आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Bihar Voter

Bihar Voter List Controversy वोटर लिस्ट विवाद पर Supreme Court की सुनवाई आज

Bihar Voter List Revision को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। Election Commission द्वारा शुरू की गई Special Electoral Roll Revision प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों ने Supreme Court का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इस प्रक्रिया से करोड़ों वोटर्स के disenfranchise होने का खतरा है। क्या है Bihar Voter List Row? Election Commission ने बिहार में Special Intensive Revision (SIR) की शुरुआत की है। इसके तहत सभी वोटर्स को 25 जुलाई 2025 तक नए फॉर्म भरकर जमा करने होंगे। लेकिन विपक्ष का आरोप है कि इतने कम समय में लाखों लोग वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। मुख्य मुद्दे: Opposition का आरोप: “Vote चोरी की साज़िश” कांग्रेस, राजद, NCP, PUCL, ADR और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने याचिका दायर की है। उनका कहना है कि: Bihar Bandh और Protest 9 जुलाई को महागठबंधन ने Bihar Bandh और चक्का जाम का ऐलान किया। EC का पक्ष: “कानूनी प्रक्रिया के तहत काम हो रहा है” Election Commission का कहना है: Supreme Court Hearing Today सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल हैं, आज (10 जुलाई 2025) याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Earthquake

Earthquake Delhi-NCR में भूकंप के तेज झटके, Jhajjar बना Epicenter

नई दिल्ली, 10 जुलाई 2025 – आज सुबह Delhi-NCR में भूकंप (Earthquake) के तेज़ झटकों से लोग घबरा गए। सुबह 9:04 बजे आए इस भूकंप का Epicenter हरियाणा के झज्जर (Jhajjar, Haryana) में था और इसकी तीव्रता 4.4 Magnitude दर्ज की गई। Jhajjar बना भूकंप का केंद्र, Delhi-NCR में हिली इमारतें भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, भूकंप (Earthquake) की गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में झटके बहुत तेज़ महसूस हुए। यह झटके इतने शक्तिशाली थे कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ और शामली तक लोग दहशत में आ गए। Panic Mode: ऑफिस और घरों से बाहर निकले लोग भूकंप के तुरंत बाद लोग अपने-अपने घर और ऑफिस की बिल्डिंग से बाहर निकल आए। कई जगहों पर सीलिंग फैन, कंप्यूटर मॉनिटर और अलमारियां हिलती देखी गईं। सोशल मीडिया पर #Earthquake ट्रेंड करने लगा, जहां यूज़र्स ने अपने डर और अनुभव शेयर किए। कोई जान-माल का नुकसान नहीं अभी तक किसी भी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं आई है। प्रशासन और NDRF की टीमों ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वे Drop-Cover-Hold प्रोटोकॉल को अपनाएं और लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। Seismic Zone IV में है Delhi – हर समय बना रहता है खतरा दिल्ली Seismic Zone IV में आता है, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है। यहां कई एक्टिव फॉल्ट लाइंस (जैसे Delhi-Moradabad Fault, Sohna Fault) मौजूद हैं, जिनकी वजह से बार-बार झटके महसूस होते रहते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Daily Horoscope

10 जुलाई 2025 -गुरुवार | Thursday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

♈ मेष (Aries): आज आपको काम में नई चुनौतियाँ मिलेंगी, परंतु आत्मविश्वास के साथ उन्हें पार कर लेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ♉ वृषभ (Taurus): आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। फालतू खर्चों से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर हो सकती है। ♊ मिथुन (Gemini): आज मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। ♋ कर्क (Cancer): घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। ♌ सिंह (Leo): कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। ♍ कन्या (Virgo): नौकरी में स्थानांतरण या बदलाव के योग हैं। आर्थिक रूप से दिन मध्यम है। ♎ तुला (Libra): सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। सेहत ठीक रहेगी। ♏ वृश्चिक (Scorpio): नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद मानसिक शांति बनी रहेगी। ♐ धनु (Sagittarius): कार्य में स्थिरता आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। ♑ मकर (Capricorn): कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के संकेत हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें। ♒ कुंभ (Aquarius): भावनाओं को काबू में रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संयमित रहें। ♓ मीन (Pisces): नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Read more
pancang

10 जुलाई 2025 (गुरुवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: कृष्ण पक्ष नवमी, शक संवत 1947, विक्रम संवत 2082सूर्योदय: 05:39 AM, सूर्यास्त: 07:11 PMचंद्रोदय: 12:51 AM (11 जुलाई), चंद्रास्त: 01:03 PMराहुकाल: 02:00 PM से 03:40 PM तकशुभ मुहूर्त: ब्रह्म मुहूर्त 04:10 AM से 04:55 AM तकग्रह स्थिति: सूर्य – मिथुन, चंद्रमा – मीन, बुध – कर्क, शुक्र – मिथुन, मंगल – वृषभ, बृहस्पति – वृषभ, शनि – कुंभ (वक्री), राहु – मीन, केतु – कन्यादिशा शूल: दक्षिण दिशायोग: सिद्धि, करण: बालवविशेष: विष्णु पूजन विशेष फलदायक।
Read more
अब अकेले नहीं हैं Vijay Deverakonda! रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

अब अकेले नहीं हैं Vijay Deverakonda! रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

साउथ के सुपरस्टार Vijay Deverakonda और बॉलीवुड की चहेती Rashmika Mandanna की जोड़ी पिछले काफी समय से चर्चा में है। दोनों को कई बार एक साथ छुट्टियां मनाते, डिनर करते और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा… लेकिन अब विजय ने अपनी रिलेशनशिप स्टेटस पर पहली बार खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में विजय ने कहा,“मैं अब 35 साल का हो गया हूं। मैं सिंगल नहीं हूं।” बस, फिर क्या था! फैंस के बीच यह बयान आग की तरह फैल गया। लोग यही अंदाजा लगाने लगे कि विजय ने आखिरकार रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिश्ते को इशारों में कबूल कर ही लिया। रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई। बाद में ‘डियर कॉमरेड’ में भी दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, पब्लिकली दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को “बेहतरीन दोस्त” बताया। लेकिन फैंस की नजरें तो कुछ और ही कहती हैं। एक जैसे हॉलीडे डेस्टिनेशन, एक-दूसरे के साथ बिताए गए खास मौके और सोशल मीडिया पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स – सब कुछ इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये दोस्ती कुछ ज्यादा खास है। विजय के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मीम्स और बधाइयों की बाढ़ ला दी है। कई लोगों का मानना है कि शायद अब यह जोड़ी जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकती है। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया –“अब शादी की तारीख भी जल्दी फिक्स होनी चाहिए!” अगर सच में विजय और रश्मिका एक-दूसरे के साथ हैं, तो ये खबर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री दिल छू लेने वाली है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

जबलपुर में रील बनाने के चक्कर में युवाओं की जान पर बन आई, प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं रुक रही लापरवाही

मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और प्रशासन लगातार जनता को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। मगर इसके बावजूद युवाओं की लापरवाही और सोशल मीडिया की दीवानगी उन्हें खतरे की ओर धकेल रही है। जबलपुर: रील बनाने के चक्कर में बाइक समेत बहा युवक ताजा मामला जबलपुर के निदान फॉल का है, जहां कुछ युवक रील शूट करने के लिए जानबूझकर बाइक से बहाव वाले पानी में उतरते नजर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के बाइक लेकर फॉल के किनारे खड़े हैं और एक लड़का माइक स्टाइल में कमेंट्री कर रहा है। अचानक एक युवक बाइक सहित बहने लगता है, जिसे साथियों ने खींचकर किसी तरह बाहर निकाला। वीडियो का मकसद था—सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोरना। लेकिन इस बेवकूफी भरे स्टंट से किसी की जान भी जा सकती थी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान किसी भी जलस्रोत के पास जानबूझकर जाना खतरनाक हो सकता है। धुआंधार में भी जान जोखिम में डालकर सेल्फी का क्रेज भेड़ाघाट का विश्व प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात, जो आमतौर पर पर्यटकों से भरा रहता है, अब पानी में डूब चुका है। यहां भी लोग गहरे पानी में उतरकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जबलपुर प्रशासन का दावा: पेट्रोल में पानी! बरेला पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप बारिश से सिर्फ सड़कें ही नहीं, लोगों की गाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं। जबलपुर के बरेला स्थित अंजली पेट्रोल पंप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक में पेट्रोल के साथ पानी मिला दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ियों के इंजन में पानी जाने से वाहन खराब हो रहे हैं और प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।🔁 बता दें कि कुछ दिन पहले रतलाम में सीएम के काफिले की गाड़ियों में भी पानी मिला डीजल डाला गया था, जिससे काफी हड़कंप मच गया था। DeshHarpal की अपील: बारिश के मौसम में जल स्रोतों के पास स्टंट, रील या सेल्फी से परहेज़ करें। कुछ सेकंड की सोशल मीडिया फेम के लिए जिंदगी को खतरे में डालना समझदारी नहीं। प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करें और जरूरत पड़ने पर पास के अधिकारियों से संपर्क करें। 📌 Permalink: https://deshharpal.com/jabalpur-waterfall-reel-danger-2025📌 Website: www.deshharpal.com
Read more

गुरुपूर्णिमा स्पेशल: गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए मथुरा जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सफर हुआ मुश्किल

गुरुपूर्णिमा (10 जुलाई) के पावन अवसर पर गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए मथुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से रेलवे और बस सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी देशभर से हजारों भक्त मथुरा की ओर रवाना हो रहे हैं, जिससे ट्रेनों और बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। ट्रेनों में भीड़ का आलम – लटककर कर रहे हैं सफर मथुरा की तरफ जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग जिस भी ट्रेन में थोड़ी सी जगह देख रहे हैं, उसी में लटककर यात्रा कर रहे हैं। ट्रेनों का मथुरा पर स्टॉपेज न होने पर यात्री चेन पुलिंग का सहारा ले रहे हैं।ग्वालियर से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनों के रिजर्व कोच अब जनरल कोच जैसे नजर आ रहे हैं। सीट बुक कराने वाले यात्रियों को भी केवल खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। जत्थों में आ रहे श्रद्धालु – जयकारों के साथ हो रही चढ़ाई स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के जत्थे “गिर्राज जी महाराज की जय” के जयकारों के साथ ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण अब लोग कार और बसों से मथुरा जा रहे हैं। अधिकतर यात्री सुबह 5 बजे निकलकर 10 बजे तक मथुरा पहुंचते हैं और 11-12 बजे के बीच परिक्रमा शुरू करते हैं। मथुरा में प्रवेश से पहले ही रोकी जा रही गाड़ियां भीड़ के कारण स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को शहर से 4-5 किलोमीटर पहले ही रोकना शुरू कर दिया है। इससे परिक्रमा का समय दोपहर 2-3 बजे शुरू होकर देर रात 10-11 बजे तक खिंच रहा है। वहीं जिन श्रद्धालुओं ने पहले से होटल बुक कर रखा है, वही रुक पा रहे हैं, अन्य लोगों को लौटना पड़ रहा है। बसों और टैक्सियों का किराया हुआ महंगा ग्वालियर व आस-पास के शहरों से चलने वाली सभी बसें खचाखच भरी हुई हैं। हालत यह है कि गैलरी तक में खड़े होने की जगह नहीं है। प्राइवेट बस संचालक मनमाफिक किराया वसूल रहे हैं। टैक्सियों का किराया भी 4000-4500 से बढ़कर अब 5000-5500 रुपए तक पहुंच गया है। बावजूद इसके, टैक्सियों को भी 5-7 किमी पहले ही रोक दिया जा रहा है। यात्रियों की परेशानी – “पानी भी नहीं मिल रहा” स्टेशन पर मौजूद महिला श्रद्धालु मंजू ने बताया, “मैं पिछले 2 घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रही हूं। अगर ट्रेन नहीं आई, तो दूसरी ट्रेन पकड़ लूंगी। स्टेशन पर पीने का पानी तक नहीं मिल रहा, टिकट भी नहीं ले पा रही हूं।”वहीं यात्री बलवीर ने कहा, “मैं मथुरा जा रहा हूं, लेकिन ट्रेन एक घंटे लेट है और हर कोच में भीड़ है। गिर्राज जी की परिक्रमा करने की भावना ही हमें खींच रही है।” 📌 Permalink: https://deshharpal.com/gurupurnima-mathura-train-crowd-2025📌 Website: www.deshharpal.com
Read more
27 साल बाद कोई भारतीय PM नामीबिया पहुंचे: PM Modi का पारंपरिक नृत्य और ढोल बजाकर स्वागत किया

27 साल बाद कोई भारतीय PM नामीबिया पहुंचे: PM Modi का पारंपरिक नृत्य और ढोल बजाकर स्वागत किया

PM MODI नामीबिया की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे, जहां उनका भव्य और दिल छू लेने वाला स्वागत हुआ। जैसे ही वे एयरपोर्ट पर उतरे, नामीबिया की पारंपरिक पोशाकों में सजे-धजे लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस खास मौके पर पीएम मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी ढोल बजाया, जिससे वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। यह पल सिर्फ एक औपचारिक स्वागत नहीं था, बल्कि भारत और नामीबिया के रिश्तों में गर्मजोशी और भरोसे का प्रतीक बन गया। प्रधानमंत्री मोदी पिछले 27 सालों में नामीबिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले इतने लंबे समय तक भारत का कोई भी प्रधानमंत्री इस अफ्रीकी देश की यात्रा पर नहीं गया था। पीएम मोदी की यह यात्रा सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव को भी गहरा करने वाली है। एयरपोर्ट पर हुए पारंपरिक नृत्य-संगीत और पीएम मोदी की सहज भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि भारत और नामीबिया सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि सांस्कृतिक साझेदार भी हैं। इस यात्रा में भारत-नामीबिया के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-अफ्रीका संबंधों को एक नई दिशा देने का काम करेगी। मुख्य बातें: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bihar Bandh 2025

Bihar बंद Protest: Rahul Gandhi-Tejashwi का रोड शो, Election Commission के खिलाफ हंगामा!

Bihar में Voter Verification के विरोध में महागठबंधन का बड़ा बंद, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव ने पटना में रैली की अगुवाई की। ट्रेनों की रोकावट और 12 National Highways जाम। बिहार में Voter Verification Drive के खिलाफ महागठबंधन ने बुधवार को जोरदार बंद का आयोजन किया। इस बंद में कांग्रेस के राहुल गांधी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, और जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव समेत कई बड़े नेता सड़कों पर उतर आए। राजधानी पटना से लेकर भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा तक पूरे राज्य में हंगामा मच गया। Election Commission के खिलाफ सड़कों पर उतरे नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे और इनकम टैक्स चौराहे से तेजस्वी यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य के साथ एक गाड़ी में सवार होकर चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर प्रदर्शन करते निकले। इस दौरान उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।” ट्रेनें रोकीं, हाईवे जाम, जगह-जगह आगजनी 12 National Highways बने Protest का मैदान बिहार बंद के दौरान समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, मोतिहारी, वैशाली, पटना और औरंगाबाद सहित 12 से अधिक जिलों में नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। लोग घंटों फंसे रहे, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। Supreme Court में होगी सुनवाई, 10 जुलाई को तय होगी दिशा Association for Democratic Reforms (ADR) द्वारा दायर याचिका पर Supreme Court ने बिहार में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले की सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की है। याचिका में चुनाव आयोग के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। क्या है मामला? चुनाव आयोग द्वारा बिहार में Voter List Verification का आदेश जारी किया गया था, जिसका महागठबंधन विरोध कर रहा है। उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की कोशिश है। महागठबंधन के ये दल रहे शामिल: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Vadodara में बड़ा हादसा: महिसागर नदी पर पुल टूटा, कई वाहन नदी में गिरे

Vadodara में बड़ा हादसा: महिसागर नदी पर पुल टूटा, कई वाहन नदी में गिरे

गुजरात के Vadodara जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महिसागर नदी पर बना वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल अचानक बीच से टूट गया। यह पुल बेहद व्यस्त रहता है और रोजाना सैकड़ों वाहन इस पर से गुजरते हैं। हादसे के समय पुल पर कई गाड़ियां चल रही थीं, जो पुल टूटते ही सीधे नदी में जा गिरीं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। गोताखोर नदी में डूबे लोगों और वाहनों की तलाश में जुटे हैं। फिलहाल इस हादसे में कितने लोगों की जान गई या घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आशंका है कि कई लोग इस हादसे की चपेट में आ सकते हैं। यह हादसा एक बार फिर बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और निगरानी पर सवाल खड़े करता है। लोगों की जान ऐसे पुलों पर निर्भर करती है, जहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 19 20 21 22 23 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.