भोपाल के कोलार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली 26 वर्षीय पूजा मोर्या ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इस आत्मघाती कदम से पहले उसने अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी सुरक्षित हाथों में सौंप दी — तीन साल के बेटे को नाना-नानी के घर छोड़ दिया और 10 महीने के बेटे को पड़ोसी के पास यह कहकर दिया कि “रोटी बनाकर आकर ले जाऊंगी।”
थोड़ी देर बाद जब पूजा घर नहीं लौटी तो पड़ोसियों को शक हुआ। जब लोग उसके घर पहुंचे, तो पूजा फंदे पर लटकी हुई मिली। तुरंत पुलिस और परिवार को सूचना दी गई।
मां ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
पूजा की मां पार्वती मोर्या ने बताया कि बेटी मानसिक तनाव में थी क्योंकि उसके पति अजीत मेवाड़ा का किसी और महिला से अफेयर चल रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पार्वती के अनुसार, पूजा पहले भी ससुराल छोड़कर मायके आ चुकी थी, लेकिन अजीत ने उसे दोबारा वापस ले जाकर साथ रखा।

5 साल पहले हुई थी लव मैरिज
पूजा और अजीत की शादी करीब 5 साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। अजीत पेशे से ड्राइवर है और घटना वाले दिन सुबह किसी टूर पर बाहर गया था।
पुलिस जांच में जुटी(deshharpal)
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद पूजा का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यह घटना न केवल एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि घरेलू तनाव, रिश्तों में दरार और अकेलेपन से जूझती एक महिला की पीड़ा को भी सामने लाती है।
