरपुर से 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, दीपक बैज बोले- संविधान के लिए मोदी वाशिंग पाउडर सबसे बड़ा खतरा◆BREAKINGदेश-हरपलUP Election 2027: महिलाओं को ₹40 हजार, युवाओं को रोजगार; अखिलेश यादव ने खोला चुनावी पिटारा◆BREAKINGदेश-हरपलTirupati Gold Donation: तिरुपति बालाजी को चढ़ाया 121 किलो सोना, ₹206 करोड़ के दान ने सबको चौंकाया◆BREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा में दरारें आने का दावा, भक्तों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी◆BREAKINGछत्तीसगढ़CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में 120 सरपंचों ने की कमीशनखोरी की शिकायत, किसानों से लेकर शिक्षकों तक ने रखीं मांगें◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

भगवान शिव-विष्णु पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, उज्जैन में रुचि यादव के खिलाफ प्रदर्शन करेगा ब्राह्मण समाज

Table of Content

भगवान शिव और विष्णु को लेकर कथित अश्लील टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की बिरहा गायिका रुचि यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब उज्जैन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। समाज ने सरकार से ईशनिंदा के लिए सजा का कानून बनाने और रुचि यादव को उम्रकैद देने की मांग की है।

दरअसल, रुचि यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भगवान शिव और विष्णु को लेकर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कार्यक्रम के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ब्राह्मण समाज को लेकर भी टिप्पणी करता सुनाई देता है, जिस पर गायिका हंसती दिखाई देती हैं। ब्राह्मण समाज ने इसे देवी-देवताओं और समाज का अपमान बताया है।

इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में गायिका का वीडियो आया है। इसमें कविता के नाम पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। भगवान शिव और विष्णु के अंगों को लेकर अनुचित टिप्पणियां की गई हैं।

उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह ईशनिंदा का मामला है और इसमें केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने सरकार से ईशनिंदा के लिए सजा का प्रावधान करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

अश्लील कविता के जरिए देवी-देवताओं पर टिप्पणी का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रुचि यादव मंच से प्रस्तुति देते हुए भगवान शिव और विष्णु के संबंध में कथित अश्लील टिप्पणियां करती नजर आ रही हैं। इस दौरान कुछ लोगों की ओर से पुजारियों पर भी टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई है।

वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने इसे धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला कृत्य बताया है और विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।

यूपी के महेशगंज थाने में FIR दर्ज

इस मामले में उत्तर प्रदेश के महेशगंज थाने में स्वर्ण आर्मी की शिकायत पर रुचि यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

शिकायतकर्ता ने इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पहले मायावती पर गीत को लेकर भी हुआ था विवाद

रुचि यादव प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र की निवासी बताई जाती हैं। इससे पहले फरवरी में होली के बिरहा गीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित आपत्तिजनक गीत गाने को लेकर भी विवाद हुआ था। उस समय प्रदेश के कई जिलों में बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

छत्तीसगढ़ के 1.40 लाख कॉलेज स्टूडेंट्स को करनी होगी 60 घंटे की इंटर्नशिप, मिलेंगे 2 क्रेडिट

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 1.40 लाख विद्यार्थियों के लिए 60 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग रोडमैप तैयार करेगा। विद्यार्थियों को इंडस्ट्री, कॉर्पोरेट कंपनियों, एजुकेशनल प्रोजेक्ट्स और कम्युनिटी ऑर्गनाइजेशन में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें पढ़ाई के साथ काम का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। इंटर्नशिप पूरी करने पर विद्यार्थियों को दो क्रेडिट दिए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार इंटर्नशिप ऑपरेशन पॉलिसी-2026 को राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। इसके क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इंटर्नशिप सेल बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इंटर्नशिप पॉलिसी, कॉलेजों में सुविधाओं और खाली पदों पर भर्ती की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे। 30 कॉलेज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित प्रदेश के 30 कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें आधुनिक लैब, एडवांस लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और प्लेसमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए बजट में प्रत्येक कॉलेज को आधुनिक उपकरण, मशीन, सामग्री और कॉन्फ्रेंस के लिए 3 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया गया है। 1295 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए कुल 1295 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इनमें प्रोफेसर के 595 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में चल रही है। इसके अलावा 15 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 625 पद, लाइब्रेरियन के 50 और स्पोर्ट्स ऑफिसर के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। दिसंबर में 143 असिस्टेंट प्रोफेसर्स के प्रमोशन की तैयारी अब तक 362 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रमोशन देकर प्रोफेसर बनाया जा चुका है। दिसंबर में 143 पात्र असिस्टेंट प्रोफेसर्स के प्रमोशन का प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्च शिक्षा संस्थानों को ज्ञान, रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने इंटर्नशिप, अंग्रेजी कम्युनिकेशन स्किल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग और डिजिटल सेवाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

सागर में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी, छतरपुर से 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सागर जिले के रहली में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए नकद चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय अनुराग सिसोदिया के रूप में हुई है। पुलिस उसे छतरपुर से गिरफ्तार कर सागर लाई है। पूछताछ के दौरान चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। बैंक से रुपए निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को ग्राम पटना बुजुर्ग निवासी ओंकार रजक (36) ने रहली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की रहली शाखा से 1.50 लाख रुपए निकालने के बाद रकम अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दी थी। इसके बाद उन्होंने रहली बस स्टैंड पर मुकेश खटीक की फल दुकान के सामने बाइक खड़ी की। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति डिक्की से नकदी चुराकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाकर उन्हें सागर के आसपास के थानों, छतरपुर और सीमावर्ती जिलों की पुलिस इकाइयों के साथ साझा किया। जांच में सामने आया कि चोरी की घटना में शामिल संदिग्ध छतरपुर जिले में भी चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त है। छतरपुर पुलिस ने उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चोरी की रकम बरामद साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान अनुराग पिता सुखदेव सिसोदिया (21), निवासी कंचनपुर, थाना चंदला, जिला छतरपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर रहली पुलिस छतरपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर सागर ले आई। पूछताछ में उसके पास से चोरी की गई 1.50 लाख रुपए की रकम बरामद की गई। रहली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि बाइक की डिक्की से नकदी चोरी करने के आरोपी को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि पति की आपत्ति के बावजूद पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क बनाए रखना और उससे मिलना वैवाहिक जीवन में मानसिक क्रूरता के दायरे में आ सकता है। इसके लिए हर मामले में शारीरिक संबंधों का प्रत्यक्ष प्रमाण होना जरूरी नहीं है। फोन पर लगातार बातचीत करना, पति की गैरमौजूदगी में दूसरे पुरुष को घर बुलाना और उसके साथ बाहर जाना जैसी गतिविधियां भी महत्वपूर्ण परिस्थितिजन्य साक्ष्य हो सकती हैं। जस्टिस पीपी साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट का फैसला पलटते हुए पति की तलाक की अपील मंजूर कर ली। कोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(ia) के तहत विवाह विच्छेद की डिक्री जारी की। मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी दंपती से जुड़ा है। दोनों की शादी 1994 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी का दूसरे पुरुष से संबंध है और मना करने के बावजूद वह उससे बातचीत करती रही। इससे उनका वैवाहिक जीवन प्रभावित हुआ। फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दी थी तलाक की अर्जी पति ने मानसिक प्रताड़ना और दूसरे पुरुष से संबंध होने का आरोप लगाते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। 23 नवंबर 2019 को फैमिली कोर्ट ने पर्याप्त सबूत नहीं होने के आधार पर याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पति ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने मामले में पेश किए गए सबूतों और गवाहों के बयानों की जांच की। कोर्ट ने पाया कि फैमिली कोर्ट ने मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर पर्याप्त विचार नहीं किया था। बेटी बोली- समझाने के बाद भी मां ने बातचीत नहीं रोकी हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बेटी ने गवाही दी कि उसकी मां एक व्यक्ति से लगातार फोन पर बातचीत करती थी। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उसने उस व्यक्ति से बातचीत बंद नहीं की। बेटे ने कहा- पिता की गैरमौजूदगी में घर आता था व्यक्ति बेटे ने भी कोर्ट में बताया कि पिता की गैरमौजूदगी में वह व्यक्ति घर आता था। जब बच्चों ने इसकी जानकारी पिता को दी तो मां उन्हें डांटती थी। बेटे के मुताबिक, एक बार उसकी मां घर छोड़कर उस व्यक्ति के घर भी चली गई थी। पति ने बाइक पर दोनों को साथ देखने का किया दावा पति ने कोर्ट को बताया कि 22 अगस्त 2017 को पत्नी के माता-पिता की तबीयत खराब होने पर उसने पत्नी को अस्पताल भेजा था। बाद में उसने पत्नी को उसी व्यक्ति के साथ बाइक पर देखा। पति के अनुसार, समझाने पर पत्नी ने दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उस व्यक्ति से संपर्क शुरू कर दिया। हाईकोर्ट बोला- परिस्थितिजन्य सबूतों का मूल्यांकन जरूरी हाईकोर्ट ने कहा कि विवाहेतर संबंधों के मामलों में प्रत्यक्ष सबूत जुटाना हमेशा संभव नहीं होता। हर मामले में फोन रिकॉर्डिंग, वीडियो या अन्य प्रत्यक्ष प्रमाण मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे मामलों में परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का एक साथ मूल्यांकन करना जरूरी है। कोर्ट के मुताबिक, शारीरिक संबंध साबित नहीं होने के बावजूद दूसरे पुरुष से लगातार बातचीत करना, पति की गैरमौजूदगी में उसे घर बुलाना और उसके साथ बाहर जाना जैसी गतिविधियां मानसिक क्रूरता के आकलन में अहम हो सकती हैं। इन्हीं परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने पति की अपील स्वीकार करते हुए तलाक की डिक्री जारी कर दी। अधिक जानकारी के लिए deshharpal वेबसाइट पर विजिट करें।

रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, दीपक बैज बोले- संविधान के लिए मोदी वाशिंग पाउडर सबसे बड़ा खतरा

रायपुर में कांग्रेस ने गुरुवार को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकाला। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी वाशिंग पाउडर संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा है। देश में एक तरफ संविधान को बेचने का काम चल रहा है, तो दूसरी तरफ उसे बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की कमान संभालेंगे। कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि गरीबों की रोटी और 140 करोड़ नागरिकों के सम्मान का आधार है। यह युवाओं के भविष्य की गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकारी दफ्तर की तरह काम कर रहा है। दीपक बैज बोले- 2029 में राहुल गांधी संभालेंगे देश की कमान संविधान रक्षा मार्च के दौरान दीपक बैज ने कहा कि देश में संविधान को बचाने और उसके मूल्यों की रक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ को संविधान के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में संविधान को बेचने का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। बैज ने दावा किया कि 2029 में राहुल गांधी देश की कमान संभालेंगे। सुखदेव भगत बोले- संविधान गरीबों की रोटी और सम्मान की गारंटी कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं है। यह गरीबों की रोटी, 140 करोड़ नागरिकों के सम्मान और युवाओं के भविष्य की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जुड़ी जनता संविधान और उसके मूल्यों में विश्वास करती है। भगत ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह सरकारी दफ्तर के तौर पर काम कर रहा है। ट्रेन लेट होने से देरी से पहुंचे प्रभारी कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ट्रेन लेट होने के कारण निर्धारित समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंचे। उनके साथ सहप्रभारी जितेन्द्र भगत और हरनाम सिंह भी मौजूद रहे। प्रभारी के इंतजार में संविधान रक्षा मार्च का कार्यक्रम तय समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ।
अखिलेश यादव

UP Election 2027: महिलाओं को ₹40 हजार, युवाओं को रोजगार; अखिलेश यादव ने खोला चुनावी पिटारा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी एजेंडा जनता के सामने रख दिया है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसे ‘जन-मन का घोषणापत्र’ नाम दिया गया है, जबकि इसकी थीम ‘सत्ताइस का संकल्प: PDA का प्रण-पत्र’ रखी गई है। इस बार अखिलेश यादव ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर खास ध्यान दिया है। कहीं रोजगार और आर्थिक सहायता की बात है तो कहीं पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली का वादा। महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों को समय पर भुगतान जैसे प्रस्ताव भी चर्चा में हैं। सपा ने अपने चुनावी एजेंडे को केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रखा है। पार्टी प्रदेश के सभी 75 जिलों की स्थानीय समस्याओं को भी घोषणापत्र में शामिल करने की तैयारी कर रही है। युवाओं के लिए रोजगार और ₹5,000 बेरोजगारी भत्ते का मुद्दा उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी लंबे समय से राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा रही है। ऐसे में सपा ने युवाओं को अपने चुनावी एजेंडे में प्रमुख जगह दी है। पार्टी का जोर सरकारी नौकरियों में भर्ती बढ़ाने, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार करने पर है। सपा की ओर से कारोबार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव सामने आया है। इसके अलावा पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और सरकारी विभागों में खाली पद भरने की बात कही गई है। युवाओं को ₹5,000 मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का दावा भी सामने आया है। हालांकि, इस राशि की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध घोषणापत्र संबंधी जानकारियों से नहीं हो सकी है। शिक्षामित्रों को शिक्षक के बराबर वेतन देने का वादा शिक्षामित्रों की समस्याएं उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से उठती रही हैं। कम मानदेय और सेवा से जुड़े सवालों को लेकर शिक्षामित्र लगातार अपनी मांगें रखते आए हैं। अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों को राहत देने और उन्हें शिक्षक के बराबर वेतन व सुविधाएं देने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि सरकार बनने पर शिक्षकों और शिक्षामित्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाएगा। हालांकि, इस व्यवस्था में वेतनमान, पात्रता और नियुक्ति संबंधी नियम क्या होंगे, इसका विस्तृत विवरण सामने आना बाकी है। सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी Old Pension Scheme (OPS)? पुरानी पेंशन योजना की बहाली सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे अहम मुद्दों में से एक रही है। सपा ने अपने चुनावी एजेंडे में इसे भी शामिल किया है। अखिलेश यादव ने वादा किया है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इससे नई पेंशन व्यवस्था के तहत आने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच इस घोषणा को लेकर चर्चा बढ़ सकती है। इसके साथ ही आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने और नियमित सरकारी नौकरियों को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है। महिलाओं को हर साल ₹40,000, अलग से आएगा Mahila Manifesto महिलाओं के लिए समाजवादी पार्टी ने सालाना ₹40,000 की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव रखा है। इसे महिला आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र यानी Mahila Manifesto भी तैयार कर रही है। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान से जुड़े मुद्दों को शामिल करने की बात कही गई है। अगर यह प्रस्ताव सरकार बनने के बाद लागू होता है तो इसकी पात्रता, भुगतान की प्रक्रिया और बजट को लेकर विस्तृत नियम तय करने होंगे। 300 यूनिट मुफ्त बिजली और गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज महंगाई और घरेलू खर्च के बीच आम परिवारों को राहत देने के लिए सपा ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा और लैपटॉप वितरण योजना दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव भी शामिल है। पार्टी का कहना है कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान बनाना उसकी प्राथमिकताओं में रहेगा। किसानों के लिए 24 घंटे में गन्ने का भुगतान किसानों को लेकर भी समाजवादी पार्टी ने कई घोषणाएं की हैं। खास तौर पर गन्ना किसानों के भुगतान का मुद्दा घोषणापत्र में प्रमुखता से उठाया गया है। पार्टी ने गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने और इसके लिए ₹15,000 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा किसानों की जमीन के अधिग्रहण पर बाजार दर के अनुसार मुआवजा, फसलों का उचित मूल्य और सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। Lucknow के लिए अलग घोषणापत्र, छात्रों को Free Metro का प्रस्ताव समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ के विकास के लिए भी अलग घोषणापत्र तैयार करने की योजना बनाई है। इसमें विद्यार्थियों और लड़कियों को मुफ्त मेट्रो यात्रा की सुविधा देने का प्रस्ताव चर्चा में है। इसके अलावा शहर में नए फ्लाईओवर, पुल, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। पार्टी का मानना है कि राजधानी की स्थानीय जरूरतों के हिसाब से अलग विकास योजना तैयार करना जरूरी है। PDA और जातिगत जनगणना पर अखिलेश यादव का फोकस अखिलेश यादव के चुनावी एजेंडे में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। सपा जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय से जोड़कर देखती है। पार्टी की ओर से सरकार बनने के तीन महीने के भीतर प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने का प्रस्ताव भी सामने आया है। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही गई है। यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू करने और सम्मान राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भी घोषणाओं में शामिल बताया गया है। 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करेगी सपा इस बार सपा की चुनावी तैयारी का एक खास पहलू यह है कि पार्टी प्रदेश के हर जिले की जरूरतों को अलग से समझने की कोशिश कर रही है। घोषणापत्र की तैयारी तीन स्तरों पर की जा रही...

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.