सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। विकल्प तिवारी को टीम की कमान सौंपी गई है।
टीम में अजय मंडल, अमनदीप खरे, आयुष पांडे, जयंत यादव और धर्मेंद्र सिंह जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर राहुल प्रधान और शशांक चंद्राकर को चुना गया है। धर्मेंद्र सिंह जडेजा, जयंत यादव और शशांक चंद्राकर प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा होंगे।
छत्तीसगढ़ की 16 सदस्यीय टीम
टीम में अजय मंडल, विकल्प तिवारी (कप्तान), अमनदीप खरे, आयुष पांडे, भारत गोदवानी, देव आदित्य सिंह, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, जयंत यादव, प्रतीक यादव, राहुल प्रधान, रुद्र प्रताप देहारी, संगीत सोनी, संदीप वॉरियर, शशांक चंद्राकर, शुभम अग्रवाल और सौरभ मजूमदार को जगह दी गई है।
14 नवंबर को उत्तराखंड से पहला मुकाबला
टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम अपना पहला मैच 14 नवंबर को उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम का मुकाबला 16 नवंबर को हैदराबाद, 18 नवंबर को ओडिशा और 20 नवंबर को गुजरात से होगा।
आगे के मुकाबलों में छत्तीसगढ़ 22 नवंबर को मुंबई, 24 नवंबर को गोवा और 26 नवंबर को विदर्भ के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। टीम के सभी लीग मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे।
तीन खिलाड़ी स्टैंडबाय में शामिल
चयन समिति ने मुख्य टीम के अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर रखा है। इनमें आयुष सिंह ठाकुर, मयंक यादव और विजय यादव शामिल हैं।









































