आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान; जौरासी लक्ष्मी मंदिर में हुई महापूजा◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दोनों बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर◆BREAKINGस्पोर्ट्सअंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन की जरूरत, हमजा जहूर शतक के करीब◆BREAKINGस्पोर्ट्सबांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में, कैवम हॉज ने जड़ा नाबाद 140 रन का शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पति ने पत्नी की हत्या के बाद लगाई फांसी, घर लौटे बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर◆BREAKINGदेश-हरपलCongress Donation: कांग्रेस के चंदे में 75% की गिरावट, ₹517 करोड़ से घटकर मिले सिर्फ ₹130 करोड़◆BREAKINGदेश-हरपलLal Krishna Advani Birthday: आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर PM मोदी का खास संदेश, बोले- शून्य से खड़ी की जिंदगी◆BREAKINGबिज़नेसEthanol Blending Controversy: पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल का आरोप, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान; जौरासी लक्ष्मी मंदिर में हुई महापूजा◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दोनों बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर◆BREAKINGस्पोर्ट्सअंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन की जरूरत, हमजा जहूर शतक के करीब◆BREAKINGस्पोर्ट्सबांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में, कैवम हॉज ने जड़ा नाबाद 140 रन का शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पति ने पत्नी की हत्या के बाद लगाई फांसी, घर लौटे बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर◆BREAKINGदेश-हरपलCongress Donation: कांग्रेस के चंदे में 75% की गिरावट, ₹517 करोड़ से घटकर मिले सिर्फ ₹130 करोड़◆BREAKINGदेश-हरपलLal Krishna Advani Birthday: आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर PM मोदी का खास संदेश, बोले- शून्य से खड़ी की जिंदगी◆BREAKINGबिज़नेसEthanol Blending Controversy: पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल का आरोप, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दोनों बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

Table of Content

इंदौर के राऊ इलाके की साईं विहार कॉलोनी में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त दंपती के दोनों बच्चे घर से बाहर थे।

खेलकर लौटे बच्चों ने देखे माता-पिता के शव

जानकारी के मुताबिक, वारदात से पहले पति ने अपने 15 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी को पास के गार्डन में खेलने के लिए भेज दिया था। शाम करीब 4 बजे दोनों बच्चे घर लौटे तो कमरे में मां का शव पड़ा था, जबकि पिता फंदे पर लटका हुआ था। बच्चों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उसकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पवन मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर में किराए के मकान में रहकर पराठे की दुकान चलाता था।

पत्नी का चाकू से रेता गया था गला

एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को पवन के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में उसकी पत्नी वर्षा का शव भी मिला। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला का गला चाकू से रेता गया था।

वेल्डिंग के काम को लेकर विवाद की भी जांच

जानकारी के अनुसार, पवन ने कुछ समय पहले रेहान नाम के युवक को घर में वेल्डिंग का काम करने के लिए बुलाया था। इसके बाद रेहान और वर्षा के बीच बातचीत होने लगी थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पवन और वर्षा के बीच विवाद रहता था। रेहान पर भी पवन को धमकाने के आरोप सामने आए हैं।

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल कथित प्रेम-प्रसंग या विवाद को घटना की वजह होने की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ग्वालियर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान; जौरासी लक्ष्मी मंदिर में हुई महापूजा

ग्वालियर में दीपावली का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा और देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। दीयों और रंगीन रोशनी से सजा शहर रविवार सुबह से ही ग्वालियर में दीपावली का उत्सवी माहौल देखने को मिला। लोग अपने घरों, दुकानों और दफ्तरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे रहे। बाजारों में अशोक के पत्ते, गेंदे के फूल और पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। परिवारों में बच्चों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रात में आतिशबाजी ने शहर के आसमान को रंगों से भर दिया। हालांकि, तेज आवाज वाले पटाखों को लेकर की गई समझाइश और अपील के बावजूद देर रात तक तेज धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। जौरासी लक्ष्मी मंदिर में विशेष महापूजा दीपावली के अवसर पर ग्वालियर-चंबल अंचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल जौरासी घाटी स्थित लक्ष्मी मंदिर में विशेष महापूजा का आयोजन किया गया। पूजन शाम 5 बजे शुरू हुआ और करीब 7 बजे तक चला। महापूजा के बाद मंदिर परिसर में भव्य दीपमाला प्रज्ज्वलित की गई। इस विशेष पूजा और मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दोनों बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

इंदौर के राऊ इलाके की साईं विहार कॉलोनी में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त दंपती के दोनों बच्चे घर से बाहर थे। खेलकर लौटे बच्चों ने देखे माता-पिता के शव जानकारी के मुताबिक, वारदात से पहले पति ने अपने 15 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी को पास के गार्डन में खेलने के लिए भेज दिया था। शाम करीब 4 बजे दोनों बच्चे घर लौटे तो कमरे में मां का शव पड़ा था, जबकि पिता फंदे पर लटका हुआ था। बच्चों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उसकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पवन मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर में किराए के मकान में रहकर पराठे की दुकान चलाता था। पत्नी का चाकू से रेता गया था गला एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को पवन के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में उसकी पत्नी वर्षा का शव भी मिला। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला का गला चाकू से रेता गया था। वेल्डिंग के काम को लेकर विवाद की भी जांच जानकारी के अनुसार, पवन ने कुछ समय पहले रेहान नाम के युवक को घर में वेल्डिंग का काम करने के लिए बुलाया था। इसके बाद रेहान और वर्षा के बीच बातचीत होने लगी थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पवन और वर्षा के बीच विवाद रहता था। रेहान पर भी पवन को धमकाने के आरोप सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल कथित प्रेम-प्रसंग या विवाद को घटना की वजह होने की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन की जरूरत, हमजा जहूर शतक के करीब

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 45.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अब सिर्फ 11 रन की जरूरत है। ओमान में खेले जा रहे इस मुकाबले में हमजा जहूर 91 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने हसनैन डार के साथ छठे विकेट के लिए 140 गेंदों में 107 रन की अहम साझेदारी की। भारत की ओर से स्पिनर मनल चौहान ने अब तक 3 विकेट हासिल किए हैं। अर्जुन राजपूत का शानदार शतक इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 209 रन का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से अर्जुन राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 107 रन की शतकीय पारी खेली। पाकिस्तान की गेंदबाजी में अली रजा, निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह ने 3-3 विकेट लिए। अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है और पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन बनाने हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में, कैवम हॉज ने जड़ा नाबाद 140 रन का शतक

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सिलहट में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 345 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त 315 रन हो गई है। वेस्टइंडीज की ओर से कैवम हॉज 140 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, टेस्ट डेब्यू कर रहे केविन विकहम ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि ब्रैंडन किंग ने 68 रन का योगदान दिया। पहली पारी में पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की वापसी बांग्लादेश ने तीसरे दिन तोहीद हृदोय की नाबाद 242 रन की शानदार पारी की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज पर 30 रन की बढ़त हासिल की थी। हालांकि, चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदल दिया। टीम ने सुबह अपनी दूसरी पारी 7 रन से आगे बढ़ाई। ब्रैंडन किंग और जोशुआ डी सिल्वा ने दिलाई अच्छी शुरुआत ब्रैंडन किंग और जोशुआ डी सिल्वा ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़कर वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दिलाई। तैजुल इस्लाम ने डी सिल्वा को LBW आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वे 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरी ओर, ब्रैंडन किंग ने 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 61 रन की पारी में 11 चौके लगाए। मेहदी हसन मिराज ने किंग को आउट किया। लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 128 रन था। कैवम हॉज और केविन विकहम ने संभाली पारी इसके बाद कैवम हॉज ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 140 रन बना लिए। टेस्ट डेब्यू कर रहे केविन विकहम ने भी अर्धशतक लगाकर उनका अच्छा साथ दिया। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 3 विकेट पर 345 रन बना लिए थे। अब टीम के पास 315 रन की बढ़त है और मुकाबले में उसकी स्थिति मजबूत हो गई है।

इंदौर में पति ने पत्नी की हत्या के बाद लगाई फांसी, घर लौटे बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

इंदौर के राऊ इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। साईं विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उसकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घर लौटे बच्चों ने देखा माता-पिता का शव एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि साईं विहार कॉलोनी में रहने वाले पवन सोनी ने घर के कमरे में फांसी लगा ली है। कमरे में ही उसकी पत्नी वर्षा का शव भी पड़ा था। वर्षा के गले पर चाकू से वार किए जाने के निशान मिले। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पवन ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दंपती के 15 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। रविवार दोपहर पवन ने दोनों बच्चों को पास के गार्डन में खेलने भेज दिया था। शाम करीब 4 बजे जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने माता-पिता को इस हालत में देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पराठे की दुकान चलाता था पवन जानकारी के मुताबिक, पवन सोनी पराठे की दुकान लगाता था। वह मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। रेहान नाम के युवक को लेकर विवाद की चर्चा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पवन ने कुछ समय पहले रेहान नाम के युवक को घर पर वेल्डिंग का काम करने के लिए बुलाया था। इसके बाद रेहान और वर्षा के बीच बातचीत होने लगी थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पवन और रेहान के बीच विवाद था। यह भी दावा किया जा रहा है कि रेहान पवन को धमकाता था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रेम-प्रसंग और विवाद से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.