आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

pancang

12 जुलाई 2025(शनिवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: कृष्ण पक्ष एकादशी (कामिका एकादशी), शक संवत 1947, विक्रम संवत 2082सूर्योदय: 05:40 AM, सूर्यास्त: 07:10 PMचंद्रोदय: 02:35 AM (13 जुलाई), चंद्रास्त: 02:44 PMराहुकाल: 09:15 AM से 10:55 AM तकशुभ मुहूर्त: विजय मुहूर्त 02:40 PM से 03:35 PM तकग्रह स्थिति: सूर्य – मिथुन, चंद्रमा – मीन/मेष संक्रांति रात्रि में, बुध – कर्क, बृहस्पति – वृषभ, शुक्र – मिथुन, मंगल – वृषभ, शनि – कुंभ (वक्री), राहु – मीन, केतु – कन्यादिशा शूल: पूर्व दिशायोग: वरीयन, करण: तैतिलविशेष: कामिका एकादशी व्रत, भगवान विष्णु पूजन विशेष फलदायक।
Read more
Silver ₹1.10 लाख के पार, Gold भी हुआ महंगा

Silver ₹1.10 लाख के पार, Gold भी हुआ महंगा

Gold और Silver के दाम एक बार फिर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को चांदी की कीमत ₹2,366 बढ़कर ₹1,10,300 प्रति किलो हो गई, जो अब तक का सबसे ज्यादा रेट है। वहीं, सोना भी ₹427 महंगा होकर ₹73,287 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोना और चांदी – दोनों की कीमतों में करीब 28% का इज़ाफा हुआ है। इसका मुख्य कारण है – देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि चांदी की कीमत ₹1.10 लाख के पार पहुंच गई है। ये उन लोगों के लिए बड़ी बात है जो गहने बनवाने की सोच रहे थे या चांदी में निवेश करना चाह रहे थे। निवेशकों और आम लोगों पर असर विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव बना रहा और डॉलर कमजोर होता रहा, तो कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। निवेशक अब गोल्ड-सिल्वर को सुरक्षित विकल्प मानकर इनकी ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Career

Career After 12th Science: B.Sc., Nursing, Journalism और Medical Fields के Best विकल्प

अगर आपने 12वीं साइंस स्ट्रीम (PCB या PCM) से पास की है और अब सोच रहे हैं “अब क्या करें?” तो यह लेख आपके लिए एक Complete Career Guide की तरह काम करेगा। बहुत से स्टूडेंट्स सिर्फ B.Sc. को ही अपना ऑप्शन मानते हैं, लेकिन आज के दौर में Science Stream के बाद Career Options की कोई कमी नहीं है—चाहे आप Medical, Agriculture, Journalism या Lab Technology में Future बनाना चाहते हों। B.Sc. Courses: Science Field के Traditional लेकिन Valuable Options B.Sc. आज भी एक Popular Option है, लेकिन अब इसमें कई Specializations आ गए हैं: Allied Health Sciences: बिना MBBS के Medical Career MBBS ना करने के बावजूद, मेडिकल सेक्टर में करियर बनाने के लिए कई बेहतरीन कोर्स हैं: Journalism After 12th Science: Science + Media का Perfect Mix अगर आपको साइंस के साथ-साथ मीडिया, कम्युनिकेशन और रिपोर्टिंग में भी दिलचस्पी है, तो यह एक नया और तेजी से बढ़ता क्षेत्र है: कैसे चुनें सही करियर ऑप्शन? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Operation Sindoor, NSA Ajit Doval speech

Operation Sindoor: Ajit Doval, कोई भी भारत के नुकसान का सबूत नहीं दिखा पाया।

IIT Madras के 62वें दीक्षांत समारोह में National Security Advisor (NSA) Ajit Doval ने पहली बार Operation Sindoor पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के foreign media ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए, लेकिन कोई भी भारत के नुकसान का सबूत नहीं दिखा पाया। Doval ने साफ कहा – “मुझे एक भी फोटो दिखाइए जिसमें भारत का नुकसान हुआ हो।” हमारी सटीक planning और indigenous technology के दम पर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया, लेकिन भारत का एक भी civilian या military asset डैमेज नहीं हुआ। Doval ने साफ कहा – “मुझे एक भी फोटो दिखाइए जिसमें भारत का नुकसान हुआ हो।” हमारी सटीक planning और indigenous technology के दम पर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया, लेकिन भारत का एक भी civilian या military asset डैमेज नहीं हुआ। 22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला, जवाब में 7 मई को Airstrike NSA Doval ने कहा, “हमारा फोकस स्वदेशी तकनीक पर रहा। बॉर्डर के पास कोई भी strike नहीं की गई। हम अंदर गए और सिर्फ टेरर कैम्प्स पर हमला किया।” उन्होंने आगे कहा कि भारत हजारों वर्षों से एक राष्ट्र के रूप में खड़ा है और ऐसी घटनाएं हमारी सुरक्षा नीति को और मजबूत बनाती हैं। Operation Sindoor ने भारत की सटीक रणनीति, indigenous power और आतंकवाद के खिलाफ Zero Tolerance policy को दुनिया के सामने मजबूती से रखा। NSA Ajit Doval के मुताबिक, भारत ने एक surgical strike के जरिए आतंक के अड्डों को खत्म कर दिया, बिना किसी collateral damage के।
Read more
Kapil Sharma cafe firing

🔴 BREAKING: Canada में Kapil Sharma के ‘Caps Cafe’ पर Firing, खालिस्तानी आतंकी हरजीत लाडी ने ली जिम्मेदारी

Desh Harpal | वर्ल्ड न्यूज़ Surrey, Canada: कॉमेडी के किंग Kapil Sharma के कनाडा स्थित ‘Caps Cafe’ पर फायरिंग की घटना ने पूरी दुनिया के भारतीयों को हिला दिया है। British Columbia के Surrey शहर में हुए इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी Harjit Singh Laddi ने खुद ली है। Caps Cafe ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर कहा:“हमने यह कैफे प्यार और कम्युनिटी को जोड़ने के लिए खोला था। इस तरह की हिंसा दिल तोड़ने वाली है, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।” ▶️ Caps Cafe पर Attack के बाद पहली Official प्रतिक्रिया Caps Cafe के मैनेजमेंट ने कहा –“यह जगह हम सभी के सपनों और भरोसे से बनी है। हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि नफरत और हिंसा इस जगह पर हावी न हो।” AICWA ने जताई चिंता, मोदी सरकार से मांगा हस्तक्षेप ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस हमले पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय कलाकारों की सुरक्षा राष्ट्रीय चिंता का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि भारत को कनाडा के प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर तुरंत कूटनीतिक बातचीत करनी चाहिए। AICWA ने मांग की – Firing की वजह क्या थी? खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि कपिल शर्मा ने अपने किसी कॉमेडी शो में निहंग सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से उन्होंने फायरिंग की।हालांकि, कपिल शर्मा के पुराने शोज़ या Netflix specials में इस तरह के कंटेंट की पुष्टि नहीं हुई है। Social Media पर वायरल हुआ फायरिंग का वीडियो हमलावर गाड़ी में बैठकर लगातार कैफे के बाहर फायरिंग करता दिख रहा है।अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन घटना के बाद से Surrey शहर में दहशत का माहौल है। Harjit Singh Laddi कौन है? कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां बढ़ीं, भारत कर रहा आपत्ति कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी कनाडा को बेस बनाकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। यह पहली घटना नहीं है।सितंबर 2024 में Punjabi सिंगर AP Dhillon के घर के बाहर भी इसी तरह फायरिंग हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी। भारत-कनाडा के रिश्तों में फिर तनाव जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत-कनाडा के रिश्ते खराब हुए थे, और अब नया मामला फिर से तनाव बढ़ा सकता है। भारत हमेशा से कहता रहा है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देता है। फिलहाल स्थिति क्या है? Kapil Sharma के ‘Caps Cafe’ पर हमला सिर्फ एक कॉमेडियन के व्यवसाय पर नहीं, बल्कि भारत के नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल है। यह समय है कि दोनों देशों के बीच आतंक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित रखा जाए।
Read more
Radhika Yadav

National Tennis Player Radhika Yadav Murder Gurugram में पिता ने बेटी को मारी गोली

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां National level की Tennis Player Radhika Yadav की हत्या उसके पिता ने खुद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कर दी। यह वारदात गुरुवार सुबह सेक्टर 57 के उनके घर में हुई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। कौन थीं Radhika Yadav? कैसे हुई हत्या? पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, Radhika Yadav अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी उनके पिता दीपक यादव (लगभग 50 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी .32 रिवॉल्वर से उन पर 5 गोलियां चलाईं। तीन गोलियां राधिका की पीठ में लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके चाचा कुलदीप यादव गोली की आवाज़ सुनकर ऊपर पहुंचे और राधिका को तुरंत Asia Moringo Hospital ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता ने क्यों की बेटी की हत्या? पुलिस और खुद दीपक यादव के बयान के मुताबिक, हत्या के पीछे ये तीन बड़ी वजहें रहीं: पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी हत्या के बाद पुलिस ने दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया और IPC की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने खुद जुर्म कबूल किया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Share

Indian Share Market Crash लगातार तीसरे दिन गिरावट, Weak IT Results और Trade War Tension बने कारण

Indian Share Market में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। Sensex 643 अंकों तक गिरा और Nifty 25,200 के नीचे लुढ़क गया। इस गिरावट की बड़ी वजहें रहीं TCS जैसी बड़ी IT कंपनियों के कमजोर Q1 Results, अमेरिका-कनाडा Trade War की आशंका और कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी। Indian Stock Market में आज की बड़ी हलचल गिरावट की मुख्य वजहें 1. IT Sector में कमजोरी (TCS Q1 Result) देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS के कमजोर तिमाही नतीजों ने पूरे IT Sector पर असर डाला। Infosys और Wipro के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। 2. Global Trade War का खतरा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात पर 35% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे global markets में डर का माहौल बन गया है। इससे US-China trade relations भी फिर से तनाव में आ सकते हैं। 3. Crude Oil Price में उछाल रूस पर संभावित प्रतिबंधों के चलते तेल की कीमतों में उछाल आया है। इससे भारत की import cost बढ़ने की आशंका है, जो inflation को बढ़ा सकती है। कुछ Share में दिखी मजबूती नुकसान में रहे ये Stocks Rupee Weak और SEBI के Action का असर हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Brazil

Trump ने Brazil पर लगाया 50% Import Duty, Lula बोले “Reciprocity Law से देंगे करारा जवाब”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ब्राज़ील से होने वाले आयात पर 50% इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की धमकी के बाद, Brazil के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने साफ कह दिया है कि अगर अमेरिका एकतरफा कार्रवाई करता है, तो Brazil भी Reciprocity Law के तहत 50% ड्यूटी लगाएगा। यह स्थिति अब US-Brazil Trade War 2025 का रूप लेती जा रही है। क्या है Brazil का ‘Reciprocity Law’? Reciprocity Law (पारस्परिकता कानून) ब्राज़ील की संसद द्वारा 2025 की शुरुआत में पारित किया गया था। इस कानून के तहत: 🇺🇸 Trump का बयान – क्यों लगाया 50% Import Duty? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्राज़ील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ चल रही जांच और कानूनी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। इसी के चलते ट्रंप ने 1 अगस्त 2025 से ब्राज़ील पर 50% Import Tariff लागू करने की घोषणा की। 🇧🇷 Lula का जवाब – “Talks नहीं सफल हुए तो होगा बराबर का पलटवार” राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने कहा कि ब्राज़ील पहले डिप्लोमैटिक बातचीत से हल निकालने की कोशिश करेगा। लेकिन अगर अमेरिका पीछे नहीं हटता, तो ब्राज़ील भी Reciprocity Law के तहत 50% टैक्स लगाकर जवाब देगा। Lula बोले: “अगर वह 50% लगाएंगे, तो हम भी 50% लगाएंगे।” Market Impact और Public Reaction हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trump

Trump vs Canada फेंटानिल तस्करी और Dairy विवाद पर ट्रंप ने लगाया 35% Import Tariff

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कनाडा पर बड़ा हमला बोला है। ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2025 से कनाडा से आने वाले सभी प्रोडक्ट्स पर 35% इम्पोर्ट टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप का दावा है कि कनाडा से अमेरिका में फेंटानिल की अवैध सप्लाई हो रही है, जो अमेरिकी युवाओं की जान ले रही है। साथ ही, उन्होंने कनाडा द्वारा डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंधों को भी टैरिफ लगाने का बड़ा कारण बताया। 🇨🇦 Mark Carney का जवाब – “Canada ने Fentanyl रोकने में की बड़ी प्रगति” कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि: “हमने North America में Fentanyl की तस्करी रोकने के लिए बड़ी सफलता पाई है। हमारा देश, अमेरिका के साथ मिलकर लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा अपने व्यापार, श्रमिकों और किसानों के हितों की रक्षा करेगा। Trump का आरोप बनाम हकीकत: वास्तविक आंकड़े बताते हैं कि फेंटानिल की तस्करी का प्रमुख स्रोत कनाडा नहीं बल्कि चीन और मैक्सिको हैं। इसके बावजूद ट्रंप ने इसे मुद्दा बनाकर कनाडा पर आर्थिक दबाव डालने की कोशिश की है। 1 अगस्त की डेडलाइन – नई ट्रेड डील की उम्मीद कनाडा और अमेरिका के बीच चल रही व्यापारिक बातचीत की डेडलाइन अब 21 जुलाई से बढ़ाकर 1 अगस्त कर दी गई है। ट्रंप प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर समझौता नहीं हुआ तो दूसरे देशों पर भी 15-20% टैरिफ लगाया जा सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Daily Horoscope

11 जुलाई 2025- शुक्रवार | Friday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

♈ मेष (Aries): कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियाँ रहेंगी। सेहत सामान्य। ♉ वृषभ (Taurus): आर्थिक मामलों में लाभ होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ♊ मिथुन (Gemini): नया व्यवसाय शुरू करने के लिए उत्तम दिन है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। ♋ कर्क (Cancer): मन अशांत रह सकता है। ध्यान और योग से राहत मिलेगी। ♌ सिंह (Leo): कार्य में प्रशंसा मिलेगी। घर में कोई आयोजन हो सकता है। ♍ कन्या (Virgo): खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी खास से मुलाकात दिन को खास बनाएगी। ♎ तुला (Libra): रिश्तों में मधुरता रहेगी। नौकरी में बदलाव संभव। ♏ वृश्चिक (Scorpio): सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुरानी योजनाएँ सफल होंगी। ♐ धनु (Sagittarius): भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। ♑ मकर (Capricorn): आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। ♒ कुंभ (Aquarius): भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। संयम से काम लें। ♓ मीन (Pisces): कारोबार में लाभ होगा। नई योजनाओं पर विचार करें।
Read more
1 … 17 18 19 20 21 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.