आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

ग्वालियर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: जिम की मशीनें पिघलीं, पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी तबाही

ग्वालियर के सागरताल इलाके में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी गर्मी से पास में स्थित जिम की मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना कुछ ही दूरी पर मौजूद पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते थे। सुबह 5 बजे मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 5 बजे लगी। गोदाम में बड़ी मात्रा में फोम और कबाड़ रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिम की मशीनें गर्मी से हुई खराब आग की तपन इतनी ज्यादा थी कि पास के जिम में रखी कई मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। आसपास रहने वाले लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। 15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराया और इलाके की घेराबंदी की। पास में था पेट्रोल पंप हादसा स्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप और रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग थोड़ी और फैलती या हवा का रुख बदल जाता, तो बड़ा विस्फोट और भारी जनहानि हो सकती थी। रिहायशी इलाकों में गोदामों पर सवाल घटना के बाद रिहायशी क्षेत्रों में चल रहे कबाड़ गोदामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गोदामों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच ऐसे गोदाम कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। 👉 ग्वालियर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

भोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामने

भोपाल के सोनागिरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। लिवइन पार्टनर पर हथौड़ी और चाकू से हमला करने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर ली। वीडियो में आरोपी पहले अपना गला काटता दिखाई देता है, फिर पेट पर कई बार चाकू से वार करता है। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में फुटपाथ पर लेट जाता है और कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो जाती है। राहगीर ने बनाया VIDEO घटना का वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को बुलाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। महिला की हालत अब भी गंभीर हमले में घायल महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम करती थी। विवाद के बाद किया हमला जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मण ने महिला के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया। उसे मृत समझने के बाद उसने चाकू से अपना गला काट लिया और पेट में भी कई वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 5 साल से महिला के साथ रह रहा था एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के अनुसार, 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी की झुग्गी बस्ती में रहता था और ड्राइवरी करता था। करीब 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह मोहल्ले में रहने वाली कल्पना के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था। चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण महिला के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 👉 भोपाल और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
Umar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

Umar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

दिल्ली दंगा मामले में आरोपी Umar Khalid को लेकर Supreme Court ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि “जमानत नियम है और जेल अपवाद”, जबकि उमर खालिद को पहले बेल मिल सकती थी। अदालत ने अपने पुराने फैसले पर भी आपत्ति जताई और कहा कि कई मामलों में इस मूल सिद्धांत का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि किसी भी आरोपी को ट्रायल से पहले लंबे समय तक जेल में रखना सही नहीं माना जा सकता। अदालत ने साफ कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था में व्यक्तिगत स्वतंत्रता बेहद महत्वपूर्ण है और बेल को अधिकार की तरह देखा जाना चाहिए। दरअसल, उमर खालिद पर 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप है। उनके खिलाफ यूएपीए (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि मामले के कुछ अन्य आरोपियों को राहत दी गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट की नई टिप्पणी के बाद इस फैसले को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है। अदालत ने कहा कि “बेल नियम और जेल अपवाद” का सिद्धांत सिर्फ सामान्य मामलों में ही नहीं, बल्कि यूएपीए जैसे मामलों में भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। कानूनी जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी आने वाले समय में जमानत से जुड़े मामलों पर बड़ा असर डाल सकती है। इससे निचली अदालतों को भी यह संदेश गया है कि लंबे समय तक बिना ट्रायल जेल में रखना न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM MODI, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा; 5 देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM MODI, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा; 5 देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

PM Narendra Modi सोमवार को नॉर्वे पहुंच गए। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 43 साल बाद पहला नॉर्वे दौरा है। पीएम मोदी यहां तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे। यह दौरा भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बढ़ते रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री के अलावा स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क और आइसलैंड के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पीएम मोदी का यह पहला नॉर्वे दौरा है। इससे पहले साल 1983 में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की यात्रा की थी। ऐसे में इस दौरे को ऐतिहासिक माना जा रहा है। दौरे के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को संबोधित करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Dollar के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल 110 डॉलर के पार

Dollar के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल 110 डॉलर के पार

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सोमवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। अमेरिकी Dollar के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार 96.18 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी करीब 2% की तेजी देखी गई और ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। रुपये में आई इस बड़ी गिरावट का असर शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक तक टूट गया। हालांकि बाद में बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली और निवेशकों को थोड़ी राहत मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की महंगी कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने का सीधा असर रुपये और आम लोगों की जेब पर पड़ता है। रुपये की कमजोरी से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स और विदेश से आने वाले कई सामान महंगे हो सकते हैं। इसका असर आम लोगों के घरेलू बजट पर भी पड़ने की आशंका है। वहीं शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव से छोटे निवेशकों की चिंता भी बढ़ गई है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक, यदि कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं और वैश्विक हालात सामान्य नहीं हुए, तो भारतीय बाजारों में आगे भी दबाव बना रह सकता है। देश-दुनिया और कारोबार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे धोनी, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना; बोले- ‘फिट लग रहा हूं न?’

NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे Dhoni, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना; बोले- ‘फिट लग रहा हूं न?’

Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार धोनी क्रिकेट मैदान नहीं, बल्कि NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में नजर आए। यहां उन्होंने मशीनगन और पिस्टल से निशाने लगाए और अपनी फिटनेस से सभी को प्रभावित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के रीजनल हब में कमांडोज के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फायरिंग प्रैक्टिस की और कई निशाने सटीक लगाए। वीडियो में धोनी मजाकिया अंदाज में कमांडोज से पूछते नजर आए— “फिट लग रहा हूं न?” उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। धोनी का भारतीय सेना और सुरक्षा बलों से खास जुड़ाव रहा है। उन्हें साल 2011 में भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि भी मिल चुकी है। इससे पहले भी वे कई बार सेना के जवानों के साथ समय बिताते और ट्रेनिंग गतिविधियों में हिस्सा लेते नजर आए हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि 44 साल की उम्र में भी धोनी की फिटनेस और फोकस कमाल का है। वहीं, कुछ फैंस ने उन्हें ‘रियल कैप्टन कूल’ बताया। धोनी फिलहाल आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings का हिस्सा हैं। हालांकि, चोट की खबरों के बीच उनका यह वीडियो सामने आने से फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
UP के Lakhimpur में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

UP के Lakhimpur में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

Uttar Pradesh के Lakhimpur Kheri में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी टाटा मैजिक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंच गांव और भरेहटा के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ शवों को कटर की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
America ने Iran के सामने रखीं 5 बड़ी शर्तें, जंग खत्म करने के लिए यूरेनियम सौंपने की मांग

America ने Iran के सामने रखीं 5 बड़ी शर्तें, जंग खत्म करने के लिए यूरेनियम सौंपने की मांग

United States और Iran के बीच जारी तनाव के बीच अब युद्ध खत्म करने को लेकर नई शर्तें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के सामने 5 बड़ी शर्तें रखी हैं। इनमें सबसे अहम मांग एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने और परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने पास मौजूद करीब 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिकी निगरानी में दे दे। इसके अलावा ईरान को अपनी परमाणु सुविधाओं को भी सीमित करना होगा। अमेरिका ने यह भी साफ कर दिया है कि युद्ध से हुए नुकसान का कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों में जमा ईरान की जब्त संपत्तियों में से केवल 25% हिस्सा ही वापस किया जाएगा। वहीं, किसी भी सीजफायर को बातचीत की प्रगति से जोड़ने की बात भी सामने आई है। दूसरी ओर, ईरान ने भी अपनी कुछ शर्तें रखी हैं। ईरान चाहता है कि सभी मोर्चों पर युद्ध पूरी तरह खत्म हो, आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और विदेशों में फंसी उसकी पूरी संपत्ति वापस की जाए। साथ ही युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग भी की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दुनिया की नजर अब इस बात पर टिकी है कि दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ती है या हालात और ज्यादा बिगड़ते हैं। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Kerala में VD Satheesan ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने साथ लिया शपथ ग्रहण

Kerala में VD Satheesan ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने साथ लिया शपथ ग्रहण

V. D. Satheesan ने सोमवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजधानी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी शपथ ग्रहण किया। बताया जा रहा है कि करीब 60 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल एक साथ शपथ ले रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर लेफ्ट और बीजेपी के कई नेता भी समारोह में पहुंचे। केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) करीब एक दशक बाद सत्ता में लौटा है। चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलन देखने को मिला। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal
Read more
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Ankita Lokhande एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार अंकिता अपने बिजनेसमैन पति Vicky Jain के साथ एक आश्रम में गौ सेवा करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में अंकिता गायों की सेवा करते हुए गोबर उठाती दिखाई दे रही हैं। अंकिता और विक्की ने आश्रम पहुंचकर सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं किया, बल्कि वहां मौजूद गायों की सेवा में भी समय बिताया। दोनों ने बेहद साधारण कपड़ों में आश्रम का माहौल अपनाया और पूरी श्रद्धा के साथ सेवा कार्य किया। अंकिता का यह रूप देखकर फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ग्लैमर की दुनिया में रहने के बावजूद अंकिता जमीन से जुड़ी हुई हैं। कई यूजर्स ने उनकी सादगी और संस्कारों की सराहना की। वीडियो में अंकिता गायों को चारा खिलाते और गोबर साफ करते हुए भी नजर आईं, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में अंकिता लोकहांडे कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी दिखाई दी हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली और पति विक्की जैन के साथ मंदिरों और आश्रमों में जाती रहती हैं। इस बार भी दोनों ने आश्रम में समय बिताकर लोगों को सेवा और सादगी का संदेश दिया। अंकिता और विक्की की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बिजनेसमैन पति संग Ankita ने की गौ सेवा, आश्रम में उठाया गोबर; सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Ankita Lokhande एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार अंकिता अपने बिजनेसमैन पति Vicky Jain के साथ एक आश्रम में गौ सेवा करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में अंकिता गायों की सेवा करते हुए गोबर उठाती दिखाई दे रही हैं। अंकिता और विक्की ने आश्रम पहुंचकर सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं किया, बल्कि वहां मौजूद गायों की सेवा में भी समय बिताया। दोनों ने बेहद साधारण कपड़ों में आश्रम का माहौल अपनाया और पूरी श्रद्धा के साथ सेवा कार्य किया। अंकिता का यह रूप देखकर फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ग्लैमर की दुनिया में रहने के बावजूद अंकिता जमीन से जुड़ी हुई हैं। कई यूजर्स ने उनकी सादगी और संस्कारों की सराहना की। वीडियो में अंकिता गायों को चारा खिलाते और गोबर साफ करते हुए भी नजर आईं, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में अंकिता लोकहांडे कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी दिखाई दी हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली और पति विक्की जैन के साथ मंदिरों और आश्रमों में जाती रहती हैं। इस बार भी दोनों ने आश्रम में समय बिताकर लोगों को सेवा और सादगी का संदेश दिया। अंकिता और विक्की की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Read more
1 … 30 31 32 33 34 … 67

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.