आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में PM आवास की तीसरी-चौथी किस्त के लिए भटक रहे हितग्राही, अधूरे मकान पूरे करने की समयसीमा तय◆BREAKINGभोपालभोपाल में फर्जी IAS बनकर करोड़ों की ठगी का आरोप, आरोपी के नोट गिनते 3 वीडियो आए सामने; BJP का सदस्यता कार्ड भी मिला◆BREAKINGभोपालभोपाल में पत्नी ने ड्रिल मशीन की रॉड से पति की हत्या की, कुएं में गिरने से मौत; साले-भांजे ने जंगल में फेंका शव◆BREAKINGBreaking NewsUP Election 2027: CM Yogi का राहुल-अखिलेश पर हमला, बोले- पहले ही फेल हो गया विपक्षी गठबंधन◆BREAKINGएंटरटेनमेंटTum Se Tum Tak: Zee TV के शो ने पूरे किए 500 Episodes, अनु-आर्यवर्धन की Love Story को मिला दर्शकों का प्यार◆BREAKINGदेश-हरपलMohan Bhagwat Statement: दुनिया की कोई ताकत भारत को महान बनने से नहीं रोक सकती, RSS प्रमुख का बड़ा बयान◆BREAKINGमध्य प्रदेशभगवान शिव-विष्णु पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, उज्जैन में रुचि यादव के खिलाफ प्रदर्शन करेगा ब्राह्मण समाज◆BREAKINGभोपालMP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, कलेक्टरों को खुद करनी होगी निगरानी; पहली बार डिजिटल होगी गणना◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में PM आवास की तीसरी-चौथी किस्त के लिए भटक रहे हितग्राही, अधूरे मकान पूरे करने की समयसीमा तय◆BREAKINGभोपालभोपाल में फर्जी IAS बनकर करोड़ों की ठगी का आरोप, आरोपी के नोट गिनते 3 वीडियो आए सामने; BJP का सदस्यता कार्ड भी मिला◆BREAKINGभोपालभोपाल में पत्नी ने ड्रिल मशीन की रॉड से पति की हत्या की, कुएं में गिरने से मौत; साले-भांजे ने जंगल में फेंका शव◆BREAKINGBreaking NewsUP Election 2027: CM Yogi का राहुल-अखिलेश पर हमला, बोले- पहले ही फेल हो गया विपक्षी गठबंधन◆BREAKINGएंटरटेनमेंटTum Se Tum Tak: Zee TV के शो ने पूरे किए 500 Episodes, अनु-आर्यवर्धन की Love Story को मिला दर्शकों का प्यार◆BREAKINGदेश-हरपलMohan Bhagwat Statement: दुनिया की कोई ताकत भारत को महान बनने से नहीं रोक सकती, RSS प्रमुख का बड़ा बयान◆BREAKINGमध्य प्रदेशभगवान शिव-विष्णु पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, उज्जैन में रुचि यादव के खिलाफ प्रदर्शन करेगा ब्राह्मण समाज◆BREAKINGभोपालMP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, कलेक्टरों को खुद करनी होगी निगरानी; पहली बार डिजिटल होगी गणना◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, कलेक्टरों को खुद करनी होगी निगरानी; पहली बार डिजिटल होगी गणना

Table of Content

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों और संभागायुक्तों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना में छोटी सी चूक के भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए कलेक्टर फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग में खुद शामिल हों और इसकी जिम्मेदारी अधीनस्थ अधिकारियों पर न छोड़ें। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम कमिश्नरों को भी पूरी व्यवस्था की कमान संभालने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव बुधवार को भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश की बड़ी योजनाओं का आधार होते हैं। करीब 130 से 135 करोड़ लोगों के लिए नीतियां और योजनाएं बनाने में इनकी अहम भूमिका है। यदि आंकड़ों की गुणवत्ता कमजोर रही, तो इसका असर पूरी व्यवस्था पर पड़ेगा।

बर्णवाल ने कहा कि जनगणना के महत्व को देखते हुए उन्होंने दिल्ली की दो महत्वपूर्ण बैठकें छोड़कर इस कार्यक्रम को प्राथमिकता दी है। इस काम की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने वाले कलेक्टरों को भी बैठक के दौरान किसी दूसरे काम में व्यस्त नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर खुद करेंगे फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग की निगरानी

मुख्य सचिव ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में सबसे पहले फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। कलेक्टर इस प्रक्रिया में खुद शामिल हों, ताकि पूरी प्रशासनिक मशीनरी को इसकी गंभीरता का संदेश मिले। संभागायुक्तों को भी अपने-अपने संभाग में तैयारियों की व्यक्तिगत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम कमिश्नरों को विशेष रूप से भोपाल बुलाया गया है। उन्हें अपने क्षेत्रों में जनगणना की पूरी व्यवस्था का नेतृत्व और सुपरविजन करना होगा।

AI से तैयार होंगी रोजगार और कौशल विकास की नीतियां

बर्णवाल ने कहा कि जनगणना को केवल जनसंख्या, साक्षरता और एससी-एसटी के आंकड़ों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इसके विस्तृत आंकड़ों का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए नीतियां बनाने, रोजगार के अवसर तलाशने और कौशल विकास कार्यक्रमों की योजना तैयार करने में किया जा सकता है।

उन्होंने महिला वर्कफोर्स की भागीदारी का उदाहरण देते हुए कहा कि विकसित देशों में यह आंकड़ा करीब 50% तक है, जबकि दक्षिण कोरिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों में यह 50 से 70-75% तक पहुंच चुका है। प्रति व्यक्ति आय भी विकास का महत्वपूर्ण संकेतक है। विकास का असर प्रजनन दर और दूसरे सामाजिक संकेतकों पर भी पड़ता है। इसलिए जिला और स्थानीय निकाय स्तर पर आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी है।

MP देश के 3-4 सर्वश्रेष्ठ राज्यों में, अब नंबर-1 बनने का लक्ष्य

अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ल ने कहा कि जनगणना की शुरुआती तैयारियों में मध्य प्रदेश ने व्यवस्थित और व्यापक काम किया है। प्रदेश देश के तीन-चार सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल है। अब लक्ष्य जनगणना के काम में मध्य प्रदेश को सबसे बेहतर राज्य बनाना है।

उन्होंने बताया कि जनगणना के आंकड़े केवल आबादी की गिनती नहीं करते, बल्कि आर्थिक और सामाजिक बदलावों की तस्वीर भी सामने लाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक ऑटोमोबाइल कंपनी के प्रतिनिधि ने उन्हें प्रदेश में टू-व्हीलर और बोलेरो जैसी गाड़ियों की बिक्री में करीब 18% ग्रोथ की जानकारी दी थी। इसके पीछे बिजली आपूर्ति, सिंचाई, कृषि विस्तार, बदला हुआ क्रॉपिंग पैटर्न और किसानों की बढ़ी आय जैसे कारण थे।

शुक्ल ने कहा कि स्कूल, सड़क, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं की योजना बनाने के लिए जनसंख्या, आय, जीवनशैली और खर्च से जुड़े आंकड़े जरूरी हैं। बाजार और उद्योग भी इन्हीं आंकड़ों के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को भारत सरकार की गाइडलाइंस का अध्ययन करने, पड़ोसी जिलों के साथ समन्वय रखने और दूसरे राज्यों के अनुभवों से सीखने की सलाह दी।

पहली बार डिजिटल जनगणना, 2011 के 29 के मुकाबले इस बार होंगे 40 सवाल

भारत सरकार के जनगणना उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने बताया कि देश में पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है। प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए आंकड़े जुटाएंगे। निगरानी के लिए सीएमएमएस पोर्टल और क्षेत्रों की मैपिंग के लिए एचएलबी एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी मिलेगी।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की प्रश्नावली में इस बार 40 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि 2011 की जनगणना में 29 सवाल थे। पहले घर-घर जाकर गणना के लिए 20 दिन मिलते थे, लेकिन इस बार अवधि बढ़ाकर 35 दिन कर दी गई है। इससे पहले 15 दिन स्व-गणना के लिए निर्धारित किए गए हैं।

दास ने बताया कि पिछली जनगणना में करीब 2.3% आबादी गणना से छूट गई थी। इस बार प्रयास रहेगा कि कोई भी व्यक्ति गणना से बाहर न रहे। जनगणना में दी गई निजी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके आंकड़े अगले एक दशक तक योजनाओं और नीतियों का आधार बनेंगे।

MP में पहले चरण में 1.84 करोड़ परिवारों का डेटा जुटाया

दास के मुताबिक, मणिपुर को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है। देशभर में 44 करोड़ से अधिक जनगणना मकानों में 32.28 करोड़ से अधिक परिवारों का डेटा जुटाया गया है।

मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में 2.40 करोड़ से अधिक मकानों और 1.84 करोड़ परिवारों की जानकारी दर्ज की गई है। पहले चरण के लिए प्रदेश में 1.22 लाख प्रगणक और 21 हजार सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे।

दूसरे चरण में आबादी के हिसाब से क्षेत्रों के विभाजन के कारण कर्मचारियों की संख्या में करीब 20% तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रशिक्षण के लिए भी इस बार 80 हजार से अधिक बैच बनाए जाएंगे।

जनगणना-2027: मध्य प्रदेश का पूरा कार्यक्रम

  • 10 से 24 जनवरी 2027: नागरिकों के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया।
  • 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027: प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे।
  • 1 मार्च 2027: रात 12 बजे (00:00 आवर्स) को संदर्भ तिथि माना जाएगा।
  • 1 से 5 मार्च 2027: छूटे हुए लोगों और जानकारियों के सत्यापन के लिए पुनरीक्षण दौर।

दास ने बताया कि चुनाव वाले चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में अलग समय-सारणी के अनुसार जनगणना कराई जाएगी। दूसरे चरण में बेघर आबादी के साथ सैन्य और अर्धसैनिक क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने पहले चरण को सफल बनाने में मध्य प्रदेश सरकार और अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में से एक है। इसकी शुरुआत 1872 में हुई थी और यह जनगणना अधिनियम 1948 तथा नियम 1990 के तहत संचालित होती है।

जनगणना के आंकड़े लोकसभा और विधानसभा परिसीमन, वित्त आयोग की सिफारिशों तथा केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिलासपुर में PM आवास की तीसरी-चौथी किस्त के लिए भटक रहे हितग्राही, अधूरे मकान पूरे करने की समयसीमा तय

बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत होने के बाद भी हितग्राहियों को तीसरी और चौथी किस्त का इंतजार करना पड़ रहा है। राशि नहीं मिलने के कारण दर्जनों मकानों का निर्माण अधूरा पड़ा है। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों की सही जानकारी नहीं देने पर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधूरे आवासों को पूरा करने और नए स्वीकृत मकानों का निर्माण शुरू कराने के लिए समयसीमा तय की है। स्वीकृत आवासों का निर्माण 30 नवंबर तक शुरू कराने के निर्देश शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों के निर्माण की रफ्तार धीमी है। बीएलसी घटक के तहत कई हितग्राहियों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से कुछ को पहली किस्त भी मिल गई है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। निगम कमिश्नर ने ऐसे हितग्राहियों से व्यक्तिगत संपर्क कर 30 नवंबर तक निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को हितग्राहियों के साथ समन्वय बनाकर निर्माण में आ रही परेशानियों को दूर करने को कहा है। किस्त नहीं मिलने से अधूरे पड़े मकान जिन हितग्राहियों के मकान रूफ टॉप स्तर तक पहुंच चुके हैं, उन्हें 15 दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का समय दिया गया है। हालांकि, कई हितग्राहियों का कहना है कि तीसरी और चौथी किस्त की राशि नहीं मिलने से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने स्तर पर मकान का निर्माण पूरा कराने में असमर्थ हैं। कई हितग्राहियों ने मकान बनाने के लिए कर्ज लिया है या अपनी संपत्ति तक गिरवी रख दी है। बैठक से गायब 5 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस आवास निर्माण की समीक्षा बैठक में पीएम आवास शाखा के दो इंजीनियर और तीन सीएलटीसी अनुपस्थित मिले। इस पर निगम कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए पांचों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नोटिस पाने वालों में एई अनिल वासू, सब इंजीनियर प्रिया सिंह और सीएलटीसी मयंक वर्मा, कुलदीप जायसवाल तथा रविंद्र सुनहरे शामिल हैं।

भोपाल में फर्जी IAS बनकर करोड़ों की ठगी का आरोप, आरोपी के नोट गिनते 3 वीडियो आए सामने; BJP का सदस्यता कार्ड भी मिला

भोपाल में खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने के आरोपी रामानुज गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद अब उसके तीन वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में वह नोट गिनता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, आरोपी के पास से भाजपा की सदस्यता का कार्ड भी मिला है। पुलिस अब कार्ड की प्रामाणिकता और आरोपी के राजनीतिक व अन्य संपर्कों की जांच कर रही है। गांधी नगर पुलिस ने करीब 40 वर्षीय रामानुज गुर्जर को मंगलवार रात गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। मूल रूप से नरसिंहगढ़ क्षेत्र का रहने वाला आरोपी भोपाल की एयरोसिटी कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस जांच का एक अहम पहलू यह है कि आरोपी सरकारी अधिकारियों तक पहुंच होने का दावा करके लोगों से रकम कैसे वसूलता था और उसके संपर्क किन लोगों से थे। अलग-अलग थानों में 10 से ज्यादा शिकायतें पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि वह सरकारी काम कराने, आर्म्स लाइसेंस बनवाने और टेंडर दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए वसूलता था। अलग-अलग शिकायतों में ठगी की कुल रकम करोड़ों रुपए तक बताई जा रही है। नोट गिनते हुए तीन वीडियो सामने आए मामले में सामने आए तीन वीडियो में रामानुज गुर्जर नोट गिनता नजर आ रहा है। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि ये कब के हैं और इनमें दिखाई दे रही रकम का किसी शिकायत या ठगी के मामले से संबंध है या नहीं। आरोपी के पास से भाजपा की सदस्यता का कार्ड भी मिला है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कार्ड कब और किस प्रक्रिया के तहत जारी किया गया था। हालांकि, सिर्फ सदस्यता कार्ड मिलने से किसी राजनीतिक पद या संरक्षण की पुष्टि नहीं होती है। आर्म्स लाइसेंस के नाम पर वसूले 7 लाख रुपए हालिया शिकायत में आरोपी ने एक व्यक्ति को आर्म्स लाइसेंस बनवाने का भरोसा दिया था। उसने दावा किया था कि कलेक्टर कार्यालय में उसकी अच्छी पहचान है और वह आसानी से लाइसेंस बनवा सकता है। इसके बदले फरियादी से दो बार में 3 लाख रुपए नकद लिए गए। इसके अलावा 3 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और 1 लाख रुपए की डीडी अपने खाते में जमा करा ली। इस तरह कुल 7 लाख रुपए लेने के बाद भी लाइसेंस नहीं बनवाया। 14 साल पहले भी IAS बनकर कर चुका है ठगी आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है। करीब 2012 में जयपुर के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में उसने खुद को IAS अधिकारी और प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ अधिकारी बताकर एक फर्म में कानूनी सलाहकार की नौकरी हासिल की थी। आरोप है कि इस दौरान उसने करीब 5 लाख रुपए लिए थे। शिकायत के बाद जयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने नाम और पहचान बदलकर दोबारा ठगी शुरू कर दी। डॉक्टर से 30 लाख और सरपंचों से टेंडर के नाम पर ठगी की शिकायत पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार, आरोपी ने एक डॉक्टर को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपए लिए थे। वहीं, कुछ सरपंचों से सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर रकम वसूलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। आरोपी लोगों को भरोसे में लेने के लिए बड़े अधिकारियों से करीबी और सरकारी तंत्र में ऊंची पहुंच होने का दावा करता था। डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला के मुताबिक, आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल एक मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है, जबकि अन्य शिकायतों की जांच जारी है। पुलिस उसके वीडियो, सदस्यता कार्ड और संपर्कों से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

भोपाल में पत्नी ने ड्रिल मशीन की रॉड से पति की हत्या की, कुएं में गिरने से मौत; साले-भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में लाल तालाब के पास जंगल में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ड्रिल मशीन की रॉड से सिर पर वार करके की थी। पति के साथ विवाद और मारपीट से नाराज पत्नी ने गुस्से में हमला कर दिया। वार लगने से पति कुएं में गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला के भाई और भांजे ने शव को कुएं से निकालकर दूसरे थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया, ताकि पुलिस को घटना की जानकारी न मिल सके। वहीं, खेत मालिक को भी वारदात के बारे में पता था, लेकिन उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस ने पत्नी, साले, भांजे और खेत मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा के मुताबिक, सोमवार को ग्राम बगोनिया में लाल तालाब के पास जंगल में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान रायसेन जिले के ग्राम चांदपुर निवासी रमेश बंजारा (35) के रूप में हुई। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि रमेश अपनी पत्नी मीना बाई, साले लक्ष्मण और भांजे जगदीश के साथ कुआं खोदने का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से सभी गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरी में भारत सिंह के खेत पर कुआं खोद रहे थे। रविवार शाम काम खत्म होने के बाद रमेश और मीना बाई के बीच विवाद हो गया। इस दौरान रमेश ने पत्नी के साथ मारपीट की। इससे नाराज मीना ने पास रखी ड्रिल मशीन की रॉड उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से रमेश कुएं में जा गिरा। कुएं से निकालकर दूसरे थाना क्षेत्र के जंगल में फेंका शव पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने रमेश को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लक्ष्मण और जगदीश ने शव को वहां से हटाया और परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में लाल तालाब के पास जंगल में फेंक दिया। खेत मालिक भारत सिंह को भी घटना की जानकारी थी, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। मर्ग जांच में हत्या और साक्ष्य छिपाने के तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने मीना बाई, लक्ष्मण और जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, खेत मालिक भारत सिंह की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है
CM Yogi

UP Election 2027: CM Yogi का राहुल-अखिलेश पर हमला, बोले- पहले ही फेल हो गया विपक्षी गठबंधन

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है। बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच CM Yogi ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार चुनाव से पहले ही ‘दो लड़कों की जोड़ी’ फेल हो गई है। योगी आदित्यनाथ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की रणनीति और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री के इस तंज ने यूपी की राजनीति में एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है। Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav पर CM Yogi का सीधा हमला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के राजनीतिक गठबंधन पर सवाल उठाए। उनका इशारा राहुल गांधी और अखिलेश यादव की ओर था, जिन्हें पहले भी बीजेपी की तरफ से ‘दो लड़कों की जोड़ी’ कहकर निशाना बनाया जाता रहा है। योगी इससे पहले भी राहुल गांधी की राजनीतिक यात्राओं और कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर कटाक्ष कर चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना दिवाली के ऐसे रॉकेट से की थी, जो ऊपर जाने के बजाय धुआं छोड़ता रह जाता है। वहीं, अखिलेश यादव को लेकर भी मुख्यमंत्री कई बार तीखे बयान दे चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच यह राजनीतिक बयानबाजी 2027 के चुनाव से पहले यूपी की सियासत को और दिलचस्प बना रही है। Akhilesh Yadav को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच अयोध्या को लेकर भी बयानबाजी देखने को मिली है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को 2027 का विधानसभा चुनाव अयोध्या से लड़ने की चुनौती दी थी। योगी ने कहा था कि अगर अखिलेश यादव अयोध्या से नामांकन दाखिल करते हैं, तो वह भी उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं ने अयोध्या को अपनी आधिकारिक चुनावी सीट घोषित नहीं किया है। SP-Congress Alliance में Seat Sharing बना चर्चा का विषय 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा भी चर्चा में है। दोनों दलों के बीच कितनी सीटों पर सहमति बनेगी, इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से अधिक सीटों की मांग की जा रही है, जबकि समाजवादी पार्टी अपनी राजनीतिक स्थिति और चुनावी समीकरणों के आधार पर सीटें तय करना चाहती है। इसी बीच सपा की ओर से कुछ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद गठबंधन में खींचतान की चर्चाएं तेज हुईं। हालांकि, सपा नेताओं ने गठबंधन टूटने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। SIR और EVM को लेकर भी आमने-सामने हैं BJP और विपक्ष उत्तर प्रदेश की राजनीति में SIR यानी Special Intensive Revision का मुद्दा भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि चुनाव में जीत मिलने पर विपक्ष अपनी सफलता का श्रेय लेता है, लेकिन हारने पर EVM और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगता है। दूसरी ओर, विपक्षी दलों का कहना है कि SIR की प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम कटने और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों का जवाब मिलना चाहिए। ऐसे में मतदाता सूची का मुद्दा भी आगामी विधानसभा चुनाव में अहम राजनीतिक विषय बन सकता है। 2027 Election के लिए BJP ने भी तेज की तैयारी बीजेपी भी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी की रणनीति में महिला मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। दूसरी ओर, अखिलेश यादव अपनी PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) रणनीति के जरिए सामाजिक समीकरण मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस भी राज्य में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। UP Politics: 2027 से पहले क्यों अहम है ‘दो लड़कों की जोड़ी’ वाला बयान? योगी आदित्यनाथ का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर यह तंज केवल एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि आगामी चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन को लेकर बीजेपी के रुख को भी दिखाता है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि सपा और कांग्रेस सीटों के बंटवारे पर किस तरह सहमति बनाती हैं और बीजेपी के मुकाबले किस रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरती हैं। फिलहाल यूपी की राजनीति में बयानबाजी तेज है और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी प्रमुख दलों के लिए अहम होती जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Tum Se Tum Tak

Tum Se Tum Tak: Zee TV के शो ने पूरे किए 500 Episodes, अनु-आर्यवर्धन की Love Story को मिला दर्शकों का प्यार

टीवी की दुनिया में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना लेती हैं। ज़ी टीवी का लोकप्रिय शो ‘Tum Se Tum Tak’ भी ऐसी ही कहानियों में शामिल हो गया है। प्यार, परिवार, रिश्तों की उलझन और ढेर सारे ड्रामे के बीच इस शो ने अपने 500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस खास उपलब्धि से शो की पूरी टीम काफी खुश है। शो में शरद केलकर आर्यवर्धन और निहारिका चौकसे अनु के किरदार में नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है। शो की कहानी एक 20 साल की युवती अनु और 45 साल के सफल बिजनेसमैन आर्यवर्धन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की पहली मुलाकात से शुरू हुआ सफर धीरे-धीरे प्यार और भरोसे के रिश्ते में बदल जाता है। 20 साल की अनु और 45 साल के आर्यवर्धन की अनोखी Love Story ‘तुम से तुम तक’ की सबसे खास बात इसकी कहानी है। इसमें दो अलग-अलग उम्र और सोच रखने वाले लोगों के बीच पनपते रिश्ते को दिखाया गया है। अनु और आर्यवर्धन की जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए, जहां परिवार की नाराजगी, गलतफहमियों और सामाजिक सोच ने उनके रिश्ते की परीक्षा ली। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। आखिरकार अनु और आर्यवर्धन शादी के बंधन में बंध गए। अब उनकी जिंदगी में आगे क्या नया मोड़ आएगा, यह देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है। 500 Episodes पूरे होने पर सेट पर हुआ Celebration शो के 500 एपिसोड पूरे होना कलाकारों और पूरी टीम के लिए किसी जश्न से कम नहीं रहा। इस मौके पर सेट पर केक काटकर खुशी मनाई गई और सभी कलाकारों ने इस खास सफर को याद किया। अनु का किरदार निभाने वाली निहारिका चौकसे के लिए भी यह उपलब्धि काफी भावुक और खास रही। उन्होंने कहा कि अनु का किरदार समय के साथ उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इस किरदार में आए बदलाव, उसके इमोशन्स और मुश्किलों का सामना करने के अंदाज को पर्दे पर दिखाना उनके लिए शानदार अनुभव रहा है। निहारिका ने इस सफर में साथ देने वाली पूरी कास्ट और क्रू का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने दर्शकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने अनु और आर्यवर्धन की जोड़ी को इतना प्यार दिया। आगे भी देखने को मिलेंगे नए Twists और Drama 500 एपिसोड पूरे होने के बाद भी ‘तुम से तुम तक’ की कहानी में कई नए मोड़ आने बाकी हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को अनु और आर्यवर्धन की जिंदगी से जुड़े नए उतार-चढ़ाव, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा। अब तक शो ने प्यार और रिश्तों को एक अलग नजरिए से पेश किया है। ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में कहानी किस दिशा में आगे बढ़ती है और अनु-आर्यवर्धन की जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी। कब और कहां देखें शो? ज़ी टीवी का सीरियल ‘तुम से तुम तक’ रोजाना रात 8:30 बजे प्रसारित होता है। शो के नए एपिसोड्स ज़ी टीवी पर देखे जा सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.