आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलसिरसा में विकास कार्यों को लेकर गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया आमने-सामने, ‘गोवा वाले बाबा’ बयान पर बढ़ा विवाद◆BREAKINGछत्तीसगढ़स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान◆BREAKINGछत्तीसगढ़महादेव सट्टा ऐप केस: 8 दिन की CBI रिमांड खत्म, 12 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर◆BREAKINGदेश-हरपलअसम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 यात्रियों के घायल होने की खबर◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 19 नवंबर से एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर-अबूधाबी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट, निरस्तीकरण की सूचना से यात्रियों में नाराजगी◆BREAKINGमध्य प्रदेशबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नो एंट्री जोन में पहुंचा रिटायर्ड IAS का बेटा, वाहन चालक और गाइड को नोटिस◆BREAKINGदेश-हरपलसिरसा में विकास कार्यों को लेकर गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया आमने-सामने, ‘गोवा वाले बाबा’ बयान पर बढ़ा विवाद◆BREAKINGछत्तीसगढ़स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान◆BREAKINGछत्तीसगढ़महादेव सट्टा ऐप केस: 8 दिन की CBI रिमांड खत्म, 12 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर◆BREAKINGदेश-हरपलअसम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 यात्रियों के घायल होने की खबर◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 19 नवंबर से एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर-अबूधाबी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट, निरस्तीकरण की सूचना से यात्रियों में नाराजगी◆BREAKINGमध्य प्रदेशबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नो एंट्री जोन में पहुंचा रिटायर्ड IAS का बेटा, वाहन चालक और गाइड को नोटिस◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Table of Content

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए किया गया है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर चयन की जानकारी दी है। इस उपलब्धि में सफाई कर्मचारियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों और शहरवासियों की भागीदारी को अहम माना गया है।

सफाई मित्रों और मैदानी कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता

राष्ट्रीय सम्मान समारोह में हर चयनित शहर से चार प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाया जाएगा। इनमें सफाई मित्र, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक और स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्रालय ने प्रतिनिधिमंडल में सफाई मित्रों, स्वच्छता निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों और अभियंताओं को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।

4751 से अधिक शहरों का 43 संकेतकों पर मूल्यांकन

स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण है। इसमें देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया। इस बार सर्वेक्षण की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई थी।

शहरी निकायों का 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों के आधार पर आकलन किया गया। इनमें कचरे का पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण और परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, सीवेज प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी और सफाई कर्मचारियों का कल्याण शामिल रहा।

देशभर में 3 हजार से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर शहरों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और GPS आधारित निगरानी के जरिए संपन्न की गई।

पिछली बार रायपुर को मिले थे 11,996 अंक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान हासिल किया था। शहर को कुल 12,500 अंकों में से 11,996 अंक मिले थे।

इस श्रेणी में अहमदाबाद पहले, भोपाल दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे थे। रायपुर को सर्वेक्षण के लिए निर्धारित 10 हजार अंकों में से 9,496 अंक मिले थे।

वहीं, गार्बेज फ्री सिटी (GFC) सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 1,300 में से पूरे 1,300 अंक और ODF सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 1,200 में से पूरे अंक मिले थे। इस तरह दोनों सर्टिफिकेशन में रायपुर ने कुल 2,500 अंक हासिल किए थे।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिरसा में विकास कार्यों को लेकर गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया आमने-सामने, ‘गोवा वाले बाबा’ बयान पर बढ़ा विवाद

हरियाणा के पूर्व मंत्री और हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा तथा सिरसा विधायक गोकुल सेतिया के बीच शहर के विकास कार्यों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। गोपाल कांडा ने सिरसा के हालात पर सवाल उठाते हुए विधायक को विकास कार्य कराने की नसीहत दी थी। इसके जवाब में गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूर्व मंत्री पर तंज कसा और उन्हें ‘गोवा वाले बाबा’ कह दिया। सेतिया ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने अपने बयान से खुद स्वीकार कर लिया है कि शहर की बदहाली उनके ही कार्यकाल में हुई। उन्होंने नगर परिषद के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखने को भी दिखावा बताया। पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के समर्थकों और अन्य यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई। सेतिया बोले- एक महीने बाद आ गए ‘गोवा वाले बाबा’ विधायक गोकुल सेतिया ने पोस्ट में लिखा कि सड़कों और सीवरेज की स्थिति को लेकर दिए गए बयान से पूर्व विधायक ने मान लिया है कि शहर का सत्यानाश उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले नगर परिषद के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का दिखावा किया गया था और अब एक महीने बाद ‘गोवा वाले बाबा’ प्रवचन देने आ गए हैं। सेतिया के मुताबिक, शहर के हालात पर बयान देना और मुख्यमंत्री को पत्र लिखना केवल दिखावा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री को शहर के विकास से ज्यादा अपनी चौधर की चिंता है। सोशल मीडिया पर समर्थकों के बीच भी बहस विधायक की पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने गोकुल सेतिया का समर्थन किया, जबकि कुछ ने वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने टिप्पणी की कि कुर्सी मिलने से पद बड़ा नहीं होता, बल्कि व्यवहार से सम्मान मिलता है। वहीं, कुछ लोगों ने ‘गोवा वाले बाबा’ संबोधन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कांडा बोले- मुख्यमंत्री से मिलते हैं तो विकास कार्य क्यों नहीं करवाते? पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने विधायक पर पलटवार करते हुए कहा कि अब वे विधायक हैं, मुख्यमंत्री से मिलते हैं और उनके साथ मंच पर भी नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें शहर के विकास कार्य करवाने चाहिए। कांडा ने कहा कि पहले विधायक बनने के नाम पर वोट मांगे गए और अब नगर परिषद नहीं बनने का बहाना बनाया जा रहा है। कभी विधायक नहीं होने, कभी नगर परिषद नहीं होने और कभी सरकार नहीं होने की बात कही जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों से फोन पर बात करके लाइव आना उचित नहीं है। उनके अनुसार, यदि कोई अधिकारी काम नहीं कर रहा है तो उसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जानी चाहिए।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए किया गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर चयन की जानकारी दी है। इस उपलब्धि में सफाई कर्मचारियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों और शहरवासियों की भागीदारी को अहम माना गया है। सफाई मित्रों और मैदानी कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता राष्ट्रीय सम्मान समारोह में हर चयनित शहर से चार प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाया जाएगा। इनमें सफाई मित्र, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक और स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रालय ने प्रतिनिधिमंडल में सफाई मित्रों, स्वच्छता निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों और अभियंताओं को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे। 4751 से अधिक शहरों का 43 संकेतकों पर मूल्यांकन स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण है। इसमें देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया। इस बार सर्वेक्षण की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई थी। शहरी निकायों का 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों के आधार पर आकलन किया गया। इनमें कचरे का पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण और परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, सीवेज प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी और सफाई कर्मचारियों का कल्याण शामिल रहा। देशभर में 3 हजार से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर शहरों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और GPS आधारित निगरानी के जरिए संपन्न की गई। पिछली बार रायपुर को मिले थे 11,996 अंक स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान हासिल किया था। शहर को कुल 12,500 अंकों में से 11,996 अंक मिले थे। इस श्रेणी में अहमदाबाद पहले, भोपाल दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे थे। रायपुर को सर्वेक्षण के लिए निर्धारित 10 हजार अंकों में से 9,496 अंक मिले थे। वहीं, गार्बेज फ्री सिटी (GFC) सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 1,300 में से पूरे 1,300 अंक और ODF सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 1,200 में से पूरे अंक मिले थे। इस तरह दोनों सर्टिफिकेशन में रायपुर ने कुल 2,500 अंक हासिल किए थे।

महादेव सट्टा ऐप केस: 8 दिन की CBI रिमांड खत्म, 12 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिनों की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद गुरुवार, 12 नवंबर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI के अधिकारी उसे दिल्ली से रायपुर ला सकते हैं। इस पेशी में सबसे अहम सवाल यह होगा कि CBI आगे की पूछताछ के लिए उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग करती है या नहीं। यदि CBI दोबारा रिमांड नहीं मांगती है, तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) अपने वारंट को लागू कराने के लिए कोर्ट में आवेदन पेश कर सकता है। पिछली सुनवाई में ED के आवेदन को बताया गया था समय से पहले सौरभ चंद्राकर की पिछली पेशी के दौरान ED ने कोर्ट में आवेदन देकर अपने गिरफ्तारी वारंट को लागू कराने और उससे पूछताछ की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उस समय सौरभ CBI की कस्टोडियल रिमांड पर था। ऐसे में कोर्ट ने ED के आवेदन को प्रीमैच्योर यानी समय से पहले दाखिल माना था। अब CBI की 8 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद ED दोबारा आवेदन पेश करने की तैयारी में है। यदि CBI आगे की रिमांड नहीं मांगती है, तो ED अपने वारंट के आधार पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का रुख कर सकती है। इससे मामले की जांच में ED की पूछताछ की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। सट्टे के नेटवर्क और हवाला लेनदेन पर हुई पूछताछ CBI ने रिमांड के दौरान सौरभ चंद्राकर से महादेव ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी को लेकर पूछताछ की है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑनलाइन सट्टे से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों तथा अन्य लोगों की भूमिका रही। CBI ने कोर्ट में रिमांड की मांग करते समय इन पहलुओं पर पूछताछ की जरूरत बताई थी। 2022 में दर्ज हुई थी पहली FIR महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में पहली FIR 30 मार्च 2022 को दुर्ग के मोहन नगर थाने में दर्ज हुई थी। इसके बाद ED ने 6 अक्टूबर 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की। इस मामले में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को मुख्य आरोपी के तौर पर चिन्हित किया गया। CBI ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, बैंक खातों और हवाला के जरिए रकम के लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। CBI और ED दोनों कर रही हैं जांच महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच CBI और ED अलग-अलग पहलुओं से कर रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी थीं। इनमें से दो मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। वहीं, ED मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ अभियोजन शिकायत भी दाखिल कर चुकी है।

असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 यात्रियों के घायल होने की खबर

असम के कामरूप जिले में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना में करीब 50 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, रेलवे ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन को डिगारू स्टेशन पर दूसरी लाइन पर लिया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन दूसरी लाइन पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई, जिसके बाद इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। लोको पायलट का वीडियो आया सामने हादसे के बाद करीब 45 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें ट्रेन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। वीडियो में कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोको पायलट की आवाज भी सुनाई दे रही है। वह कह रहे हैं कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है और सिग्नल फेल है। साथ ही इमरजेंसी सिस्टम और एस9-ए9 के काम नहीं करने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, वीडियो में कही गई बातों और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रेलवे अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रेलवे की ओर से प्रभावित यात्रियों के आगे के सफर के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था भी की गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे की ओर से जांच की जाएगी।

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन होगा। प्रदेश पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। सभी मुकाबले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव प्रसारण दुनिया के 166 देशों में किया जाएगा। बुधवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग टीटी नगर स्टेडियम में प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो का अनावरण करेंगे और ट्रॉफी टूर की शुरुआत करेंगे। वहीं, 19 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। फ्लड लाइट में होंगे डे-नाइट मुकाबले करीब 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में डे-नाइट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए भोपाल से ट्रॉफी टूर भी शुरू किया जाएगा। यह टूर मध्य प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचेगा। हॉकी के साथ दुनिया देखेगी जनजातीय संस्कृति अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसके लिए आयोजन परिसर में विशेष ट्राइबल फूड और आर्ट स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन से प्रदेश में खेल पर्यटन और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में 27 हॉकी फीडर सेंटर, 22 एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास खेल मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक, प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जबकि 7 नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जारी है। मंत्री ने भोपाल को हॉकी की नर्सरी बताते हुए कहा कि प्रदेश ने कई ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जीते 177 पदक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 18 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने 74 स्वर्ण, 34 रजत और 33 कांस्य सहित 141 पदक हासिल किए हैं। प्रदेश की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की सात महिला खिलाड़ी ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सलीमा टेटे संभालेंगी भारतीय टीम की कप्तानी एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 के लिए हॉकी इंडिया ने मंगलवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा की। मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जापान में पिछले महीने हुए एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उतरेगी। घरेलू मैदान पर खेलने वाली भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरी और कुल चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर होगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.