आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027 से पहले राजस्थान छोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या से ट्रेड की चर्चाBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में CM मोहन यादव ने 14D थिएटर का किया शुभारंभ, कांवड़ यात्री से मिलने रोका काफिला; वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर साधा निशानाBREAKINGमध्य प्रदेशमोहासा राइस मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटाBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौकाBREAKINGमध्य प्रदेशसोशल मीडिया पर बंदूक की फोटो, घर पहुंची पुलिस तो मिला 1 करोड़ कैश; नोट गिनने मशीन मंगानी पड़ीBREAKINGमध्य प्रदेशबिना नंबर प्लेट कार में पुलिस हूटर, रोकने पर महिला ने किया हंगामा; वीडियो वायरलBREAKINGस्पोर्ट्समहिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने नंबर-4 चीन को 2-2 से रोकाBREAKINGदेश-हरपलनागौर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चक्का ट्रेलर से करते थे रेकी; 650 किमी पीछा कर 5 गिरफ्तारBREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027 से पहले राजस्थान छोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या से ट्रेड की चर्चाBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में CM मोहन यादव ने 14D थिएटर का किया शुभारंभ, कांवड़ यात्री से मिलने रोका काफिला; वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर साधा निशानाBREAKINGमध्य प्रदेशमोहासा राइस मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटाBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौकाBREAKINGमध्य प्रदेशसोशल मीडिया पर बंदूक की फोटो, घर पहुंची पुलिस तो मिला 1 करोड़ कैश; नोट गिनने मशीन मंगानी पड़ीBREAKINGमध्य प्रदेशबिना नंबर प्लेट कार में पुलिस हूटर, रोकने पर महिला ने किया हंगामा; वीडियो वायरलBREAKINGस्पोर्ट्समहिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने नंबर-4 चीन को 2-2 से रोकाBREAKINGदेश-हरपलनागौर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चक्का ट्रेलर से करते थे रेकी; 650 किमी पीछा कर 5 गिरफ्तार

NE

News Elementor

इंदौर में CM मोहन यादव ने 14D थिएटर का किया शुभारंभ, कांवड़ यात्री से मिलने रोका काफिला; वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Table of Content

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 14D थिएटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तोते उड़ाकर थिएटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन को याद किया।

सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने करीब 50 साल विपक्ष में रहते हुए राजनीति की और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके जीवन से संवाद के जरिए समाधान और सभी को साथ लेकर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने पाकिस्तान को संवाद का मौका दिया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो कारगिल में भारतीय सेना ने टाइगर हिल समेत अन्य क्षेत्रों से घुसपैठियों को खदेड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने रानी अवंतीबाई लोधी को भी उनके जन्मोत्सव पर याद किया और कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया।

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर निशाना

सीएम मोहन यादव ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तो इंदौर में वंदे मातरम् का सम्मान करती है और न ही दिल्ली में उसके नेता इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।

अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद पहले भी वंदे मातरम् का अपमान कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि नए कानून के लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्त होगी।

सीएम ने कंधे पर उठाया विशाल शिवलिंग

मुख्यमंत्री के स्वागत का अंदाज भी चर्चा में रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाब और रुद्राक्ष की बड़ी मालाएं पहनाईं और एक विशाल शिवलिंग भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाया और कुछ देर तक लेकर चले। उनके इस अंदाज को मौके पर मौजूद लोगों ने ‘बाहुबली’ अंदाज बताया।

काफिला रोककर कांवड़ यात्री से मिले

इंदौर में मुख्यमंत्री का एक और वीडियो चर्चा में रहा। धार्मिक यात्रा पर जा रहे कांवड़ यात्री को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। सीएम ने कांवड़ यात्री बाबू पटेल से मुलाकात की, उनकी कांवड़ अपने कंधे पर उठाई और कुछ दूर तक लेकर चले। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्री से बातचीत भी की।

कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् को लेकर भाजपा का आरोप

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि 15 अगस्त को इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् का केवल करीब 55 सेकंड का हिस्सा गाया गया। उन्होंने गृह मंत्रालय के 9 जुलाई 2026 के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए इसे नियमों की अनदेखी बताया है।

भाजपा ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और संबंधित निर्देशों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कांग्रेस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

IPL 2027 से पहले राजस्थान छोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या से ट्रेड की चर्चा

जयपुर। IPL 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को रिलीज करने पर विचार कर रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि जायसवाल का मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेड हो सकता है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस या दोनों खिलाड़ियों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रियान पराग को कप्तानी मिलने से नाराजगी की चर्चा रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान मैनेजमेंट यशस्वी के रवैये से खुश नहीं है। इसकी एक वजह रियान पराग को यशस्वी से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी दिया जाना बताई जा रही है। हालांकि, यह जानकारी अभी रिपोर्ट्स पर आधारित है और फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वैभव सूर्यवंशी ने बनाई अलग पहचान IPL 2026 में यशस्वी जायसवाल ने 16 मैचों में 427 रन बनाए। उनका औसत 30.50 और स्ट्राइक रेट 152.50 रहा। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए। वहीं, उनके ओपनिंग पार्टनर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। वैभव ने सीजन में ऑरेंज कैप, सुपर सिक्सेस और सुपर स्ट्राइकर जैसे खिताब अपने नाम किए। राजस्थान को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश राजस्थान रॉयल्स को टीम में एक मजबूत फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरूरत बताई जा रही है। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड के जरिए संजू सैमसन के बदले सैम करन और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया था। हालांकि सैम करन चोट के कारण पूरे सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके। इसी वजह से हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल करने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं। हार्दिक के ट्रेड की चर्चा पहले भी हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के नाम भी उनके संभावित ट्रेड को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर किसी बातचीत से इनकार किया था। मुंबई में हार्दिक की कप्तानी पर भी सवाल हार्दिक पंड्या 2024 में गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में लौटे थे। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई 2024 में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, जबकि 2026 में एक बार फिर ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। फिलहाल यशस्वी-हार्दिक ट्रेड की खबरें सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स तक सीमित हैं। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति साफ होगी।

इंदौर में CM मोहन यादव ने 14D थिएटर का किया शुभारंभ, कांवड़ यात्री से मिलने रोका काफिला; वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 14D थिएटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तोते उड़ाकर थिएटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन को याद किया। सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने करीब 50 साल विपक्ष में रहते हुए राजनीति की और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके जीवन से संवाद के जरिए समाधान और सभी को साथ लेकर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने पाकिस्तान को संवाद का मौका दिया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो कारगिल में भारतीय सेना ने टाइगर हिल समेत अन्य क्षेत्रों से घुसपैठियों को खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री ने रानी अवंतीबाई लोधी को भी उनके जन्मोत्सव पर याद किया और कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर निशाना सीएम मोहन यादव ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तो इंदौर में वंदे मातरम् का सम्मान करती है और न ही दिल्ली में उसके नेता इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद पहले भी वंदे मातरम् का अपमान कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि नए कानून के लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्त होगी। सीएम ने कंधे पर उठाया विशाल शिवलिंग मुख्यमंत्री के स्वागत का अंदाज भी चर्चा में रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाब और रुद्राक्ष की बड़ी मालाएं पहनाईं और एक विशाल शिवलिंग भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाया और कुछ देर तक लेकर चले। उनके इस अंदाज को मौके पर मौजूद लोगों ने ‘बाहुबली’ अंदाज बताया। काफिला रोककर कांवड़ यात्री से मिले इंदौर में मुख्यमंत्री का एक और वीडियो चर्चा में रहा। धार्मिक यात्रा पर जा रहे कांवड़ यात्री को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। सीएम ने कांवड़ यात्री बाबू पटेल से मुलाकात की, उनकी कांवड़ अपने कंधे पर उठाई और कुछ दूर तक लेकर चले। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्री से बातचीत भी की। कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् को लेकर भाजपा का आरोप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि 15 अगस्त को इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् का केवल करीब 55 सेकंड का हिस्सा गाया गया। उन्होंने गृह मंत्रालय के 9 जुलाई 2026 के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए इसे नियमों की अनदेखी बताया है। भाजपा ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और संबंधित निर्देशों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कांग्रेस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मोहासा राइस मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटा

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र मोहासा स्थित भगवती राइस मिल में शनिवार शाम काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें भोपाल के सागर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। महेश नामदेव बिकोर गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल माखननगर में रहकर राइस मिल में मजदूरी करते थे। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे काम के दौरान वे मशीन की चपेट में आ गए। साथी मजदूरों ने किसी तरह उन्हें मशीन से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। 24 घंटे बाद भी कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन पर घटना की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। सूचना मिलने पर माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर शनिवार रात करीब 9 बजे फैक्ट्री पहुंचीं, लेकिन फैक्ट्री का गेट बंद मिला। पुलिस टीम अंदर नहीं जा सकी। रविवार शाम नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और श्रम विभाग की टीम दोबारा फैक्ट्री पहुंची। इस दौरान भी कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया। कंपनी जीएम ने कहा- छुट्टी पर हूं कंपनी प्रतिनिधि सुरेश यादव और जनरल मैनेजर से घटना को लेकर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जीएम ने खुद के छुट्टी पर होने की बात कही। वहीं, श्रम निरीक्षक से भी संपर्क नहीं हो सका। पुलिस कर रही मामले की जांच माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से थाने में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तीन महीने पहले भी हो चुकी है मजदूर की मौत मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले भी एक हादसे में मजदूर की मौत हो चुकी है। दावत कंपनी के प्लॉट पर मिट्टी में दबने से मजदूर अतुल यादव की जान चली गई थी। अब एक बार फिर इसी औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर के हाथ-पैर कटने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले से वंचित छात्रों के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। अब छात्र खाली सीटों वाले शासकीय और निजी कॉलेजों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिला ले सकेंगे। इस फैसले से उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जो किसी कारण से तय समय सीमा में प्रवेश नहीं ले पाए थे। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्रों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। पहले 14 अगस्त थी अंतिम तारीख कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले प्राचार्य स्तर पर 31 जुलाई और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक की समय सीमा निर्धारित थी। समय सीमा खत्म होने के बाद भी प्रदेश के कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई थीं। वहीं, कई विद्यार्थी भी विभिन्न कारणों से समय पर प्रवेश नहीं ले सके। इसी को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 31 अगस्त तक खाली सीटों पर प्रवेश लिया जा सकेगा। छात्रों का एक साल खराब नहीं होने देंगे: मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के कई मेधावी विद्यार्थी व्यावहारिक कारणों से समय पर कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाए थे। उन्होंने कहा कि केवल प्रवेश की तारीख निकल जाने के कारण किसी योग्य छात्र का एक साल खराब नहीं होना चाहिए। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तारीख बढ़ाई गई है। मंत्री ने विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला नए आदेश के तहत जिन शासकीय और निजी कॉलेजों में सीटें उपलब्ध हैं, वहां विद्यार्थी 31 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। छात्रों को संबंधित कॉलेज में उपलब्ध पाठ्यक्रम और सीटों की जानकारी लेकर समय सीमा के भीतर प्रवेश लेना होगा।

सोशल मीडिया पर बंदूक की फोटो, घर पहुंची पुलिस तो मिला 1 करोड़ कैश; नोट गिनने मशीन मंगानी पड़ी

सागर। सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस फोटो की जांच करते हुए युवक के घर पहुंची। तलाशी के दौरान बंदूक तो बरामद नहीं हुई, लेकिन घर से भारी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। रकम इतनी ज्यादा थी कि नोट गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। मामले की जांच के लिए राजस्व और आयकर विभाग की टीमों को भी बुलाया गया है। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके का है। युवक की पहचान सौरभ अहिरवार के रूप में हुई है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। उनके पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है। बंदूक की फोटो के बाद घर पहुंची पुलिस पुलिस को सोशल मीडिया पर सौरभ की बंदूक के साथ फोटो मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई और रविवार को उसके घर पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान बंदूक नहीं मिली, लेकिन घर में बड़ी मात्रा में नकदी देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस ने मशीन मंगाकर रकम की गिनती शुरू की। एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक, अब तक करीब 1 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। रिश्तेदार के पैसे होने का दावा परिजनों ने पुलिस को बताया कि बरामद रकम उनकी नहीं है, बल्कि भोपाल के चूना भट्टी निवासी एक रिश्तेदार की है। बताया गया है कि वह रिश्तेदार PWD में इंजीनियर है। पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम घर में क्यों रखी गई थी और इसका स्रोत क्या है। एसपी भी मौके पर पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों को घर के अंदर ही रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मीडिया को परिवार से बातचीत की अनुमति नहीं दी है। पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत, सोशल मीडिया पर वायरल बंदूक की फोटो और युवक के संबंध में मिली अन्य जानकारियों की जांच कर रही है। आयकर और राजस्व विभाग की जांच के बाद ही नकदी को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.