आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में स्वदेशी मेले में 18 राज्यों के उत्पादों की धूम, बारिश के बावजूद खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़◆BREAKINGदेश-हरपलKashmir Terrorism: लश्कर का आखिरी Local Terrorist ढेर, अमित शाह ने बताई घाटी की नई तस्वीर◆BREAKINGदेश-हरपलNitish Setu: बिहार में Connectivity को मिलेगी नई रफ्तार, PM मोदी ने किया उद्घाटन◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में स्वदेशी मेले में 18 राज्यों के उत्पादों की धूम, बारिश के बावजूद खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़◆BREAKINGदेश-हरपलKashmir Terrorism: लश्कर का आखिरी Local Terrorist ढेर, अमित शाह ने बताई घाटी की नई तस्वीर◆BREAKINGदेश-हरपलNitish Setu: बिहार में Connectivity को मिलेगी नई रफ्तार, PM मोदी ने किया उद्घाटन◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

रेलवे अपडेट: टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रहेगी रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी लेट

Table of Content

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सूचना दी है कि टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी। पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल के बृंदामल स्टेशन पर रेलवे से जुड़े निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।

रेलवे के अनुसार, बृंदामल स्टेशन पर बृंदामल-झारसुगुड़ा फ्लाईओवर लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है।

दोनों दिशाओं में पैसेंजर ट्रेन रद्द

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ट्रेन नंबर 58213 और 58214 निर्धारित तारीखों पर नहीं चलेंगी। इनमें टिटलागढ़ से बिलासपुर और बिलासपुर से टिटलागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।

हीराकुंड एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से चलेगी

इसके अलावा 26 दिसंबर को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी लेने की अपील की है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी

मेलबर्न में शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम की जीत के हीरो भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में 38 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निखिल के लिए यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी थी। कभी कोविड महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में फंसने के बाद उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए रेस्टोरेंट में बर्तन धोने और प्याज काटने तक का काम करना पड़ा था। आज वही निखिल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। ‘कभी नहीं सोचा था कि मेलबर्न में प्लेयर ऑफ द मैच बनूंगा’ मैच के बाद निखिल से पूछा गया कि दिल्ली में क्रिकेट खेलने के बाद क्या उन्होंने कभी कल्पना की थी कि एक दिन मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। उनके माता-पिता भी मैच से एक दिन पहले भारत से मेलबर्न पहुंचे थे और पहली बार उन्हें मैदान पर खेलते हुए देख रहे थे। हैरी ब्रूक का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कराई वापसी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और 13 रन के स्कोर तक दोनों ओपनर फिल सॉल्ट और एन्यूरिन डोनाल्ड पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। ब्रूक ने महज 28 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इंग्लैंड की तेज बल्लेबाजी के बीच निखिल चौधरी ने ब्रूक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने सैम करन को भी 21 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। निखिल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर दिलाई जीत 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैम हार्पर ने 15 गेंदों पर 32 रन और कप्तान मिचेल मार्श ने 37 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निखिल चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मार्श के साथ 42 रन और टिम डेविड के साथ 48 रन की साझेदारी की। निखिल ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वह 168 रन के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। इसके बाद जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने सैम करन की गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रनचेज भी दर्ज किया। इससे पहले 2017 में श्रीलंका ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 172 रन का लक्ष्य हासिल किया था। छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे, कोविड में फंस गए निखिल चौधरी मार्च 2020 में छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसी दौरान दुनिया में कोविड महामारी फैल गई और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दीं। इस वजह से निखिल भारत वापस नहीं लौट सके और ब्रिस्बेन में ही रुक गए। कुछ समय बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि, क्रिकेट से कमाई होने में समय लग रहा था। ऐसे में अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी। निखिल ने ब्रिस्बेन के एक मैक्सिकन रेस्टोरेंट में काम शुरू किया। वहां उन्हें बर्तन धोने और सब्जियां काटने जैसे काम करने पड़ते थे। एक दिन प्याज काटते समय उनकी उंगली कट गई। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने की सलाह दी। रोज 200 पार्सल पहुंचाते थे निखिल रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने के बाद निखिल को क्रिकेट खेलने वाले एक दोस्त की मदद से ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में पार्सल डिलीवरी का काम मिल गया। इस नौकरी में उन्हें रोजाना करीब 200 पार्सल पहुंचाने होते थे। निखिल ने लगभग दो साल तक पार्सल डिलीवरी का काम किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट खेलना भी जारी रखा और अपने प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ते रहे। कभी ऑस्ट्रेलिया में गुजारा करने के लिए संघर्ष करने वाले निखिल चौधरी की कहानी अब मैदान पर उनकी शानदार उपलब्धि के कारण चर्चा में है।

बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम

अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए अभी से बचत और निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस सरकारी बचत योजना में फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि, बच्चे के नाम पर PPF खाता खुलवाने और उसमें पैसे जमा करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इनमें निवेश की अधिकतम सीमा से लेकर अकाउंट संचालन तक के नियम शामिल हैं। एक व्यक्ति बच्चे के नाम पर खोल सकता है एक PPF अकाउंट नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट केवल उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक (लीगल गार्जियन) ही खुलवा सकते हैं और उसका संचालन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर एक ही PPF अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा वह अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी एक अलग खाता खुलवा सकता है। हालांकि, एक बच्चे के नाम पर केवल एक ही PPF अकाउंट खोला जा सकता है। यदि किसी परिवार में दो बच्चे हैं, तो एक बच्चे का अकाउंट मां और दूसरे का अकाउंट पिता खुलवा सकते हैं। एक वित्त वर्ष में कितना पैसा जमा कर सकते हैं? नाबालिग बच्चे के PPF अकाउंट में एक वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। लेकिन अगर माता-पिता का अपना PPF अकाउंट भी है, तो उनके व्यक्तिगत खाते और बच्चे के खाते में मिलाकर सालाना निवेश की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए ही रहेगी। उदाहरण से समझें: मान लीजिए कोई अभिभावक अपने PPF अकाउंट में एक साल में 1 लाख रुपए और बच्चे के खाते में 80 हजार रुपए जमा करता है। इस तरह कुल निवेश 1.80 लाख रुपए हो जाएगा। लेकिन निर्धारित सीमा के अनुसार केवल 1.50 लाख रुपए तक का निवेश ही मान्य होगा। अतिरिक्त 30 हजार रुपए पर PPF ब्याज और टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 18 साल की उम्र के बाद बच्चा खुद संभाल सकेगा अकाउंट जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तब उसके PPF अकाउंट का स्टेटस माइनर से मेजर करवाना होता है। इसके लिए जरूरी आवेदन जमा करना पड़ता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिग हो चुका बच्चा अपने खाते का संचालन खुद कर सकता है। 15 साल का होता है मैच्योरिटी पीरियड PPF अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अवधि पूरी होने पर खाताधारक पूरी जमा राशि निकाल सकता है। अगर पैसों की तत्काल जरूरत नहीं है, तो मैच्योरिटी के बाद खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलता है टैक्स लाभ PPF को इनकम टैक्स की EEE कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश की गई राशि, उससे मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। हालांकि, नई टैक्स व्यवस्था चुनने वाले लोगों को सेक्शन 80C के तहत यह छूट नहीं मिलती है। हर महीने 1,000 रुपए जमा करने पर मिलेगा 3.18 लाख का फंड PPF में छोटी-छोटी रकम जमा करके भी लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, 7.1% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 15 साल तक नियमित निवेश करने पर अच्छी रकम जुटाई जा सकती है। ध्यान रखें कि ये अनुमानित रकम हैं और वास्तविक रिटर्न भविष्य में लागू होने वाली ब्याज दरों और निवेश के समय पर निर्भर करेगा। बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर आप उसके भविष्य की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों के लिए लंबी अवधि में सुरक्षित बचत कर सकते हैं।
Mumbai

Mumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में

Mumbai के कुर्ला इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक गार्डन में साथ समय बिता रहे युवक-युवती के साथ कुछ लड़कों ने कथित तौर पर मारपीट की। कपल गार्डन में अपनी तस्वीरें खींच रहा था, तभी लड़कों के एक समूह ने उन पर अभद्र टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंची युवती के साथ भी हाथापाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। Kurla के प्रमोद महाजन गार्डन में हुआ विवाद यह पूरा मामला मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित प्रमोद महाजन गार्डन का है, जो फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पीछे मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती 19 नवंबर की शाम गार्डन में घूमने और फोटो खींचने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां 8 से 10 लड़कों का एक समूह आया। आरोप है कि लड़कों ने कपल पर अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। शुरुआत में दोनों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब टिप्पणियां बढ़ीं तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। युवक को घेरकर पीटा, युवती के साथ भी मारपीट कहासुनी के बाद मामला अचानक बिगड़ गया। आरोप है कि लड़कों के समूह ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक को लात-घूंसों से पीटा गया। जब युवती ने अपने साथी को बचाने के लिए बीच में आने की कोशिश की तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। घटना के दौरान किसी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक का मोबाइल फोन छीनने और कपल का पीछा करने का आरोप भी समूह पर लगा है। Viral Video के बाद हरकत में आई Mumbai Police सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। घाटकोपर पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की और आठ नाबालिगों की पहचान की। मुंबई पुलिस के डीसीपी गणेश शिंदे के मुताबिक, मामले में आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की है। पांच नाबालिगों के Parents को भी Notice पुलिस ने इस मामले में पांच नाबालिगों के अभिभावकों को नोटिस जारी किए हैं। सभी आठ नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह, विवाद की शुरुआत और मारपीट में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले से जुड़े वीडियो और अन्य सबूतों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। किरीट सोमैया ने भी उठाया मामला घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। साथ ही 21 नवंबर को घटनास्थल का दौरा करने की बात कही। Public Places में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर चर्चा मुंबई की इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आखिर एक गार्डन में सामान्य रूप से फोटो खींच रहे कपल को इस तरह की स्थिति का सामना क्यों करना पड़ा? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आठ नाबालिगों के खिलाफ दर्ज FIR और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की आगे की प्रक्रिया पर अब सबकी नजर है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

भोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस

भोपाल के नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी में ट्यूबवेल से गंदा और बदबूदार पानी निकलने का मामला सामने आया है। रहवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम ने पानी के सैंपल लेकर जांच कराई। रिपोर्ट में पानी दूषित पाया गया। इसके बाद निगम ने इलाके में नोटिस चस्पा कर लोगों को इस पानी का इस्तेमाल पीने के लिए नहीं करने की सलाह दी है। अशोका कॉलोनी वार्ड-9 के अंतर्गत आती है। यहां ज्यादातर घरों में ट्यूबवेल के जरिए पानी की सप्लाई होती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से करीब 15 से 20 घरों के ट्यूबवेल से मटमैला और बदबूदार पानी निकल रहा है। इसके चलते रहवासी टैंकरों से पीने का पानी मंगाने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद नगर निगम ने कराई पानी की जांच रहवासी रमीज राजा समेत कई लोगों के घरों से नगर निगम की टीम ने पानी के सैंपल लिए थे। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद निगम ने कॉलोनी में नोटिस चस्पा किए। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि प्रयोगशाला में जांच के दौरान पानी दूषित पाया गया है और यह पीने योग्य नहीं है। लोगों को सावधानी बरतने और इस पानी का इस्तेमाल पेयजल के रूप में नहीं करने की सलाह दी गई है। नर्मदा लाइन से कनेक्शन लेने की सलाह, टैंकर पर खर्च हो रहे 300 से 500 रुपए नगर निगम ने रहवासियों को दूषित पानी की समस्या से बचने के लिए नर्मदा लाइन से नल कनेक्शन लेने की सलाह दी है। फिलहाल लोग टैंकरों के जरिए पानी खरीदकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें 300 से 500 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से भी टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई करने की बात कही जा रही है। वैशाली नगर में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने से भी उठा था विवाद इससे पहले भोपाल के वैशाली नगर में पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने का मामला सामने आया था। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक विवाद भी हुआ था। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम कमिश्नर कर्मवीर शर्मा से मुलाकात कर दूषित पानी की सप्लाई का मुद्दा उठाया था। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद नगर निगम ने वैशाली नगर से पानी के सैंपल लेकर जांच कराई। अब तक 200 से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। हालांकि, जांच रिपोर्ट में पानी दूषित नहीं पाया गया।

बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

मध्यप्रदेश के सीहोर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता कमलेश दोहरे को महिला से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक महिला ने उन पर धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कमलेश दोहरे ने उसे पार्टी में बड़ा पद दिलाने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे की आड़ में उन्होंने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर भोपाल के मिसरोद थाने में कमलेश दोहरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद भोपाल पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सीहोर पुलिस से मदद मांगी। सीहोर पहुंची भोपाल पुलिस, रात में हुई गिरफ्तारी सीहोर पुलिस ने मिसरोद थाना पुलिस की मदद से कमलेश दोहरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अब मामले की आगे की जांच मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि मामला भोपाल कमिश्नरेट के मिसरोद थाना क्षेत्र का है। एक महिला की शिकायत पर कमलेश दोहरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मिसरोद पुलिस ने सीहोर कोतवाली से सहयोग मांगा था। इसके बाद मिसरोद थाने की पुलिस रात में सीहोर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कमलेश दोहरे को गिरफ्तार कर लिया। बाद में भोपाल पुलिस उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बसपा के प्रादेशिक पदाधिकारी हैं कमलेश दोहरे कमलेश दोहरे बहुजन समाज पार्टी के प्रादेशिक पदाधिकारी हैं। वे पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर सीहोर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वे वन विभाग में नौकरी करते थे। फिलहाल महिला की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच भोपाल पुलिस कर रही है। कमलेश दोहरे पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.