आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलहिसार में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर में घुसकर भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा पीछा; CCTV में कैद वारदात◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ पूजा पर रेलवे की सौगात: बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगी रवाना◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर के बारह खंबा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक दिन में पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू, जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए 12 नवंबर से भरे जाएंगे नामांकन◆BREAKINGप्रदेशBhopal 450 रुपये में बिक रही Pakistani Cream, इस्तेमाल से किडनी खराब होने का खतरा◆BREAKINGप्रदेशSonia Gandhi Book Controversy: विश्वास सारंग बोले- किताबों से नेहरू परिवार की गलतियां नहीं छिपेंगी◆BREAKINGबिज़नेसTrain Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट और ऐप में दिक्कत, टिकट बुक करने में छूट रहे मौके◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Collection: दिवाली के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में कमाए ₹663 करोड़◆BREAKINGदेश-हरपलहिसार में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर में घुसकर भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा पीछा; CCTV में कैद वारदात◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ पूजा पर रेलवे की सौगात: बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगी रवाना◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर के बारह खंबा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक दिन में पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू, जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए 12 नवंबर से भरे जाएंगे नामांकन◆BREAKINGप्रदेशBhopal 450 रुपये में बिक रही Pakistani Cream, इस्तेमाल से किडनी खराब होने का खतरा◆BREAKINGप्रदेशSonia Gandhi Book Controversy: विश्वास सारंग बोले- किताबों से नेहरू परिवार की गलतियां नहीं छिपेंगी◆BREAKINGबिज़नेसTrain Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट और ऐप में दिक्कत, टिकट बुक करने में छूट रहे मौके◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Collection: दिवाली के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में कमाए ₹663 करोड़◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

अनंत सिंह की बेटी की शादी में करोड़ों के तोहफे: दामाद को देंगे लैंड रोवर डिफेंडर, बेटे के लिए BMW की तैयारी

Table of Content

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। बिहार के पटना जिले के उनके पैतृक गांव लदमा में होने वाले इस विवाह समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शादी में अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब 2 से 2.50 करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी पटना पहुंच चुकी है।

इसी समारोह के दौरान उनके छोटे बेटे अभिनव सिंह का जनेऊ संस्कार भी होगा। इसके लिए अनंत सिंह बेटे को BMW कार तोहफे में देने की तैयारी कर रहे हैं।

10 बीघा जमीन पर बन रहा मंडप और पंडाल

25 नवंबर को होने वाली शादी के लिए लदमा गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर मंडप और पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। समारोह में बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के करीब तीन दर्जन कलाकारों को आमंत्रित किए जाने की जानकारी है। इसके अलावा दुबई से छह मॉडल के भी पहुंचने की बात कही जा रही है।

मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के पकवान तैयार करने की योजना है। आयोजन में करीब 4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।

दामाद को मिलेगी लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर

शादी में सबसे ज्यादा चर्चा दामाद ऋषिकेश कुमार को दिए जाने वाले लग्जरी तोहफे की है। अनंत सिंह उन्हें लैंड रोवर डिफेंडर देने वाले हैं। यह एसयूवी अपनी दमदार ऑफ-रोड क्षमता, मजबूत बॉडी और प्रीमियम सुविधाओं के लिए जानी जाती है।

डिफेंडर के टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। हालांकि, अनंत सिंह की ओर से दी जाने वाली गाड़ी का सटीक वेरिएंट और उसकी अंतिम कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस एसयूवी में प्रीमियम इंटीरियर, आधुनिक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल-व्हील ड्राइव और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिसार में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर में घुसकर भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा पीछा; CCTV में कैद वारदात

हरियाणा के हिसार में CIA-2 थाने के पास एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने पहले युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए युवक पास के मेडिकल स्टोर में घुस गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसे घेरकर चाकू से कई वार किए। घटना के दौरान आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। पूरी वारदात मेडिकल स्टोर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। बाइक और ई-रिक्शा से पहुंचे थे युवक मेडिकल स्टोर संचालक कपिल के मुताबिक, वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान एक बाइक और ई-रिक्शा पर सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। बाइक पर दो युवक थे, जबकि ई-रिक्शा में तीन से चार लोग सवार थे। मेडिकल स्टोर के पास पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। युवक को घेरकर सड़क पर पीटा प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दूसरे पक्ष के युवकों ने बाइक सवार दोनों युवकों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों का ध्यान घटनास्थल की ओर गया। इसी दौरान एक हमलावर ने चाकू निकालकर एक युवक पर वार कर दिया। जान बचाने के लिए युवक वहां से भागा और पास के मेडिकल स्टोर में घुस गया। मेडिकल स्टोर के अंदर घुसकर किए चाकू से वार युवक को मेडिकल स्टोर में घुसता देख हमलावर भी उसके पीछे दुकान के अंदर पहुंच गए। आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। युवक खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मेडिकल स्टोर में लगे CCTV कैमरे में हमले की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया वारदात की सूचना मिलने पर CIA की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल युवक के साथी उसे वहां से ले जा चुके थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस कुछ युवकों को अपने साथ लेकर गई है। फिलहाल घायल युवक और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

छठ पूजा पर रेलवे की सौगात: बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगी रवाना

दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इसके अलावा चर्लपल्ली और बरौनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। बिलासपुर से शाम 6 बजे रवाना होगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5:25 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। रास्ते में 14 स्टेशनों पर होगा ठहराव बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 14 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया शामिल हैं। ट्रेन में होंगे 21 कोच यात्रियों की सुविधा के लिए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 4 जनरल, 7 स्लीपर, 4 एसी-III, 2 एसी-II और 2 एसी-III इकोनॉमी कोच शामिल हैं। चर्लपल्ली-बरौनी के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे ने चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 07561 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 13 नवंबर को चर्लपल्ली से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 15 नवंबर को बरौनी से चलेगी। इस ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। त्योहारी सीजन में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सीहोर के बारह खंबा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक दिन में पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील स्थित देवपुरा गांव में दीपावली के दूसरे दिन लगने वाले प्रसिद्ध बारह खंबा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज मेले में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही ग्रामीणों के आने का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले कल भी 50 हजार से अधिक लोगों ने मेले में पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी। मेले में इस बार दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। यहां जनजातीय समुदाय के लोग अपने आराध्य देव की शिला पर दूध चढ़ाकर पूजा करते हैं और अपने दुधारू पशुओं के स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। हजारों लीटर दूध से होता है देवशिला का अभिषेक बारह खंबा मेले में सुबह से शाम तक हजारों लीटर दूध से देवशिला का अभिषेक किया जाता है। जनजातीय समुदाय की मान्यता है कि अपने दुधारू पशु का दूध देवशिला पर चढ़ाने से पशु पूरे साल स्वस्थ और रोगमुक्त रहते हैं। इस परंपरा में केवल जनजातीय समुदाय ही नहीं, बल्कि दूसरे वर्गों के श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर देव महाराज के दर्शन और पूजा करते हैं। 12 शिला स्तंभों की वजह से पड़ा बारह खंबा नाम बारह खंबा मेला इछावर से करीब 15 किलोमीटर दूर देवपुरा गांव में आयोजित होता है। यहां जनजातीय समुदाय के आराध्य देव की प्राचीन शिला स्थापित है, जिसे बारह खंबा वाले देव महाराज के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, पहले देवशिला 12 शिला स्तंभों से बने छत के नीचे स्थापित थी। इसी कारण इस स्थान का नाम बारह खंबा पड़ा। समय के साथ देवपुरा गांव को भी बारह खंबा के नाम से पहचाना जाने लगा। लोककथा से जुड़ी है दूध चढ़ाने की परंपरा मेले से जुड़ी एक लोककथा के अनुसार, पुराने समय में गांव के एक किसान के पशु लगातार बीमार पड़ते थे और कुछ समय बाद उनकी मौत हो जाती थी। एक दिन जंगल में मिले एक ग्वाले ने किसान को पड़वा के दिन बारह खंबों के बीच स्थित देवशिला पर दूध चढ़ाने की सलाह दी। ग्वाले ने बताया कि ऐसा करने से उसके पशु सालभर स्वस्थ रहेंगे। किसान ने यह बात गांव के लोगों को बताई। इसके बाद दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा के अवसर पर देवशिला पर दूध चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। धीरे-धीरे यह आयोजन बड़े मेले का रूप लेता गया।

खंडवा में पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू, जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए 12 नवंबर से भरे जाएंगे नामांकन

खंडवा जिले में पंचायत उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 और जनपद पंचायत छैगांवमाखन के वार्ड क्रमांक-1 में रिक्त सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए उम्मीदवार 12 नवंबर से नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर निर्धारित की गई है। जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए कलेक्टर रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 में सदस्य पद के उपचुनाव के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषि कुमार सिंघाई सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। जनपद पंचायत छैगांवमाखन के वार्ड क्रमांक-1 के उपचुनाव के लिए तहसीलदार याचना दीक्षित को रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार दीपाली तिरोले को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 19 नवंबर तक सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे नामांकन जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 नवंबर तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए कलेक्टर कार्यालय के न्यायिक कक्ष में व्यवस्था की गई है। चुनावी व्यवस्था के लिए 8 कर्मचारियों की ड्यूटी नामांकन पत्र प्राप्त करने और चुनाव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने 8 कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। अपर कलेक्टर क्षितिज शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों में कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 दिलीप हरसूदे, राजेंद्र गंगराडे और सुमित तंवर शामिल हैं। इनके अलावा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जितेंद्र खतवासे, जिला पंचायत के परियोजना अर्थशास्त्री सीपी मंडलोई, जिला ई-गवर्नेंस के अनिल चंदेल, नगर निगम के अशोक मंडलोई और सहायक भूमि संरक्षण एनवीडीए के जगदीश बोंडे को भी जिम्मेदारी दी गई है।
Bhopal

Bhopal 450 रुपये में बिक रही Pakistani Cream, इस्तेमाल से किडनी खराब होने का खतरा

खूबसूरत और गोरी त्वचा पाने की चाहत में लोग कई तरह की Fairness Cream का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर यही क्रीम आपकी सेहत के लिए खतरा बन जाए तो? मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी ही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आया है, जिसे लेकर पहले ही स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की जा चुकी है। मामला Goree Beauty Cream का है। भोपाल के चौक बाजार में यह क्रीम बिकती मिली। खास बात यह है कि इस क्रीम को लेकर महाराष्ट्र में किडनी से जुड़ी समस्याओं के मामले सामने आए हैं। जांच में इसके एक नमूने में मरकरी (Mercury) की मात्रा तय सीमा से कई गुना ज्यादा पाई गई थी। इसके बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने भी लोगों को इस क्रीम का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। Bhopal के चौक बाजार में 450 रुपये में बिक रही Pakistani Cream 9 नवंबर 2026 को सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Bhopal के चौक बाजार की एक कॉस्मेटिक दुकान पर Goree Beauty Cream बिक्री के लिए रखी मिली। क्रीम के पैकेट पर Made in Pakistan लिखा हुआ था। रिपोर्ट में बताया गया कि दुकानदार ने 350 रुपये वाली क्रीम को नकली बताते हुए अपने पास रखी क्रीम को असली बताया और उसकी कीमत 450 रुपये बताई। हालांकि, दुकानदार के इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब इस प्रोडक्ट को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी हो चुकी है, तो यह बाजार में कैसे बिक रहा है? क्या स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री और सप्लाई की जांच की जा रही है? CDSCO ने Goree और Chandni Cream को लेकर जारी की चेतावनी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 8 सितंबर 2026 को सार्वजनिक स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया था। इसमें पाकिस्तान में बनी दो स्किन व्हाइटनिंग क्रीम के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई थी। इनमें शामिल हैं: जांच में इन उत्पादों में तय सीमा से अधिक भारी धातुएं (Heavy Metals) मिलने की बात सामने आई। साथ ही, ये क्रीम भारत में बिक्री के लिए जरूरी आयात पंजीकरण प्रमाणपत्र के बिना पाई गईं। CDSCO ने लोगों से इन क्रीमों को नहीं खरीदने और इस्तेमाल बंद करने की अपील की थी। राज्यों के औषधि नियंत्रकों को भी इनकी बिक्री और वितरण के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। Nagpur में 18 महिलाओं को हुई Kidney की समस्या Goree Beauty Cream को लेकर सबसे गंभीर चिंता महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 18 महिलाओं और लड़कियों में किडनी से जुड़ी समस्याएं देखी गईं। इन मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री में इस क्रीम के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई थी। कुछ मरीजों में Membranous Nephropathy नाम की बीमारी की पुष्टि होने की बात भी रिपोर्ट्स में कही गई। इस बीमारी में किडनी के फिल्टर प्रभावित होते हैं और पेशाब के जरिए शरीर से जरूरत से ज्यादा प्रोटीन निकलने लगता है। मरीजों में चेहरे और पैरों पर सूजन, पेशाब में प्रोटीन और थकान जैसे लक्षण देखे गए। हालांकि, हर मरीज की बीमारी का कारण केवल क्रीम को मानने के लिए अलग-अलग मेडिकल जांच जरूरी है। जांच में 66.44 PPM Mercury मिलने का दावा इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात क्रीम में मरकरी यानी पारा मिलने की है। महाराष्ट्र FDA से जुड़ी सितंबर 2026 की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, Goree Beauty Cream के एक नमूने में 66.44 PPM मरकरी पाया गया। कॉस्मेटिक उत्पादों में मरकरी की निर्धारित सीमा 1 PPM है। यानी जांच किए गए नमूने में मरकरी की मात्रा तय सीमा से करीब 66 गुना ज्यादा थी। मरकरी एक जहरीली भारी धातु है, जिसका लंबे समय तक संपर्क शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ध्यान रहे कि यह आंकड़ा जांच किए गए नमूने का है, बाजार में मौजूद हर पैक की जांच का परिणाम नहीं। Mercury से Kidney को कैसे पहुंचता है नुकसान? मरकरी के लगातार संपर्क में रहने से शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। खासतौर पर किडनी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसके संभावित नुकसान इस प्रकार हैं: इसी वजह से मरकरी वाले स्किन व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। Maharashtra में पहले भी हुई थी कार्रवाई Goree Beauty Cream को लेकर महाराष्ट्र में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। जुलाई 2026 में महाराष्ट्र FDA ने इसकी बिक्री और वितरण पर रोक लगाने की कार्रवाई की थी। जांच के दौरान क्रीम में मरकरी की अधिक मात्रा मिलने के अलावा पैकेजिंग से जुड़ी अनियमितताओं की जानकारी भी सामने आई थी। अधिकारियों ने ऐसे उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए कदम उठाए थे। इसके बावजूद भोपाल के बाजार में इस क्रीम का मिलना स्थानीय बाजारों में बिकने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों की जांच पर सवाल खड़े करता है। MP के लोग इन बातों का रखें ध्यान भोपाल में क्रीम की बिक्री सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को भी सतर्क रहने की जरूरत है। फिलहाल मध्य प्रदेश में इस क्रीम के कारण किडनी खराब होने के मामलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन CDSCO की चेतावनी पूरे देश के लिए है। अगर आपके पास Goree Beauty Cream या Chandni Whitening Cream है, तो उसका इस्तेमाल न करें। बिना वैध जानकारी वाले स्किन प्रोडक्ट खरीदने से बचें और किसी भी क्रीम के इस्तेमाल से पहले उसके निर्माता, लाइसेंस, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट की जांच करें। अगर पहले से इसका इस्तेमाल कर चुके हैं और स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें। जरूरत पड़ने पर क्रीम की पैकेजिंग भी डॉक्टर को दिखाएं। गोरा होने से ज्यादा जरूरी है सेहत का सुरक्षित रहना Goree Beauty Cream का मामला उन लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो जल्दी गोरा होने के दावों पर भरोसा करके कोई भी क्रीम खरीद लेते हैं। कुछ दिनों में त्वचा का रंग बदलने का दावा करने वाले प्रोडक्ट हमेशा सुरक्षित हों, यह जरूरी नहीं है। भोपाल में इस क्रीम की बिक्री सामने आने के बाद अब यह देखना जरूरी होगा कि स्थानीय औषधि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.