आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेश30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला शव; मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप◆BREAKINGदेश-हरपलशादी से दो दिन पहले दुल्हन फरार, घर से 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपए कैश गायब◆BREAKINGदेश-हरपलहिसार में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर में घुसकर भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा पीछा; CCTV में कैद वारदात◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ पूजा पर रेलवे की सौगात: बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगी रवाना◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर के बारह खंबा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक दिन में पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू, जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए 12 नवंबर से भरे जाएंगे नामांकन◆BREAKINGप्रदेशBhopal 450 रुपये में बिक रही Pakistani Cream, इस्तेमाल से किडनी खराब होने का खतरा◆BREAKINGप्रदेशSonia Gandhi Book Controversy: विश्वास सारंग बोले- किताबों से नेहरू परिवार की गलतियां नहीं छिपेंगी◆BREAKINGमध्य प्रदेश30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला शव; मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप◆BREAKINGदेश-हरपलशादी से दो दिन पहले दुल्हन फरार, घर से 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपए कैश गायब◆BREAKINGदेश-हरपलहिसार में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर में घुसकर भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा पीछा; CCTV में कैद वारदात◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ पूजा पर रेलवे की सौगात: बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगी रवाना◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर के बारह खंबा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक दिन में पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू, जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए 12 नवंबर से भरे जाएंगे नामांकन◆BREAKINGप्रदेशBhopal 450 रुपये में बिक रही Pakistani Cream, इस्तेमाल से किडनी खराब होने का खतरा◆BREAKINGप्रदेशSonia Gandhi Book Controversy: विश्वास सारंग बोले- किताबों से नेहरू परिवार की गलतियां नहीं छिपेंगी◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

सागर के हफसिली में गोवर्धन पूजा का आयोजन, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कलाकारों के साथ किया दीवारी नृत्य

Table of Content

दीपोत्सव के अवसर पर सोमवार को सागर जिले के ग्राम हफसिली में गोवर्धन पूजा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन भगवान का विधि-विधान से पूजन कर सागर सहित पूरे प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

लोकनृत्यों ने बांधा समां, कलाकारों के साथ झूमे मंत्री

पूजन के बाद कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने बुंदेलखंड की पारंपरिक दीवारी और मौनिया नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, नृत्यांगनाओं ने राई नृत्य के जरिए सांस्कृतिक रंग बिखेरे।

इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी उत्साह में नजर आए। उन्होंने कलाकारों के साथ दीवारी गीत गाए और उनके साथ झूमते हुए लोक संस्कृति का आनंद लिया।

डेयरी व्यवसायियों और पशुपालकों से की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजपूत ने डेयरी व्यवसायियों और पशुपालकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का जल्द से जल्द और संभव समाधान निकालने के निर्देश भी दिए।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला शव; मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज इलाके में मंगलवार दोपहर एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। उसके चेहरे और सीने पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग वहां से चले गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शादी के 7 साल बाद हुई महिला की संदिग्ध मौत मृतका की पहचान रूखसार (30) के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में तारागंज पुल के पास नादों का मोहल्ला निवासी इमरान खान से हुई थी। दंपती की चार साल की एक बेटी भी है। मंगलवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच मायके पक्ष को सूचना मिली कि रूखसार की मौत हो गई है और उसका शव बेड पर पड़ा है। खबर मिलते ही उसके चाचा खलील और अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंच गए। पति पर जबरन शराब पिलाने और प्रताड़ित करने का आरोप मृतका के चाचा खलील ने आरोप लगाया कि इमरान उनकी भतीजी को जबरन शराब पिलाता था और उस पर गलत काम करने का दबाव बनाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इमरान का किसी अन्य लड़की से संबंध था और इसी वजह से उसने रूखसार की हत्या की है। हालांकि, ये मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद पति के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है। फोरेंसिक टीम को मिले खरोंच और उल्टी के निशान घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कोक सिंह को मौके पर बुलाया। उन्होंने घटनास्थल की जांच की और जनकगंज थाने के अधिकारियों को शुरुआती निष्कर्षों से अवगत कराया। फोरेंसिक जांच के दौरान महिला के चेहरे और गले के नीचे सीने पर हल्के खरोंच के निशान मिले। शव के पास उल्टी भी पड़ी हुई थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई कि महिला ने खाली पेट शराब पी होगी और इसके बाद कोई दवा या अन्य पदार्थ लिया होगा। इसके रिएक्शन से पेट में पॉइजनिंग होने और उल्टी के बाद मौत होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह केवल शुरुआती आशंका है। इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण जनकगंज थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा के मुताबिक, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के अनुसार, पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

शादी से दो दिन पहले दुल्हन फरार, घर से 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपए कैश गायब

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शादी से ठीक दो दिन पहले दुल्हन के घर से नकदी और सोने के गहने लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। युवती की शादी 6 नवंबर को होनी थी, लेकिन इससे पहले ही 4 नवंबर को वह अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों के मुताबिक, घर से करीब 16 लाख रुपए के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपए नकद भी गायब मिले हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद भराड़ी पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश देकर युवती को पकड़ लिया। दूल्हे की बहन के घर ठहरी थी युवती जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र के एक युवक का विवाह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी युवती से तय हुआ था। इसके बाद युवक युवती को अपने घर ले आया था। शादी की तैयारियों के बीच युवती को युवक की बहन के घर हटवाड़ में ठहराया गया था। परिवार में 6 नवंबर को विवाह की रस्में पूरी करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान 4 नवंबर को युवती अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने तलाश की तो घर से करीब 16 लाख रुपए के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपए नकद भी नहीं मिले। शिकायत के बाद पुलिस ने गाजियाबाद में दी दबिश युवती के गायब होने और घर से नकदी व गहने गायब मिलने के बाद परिजनों ने भराड़ी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने गाजियाबाद में दबिश देकर युवती को पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले हिमाचल प्रदेश में शादी के नाम पर कथित ठगी और दुल्हनों के नकदी व गहने लेकर फरार होने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

हिसार में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर में घुसकर भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा पीछा; CCTV में कैद वारदात

हरियाणा के हिसार में CIA-2 थाने के पास एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने पहले युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए युवक पास के मेडिकल स्टोर में घुस गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसे घेरकर चाकू से कई वार किए। घटना के दौरान आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। पूरी वारदात मेडिकल स्टोर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। बाइक और ई-रिक्शा से पहुंचे थे युवक मेडिकल स्टोर संचालक कपिल के मुताबिक, वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान एक बाइक और ई-रिक्शा पर सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। बाइक पर दो युवक थे, जबकि ई-रिक्शा में तीन से चार लोग सवार थे। मेडिकल स्टोर के पास पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। युवक को घेरकर सड़क पर पीटा प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दूसरे पक्ष के युवकों ने बाइक सवार दोनों युवकों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों का ध्यान घटनास्थल की ओर गया। इसी दौरान एक हमलावर ने चाकू निकालकर एक युवक पर वार कर दिया। जान बचाने के लिए युवक वहां से भागा और पास के मेडिकल स्टोर में घुस गया। मेडिकल स्टोर के अंदर घुसकर किए चाकू से वार युवक को मेडिकल स्टोर में घुसता देख हमलावर भी उसके पीछे दुकान के अंदर पहुंच गए। आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। युवक खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मेडिकल स्टोर में लगे CCTV कैमरे में हमले की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया वारदात की सूचना मिलने पर CIA की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल युवक के साथी उसे वहां से ले जा चुके थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस कुछ युवकों को अपने साथ लेकर गई है। फिलहाल घायल युवक और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

छठ पूजा पर रेलवे की सौगात: बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगी रवाना

दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इसके अलावा चर्लपल्ली और बरौनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। बिलासपुर से शाम 6 बजे रवाना होगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5:25 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। रास्ते में 14 स्टेशनों पर होगा ठहराव बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 14 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया शामिल हैं। ट्रेन में होंगे 21 कोच यात्रियों की सुविधा के लिए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 4 जनरल, 7 स्लीपर, 4 एसी-III, 2 एसी-II और 2 एसी-III इकोनॉमी कोच शामिल हैं। चर्लपल्ली-बरौनी के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे ने चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 07561 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 13 नवंबर को चर्लपल्ली से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 15 नवंबर को बरौनी से चलेगी। इस ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। त्योहारी सीजन में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सीहोर के बारह खंबा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक दिन में पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील स्थित देवपुरा गांव में दीपावली के दूसरे दिन लगने वाले प्रसिद्ध बारह खंबा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज मेले में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही ग्रामीणों के आने का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले कल भी 50 हजार से अधिक लोगों ने मेले में पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी। मेले में इस बार दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। यहां जनजातीय समुदाय के लोग अपने आराध्य देव की शिला पर दूध चढ़ाकर पूजा करते हैं और अपने दुधारू पशुओं के स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। हजारों लीटर दूध से होता है देवशिला का अभिषेक बारह खंबा मेले में सुबह से शाम तक हजारों लीटर दूध से देवशिला का अभिषेक किया जाता है। जनजातीय समुदाय की मान्यता है कि अपने दुधारू पशु का दूध देवशिला पर चढ़ाने से पशु पूरे साल स्वस्थ और रोगमुक्त रहते हैं। इस परंपरा में केवल जनजातीय समुदाय ही नहीं, बल्कि दूसरे वर्गों के श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर देव महाराज के दर्शन और पूजा करते हैं। 12 शिला स्तंभों की वजह से पड़ा बारह खंबा नाम बारह खंबा मेला इछावर से करीब 15 किलोमीटर दूर देवपुरा गांव में आयोजित होता है। यहां जनजातीय समुदाय के आराध्य देव की प्राचीन शिला स्थापित है, जिसे बारह खंबा वाले देव महाराज के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, पहले देवशिला 12 शिला स्तंभों से बने छत के नीचे स्थापित थी। इसी कारण इस स्थान का नाम बारह खंबा पड़ा। समय के साथ देवपुरा गांव को भी बारह खंबा के नाम से पहचाना जाने लगा। लोककथा से जुड़ी है दूध चढ़ाने की परंपरा मेले से जुड़ी एक लोककथा के अनुसार, पुराने समय में गांव के एक किसान के पशु लगातार बीमार पड़ते थे और कुछ समय बाद उनकी मौत हो जाती थी। एक दिन जंगल में मिले एक ग्वाले ने किसान को पड़वा के दिन बारह खंबों के बीच स्थित देवशिला पर दूध चढ़ाने की सलाह दी। ग्वाले ने बताया कि ऐसा करने से उसके पशु सालभर स्वस्थ रहेंगे। किसान ने यह बात गांव के लोगों को बताई। इसके बाद दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा के अवसर पर देवशिला पर दूध चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। धीरे-धीरे यह आयोजन बड़े मेले का रूप लेता गया।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.