आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा◆BREAKINGमध्य प्रदेशBJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा◆BREAKINGमध्य प्रदेशBJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी गिरफ्तार:बिल भुगतान के लिए 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा; देर रात की गई कार्रवाई

सीहोर में महिला स्वास्थ्य अधिकारी 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई सीहोर ज़िले के भेरुंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और प्रभारी लेखपाल निशा अचले को उप स्वास्थ्य केंद्रों के बिल और वाउचर भुगतान के बदले रिश्वत मांगते हुए गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस भोपाल की ट्रैप टीम ने की। हर स्वास्थ्य केंद्र से मांगी जा रही थी 2-2 हजार की रिश्वत मामला 15 मई को उजागर हुआ, जब सीएचओ नर्मदी अश्वारे ने भोपाल लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, भेरुंडा क्षेत्र में मौजूद 27 उप स्वास्थ्य केंद्रों को सालाना 50,000 रुपये और वेलनेस एक्टिविटी के लिए 5,000 रुपये की राशि दी जाती है। लेकिन प्रभारी लेखपाल निशा अचले प्रत्येक केंद्र से बिल और वाउचर जमा करवाने के बदले 2,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रही थीं। ट्रैप टीम ने घर के बाहर पकड़ा शिकायत के बाद लोकायुक्त एसपी भोपाल के निर्देश पर 16 मई को एक विशेष ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने योजना बनाकर निशा अचले को उनके घर के बाहर 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच की प्रतीक्षा भेरुंडा के बीएमओ डॉ. मनीष सारस्वत ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई देर रात की गई। अब विभागीय कार्रवाई लोकायुक्त या स्वास्थ्य संचालनालय से आधिकारिक पत्र मिलने के बाद की जाएगी। इस ऑपरेशन में डीएसपी दिलीप झारबड़े, निरीक्षक उमा कुशवाह समेत लोकायुक्त पुलिस की टीम शामिल रही। https://deshharpal.com/ भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की पारदर्शी कार्यवाहियों को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Read more
Daily Horoscope

17 मई 2025 शनिवार| (Saturday)| दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

♈ मेष (Aries) : निजी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। ♉ वृषभ (Taurus) : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उधार देने से बचें। ♊ मिथुन (Gemini) : अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बजट बनाकर चलें। ♋ कर्क (Cancer) : सेहत में सुधार आएगा। नियमित व्यायाम करें। ♌ सिंह (Leo) :आर्थिक लाभ होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। ♍ कन्या (Virgo) : सेहत में सुधार होगा। खानपान पर ध्यान दें। ♎ तुला (Libra) : यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। दस्तावेज़ सुरक्षित रखें। ♏ वृश्चिक (Scorpio) : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ताजगी का अनुभव करेंगे। ♐ धनु (Sagittarius) : बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ♑ मकर (Capricorn) : मित्रों से विवाद सुलझाने का समय है। ♒ कुंभ (Aquarius) : आय में वृद्धि होगी। धन संचय पर ध्यान दें। ♓ मीन (Pisces) : स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Read more
pancang

17 मई 2025 (शनिवार) का पंचांग

तिथि: कृष्ण पक्ष पंचमी (5:13 AM तक), षष्ठी प्रारंभ नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (5:44 PM तक), फिर उत्तराषाढ़ा योग: साध्य (7:08 AM तक), फिर शुभ करण: कौलव (5:39 PM तक), फिर तैतिल सूर्योदय: 5:48 AM सूर्यास्त: 6:57 PM चन्द्रोदय: 11:18 PM चन्द्रास्त: 10:08 AM (18 मई) राहुकाल: 9:06 AM – 10:44 AM शुभ मुहूर्त: अभिजीत: 11:56 AM – 12:49 PM ब्रह्म मुहूर्त: 4:12 AM – 5:00 AM ग्रह स्थिति: सूर्य: वृषभ राशि में चंद्रमा: धनु राशि में (12:03 AM तक), फिर मकर राशि में
Read more

सीहोर पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन:82 पुलिसकर्मी हुए शामिल; एक्सीलेंट टर्नआउट वाले को एएसपी ने किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन सीहोर में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनीता रावत ने किया, जबकि रिजर्व इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव ने परेड कमांडर की भूमिका निभाते हुए सलामी दी। परेड में अनुशासन और टर्नआउट का प्रदर्शन परेड के दौरान एएसपी रावत ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट की जांच की। इस मौके पर जवानों ने अनुशासन और तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित अभ्यास पूरे किए। टर्नआउट में उत्कृष्ट पाए गए पुलिसकर्मियों को मौके पर ही सम्मानित किया गया। 82 अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल परेड में कुल 82 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत, डीएसपी अजाक विजय अंभोरे, कोतवाली, मंडी और महिला थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। अनुशासन और टीम वर्क को मिलता है बढ़ावा( https://deshharpal.com/) इस साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, फिटनेस और टीम वर्क की भावना को मजबूत करना है, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता में निरंतर सुधार हो सके।
Read more

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाइयों की मौत:सागर में बारात में शामिल होने जा रहे थे गढाकोटा, चनौआ के पास हुआ हादसा

गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम चनौआ के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान तुलसीनगर वार्ड निवासी नीरज उर्फ नीतू (45 वर्ष) पिता दामोदर पटेल और उनके चचेरे भाई हेमंत उर्फ लालू (44 वर्ष) पिता राधेश्याम पटेल के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार रात बाइक से गढ़ाकोटा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ग्राम चनौआ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, नीरज और हेमंत कांग्रेस नेता व तुलसीनगर के पूर्व पार्षद भैयन पटेल के भतीजे थे। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। हेमंत दो बच्चों के पिता थे जबकि नीरज का एक बेटा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Read more
Daily Horoscope

16 मई 2025 गुरुवार| (Thursday)| दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

♈ मेष (Aries) : आर्थिक लाभ के संकेत हैं। निवेश सोच-समझकर करें। ♉ वृषभ (Taurus) : सेहत पर ध्यान दें। योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। ♊ मिथुन (Gemini) : परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। ♋ कर्क (Cancer) : पुराने मित्र से मुलाकात होगी। सुखद अनुभव मिलेगा। ♌ सिंह (Leo) : घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। ♍ कन्या (Virgo) : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अध्ययन में मन लगेगा। ♎ तुला (Libra) : समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए मित्र बनेंगे। ♏ वृश्चिक (Scorpio) : मित्रों के साथ समय बिताएं। पुराने मुद्दों का समाधान होगा। ♐ धनु (Sagittarius) : यात्रा के दौरान सतर्क रहें। ♑ मकर (Capricorn) : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ♒ कुंभ (Aquarius) : पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। ♓ मीन (Pisces) : नौकरी में बदलाव का विचार करें।
Read more
pancang

16 मई 2025 (शुक्रवार) का पंचांग

तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्थी (4:03 AM तक), पंचमी प्रारंभ नक्षत्र: मूल (4:07 PM तक), फिर पूर्वाषाढ़ा योग: सिद्ध (7:14 AM तक), फिर साध्य करण: बव (4:41 PM तक), फिर बालव सूर्योदय: 5:49 AM सूर्यास्त: 6:57 PM चन्द्रोदय: 10:29 PM चन्द्रास्त: 9:09 AM (17 मई) राहुकाल: 10:44 AM – 12:23 PM शुभ मुहूर्त: अभिजीत: 11:56 AM – 12:49 PM ब्रह्म मुहूर्त: 4:12 AM – 5:00 AM ग्रह स्थिति: सूर्य: वृषभ राशि में चंद्रमा: धनु राशि में
Read more
Rajnath Singh

Pakistan का जवाब Rajnath Singh के Nuclear Weapons Statement पर – IAEA पर उठाया सवाल

भारतीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh द्वारा पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर दिए गए बयान के बाद, भारत-पाक के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। Rajnath Singh ने श्रीनगर के बडामी बाग कैंटोनमेंट में कहा था कि पाकिस्तान जैसे “irresponsible और rogue nation” के पास nuclear weapons सुरक्षित नहीं हैं और इन्हें IAEA (International Atomic Energy Agency) की निगरानी में लाना चाहिए। इस बयान पर Pakistan Foreign Ministry ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह टिप्पणी IAEA की भूमिका और अधिकार को लेकर “पूर्ण अज्ञानता” को दर्शाती है। पाकिस्तान ने इसे भारत की “असुरक्षा और कुंठा” का प्रतीक बताया और कहा कि उसकी defence and deterrence capabilities भारत की पारंपरिक आक्रामकता का प्रभावी जवाब दे रही हैं। IAEA ने Radiation Leak की रिपोर्ट को किया खारिज इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत के Operation Sindoor airstrikes के दौरान पाकिस्तान के Kirana Hills, Sargodha स्थित परमाणु स्थलों पर हमला हुआ और रेडिएशन लीक की आशंका जताई गई। हालांकि, IAEA ने ऐसी सभी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान के किसी भी nuclear facility से कोई radiation leak नहीं हुआ। बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा पर सवाल हाल के दिनों में भारत-पाकिस्तान के बीच सीमाई झड़पें, ceasefire violations और कड़े बयानों का सिलसिला तेज हुआ है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत उन्हें “एक बड़े संघर्ष” की ओर धकेल रहा है, वहीं भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने और युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trump ने Apple CEO Tim Cook से कहा – भारत में फैक्ट्री मत लगाओ, ‘India अपना ख्याल खुद रख सकता है।

Donald Trump ने Apple CEO Tim Cook से कहा – भारत में फैक्ट्री मत लगाओ, ‘India अपना ख्याल खुद रख सकता है।

Donald Trump ने Tim Cook से कहा – भारत में Apple की फैक्ट्री मत लगाओ, India खुद अपना ख्याल रख लेगा अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया की मशहूर टेक कंपनी Apple के CEO Tim Cook से सीधी बात करते हुए कहा है – “मैं नहीं चाहता कि आप भारत में Apple के प्रोडक्ट बनाएं।” Donald Trump ने कहा कि वे चाहते हैं कि अमेरिकी कंपनियां अमेरिका में ही प्रोडक्ट बनाएं ताकि यहां लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “मैं नहीं चाहता कि आप भारत में फैक्ट्री लगाएं। भारत खुद अपना ख्याल रख सकता है।” Donald Trump क्यों नहीं चाहते फैक्ट्रियां भारत में लगें? Donald Trump ने हमेशा से ‘America First’ पॉलिसी को बढ़ावा दिया है। उनका मानना है कि जब बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Apple अपने प्रोडक्ट भारत या चीन में बनाती हैं, तो अमेरिका के लोगों को नौकरियां नहीं मिल पातीं। उन्होंने कहा – “हमारे देश में बहुत टैलेंट है, फिर भी हमारी कंपनियां विदेशों में प्रोडक्ट बनवा रही हैं। ये गलत है। हमें अपने लोगों का ध्यान रखना चाहिए।” भारत पर Donald Trump का बयान ट्रम्प ने भारत को लेकर कुछ कड़े शब्द जरूर कहे, लेकिन उनके बयान का मकसद था कि अमेरिका को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा – “भारत अपना ध्यान खुद रख लेगा। हमें अपने देश की चिंता करनी चाहिए।” क्या होगा Apple की रणनीति का? Apple पहले से भारत में iPhone जैसे प्रोडक्ट बनवाने लगा है। खासकर मोदी सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ योजना के तहत Apple की कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भारत में स्थापित हुई हैं। अब ट्रम्प के बयान के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि Tim Cook और Apple क्या फैसला लेते हैं।
Read more
President

President द्रौपदी मुर्मू ने Supreme Court से मांगा Clarification: बिल (Bills) मंजूरी पर 14 अहम Constitutional Questions

President द्रौपदी मुर्मू ने भारत के संविधान के Article 143(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट से सलाह मांगी है। इस संदर्भ में उन्होंने राज्यपाल और राष्ट्रपति के द्वारा विधेयकों (Bills) को मंजूरी देने (Assent) की प्रक्रिया और समय-सीमा (Timelines) को लेकर 14 महत्वपूर्ण संवैधानिक सवाल (Constitutional Questions) कोर्ट के सामने रखे हैं। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के 8 अप्रैल 2025 के फैसले के बाद उठाया गया, जिसमें बिल मंजूरी देने की निश्चित समय-सीमा तय की गई थी। 14 Constitutional Questions: President ने क्या पूछा? क्यों महत्वपूर्ण है यह सवाल? सुप्रीम कोर्ट ने अपने अप्रैल 2025 के फैसले में कहा कि राज्यपालों द्वारा बिलों को मंजूरी देने में अनावश्यक देरी unconstitutional है। इसलिए अदालत ने तय किया कि राज्यपाल को 3 महीने के अंदर निर्णय लेना होगा और यदि बिल राष्ट्रपति के पास जाता है तो राष्ट्रपति को भी 3 महीने के भीतर निर्णय देना होगा। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि कोई बिल “स्पष्ट असंवैधानिक” हो तो राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट की सलाह लेना चाहिए। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 14 15 16 17 18 … 30

Trending News

Editor's Picks

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिलासपुर की महिला व्याख्याता को संतान पालन अवकाश मिल गया है। उन्होंने अपने 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद महिला व्याख्याता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने उनका अवकाश मंजूर कर लिया। दरअसल, सेजेस शासकीय कन्या विद्यालय, बिलासपुर में द्वितीय श्रेणी की व्याख्याता राजश्री कौशिक पदस्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में बेटे देवांश को जन्म दिया था। जुलाई 2026 में उनके बाएं पैर में चोट लग गई, जिससे लिगामेंट डैमेज हो गया। इसके कारण उन्हें शारीरिक परेशानी होने लगी। ऐसे में अपने बेटे की बेहतर देखभाल के लिए राजश्री ने 28 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के पास संतान पालन अवकाश का आवेदन दिया था। हालांकि, उनका आवेदन खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और ऋषभदेव साहू के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। महिला कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में 730 दिन की छुट्टी का अधिकार याचिकाकर्ता के वकीलों ने हाईकोर्ट में दलील दी कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 38 (सी) के तहत सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में कुल 730 दिन का संतान पालन अवकाश लेने का अधिकार है। इस प्रावधान का उद्देश्य 18 साल से कम उम्र के बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वकीलों ने यह भी कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों की कमी या प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर किसी महिला कर्मचारी को इस अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता। संतान पालन अवकाश नियमों के तहत मिलने वाला अधिकार है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने बदला फैसला मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने राजश्री कौशिक का संतान पालन अवकाश स्वीकृत कर दिया। अवकाश मंजूरी से संबंधित आदेश की प्रति भी कोर्ट में पेश की गई। इस तरह अपने बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी की मांग को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही महिला व्याख्याता को आखिरकार राहत मिल गई।

खंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा

खंडवा में थोड़े से कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को इस्तेमाल करने देने वाले दो स्टूडेंट पुलिस की कार्रवाई में फंस गए। दोनों ने 5 हजार से 25 हजार रुपए तक लेकर अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इन खातों के जरिए साइबर अपराध से जुड़ी रकम का लेन-देन किया गया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन MATRIX 2.0’ के तहत की गई है। इस अभियान के जरिए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले फर्जी और किराए के बैंक खातों की पहचान कर खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खंडवा में जांच के दौरान ऐसे दो बैंक खाते सामने आए हैं। इनमें एक कोतवाली और दूसरा छैगांवमाखन थाना क्षेत्र का है। कोतवाली और छैगांवमाखन थाने में दर्ज हुई FIR पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के मामले में निकुंज पिता मुकेश यादव, निवासी एनवीडीए कॉलोनी खंडवा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के मामले में आयुष पिता अनिल बोरसे, निवासी कावेरी विहार कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में दोनों बैंक खातों से साइबर अपराध से जुड़े ट्रांजेक्शन होने की जानकारी सामने आई है। म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम ठिकाने लगाते हैं साइबर अपराधी साइबर ठग अपनी पहचान छिपाने और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए वे खासतौर पर युवाओं और बेरोजगार लोगों को कमीशन या एकमुश्त रकम देने का लालच देते हैं। कई मामलों में वे बैंक खाते के साथ ATM कार्ड, चेकबुक, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी भी हासिल कर लेते हैं। ऐसे बैंक खातों को म्यूल (Mule) अकाउंट कहा जाता है। साइबर ठगी से हासिल रकम पहले इन खातों में जमा कराई जाती है और फिर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। खाताधारक को लगता है कि वह केवल कमीशन के बदले अपना खाता इस्तेमाल करने दे रहा है, लेकिन जब उस खाते से ठगी की रकम का लेन-देन सामने आता है तो खाताधारक भी पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है। पुलिस की अपील- कमीशन के लालच में किसी को न दें बैंक खाता खंडवा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। अपने खाते से होने वाले हर ट्रांजेक्शन पर नजर रखें। यदि किसी अनजान व्यक्ति से खाते में संदिग्ध रकम आती है, तो तुरंत बैंक और पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावा किसी के साथ भी OTP, ATM कार्ड, चेकबुक और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। थोड़े से कमीशन का लालच आपको साइबर अपराध से जुड़े कानूनी मामले में फंसा सकता है।

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की इस सूची में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के नाम प्रमुख हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद जारी सूची में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पूर्व में वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान संभाल चुके वैभव पवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय कार्यसमिति में मध्यप्रदेश से सीताराम बाथम और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस तरह नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें एक राष्ट्रीय मंत्री, एक सोशल मीडिया सह-संयोजक और दो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। 

रेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी

मेलबर्न में शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम की जीत के हीरो भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में 38 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निखिल के लिए यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी थी। कभी कोविड महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में फंसने के बाद उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए रेस्टोरेंट में बर्तन धोने और प्याज काटने तक का काम करना पड़ा था। आज वही निखिल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। ‘कभी नहीं सोचा था कि मेलबर्न में प्लेयर ऑफ द मैच बनूंगा’ मैच के बाद निखिल से पूछा गया कि दिल्ली में क्रिकेट खेलने के बाद क्या उन्होंने कभी कल्पना की थी कि एक दिन मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। उनके माता-पिता भी मैच से एक दिन पहले भारत से मेलबर्न पहुंचे थे और पहली बार उन्हें मैदान पर खेलते हुए देख रहे थे। हैरी ब्रूक का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कराई वापसी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और 13 रन के स्कोर तक दोनों ओपनर फिल सॉल्ट और एन्यूरिन डोनाल्ड पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। ब्रूक ने महज 28 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इंग्लैंड की तेज बल्लेबाजी के बीच निखिल चौधरी ने ब्रूक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने सैम करन को भी 21 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। निखिल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर दिलाई जीत 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैम हार्पर ने 15 गेंदों पर 32 रन और कप्तान मिचेल मार्श ने 37 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निखिल चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मार्श के साथ 42 रन और टिम डेविड के साथ 48 रन की साझेदारी की। निखिल ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वह 168 रन के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। इसके बाद जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने सैम करन की गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रनचेज भी दर्ज किया। इससे पहले 2017 में श्रीलंका ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 172 रन का लक्ष्य हासिल किया था। छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे, कोविड में फंस गए निखिल चौधरी मार्च 2020 में छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसी दौरान दुनिया में कोविड महामारी फैल गई और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दीं। इस वजह से निखिल भारत वापस नहीं लौट सके और ब्रिस्बेन में ही रुक गए। कुछ समय बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि, क्रिकेट से कमाई होने में समय लग रहा था। ऐसे में अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी। निखिल ने ब्रिस्बेन के एक मैक्सिकन रेस्टोरेंट में काम शुरू किया। वहां उन्हें बर्तन धोने और सब्जियां काटने जैसे काम करने पड़ते थे। एक दिन प्याज काटते समय उनकी उंगली कट गई। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने की सलाह दी। रोज 200 पार्सल पहुंचाते थे निखिल रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने के बाद निखिल को क्रिकेट खेलने वाले एक दोस्त की मदद से ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में पार्सल डिलीवरी का काम मिल गया। इस नौकरी में उन्हें रोजाना करीब 200 पार्सल पहुंचाने होते थे। निखिल ने लगभग दो साल तक पार्सल डिलीवरी का काम किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट खेलना भी जारी रखा और अपने प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ते रहे। कभी ऑस्ट्रेलिया में गुजारा करने के लिए संघर्ष करने वाले निखिल चौधरी की कहानी अब मैदान पर उनकी शानदार उपलब्धि के कारण चर्चा में है।

बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम

अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए अभी से बचत और निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस सरकारी बचत योजना में फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि, बच्चे के नाम पर PPF खाता खुलवाने और उसमें पैसे जमा करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इनमें निवेश की अधिकतम सीमा से लेकर अकाउंट संचालन तक के नियम शामिल हैं। एक व्यक्ति बच्चे के नाम पर खोल सकता है एक PPF अकाउंट नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट केवल उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक (लीगल गार्जियन) ही खुलवा सकते हैं और उसका संचालन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर एक ही PPF अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा वह अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी एक अलग खाता खुलवा सकता है। हालांकि, एक बच्चे के नाम पर केवल एक ही PPF अकाउंट खोला जा सकता है। यदि किसी परिवार में दो बच्चे हैं, तो एक बच्चे का अकाउंट मां और दूसरे का अकाउंट पिता खुलवा सकते हैं। एक वित्त वर्ष में कितना पैसा जमा कर सकते हैं? नाबालिग बच्चे के PPF अकाउंट में एक वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। लेकिन अगर माता-पिता का अपना PPF अकाउंट भी है, तो उनके व्यक्तिगत खाते और बच्चे के खाते में मिलाकर सालाना निवेश की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए ही रहेगी। उदाहरण से समझें: मान लीजिए कोई अभिभावक अपने PPF अकाउंट में एक साल में 1 लाख रुपए और बच्चे के खाते में 80 हजार रुपए जमा करता है। इस तरह कुल निवेश 1.80 लाख रुपए हो जाएगा। लेकिन निर्धारित सीमा के अनुसार केवल 1.50 लाख रुपए तक का निवेश ही मान्य होगा। अतिरिक्त 30 हजार रुपए पर PPF ब्याज और टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 18 साल की उम्र के बाद बच्चा खुद संभाल सकेगा अकाउंट जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तब उसके PPF अकाउंट का स्टेटस माइनर से मेजर करवाना होता है। इसके लिए जरूरी आवेदन जमा करना पड़ता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिग हो चुका बच्चा अपने खाते का संचालन खुद कर सकता है। 15 साल का होता है मैच्योरिटी पीरियड PPF अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अवधि पूरी होने पर खाताधारक पूरी जमा राशि निकाल सकता है। अगर पैसों की तत्काल जरूरत नहीं है, तो मैच्योरिटी के बाद खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलता है टैक्स लाभ PPF को इनकम टैक्स की EEE कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश की गई राशि, उससे मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। हालांकि, नई टैक्स व्यवस्था चुनने वाले लोगों को सेक्शन 80C के तहत यह छूट नहीं मिलती है। हर महीने 1,000 रुपए जमा करने पर मिलेगा 3.18 लाख का फंड PPF में छोटी-छोटी रकम जमा करके भी लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, 7.1% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 15 साल तक नियमित निवेश करने पर अच्छी रकम जुटाई जा सकती है। ध्यान रखें कि ये अनुमानित रकम हैं और वास्तविक रिटर्न भविष्य में लागू होने वाली ब्याज दरों और निवेश के समय पर निर्भर करेगा। बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर आप उसके भविष्य की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों के लिए लंबी अवधि में सुरक्षित बचत कर सकते हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.