आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Indore Sarafa Bazaar, CM Mohan Yadav Indore Visit,

CM Mohan Yadav Indore Visit: CM Mohan Yadav ने कैबिनेट के साथ उठाया इंदौर के स्वाद का लुत्फ

इंदौर (देश हरपल):CM Mohan Yadav Indore Visit- मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध इंदौर का सर्राफा बाजार केवल गहनों के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की रातों में जगमगाने वाली स्ट्रीट फूड गलियों के लिए भी देशभर में जाना जाता है। इसी स्वाद और संस्कार को करीब से महसूस करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कैबिनेट टीम के साथ। मुख्यमंत्री का इंदौर दौरा प्रशासनिक था, लेकिन सर्राफा बाजार की ओर उनका रुख इस दौरे को खास बना गया। जैसे ही उन्होंने बाजार में प्रवेश किया, वहां की रात्रिकालीन चहल-पहल, तेज मसालों की खुशबू, और लोकप्रिय व्यंजन जैसे गराडू, जोशी डही बड़े, भुट्टे का किस, मालपुए, और रबड़ी का स्वाद सभी मंत्रियों ने बड़े चाव से लिया। सीएम मोहन यादव ने कहा, “इंदौर केवल सफाई के लिए ही नहीं, अपने विशिष्ट स्वाद और अतिथ्य परंपरा के लिए भी राष्ट्रीय पहचान रखता है। यहां आकर हर बार कुछ नया अनुभव होता है।” इस अवसर पर शहरवासियों और व्यापारियों ने भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने सेल्फी और बातचीत का अवसर भी पाया। सर्राफा के दुकानदारों ने बताया कि इससे न सिर्फ बाजार को बढ़ावा मिलता है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में स्थानीय खानपान संस्कृति को नई पहचान भी मिलती है। इंदौर की यह यात्रा न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है , बल्कि Madhya Pradesh Cabinet के लिए इंदौर टूरिज्म, स्ट्रीट फूड कल्चर, और जनता से जुड़ाव की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी बनकर उभरी।
Read more
YouTuber

Hisar YouTuber ज्योति मल्होत्रा बनी Pakistan Spy? NIA जांच में बड़ा खुलासा

हरियाणा के हिसार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां की मशहूर YouTuber ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी (Pakistan Spy) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI), और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा की जा रही है। ISI एजेंट से जुड़ी व्हाट्सएप चैट्स से खुलासा सूत्रों के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा YouTuber के व्हाट्सएप चैट्स में ISI अधिकारी अली हसन के साथ लगातार बातचीत सामने आई है। इन चैट्स में अली हसन ने अटारी बॉर्डर पर मौजूद अंडरकवर भारतीय एजेंट्स की जानकारी मांगी थी। इतना ही नहीं, पाकिस्तान यात्रा के दौरान ज्योति के लिए लाहौर के एक फाइव-स्टार होटल में ठहरने और सिक्योरिटी की व्यवस्था भी ISI ने की थी। विदेश यात्राओं के दौरान दी गई संवेदनशील जानकारी ज्योति पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि चीन, बांग्लादेश और दुबई की भी यात्राएं कर चुकी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि इन यात्राओं के दौरान वह भारत से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां विदेशी एजेंसियों को भेज रही थी। डिजिटल प्लेटफॉर्म से जासूसी का नया तरीका यह केस भारत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए हो रही जासूसी का ताजा उदाहरण है। ISI जैसे दुश्मन संगठन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर भारत के खिलाफ जासूसी के नए तरीके अपना रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Operation Sindoor, Rahul Gandhi vs BJP, S Jaishankar Statement,

Operation Sindoor Controversy: राहुल बोले अपराध था पाकिस्तान को बताना, BJP बोली- कितने पाकिस्तानी जेट गिराए, ये क्यों नहीं पूछा?

नई दिल्ली | देश हरपलOperation Sindoor को लेकर एक बार फिर देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी “पाकिस्तान की भाषा” बोल रहे हैं। BJP आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल को यह सवाल उठाना चाहिए था कि हमने कितने पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराए। लेकिन वे सिर्फ यही पूछते रह गए कि हमने कितने विमान खोए। क्या राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतने सफल ऑपरेशन के लिए एक बार भी बधाई दी?” क्या है राहुल गांधी का आरोप? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक पुराने बयान को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले भारत ने पाकिस्तान को इसकी सूचना दी, जो कि एक “अपराध” था। राहुल ने सवाल उठाया, “हमले से पहले पाकिस्तान को बताने का निर्णय किसने लिया? इससे हमें क्या नुकसान हुआ? वायुसेना ने कितने विमान गंवाए?” राहुल का कहना है कि जयशंकर ने खुद सार्वजनिक रूप से यह बात स्वीकार की है, और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। BJP का तीखा पलटवार भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को लेकर दो टूक शब्दों में कहा, “राहुल को पाकिस्तान और उसके हितैषियों की लाइन पर चलते देखना कोई आश्चर्य नहीं है। वे बार-बार हमारे नुकसान पूछते हैं लेकिन यह नहीं पूछते कि हमने कितने पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला किया और वहां खड़े विमानों को तबाह किया।” बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने ना सिर्फ प्रधानमंत्री की आलोचना की, बल्कि हमारी सेना के मनोबल को भी चोट पहुंचाई। अमित मालवीय ने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा, “क्या अब राहुल गांधी को निशान-ए-पाकिस्तान मिलने वाला है?” विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्या कहा था? दिल्ली में होंडुरास दूतावास के उद्घाटन के दौरान जयशंकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था, “हमारे लक्ष्य आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना था, जो हमने किया। शुरुआत में ही पाकिस्तान को यह बताया गया था कि हमला उनकी सेना पर नहीं, बल्कि आतंकवाद पर है। अगर वे हस्तक्षेप नहीं करते, तो हम इसे संघर्ष नहीं मानेंगे।” राजनीतिक विश्लेषण राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हो रही यह बयानबाज़ी सिर्फ सरकार और विपक्ष की रणनीतिक सोच को दर्शाती है।जहां सरकार इसे एक रणनीतिक विजय बता रही है, वहीं विपक्ष सवाल उठाकर इसे जवाबदेही का मुद्दा बना रहा है। ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं रह गया है, यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। राहुल गांधी के आरोप और भाजपा का तीखा जवाब इस बात को साफ करते हैं कि 2025 की राजनीति में राष्ट्रीय सुरक्षा भी अब एक चुनावी मुद्दा बन सकती है।
Read more
Reliance

अनिल अंबानी की बड़ी योजना: Reliance Power करेगी ₹2000 करोड़ की Solar Project Investment in Bhutan

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली Reliance Power ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भूटान सरकार की स्वामित्व वाली Green Digital Private Limited के साथ मिलकर ₹2,000 करोड़ की लागत से 500 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना (Solar Energy Project) शुरू करने की घोषणा की है। यह भूटान की अब तक की सबसे बड़ी सौर परियोजना मानी जा रही है। भूटान में लगेगी सबसे बड़ी सोलर प्लांट | Project Details यह परियोजना भूटान के Gelephu Mindfulness City में दो चरणों में विकसित की जाएगी, जिसमें हर चरण में 250 मेगावाट की क्षमता होगी। अगले दो वर्षों में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तहत दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौता (Long-term Power Purchase Agreement – PPA) भी साइन किया गया है, जिससे परियोजना की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होगी Hydropower Partnership भी शामिल | 770 MW की चामखर्चू परियोजना Reliance Power ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपना विस्तार करते हुए भूटान की सरकारी निवेश कंपनी Druk Holding and Investments (DHI) के साथ मिलकर 770 मेगावाट की चामखर्चू-1 हाइड्रोपावर परियोजना पर भी साझेदारी की योजना बनाई है। यह परियोजना भूटान को नेट ज़ीरो कार्बन लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। Reliance Power बनी कर्ज़-मुक्त (Debt-Free) इस अंतरराष्ट्रीय निवेश के साथ एक और बड़ी खबर यह है कि Reliance Power ने हाल ही में ₹800 करोड़ का कर्ज चुकाकर खुद को पूरी तरह Debt-Free घोषित कर दिया है। इस कर्ज़मुक्त स्थिति ने निवेशकों में भरोसा बढ़ाया है, जिसका असर कंपनी के शेयरों में भी देखा गया है। क्यों है यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Akshay Kumar ने Paresh Rawal पर ठोका ₹25 Crore का मुकदमा! ‘Hera Pheri 3’ की शूटिंग बीच में छोड़ने का आरोप

Akshay Kumar ने Paresh Rawal पर ठोका ₹25 Crore का मुकदमा! ‘Hera Pheri 3’ की शूटिंग बीच में छोड़ने का आरोप

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘Hera Pheri’ अब विवादों में घिर गई है। जहां फैंस ‘Hera Pheri 3’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। Akshay Kumar ने अपने साथी कलाकार Paresh Rawal पर ₹25 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि परेश रावल ने फिल्म ‘Hera Pheri 3’ की शूटिंग बीच में छोड़ दी, जिससे फिल्म को भारी नुकसान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग कुछ हफ्तों पहले शुरू हुई थी। अक्षय और सुनील शेट्टी समय पर सेट पर पहुंचे थे, लेकिन परेश रावल ने कुछ व्यक्तिगत कारणों से शूटिंग अधूरी छोड़ दी। इसके चलते शूटिंग रुक गई और करोड़ों का नुकसान हुआ। अक्षय कुमार की टीम का कहना है कि परेश रावल के अचानक चले जाने से प्रोड्यूसर्स को न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि फिल्म की रिलीज़ डेट भी अब आगे बढ़ानी पड़ सकती है। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर पहले कहा जा रहा था कि फिल्म 2025 के अंत तक रिलीज होगी, लेकिन अब ताज़ा हालात देखते हुए फिल्म 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है। हेरा फेरी की तिकड़ी—राजू, श्याम और बबूराव—फिल्म इंडस्ट्री में एक इमोशनल बॉन्ड बन चुके हैं। अब जब इन कलाकारों के बीच विवाद की खबर आई, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराज़गी और दुख जताया।
Read more
Dr. Yatri Controversy: YouTuber Navankur Dhankhar in Spotlight after Jyoti Malhotra's Arrest

YouTuber Jyoti Malhotra Pakistan Case-ज्योति की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में यूट्यूबर ‘यात्री डॉक्टर

Dr. Yatri Controversy: YouTuber Navankur Dhankhar in Spotlight after Jyoti Malhotra’s Arrest हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद एक और यूट्यूबर सुर्खियों में है। इस बार यूट्यूबर नवांकुर धनखड़, जो ‘डॉक्टर यात्री’ के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं, विवादों में घिर गए हैं। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया अकाउंट पर नवांकुर के साथ एक सेल्फी पोस्ट की गई थी। सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि नवांकुर भी पाकिस्तान दूतावास के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि पिछले साल मार्च में आयोजित पाकिस्तानी दूतावास की नेशनल डे पार्टी में डॉक्टर यात्री भी नजर आए थे। नवांकुर का सफाई बयान Navankur Dhankhar ने एक वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा, ‘मैं फिलहाल आयरलैंड में हूं। सुबह उठा तो सोशल मीडिया पर ज्योति की गिरफ्तारी की खबर देखी। लोग कह रहे हैं कि डॉक्टर यात्री भी पाकिस्तान गया था। जैसे ही मैं भारत लौटूंगा और पासपोर्ट स्कैन होगा, पुलिस को पता चल जाएगा। अगर मैंने भारत की सुरक्षा का उल्लंघन किया है या मेरे खिलाफ कोई सबूत मिला है, तो मुझे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लें।’ डॉक्टर यात्री: ट्रैवल से फेमस होने तक नवांकुर धनखड़ ने MBBS की डिग्री हासिल की लेकिन डॉक्टरी में मन न लगने के कारण उन्होंने ट्रैवल ब्लॉगिंग शुरू कर दी। 30 सितंबर 2017 को उन्होंने ‘डॉक्टर यात्री’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया और अपनी ट्रैवल जर्नी शेयर करते हुए फेमस हो गए। अब तक नवांकुर 95 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है। विवाद और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया ज्योति की गिरफ्तारी के बाद नवांकुर पर भी जासूसी के आरोप लगने लगे। सोशल मीडिया पर लोग उनकी यात्रा और पाकिस्तान कनेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, नवांकुर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे निर्दोष हैं और जांच के लिए तैयार हैं। नवांकुर की यात्रा और निजी जिंदगी नवांकुर ने हाल ही में बहादुरगढ़ की युवती से शादी की है। शादी का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उनके यूट्यूब चैनल पर साढ़े 17 लाख सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 6 लाख फॉलोअर्स हैं।
Read more
Golden Temple

Golden Temple Attack, Pakistani Drone-Missile हमला नाकाम, Indian Army ने ऐसे किया फेल

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित Golden Temple (स्वर्ण मंदिर) को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए। लेकिन भारतीय सेना और वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को समय रहते विफल कर दिया और देश की धार्मिक विरासत को सुरक्षित रखा। Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट 5 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद भारत ने 7 मई को जवाबी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” लॉन्च किया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमलों की योजना बनाई, जिसमें स्वर्ण मंदिर को विशेष रूप से टारगेट किया गया। Indian Air Defence ने कैसे रोकी Golden Temple पर तबाही? भारतीय सेना पहले से सतर्क थी और उसने पंजाब के संवेदनशील क्षेत्रों में मजबूत वायु सुरक्षा कवच तैयार कर रखा था। Golden Temple जैसे धार्मिक स्थलों को पूरी सुरक्षा दी गई थी। भारतीय वायु रक्षा तंत्र में तैनात प्रमुख हथियार सिस्टम: इन सभी सिस्टम को Akashteer नेटवर्क के तहत जोड़ा गया, जिससे एक सेकेंड में लक्ष्य पहचान और हमले का जवाब संभव हो पाया। Golden Temple तक नहीं पहुंच पाया एक भी पाकिस्तानी हथियार सेना की सूझबूझ और तकनीकी दक्षता के चलते पाकिस्तान का एक भी ड्रोन या मिसाइल Golden Temple की ओर नहीं बढ़ सका। सभी हवाई हमलों को रास्ते में ही हवा में उड़ा दिया गया। भारतीय सेना ने बाद में मलबे के टुकड़े दिखाकर यह सिद्ध कर दिया कि पाकिस्तान की यह साजिश पूरी तरह नाकाम रही। 🇮🇳 धार्मिक स्थलों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि इस पूरे ऑपरेशन से यह साबित हो गया कि Indian Army और Air Defence न सिर्फ सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को भी सुरक्षित रखने में पूरी तरह सक्षम हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
COVID-19 Surge

COVID-19 Surge: एशिया में फिर बढ़े कोरोना केस, हांगकांग-सिंगापुर में हालात चिंताजनक

19 मई 2025, देश हरपल डेस्क COVID-19 एक बार फिर एशिया में अपने पैर पसार रहा है। हांगकांग और सिंगापुर जैसे विकसित शहरों में संक्रमण के मामलों में तेज़ वृद्धि देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता में चिंता बढ़ गई है। हांगकांग में 10 हफ्तों में 30 गुना वृद्धि हांगकांग में मार्च 2025 से COVID-19 मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 10 हफ्तों में संक्रमण के मामलों में 30 गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। Sewage surveillance और आउटपेशेंट क्लीनिकों में COVID-19 के मामलों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। सिंगापुर में भी संक्रमण में उछाल सिंगापुर में मई के पहले सप्ताह में COVID-19 के मामलों में 28% की वृद्धि हुई है, और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी 30% तक की बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। नया वैरिएंट और लक्षणस्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, Omicron JN.1 वैरिएंट इस नए उछाल के पीछे हो सकता है। इस वैरिएंट के कारण मरीजों में खांसी, गले में खराश, मतली, उल्टी, ब्रेन फॉग और आंखों में जलन जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। भारत में स्थिति और सतर्कता भारत में भी कुछ शहरों में COVID-19 के मामलों में हल्की वृद्धि देखी जा रही है। मुंबई में डॉक्टरों ने हाल ही में कुछ नए मामलों की पुष्टि की है, हालांकि अधिकांश मामले हल्के हैं और गंभीर चिंता की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने जनता से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। बचाव के उपाय और सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सतर्कता और सावधानी बरतकर हम इस नए उछाल से बच सकते हैं। निष्कर्ष COVID-19 का यह नया उछाल हमें याद दिलाता है कि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में मामलों की वृद्धि हमें सतर्क रहने की आवश्यकता का संकेत देती है। भारत में स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन हमें सतर्क रहना और आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए।
Read more

ठेके पर पंचायत, एग्रीमेंट कराने वाले पंच पर FIR:गुना में विकास कार्यों की राशि का 5% कमीशन सरपंच को देना था; चुनावी कर्ज का दबाव

जिले की करोंद ग्राम पंचायत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पंचायत के पूरे कामकाज को एक पंच के हवाले कर दिया गया। हैरानी की बात ये है कि यह सौदा बाकायदा 100 रुपए के स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट करके किया गया था। अब इस मामले में पंच रणवीर सिंह कुशवाह पर धोखाधड़ी की धाराओं में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सरपंच ने पंच को सौंपा पंचायत संचालन, 20 लाख के बदले हुआ एग्रीमेंट जनपद पंचायत गुना को शिकायत मिली थी कि करोंद पंचायत की सरपंच लक्ष्मीबाई ने अपना पूरा अधिकार एक पंच को सौंप दिया है। जांच में यह बात सच निकली कि सरपंच ने रणवीर सिंह कुशवाह नामक व्यक्ति के साथ एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत पंचायत संचालन की जिम्मेदारी उसे सौंपी गई थी। एग्रीमेंट में यह भी लिखा गया है कि पंचायत चुनाव में सरपंच और उनके पति ने एक अन्य व्यक्ति हेमराज सिंह से 20 लाख रुपए नगद लिए थे। गारंटी के तौर पर उन्होंने अपने बैंक खातों के चेक दिए थे और पूरा काम पंच रणवीर सिंह को सौंप दिया था। एग्रीमेंट में साफ लिखा गया कि पंचायत के कार्यों की देखरेख, निर्माण की मंजूरी, और भुगतान की जिम्मेदारी रणवीर सिंह की होगी। क्या लिखा था विवादित एग्रीमेंट में? इस एग्रीमेंट में सरपंच लक्ष्मीबाई ने लिखा कि पंचायत कार्यों की जानकारी न होने की वजह से वह रणवीर सिंह को सरपंच प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त कर रही हैं। वह निर्माण कार्यों की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे और पंचायत में फाइल जमा करेंगे। एग्रीमेंट के अनुसार: जनपद पंचायत की जांच के बाद दर्ज हुआ केस जांच पूरी होने के बाद जनपद पंचायत गुना के समन्वयक सुनील कुमार खालको ने इस पूरे मामले में कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने रणवीर सिंह कुशवाह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 🔴 बड़ा सवाल:क्या एक चुनी हुई जनप्रतिनिधि इस तरह अपने संवैधानिक अधिकारों को किसी और को सौंप सकती है? क्या पंचायतें सौदेबाज़ी का अड्डा बनती जा रही हैं? 📌 Deshharpal (deshharpal.com) अपील करता है:लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी सबसे अहम होती है। ऐसे मामलों की पारदर्शी जांच और सख्त कार्रवाई ज़रूरी है ताकि ग्राम पंचायतों की गरिमा बनी रहे।
Read more

खंडवा-इंदौर रोड़ पर जंगल में मिली सड़ी-गली लाश:कश्मीरी नाले के पास फांसी के फंदे से लटका मिला; पहचान में जुटी पुलिस

खंडवा-इंदौर फोरलेन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देशगांव के पास जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति की सड़ी-गली लाश पेड़ से लटकी मिली है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है। घटना रोशिया गांव के नजदीक कश्मीरी नाले के पास की है, जहां से फोरलेन करीब 500 मीटर दूर है। शव मिलने की सूचना जंगल में लकड़ी बीनने गए एक ग्रामीण ने दी। उसने पेड़ पर लटका शव देखा और तुरंत गांववालों को बताया। इसके बाद देशगांव चौकी पुलिस को सूचना दी गई। शिनाख्त में जुटी पुलिस, अब तक नहीं पता चला नाम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए छैगांवमाखन अस्पताल भेजा। शव बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया है। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 साल बताई जा रही है। चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे के अनुसार, मृतक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी, जिस पर काले और नीले रंग के फूल बने हुए हैं। उसने ग्रे रंग की पैंट और काले रंग के प्लास्टिक के जूते पहने हैं। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है। पुलिस को आत्महत्या की आशंका, मगर जांच जारी प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। पुलिस ने अज्ञात शव मिलने का मामला दर्ज कर लिया है और हर सुराग की तलाश जारी है। 🔴 अपील:deshharpal.comअगर किसी ने हाल में अपने परिजन को खोया है या कोई व्यक्ति लापता है, तो वे देशगांव चौकी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। शायद यह खबर किसी परिवार को उनके अपने से जोड़ने में मदद कर सके।
Read more
1 … 12 13 14 15 16 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.