आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

सीएम-मंत्री आज शाम देखेंगे मां अहिल्या का जीवन मंचन:शाही अंदाज में पटिए पर बैठकर होगी केबिनेट की बैठक, मल्हालराव और देवी अहिल्या की तस्वीर भी लगाई

20 मई को इंदौर का ऐतिहासिक राजवाड़ा एक बार फिर इतिहास रचेगा, जब आज़ादी के बाद पहली बार यहां राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। तैयारियाँ अपने अंतिम दौर में हैं और पूरा राजवाड़ा इलाका एक भव्य आयोजन के लिए सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रीगण आज शाम इंदौर पहुंचेंगे। सीएम शाम 6:30 बजे शहर में कदम रखेंगे और राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में मां अहिल्या के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देखेंगे। इसके बाद वे मशहूर सराफा चौपाटी जाकर इंदौरी स्वाद का आनंद लेंगे। राजशाही अंदाज़ में होगी बैठक, पटिए-गद्दे पर बैठेंगे मंत्री कैबिनेट बैठक पारंपरिक शैली में होगी। गणेश हॉल में मंत्री पटिए और गद्दे पर बैठेंगे, जिन पर सिंह की आकृति वाला ‘लोट’ भी रखा जाएगा। हॉल में देवी अहिल्या बाई होलकर और मल्हार राव होलकर के कार्यों को दर्शाने वाले फ्लैक्स लगाए गए हैं। साथ ही, चार छोटी और एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी और गणेश जी की प्रतिमा को सजाया जा रहा है। पहली मंजिल पर भोजन की व्यवस्था है, जहाँ बैठक के बाद मंत्रीगण सीढ़ियों के रास्ते पहुंचेंगे और कुर्सियों पर बैठकर भोजन करेंगे। गर्मी और बिजली बाधा से बचने के लिए 30 से अधिक AC और दो दर्जन जनरेटर लगाए गए हैं। पीएम-सीएम के कटआउट और मीडिया ब्रीफिंग की भी तैयारी राजवाड़ा के बाहर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कटआउट लगाए गए हैं। यहीं मीडिया ब्रीफिंग के लिए विशेष केबिन बनाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं — केवल चेकिंग के बाद ही लोगों को भीतर प्रवेश मिलेगा। इंदौरी स्वाद से मेहमानों का स्वागत सीएम और कैबिनेट के लिए सराफा चौपाटी में इंदौरी व्यंजन तैयार रहेंगे, साथ ही गोपाल मंदिर वाली गली में 25 पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। राजवाड़ा और अहिल्या उद्यान को नगर निगम द्वारा खूबसूरती से सजाया जा रहा है। मूर्तियों और पत्थरों पर पॉलिश की जा रही है, बारिश को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। होलकर परंपरा में होगी बैठक, महिला सशक्तिकरण पर होगा फोकस मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह बैठक सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश देने वाली भी होगी। इसमें महिला सशक्तिकरण, इंदौर और मालवा की परंपराएं और सांस्कृतिक गौरव उजागर किया जाएगा। मुख्यमंत्री से होलकर परंपरा के अनुसार बैठक आयोजित करने के लिए मार्गदर्शन लिया गया है। चिड़ियाघर भी होगा खास आकर्षण कैबिनेट के इंदौर दौरे में इंदौर के प्राणी संग्रहालय यानी चिड़ियाघर का भ्रमण भी शामिल है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसकी तैयारियों का निरीक्षण किया और बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वन्यजीवों के प्रति गहरा प्रेम है। वे पूरी कैबिनेट के साथ चिड़ियाघर जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखेंगे। 🔴 खास बात: deshharpal.com1945 में आखिरी बार होलकर राजाओं ने राजवाड़ा दरबार हॉल में दरबार सजाया था। अब, 20 मई 2025 को, वही स्थान लोकतंत्र के दरबार के रूप में जीवंत होगा।
Read more
Sensex

Sensex Today शेयर बाजार में गिरावट: Sensex 350 अंक टूटा, Nifty 25,000 के करीब

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में आज भारी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 350 अंक से अधिक लुढ़क गया, जबकि NSE Nifty 25,000 के महत्वपूर्ण स्तर के करीब फिसल गया। यह गिरावट वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग में गिरावट के कारण देखी गई है। Market Highlights: Sensex और Nifty में गिरावट के कारण IT और FMCG सेक्टर में भारी दबाव आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। Infosys, TCS और HCL Technologies जैसे दिग्गज शेयरों में 0.3% से 1.1% तक की गिरावट दर्ज की गई। Nifty IT Index 0.8% गिरा है। FMCG सेक्टर में भी कमजोरी बनी हुई है। आज के टॉप स्टॉक्स की हलचल | Top Stock Movers Today Divi’s Laboratories Q4 में 26% सालाना मुनाफे की बढ़त के बाद शेयरों में 3% की तेजी आई। Bajaj Auto KTM को ₹5,427 करोड़ का लोन देने की खबर से शेयर में 1% की बढ़त दर्ज हुई। Delhivery कंपनी ने मार्च तिमाही में घाटे से उबरकर मुनाफा दर्ज किया, जिससे शेयरों में 13% की जबरदस्त तेजी आई। Vodafone Idea ₹5 अरब डॉलर के बकाया को माफ करने की मांग सरकार द्वारा खारिज किए जाने के बाद शेयर में 3% की गिरावट। कंपनी अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। BEL (Bharat Electronics Limited) ₹572 करोड़ के डिफेंस ऑर्डर और अच्छे तिमाही नतीजों के कारण शेयर 2% चढ़कर ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा। Global Factors जो बाजार पर हावी रहे हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Yuvika Chaudhary's Spiritual Revelation

Yuvika Chaudhary: सेवा भाव से समाज को समर्पित करने की सोच

नई दिल्ली: टेलीविजन एक्ट्रेस युविका चौधरी हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट ‘आबरा का डाबरा’ में नजर आईं। इस शो में युविका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर भी खुलकर बात की। बातचीत के दौरान पारस छाबड़ा ने युविका की कुंडली का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कुंडली में संत बनने का योग है। इस पर युविका ने कहा कि बहुत जल्द तो नहीं, लेकिन भविष्य में समाज सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का विचार है। पारस ने इस पर मजाक में कहा कि जब युविका की बच्ची बड़ी हो जाएगी, तब वो सेवा का काम करेंगी। युविका ने हां में जवाब देते हुए कहा कि सांसारिक जीवन भी बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपको बहुत कुछ सिखाता है। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद जिंदगी को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिला है। रिश्तों और माता-पिता की अहमियत अब और भी ज्यादा महसूस होती है। युविका ने आगे कहा कि बदलाव और संघर्ष जिंदगी के जरूरी हिस्से हैं। उन्होंने कहा, “बिना दर्द के आप बेहतर नहीं हो सकते।” पारस ने भी युविका के सेवा भाव को सराहते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की, ताकि सेवा के लिए समय निकाल सकें। युविका चौधरी के इस खुलासे के बाद फैंस में उनकी सोच को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बातों को खूब सराहा जा रहा है।
Read more
Vijay Shah

Vijay Shah Remark on Colonel Sofia Qureshi: सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT जांच के आदेश

भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) पर मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह (Vijay Shah) द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष जांच दल (SIT) के गठन का आदेश दिया है। कोर्ट ने मंत्री की माफ़ी को नाकाफी बताते हुए साफ कहा कि इस मामले पर वह करीबी निगरानी रखेगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री की ओर से दी गई माफ़ी को खारिज करते हुए कहा, “ऐसी भाषा और रवैया सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए निंदनीय है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।” इसके साथ ही कोर्ट ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक SIT गठित करने का निर्देश दिया है, जिसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल होंगी। यह टीम 28 मई 2025 तक अपनी पहली रिपोर्ट पेश करेगी। कोर्ट ने मामले में मध्यप्रदेश सरकार को भी नोटिस भेजते हुए कहा कि जांच की पूरी प्रक्रिया पर नज़र रखी जाएगी। हाई कोर्ट का आदेश और सुप्रीम कोर्ट की पुष्टि इससे पहले मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ शाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने न केवल हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखा बल्कि जांच को और सख्ती से आगे बढ़ाने का निर्देश भी दे दिया। बढ़ते राजनीतिक दबाव इस विवाद के बाद राजनीतिक बवाल भी तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने Vijay Shah के इस्तीफे की मांग की है और भाजपा से सवाल किया है कि अब तक पार्टी ने मंत्री के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की। सोशल मीडिया पर भी लोग भारी संख्या में इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Joe Biden

Joe Biden को हुआ Prostate Cancer: 2022 का ‘मेरे पास कैंसर है’ वीडियो फिर हुआ वायरल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Joe Biden (जो बाइडेन) को हाल ही में aggressive prostate cancer (आक्रामक प्रोस्टेट कैंसर) होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उनका 2022 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में बाइडेन यह कहते हुए नजर आते हैं:“इसलिए मेरे पास भी, और मेरे साथ बड़े हुए इतने सारे लोगों के पास भी कैंसर है। क्या था 2022 का मामला? यह बयान जुलाई 2022 में मैसाचुसेट्स के समरसेट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया गया था। उस समय Joe Biden जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर बोल रहे थे और प्रदूषण के प्रभावों का जिक्र कर रहे थे। लोगों ने जब “मेरे पास कैंसर है” वाला बयान सुना, तो तुरंत चिंता जताई, लेकिन व्हाइट हाउस ने सफाई दी कि बाइडेन पुराने स्किन कैंसर (non-melanoma) की बात कर रहे थे, जिसका इलाज राष्ट्रपति बनने से पहले ही हो चुका था। अब क्यों हो रही है चर्चा? अब जब जो बाइडेन को prostate cancer हुआ है, और वह भी इतनी गंभीर अवस्था में कि हड्डियों तक फैल चुका है, तो लोगों को 2022 का वह बयान फिर से याद आ गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और कुछ लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या बाइडेन की सेहत को लेकर पहले से कुछ छिपाया गया था? सियासी प्रतिक्रियाएं भी आई सामने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा:“मेलानिया और मैं जो बाइडेन की मेडिकल स्थिति जानकर दुखी हैं। हम जिल और पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हैं।” वहीं बराक ओबामा ने भी बाइडेन का समर्थन करते हुए कहा कि बाइडेन हमेशा से कैंसर रिसर्च और अवेयरनेस के पक्षधर रहे हैं और वह इस बीमारी से भी मजबूती से लड़ेंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Asia Cup 2025

भारत Withdraws from Asia Cup 2025: भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

भारत (India) ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) और महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप (Women’s Emerging Teams Asia Cup) से नाम वापस लेने (Withdraw) का निर्णय लगभग अंतिम रूप दे दिया है। इस कदम के पीछे भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच बढ़ता राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव मुख्य कारण माना जा रहा है। BCCI ने ACC को दी सूचना, पाकिस्तान के गृह मंत्री के नेतृत्व पर आपत्ति बीसीसीआई (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को सूचित किया है कि वह पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी (Mohsin Naqvi) के ACC अध्यक्ष पद संभालने के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगा। नक़वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भी अध्यक्ष हैं, जिसको लेकर भारत ने विरोध जताया है। भारत की गैर-हाजिरी Asia Cup 2025 से टूर्नामेंट और ब्रॉडकास्टिंग पर पड़ेगा बड़ा असर भारत का यह फैसला जून में श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप और सितंबर में आयोजित होने वाले पुरुष एशिया कप दोनों टूर्नामेंट्स को प्रभावित करेगा। भारत की गैर-हाजिरी से न केवल टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा कमजोर होगी, बल्कि ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप पर भी भारी असर पड़ेगा। सोनी के ₹170 करोड़ ब्रॉडकास्टिंग कॉन्ट्रैक्ट पर खतरा सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India) के साथ इस टूर्नामेंट के लिए लगभग ₹170 करोड़ का ब्रॉडकास्टिंग कॉन्ट्रैक्ट है। भारत के बाहर रहने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अनुमानित ₹220 करोड़ का नुकसान हो सकता है। भारत-पाक तनाव के चलते पहले भी प्रभावित हो चुके हैं कई टूर्नामेंट भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पहले भी कई क्रिकेट टूर्नामेंट प्रभावित हुए हैं। 2023 के एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था, जहां भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया था और मैचों को अन्य जगहों पर आयोजित कराया गया था। BCCI ने सरकार की मंजूरी तक ACC से जुड़ी गतिविधियों पर लगाई रोक इस बीच, BCCI ने भारतीय सरकार से अंतिम मंजूरी के बाद ही ACC की घटनाओं में भाग लेने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में भारत की ओर से इस मामले में आधिकारिक घोषणा की संभावना बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Daily Horoscope

18 मई 2025 रविवार| (Sunday)| दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

♈ मेष (Aries) : नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। ♉ वृषभ (Taurus) : पुराने दोस्तों से बातचीत होगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लें। ♊ मिथुन (Gemini) : प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। उपहार मिलने के योग हैं। ♋ कर्क (Cancer) : नौकरी में बदलाव का योग है। समझदारी से निर्णय लें। ♌ सिंह (Leo) : नई योजना पर काम शुरू करें। सफलता मिलेगी। ♍ कन्या (Virgo) : रिश्तों में विश्वास बनाए रखें। गलतफहमी से बचें। ♎ तुला (Libra) : पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। ♏ वृश्चिक (Scorpio) : निजी जीवन में बदलाव आएंगे। धैर्य से काम लें। ♐ धनु (Sagittarius) : नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। ♑ मकर (Capricorn) : करियर में नए मौके मिल सकते हैं। ♒ कुंभ (Aquarius) : कार्य में सफलता मिलेगी। ♓ मीन (Pisces) : परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
Read more
pancang

18 मई 2025 (रविवार) का पंचांग

तिथि: कृष्ण पक्ष षष्ठी (5:58 AM तक), सप्तमी प्रारंभ नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (6:52 PM तक), फिर श्रवण योग: शुभ (6:42 AM तक), फिर शुक्ल करण: तैतिल (5:58 AM तक), फिर गर सूर्योदय: 5:48 AM सूर्यास्त: 6:58 PM चन्द्रोदय: 12:02 AM (19 मई) चन्द्रास्त: 11:07 AM (19 मई) राहुकाल: 5:19 PM – 6:58 PM शुभ मुहूर्त: अभिजीत: 11:56 AM – 12:49 PM ब्रह्म मुहूर्त: 4:11 AM – 4:59 AM ग्रह स्थिति: सूर्य: वृषभ राशि में चंद्रमा: मकर राशि मेंतिथि: कृष्ण पक्ष षष्ठी (5:58 AM तक), सप्तमी प्रारंभ नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (6:52 PM तक), फिर श्रवण योग: शुभ (6:42 AM तक), फिर शुक्ल करण: तैतिल (5:58 AM तक), फिर गर सूर्योदय: 5:48 AM सूर्यास्त: 6:58 PM चन्द्रोदय: 12:02 AM (19 मई) चन्द्रास्त: 11:07 AM (19 मई) राहुकाल: 5:19 PM – 6:58 PM शुभ मुहूर्त: अभिजीत: 11:56 AM – 12:49 PM ब्रह्म मुहूर्त: 4:11 AM – 4:59 AM ग्रह स्थिति: सूर्य: वृषभ राशि में चंद्रमा: मकर राशि में
Read more
Jyoti Malhotra arrest, Pakistan espionage case, Haryana YouTuber spy, Travel vlogger arrested, Social media espionage India, Jyoti Malhotra Pakistan trip, Desi-Indo-Joe YouTube channel, @travelwithjo1 Instagram, National security breach India, ISI honey trap cases

ट्रैवल व्लॉगर से जासूस तक: ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से सोशल मीडिया में हड़कंप

Breaking: Travel Vlogger Jyoti Malhotra Arrested for Alleged Espionage for Pakistan हरियाणा के हिसार की रहने वाली ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति, जो ‘Desi-Indo-Joe’ नामक यूट्यूब चैनल और @travelwithjo1 इंस्टाग्राम हैंडल से मशहूर थीं, पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों को संवेदनशील जानकारी साझा की। सोशल मीडिया की आड़ में जासूसी ज्योति ने 2023 में पाकिस्तान की यात्रा की थी, जिसके दौरान वह पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आईं। उनके बीच घनिष्ठ संबंध विकसित हुए, और आरोप है कि इसी दौरान ज्योति ने संवेदनशील जानकारी साझा की। राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा ज्योति की गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के दुरुपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठते सवालों को फिर से उजागर किया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी तो कोई शामिल नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता हाल के वर्षों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय नागरिकों को हनी ट्रैप में फंसाने के कई मामले सामने आए हैं। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां अब सोशल मीडिया पर अधिक सतर्कता बरत रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। निष्कर्ष ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का दुरुपयोग करके राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला जा सकता है। यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक चेतावनी है कि वे सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और समय रहते कार्रवाई करें।
Read more
Operation Sindoor: Shashi Tharoor

Operation Sindoor: शशि थरूर के नेतृत्व में विदेशी डेलिगेशन, कांग्रेस में मचा घमासान

केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उजागर करने के लिए गठित किए गए डेलिगेशन में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को शामिल करने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जहां एक ओर थरूर ने इस पहल का स्वागत किया है, वहीं कांग्रेस पार्टी के भीतर इस पर असंतोष की लहर दौड़ गई है। ऑपरेशन सिंदूर: भारत की कूटनीतिक पहल पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी, भारत सरकार ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत एक कूटनीतिक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को वैश्विक मंचों पर उजागर करना है। इसके तहत, शशि थरूर के नेतृत्व में एक बहुदलीय डेलिगेशन को अमेरिका भेजा जाएगा, जिसमें मिलिंद देवड़ा और शंभवी चौधरी जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। कांग्रेस में असंतोष: जयराम रमेश और उदित राज की प्रतिक्रिया कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार के इस कदम को “बेईमानी” करार देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा प्रस्तावित चार सांसदों की सूची को नजरअंदाज कर शशि थरूर को शामिल किया गया है। उन्होंने इसे इंदिरा गांधी के कार्यकाल की एकतरफा नीतियों से तुलना करते हुए आलोचना की। वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर की पाकिस्तान के खिलाफ तीखी टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए पूछा, “क्या वे बीजेपी के प्रवक्ता बन गए हैं?” उन्होंने थरूर की पार्टी के प्रति निष्ठा पर भी संदेह जताया। थरूर का पक्ष: राष्ट्रहित सर्वोपरि शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियां व्यक्तिगत हैं और पार्टी की आधिकारिक नीति का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। उन्होंने कहा, “मैं अपने देश के लिए बोलता हूं, और मुझे इस मिशन का हिस्सा बनने पर गर्व है।” थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें पार्टी की ओर से कोई औपचारिक चेतावनी नहीं मिली है। बीजेपी का तंज: राहुल गांधी पर निशाना बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूछा, “राहुल गांधी उन लोगों से नफरत क्यों करते हैं जो भारत के लिए बोलते हैं?” पार्टी ने थरूर को डेलिगेशन से बाहर रखने के कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाया और इसे राष्ट्रहित के खिलाफ बताया। निष्कर्ष: कूटनीति बनाम राजनीति शशि थरूर की डेलिगेशन में नियुक्ति ने एक बार फिर दिखाया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति के मुद्दों पर भी राजनीतिक दलों के बीच मतभेद गहरे हैं। जहां एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं विपक्षी दलों के भीतर इस पर असहमति और आंतरिक संघर्ष स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है
Read more
1 … 13 14 15 16 17 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.