आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलAzam Khan Release: आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, CJM कोर्ट से पूरी हुई Bail की प्रक्रिया◆BREAKINGबिज़नेसNDDB Global Awards 2026: न्यूजीलैंड में भारत का डंका, NDDB और NDS को मिले 3 बड़े अवॉर्ड◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Trump China Visit: ट्रम्प के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग, कल पुतिन के साथ होगी बड़ी बैठक◆BREAKINGछत्तीसगढ़बच्चे की कस्टडी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 14 साल के बेटे की इच्छा को दी प्राथमिकता◆BREAKINGबिज़नेसNvidia CEO Controversy: वापसी के लिए तैयार थे जेनसन हुआंग, लेकिन Board ने नहीं मानी बात◆BREAKINGमध्य प्रदेशसिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, कोर्ट नहीं पहुंचीं प्रतिमा राणा; लगा 10 हजार का जुर्माना◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित; नोटिस का जवाब भी नहीं दिया◆BREAKINGमध्य प्रदेशसंविदा बिजली कर्मचारियों ने 24 जुलाई के आदेश पर अमल की मांग उठाई, विभागीय परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की अपील◆BREAKINGदेश-हरपलAzam Khan Release: आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, CJM कोर्ट से पूरी हुई Bail की प्रक्रिया◆BREAKINGबिज़नेसNDDB Global Awards 2026: न्यूजीलैंड में भारत का डंका, NDDB और NDS को मिले 3 बड़े अवॉर्ड◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Trump China Visit: ट्रम्प के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग, कल पुतिन के साथ होगी बड़ी बैठक◆BREAKINGछत्तीसगढ़बच्चे की कस्टडी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 14 साल के बेटे की इच्छा को दी प्राथमिकता◆BREAKINGबिज़नेसNvidia CEO Controversy: वापसी के लिए तैयार थे जेनसन हुआंग, लेकिन Board ने नहीं मानी बात◆BREAKINGमध्य प्रदेशसिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, कोर्ट नहीं पहुंचीं प्रतिमा राणा; लगा 10 हजार का जुर्माना◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित; नोटिस का जवाब भी नहीं दिया◆BREAKINGमध्य प्रदेशसंविदा बिजली कर्मचारियों ने 24 जुलाई के आदेश पर अमल की मांग उठाई, विभागीय परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की अपील◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

छठ के बाद यात्रियों की भीड़: रांची-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन, धनबाद होकर भी चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Table of Content

छठ पूजा संपन्न होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 17 कोच वाली विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलावा चर्लपल्ली और बरौनी के बीच धनबाद होकर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन भी एक ट्रिप लगाएगी।

रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 08077/08078 दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी। रांची से ट्रेन 17 नवंबर को दोपहर 12:37 बजे रवाना हुई। रास्ते में लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज और गढ़वा रोड समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। डालटनगंज में ट्रेन शाम 4:38 से 4:40 बजे और गढ़वा रोड में शाम 6 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 3 बजे ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08078, 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह गोविंदपुरी, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, टोरी और लोहरदगा होते हुए गुरुवार शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

धनबाद होकर चलेगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए चर्लपल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच भी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 07561 चर्लपल्ली-बरौनी 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह धनबाद समेत निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 22 नवंबर को रात 2:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली 22 नवंबर को रात 3 बजे रवाना होगी। धनबाद के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन 23 नवंबर को देर शाम 7 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन में अमृत भारत रैक के जनरल और स्लीपर श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे। स्लीपर श्रेणी के आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल काफी सीटें उपलब्ध बताई गई हैं।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का रूट चर्लपल्ली, काजीपेट, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल और बरौनी रहेगा।

छठ के बाद हवाई किराए में भी बढ़ोतरी

छठ पर्व के बाद हवाई यात्रा भी महंगी हो गई है। 17 से 20 नवंबर के बीच रांची से दिल्ली का हवाई किराया 10 हजार से 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई का किराया 14 हजार से 17 हजार रुपये और भुवनेश्वर का किराया 17 हजार से 22 हजार रुपये तक बताया जा रहा है।

धनबाद से दिल्ली और ऋषिकेश के लिए भी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने धनबाद और आसपास के यात्रियों के लिए अन्य विशेष ट्रेनों का भी संचालन निर्धारित किया है। इनमें शामिल हैं:

  • 20 नवंबर: 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल
  • 21 और 28 नवंबर: 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल
  • 22 नवंबर: 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल
  • 23 और 30 नवंबर: 03009 हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल

इन ट्रेनों से त्योहार के बाद अपने कामकाज और घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

छठ पूजा संपन्न होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 17 कोच वाली विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलावा चर्लपल्ली और बरौनी के बीच धनबाद होकर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन भी एक ट्रिप लगाएगी।

रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 08077/08078 दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी। रांची से ट्रेन 17 नवंबर को दोपहर 12:37 बजे रवाना हुई। रास्ते में लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज और गढ़वा रोड समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। डालटनगंज में ट्रेन शाम 4:38 से 4:40 बजे और गढ़वा रोड में शाम 6 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 3 बजे ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08078, 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह गोविंदपुरी, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, टोरी और लोहरदगा होते हुए गुरुवार शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

धनबाद होकर चलेगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए चर्लपल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच भी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 07561 चर्लपल्ली-बरौनी 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह धनबाद समेत निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 22 नवंबर को रात 2:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली 22 नवंबर को रात 3 बजे रवाना होगी। धनबाद के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन 23 नवंबर को देर शाम 7 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन में अमृत भारत रैक के जनरल और स्लीपर श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे। स्लीपर श्रेणी के आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल काफी सीटें उपलब्ध बताई गई हैं।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का रूट चर्लपल्ली, काजीपेट, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल और बरौनी रहेगा।

छठ के बाद हवाई किराए में भी बढ़ोतरी

छठ पर्व के बाद हवाई यात्रा भी महंगी हो गई है। 17 से 20 नवंबर के बीच रांची से दिल्ली का हवाई किराया 10 हजार से 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई का किराया 14 हजार से 17 हजार रुपये और भुवनेश्वर का किराया 17 हजार से 22 हजार रुपये तक बताया जा रहा है।

धनबाद से दिल्ली और ऋषिकेश के लिए भी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने धनबाद और आसपास के यात्रियों के लिए अन्य विशेष ट्रेनों का भी संचालन निर्धारित किया है। इनमें शामिल हैं:

  • 20 नवंबर: 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल
  • 21 और 28 नवंबर: 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल
  • 22 नवंबर: 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल
  • 23 और 30 नवंबर: 03009 हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल

इन ट्रेनों से त्योहार के बाद अपने कामकाज और घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Azam Khan

Azam Khan Release: आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, CJM कोर्ट से पूरी हुई Bail की प्रक्रिया

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के लिए 18 नवंबर का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। लंबे समय से जेल में बंद आजम खान (Azam Khan ) की रिहाई की उम्मीद अब मजबूत हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद गाजियाबाद की CJM कोर्ट में भी जमानत से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कोर्ट की ओर से रिहाई का परवाना डासना जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट से भी आजम खान को राहत मिली है। ED की ओर से अंतरिम जमानत पर रोक लगाने की मांग को शीर्ष अदालत ने फिलहाल स्वीकार नहीं किया। ऐसे में अब सबकी नजर डासना जेल प्रशासन की प्रक्रिया पर टिकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आजम खान जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं। Azam Khan Bail: गाजियाबाद CJM कोर्ट में पूरी हुई प्रक्रिया Azam Khan की रिहाई के लिए गाजियाबाद की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में जमानत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं। अदालत की शर्तों के मुताबिक 50 हजार रुपये का निजी मुचलका और 50-50 हजार रुपये के दो जमानती पेश किए गए। जमानतदारों की ओर से जरूरी दस्तावेज और एफडी भी जमा कराई गईं। इसके बाद कोर्ट ने रिहाई का परवाना डासना जेल भेज दिया। अब जेल प्रशासन की ओर से जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आजम खान की रिहाई हो सकती है। Allahabad High Court से मिली थी अंतरिम जमानत Azam Khan को 17 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिली थी। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की पीठ ने उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि गिरफ्तारी के समय संविधान के अनुच्छेद 22(1) और PMLA की धारा 19 के तहत जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किए जाने को लेकर सवाल मौजूद हैं। आजम खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत में दलील दी थी कि गिरफ्तारी के आधार उन्हें लिखित रूप में उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं ED ने दावा किया था कि अधिकारियों ने दस्तावेज देने की कोशिश की थी, लेकिन आजम खान ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। Supreme Court में ED की याचिका पर क्या हुआ? हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतरिम जमानत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। 18 नवंबर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ED की तत्काल रोक लगाने की मांग स्वीकार नहीं की। सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने टिप्पणी की कि आजम खान के अंतरिम जमानत पर बाहर रहने से कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इससे फिलहाल उनकी रिहाई पर लगी संभावित कानूनी बाधा दूर होती दिखाई दी। ED की याचिका पर आगे की सुनवाई 19 नवंबर को होनी है। Fake Birth Certificate Case में भी मिली राहत आजम खान और उनके परिवार को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें आजम खान की सजा पर रोक लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज करते हुए हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इस मामले में उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी राहत मिली। यह मामला अब्दुल्ला आजम खान के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाए जाने के आरोपों से जुड़ा है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर 2019 में मामला दर्ज किया गया था। Jauhar University Case: क्यों जेल में बंद थे आजम खान? आजम खान के खिलाफ ED की जांच मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर चल रही है। ED ने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के माध्यम से सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन से जुड़े मामलों में वित्तीय अनियमितताएं हुईं। एजेंसी ने जौहर यूनिवर्सिटी की कुछ संपत्तियों को भी अटैच किया था। इन संपत्तियों की बुक वैल्यू करीब 426 करोड़ रुपये बताई गई थी। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना बाकी है। 31 अक्टूबर को जेल के बाहर से ही हुई थी गिरफ्तारी आजम खान की गिरफ्तारी का घटनाक्रम भी काफी चर्चा में रहा था। 31 अक्टूबर को वह रामपुर जेल से एक अन्य मामले में जमानत मिलने के बाद बाहर आए थे। लेकिन जेल के गेट पर ही ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद की डासना जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत और CJM कोर्ट में जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। Azam Khan Latest News: अब 19 नवंबर और 10 दिसंबर पर नजर आजम खान की रिहाई के बाद भी उनके खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों की सुनवाई जारी रहेगी। ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 19 नवंबर को सुनवाई प्रस्तावित है, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। फिलहाल गाजियाबाद CJM कोर्ट से रिहाई का परवाना डासना जेल भेजे जाने के बाद उनके समर्थकों को जेल से बाहर आने का इंतजार है। अगर जेल प्रशासन की बाकी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो आजम खान 18 नवंबर को ही रिहा हो सकते हैं। करीब तीन साल से अधिक समय से अलग-अलग कानूनी मामलों का सामना कर रहे आजम खान की रिहाई उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी एक अहम घटनाक्रम मानी जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
NDDB

NDDB Global Awards 2026: न्यूजीलैंड में भारत का डंका, NDDB और NDS को मिले 3 बड़े अवॉर्ड

आणंद, 18 नवंबर 2026। भारत के डेयरी सेक्टर के लिए गर्व की खबर है। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (NDDB) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NDDB डेयरी सर्विसेज (NDS) ने न्यूजीलैंड में आयोजित इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड्स 2026 में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। यह सम्मान भारत के महिला सशक्तिकरण, किसान-स्वामित्व वाली सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयासों को वैश्विक पहचान दिलाता है। 17 नवंबर को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित समारोह में भारत को यह उपलब्धि मिली। इस दौरान भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग (DAHD) के सचिव नरेश पाल गंगवार भी मौजूद रहे। NDDB के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने पुरस्कार ग्रहण किए। डॉ. शाह ने इस उपलब्धि को NDDB और देश की डेयरी सहकारी संस्थाओं के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि तीनों पुरस्कार महिला-नेतृत्व वाली और किसान-स्वामित्व वाली डेयरी सहकारी संस्थाओं के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता हैं। मणिपुर डेयरी मॉडल को मिला Innovation Award NDDB को मणिपुर में डेयरी क्षेत्र के विकास और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष सम्मान मिला है। संस्था को ‘Innovation in Socio-Economic Sustainability in Farming’ श्रेणी में IDF Dairy Innovation Award 2026 प्रदान किया गया। इस प्रोजेक्ट का नाम ‘Manipur Dairy in India: Building Bridges Through Women-Centric Cooperatives for Sustainable Livelihoods Development’ है। इस पुरस्कार के लिए 23 देशों से कुल 182 प्रविष्टियां आई थीं। इनमें से मणिपुर डेयरी के मॉडल को चुना गया। यह पहल बताती है कि किस तरह डेयरी सहकारी संस्थाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुधारने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। पेशेवर प्रबंधन में मणिपुर डेयरी को दोबारा मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत सहकारी संस्थाओं को सशक्त करना, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाना, दूध संग्रह के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल और बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना शामिल है। NDDB Dairy Services को मिले दो बड़े सम्मान NDDB की सहायक कंपनी NDDB Dairy Services (NDS) ने भी अपनी खास पहल के लिए दो पुरस्कार हासिल किए हैं। इस पहल का नाम है ‘Women Own. Women Lead. Women Prosper: From Oblivion to Recognition’। यह एक ऐसा मॉडल है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को केवल दूध उत्पादक के रूप में नहीं, बल्कि संगठन की हिस्सेदार, उद्यमी और नेतृत्वकर्ता के तौर पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। इस पहल को ‘People and Planet in the Dairy Sector: Innovation in Inclusion and Women’s Empowerment in Dairy’ श्रेणी में पुरस्कार मिला। इसके अलावा, पहली बार शुरू किए गए ‘Judges’ Choice Award’ से भी इस पहल को सम्मानित किया गया। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने इसके विजन, सामाजिक प्रभाव, विस्तार की संभावनाओं और डेयरी सेक्टर में बदलाव लाने की क्षमता को देखते हुए इसे चुना। क्या है इस उपलब्धि का भारत के लिए महत्व? भारत में डेयरी कारोबार सिर्फ दूध उत्पादन तक सीमित नहीं है। ग्रामीण इलाकों में यह लाखों परिवारों की आजीविका का आधार है। खासकर महिलाओं की भागीदारी इस क्षेत्र को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाती है। NDDB और NDS की इन पहलों से यह संदेश गया है कि अगर ग्रामीण महिलाओं को सही अवसर, प्रशिक्षण और सहकारी संस्थाओं में नेतृत्व मिले, तो वे न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं, बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकती हैं। यह उपलब्धि केंद्र सरकार के ‘श्वेत क्रांति 2.0’ के लक्ष्य से भी जुड़ी है, जिसके तहत डेयरी सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों तक संगठित डेयरी सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। न्यूजीलैंड में मिले ये तीनों पुरस्कार भारत के डेयरी मॉडल के लिए बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहचान हैं। साथ ही यह भी दिखाते हैं कि महिला सशक्तिकरण, किसान भागीदारी और सहकारिता के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जा सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
जिनपिंग

Trump China Visit: ट्रम्प के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग, कल पुतिन के साथ होगी बड़ी बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन पहुंचते ही पूरी दुनिया की नजरें शेनझेन पर टिक गई हैं। बुधवार, 18 नवंबर को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद ट्रम्प का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। खास बात यह रही कि जिनपिंग ने विदेशी मेहमान के स्वागत के लिए सामान्य कूटनीतिक प्रोटोकॉल से हटकर यह कदम उठाया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान गर्मजोशी भी देखने को मिली। अब इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 19 नवंबर को होने वाली ट्रम्प, जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक है। ट्रम्प का यह चीन दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया कई बड़े राजनीतिक और आर्थिक संकटों से गुजर रही है। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार और टेक्नोलॉजी को लेकर खींचतान जारी है। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान से जुड़े संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय हालात को और जटिल बना दिया है। ऐसे में तीनों बड़ी शक्तियों के नेताओं की एक साथ होने वाली बैठक काफी अहम मानी जा रही है। एयरपोर्ट पर जिनपिंग ने किया ट्रम्प का स्वागत, बदला नजर आया Protocol 18 नवंबर को जब डोनाल्ड ट्रम्प का विमान चीन के शेनझेन शहर के बाओआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, तो वहां उनका स्वागत करने के लिए खुद शी जिनपिंग मौजूद थे। जिनपिंग ने विमान की सीढ़ियों के पास ट्रम्प का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस स्वागत की सबसे खास बात यह थी कि चीन के सामान्य डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति का विदेशी नेताओं को एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से रिसीव करना आम बात नहीं है। इसलिए जिनपिंग का खुद पहुंचना चर्चा में है। इससे पहले सितंबर में जब जिनपिंग अमेरिका गए थे, तब ट्रम्प ने भी उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया था। अब चीन में जिनपिंग ने उसी तरह उनका स्वागत किया। इसे दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से भी देखा जा रहा है। ट्रम्प से पहले चीन पहुंचे पुतिन, जिनपिंग के साथ हुई मुलाकात ट्रम्प के पहुंचने से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी 18 नवंबर को शेनझेन पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत चीन के वरिष्ठ नेता काई ची ने किया। उनके स्वागत के लिए रेड कार्पेट और सैन्य सम्मान की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद जिनपिंग और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने रूस-चीन संबंधों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। यह इस साल दोनों नेताओं की पांचवीं मुलाकात बताई जा रही है। बैठक के दौरान जिनपिंग ने खुले और स्वतंत्र व्यापार का समर्थन किया, जबकि पुतिन ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की आलोचना की। 19 नवंबर को Trump-Xi-Putin की पहली Trilateral Meeting इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम 19 नवंबर को होने वाला है। शेनझेन में अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार एक साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में तीनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें परमाणु हथियारों पर नियंत्रण, वैश्विक सुरक्षा, ईरान का मुद्दा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रमुख हैं। अमेरिका की तरफ से परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने पर विशेष जोर दिए जाने के संकेत हैं। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने पहले ही साफ किया है कि इस बैठक से किसी बड़े परमाणु समझौते की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इसे तीनों देशों के बीच बातचीत शुरू करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। Russia-Ukraine War पर भी हो सकती है चर्चा रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध भी इस बैठक से जुड़ा बड़ा मुद्दा है। हालांकि, शुरुआत में अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया था कि त्रिपक्षीय बैठक का मुख्य एजेंडा यूक्रेन युद्ध नहीं होगा। लेकिन ट्रम्प ने बाद में कहा कि इस मुद्दे पर भी बातचीत हो सकती है। यूक्रेन और यूरोपीय देशों की चिंता है कि अमेरिका, रूस और चीन के नेता उनके भविष्य से जुड़े किसी मुद्दे पर उनकी भागीदारी के बिना चर्चा न करें। दूसरी तरफ रूस चाहता है कि युद्ध के समाधान को लेकर बातचीत आगे बढ़े। ऐसे में 19 नवंबर की बैठक के दौरान यूक्रेन को लेकर आने वाले संकेतों पर भी नजर रहेगी। Iran War और Nuclear Weapons पर रहेगी दुनिया की नजर ईरान से जुड़े संघर्ष और परमाणु हथियारों का मुद्दा भी बैठक के संभावित एजेंडे में शामिल है। अमेरिका इन मुद्दों पर चीन और रूस के साथ बातचीत करना चाहता है। खासकर परमाणु हथियारों की संख्या को नियंत्रित करने और भविष्य में किसी नए हथियार समझौते की संभावनाओं पर चर्चा महत्वपूर्ण हो सकती है। फरवरी 2026 में अमेरिका और रूस के बीच न्यू स्टार्ट परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता समाप्त होने के बाद इस मुद्दे की अहमियत और बढ़ गई है। चीन का कहना रहा है कि उसके परमाणु हथियारों का भंडार अमेरिका और रूस की तुलना में काफी छोटा है, इसलिए हथियारों में कटौती की बातचीत में पहले दोनों देशों को अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। AI Chips और Trade War पर ट्रम्प-जिनपिंग की नजर अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव भी इस दौरे का बड़ा मुद्दा है। दोनों देशों के बीच टैरिफ, तकनीक और एडवांस्ड AI चिप्स को लेकर लंबे समय से मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका ने चीन को कुछ उन्नत सेमीकंडक्टर और AI तकनीकों की पहुंच पर प्रतिबंध लगाए हैं। चीन इन पाबंदियों का विरोध करता रहा है। 18 नवंबर को APEC सम्मेलन में जिनपिंग ने अपने संबोधन में संरक्षणवाद के खिलाफ आवाज उठाई और खुले अंतरराष्ट्रीय व्यापार का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देशों को व्यापारिक सहयोग बढ़ाना चाहिए और आर्थिक बाधाएं कम करनी चाहिए। वहीं पुतिन ने भी पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों पर निशाना साधा। उनका कहना था कि प्रतिबंधों से रूस की आर्थिक प्रगति को पूरी तरह नहीं रोका जा सका है। ऐसे में ट्रम्प और जिनपिंग की बातचीत में AI चिप्स, टैरिफ, रेयर अर्थ मिनरल्स और दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते अहम रह सकते हैं। ट्रम्प ने फिलीपींस में भी किया व्यापार समझौते का ऐलान चीन पहुंचने से पहले ट्रम्प फिलीपींस की राजधानी मनीला में थे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते का ऐलान किया। इसके अलावा ट्रम्प ने एशिया दौरे के दौरान क्वाड देशों के नेताओं से...

बच्चे की कस्टडी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 14 साल के बेटे की इच्छा को दी प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में माता-पिता के अधिकारों से अधिक बच्चे की खुशी और उसकी इच्छा को महत्व दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने 14 साल के बेटे की इच्छा को ध्यान में रखते हुए उसकी कस्टडी डॉक्टर पिता को सौंपने से इनकार कर दिया। बच्चे ने मां के साथ रहने की इच्छा जताई थी। हालांकि, कोर्ट ने पिता को बेटे के जन्मदिन, त्योहारों और लंबी छुट्टियों के दौरान उसके साथ समय बिताने की अनुमति दी है। इसके लिए बच्चे की सहमति और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति जरूरी होगी। तलाक के बाद हुआ था समझौता मामला कोरबा निवासी एक डॉक्टर और बिलासपुर की महिला डॉक्टर से जुड़ा है। दोनों की शादी 23 जनवरी 2011 को हुई थी। 29 अप्रैल 2023 को उनका तलाक हो गया। इसके बाद 13 मई 2023 को लोक अदालत में दोनों के बीच समझौता हुआ। समझौते के मुताबिक, पिता को बेटे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 15 हजार रुपए देने थे। साथ ही, उन्हें हर रविवार बेटे से मिलने का अधिकार दिया गया था। पिता ने फैमिली कोर्ट में मांगी बेटे की कस्टडी करीब तीन साल बाद पिता ने फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर बेटे की कस्टडी मांगी। उनका तर्क था कि बच्चे की मां सरकारी डॉक्टर हैं और बेमेतरा जिले में पदस्थ हैं। नौकरी के कारण वह बेटे को पर्याप्त समय नहीं दे पातीं। पिता ने बताया कि बेटा बिलासपुर में करीब 75 साल के नाना-नानी के साथ रहता है, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने पांचवीं कक्षा में बेटे को सी ग्रेड मिलने का भी हवाला दिया। पिता का कहना था कि वह खुद डॉक्टर हैं और बेटे की पढ़ाई, स्वास्थ्य व भविष्य की बेहतर देखभाल कर सकते हैं। मां ने कहा- बेटे की पढ़ाई और परवरिश अच्छी मां ने पिता की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि बेटा नाना-नानी के साथ अच्छी तरह रह रहा है। वह संयुक्त परिवार में रहता है और बिलासपुर के अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। मां ने यह भी दलील दी कि पिता कोरबा और रायपुर में प्रैक्टिस करते हैं। ऐसे में उनके लिए भी बेटे को पर्याप्त समय देना आसान नहीं होगा। हाईकोर्ट ने बच्चे की इच्छा को माना अहम सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 14 वर्षीय बच्चे से भी बातचीत की। बेटे ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह पिता के बजाय मां के साथ रहना चाहता है। कोर्ट ने उसकी उम्र और समझ को देखते हुए इच्छा को महत्वपूर्ण माना। पिता ने मां की नौकरी के कारण बेटे की पढ़ाई और देखभाल प्रभावित होने का आरोप लगाया था, लेकिन इसके समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके। कोर्ट ने कहा कि केवल इस आशंका के आधार पर बच्चे की कस्टडी नहीं बदली जा सकती कि मां नौकरी के चलते उसकी ठीक से देखभाल नहीं कर पाएंगी। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने बेटे की कस्टडी पिता को देने से इनकार कर दिया। साथ ही, पिता को बच्चे की सहमति और दोनों पक्षों की आपसी सहमति से जन्मदिन, त्योहारों और लंबी छुट्टियों में उसके साथ समय बिताने की अनुमति दी।
Nvidia

Nvidia CEO Controversy: वापसी के लिए तैयार थे जेनसन हुआंग, लेकिन Board ने नहीं मानी बात

दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी Nvidia में इन दिनों नेतृत्व को लेकर काफी हलचल है। कंपनी के को-फाउंडर और लंबे समय तक CEO रहे जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की दोबारा वापसी की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिर गया है। Nvidia के चेयरमैन हार्वे जोन्स (Harvey Jones) ने साफ कर दिया है कि कंपनी का बोर्ड उन्हें फिर से CEO बनाने के पक्ष में नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि जेनसन हुआंग ने खुद अपनी वापसी की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर बोर्ड उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपता है, तो वह CEO के रूप में लौटने के लिए तैयार हैं। लेकिन बोर्ड ने उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। 18 नवंबर को सामने आए इस घटनाक्रम के बाद Nvidia में नए CEO की तलाश तेज हो गई है। 12 नवंबर को अचानक दिया था इस्तीफा Nvidia ने 12 नवंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर जेनसन हुआंग के इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने कंपनी के प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड मेंबर के पद छोड़ दिए थे। उनके इस्तीफे के बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस (Colette Kress) को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई। Nvidia के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने बताया कि कंपनी के Code of Conduct, तय मानकों और कार्यस्थल की संस्कृति से जुड़े व्यक्तिगत व्यवहार के खुलासे के बाद हुआंग ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया था। बोर्ड ने उनका इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। जेनसन हुआंग ने खुद मांगी थी वापसी की गुंजाइश इस्तीफे के बाद जेनसन हुआंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि Nvidia के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों की ओर से उन्हें दोबारा CEO बनने के लिए संदेश मिल रहे हैं। हुआंग ने अपने निजी जीवन की गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि वह कंपनी के तय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। उन्होंने अपनी गलतियों की जिम्मेदारी भी ली और बोर्ड की स्वतंत्र जांच में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बोर्ड को लगता है कि उनकी वापसी कंपनी, कर्मचारियों और शेयरधारकों के हित में है, तो वह दोबारा CEO बनने के लिए सम्मानित महसूस करेंगे। हालांकि, उनकी इस पेशकश के बावजूद चेयरमैन हार्वे जोन्स ने स्पष्ट कर दिया कि बोर्ड उन्हें वापस लाने की योजना नहीं बना रहा है। Nvidia में नए CEO की तलाश, इन नामों पर नजर जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद Nvidia अब स्थायी CEO की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने एग्जीक्यूटिव सर्च फर्म Heidrick & Struggles को जिम्मेदारी दी है। चेयरमैन के मुताबिक, नए CEO के चयन में कंपनी के अंदर और बाहर दोनों जगह से उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। बोर्ड जल्द नियुक्ति करना चाहता है, लेकिन सही व्यक्ति मिलने से पहले फैसला नहीं करेगा। फिलहाल कोलेट क्रेस अंतरिम CEO के रूप में कंपनी का काम संभाल रही हैं। Nvidia के वरिष्ठ अधिकारी इयान बक (Ian Buck) का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की चर्चा में आया है। हालांकि, कंपनी ने अभी किसी स्थायी उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है। जेनसन की वापसी के समर्थन में Elon Musk भी आए थे हुआंग के इस्तीफे के बाद उनकी वापसी की मांग को लेकर ऑनलाइन अभियान भी शुरू हुआ था। इस अभियान को ‘Stand With Jensen’ नाम दिया गया। इसमें टेक इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उनका समर्थन किया। Tesla के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने भी उनकी वापसी के समर्थन में हस्ताक्षर किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nvidia के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के साथ कुछ बड़े टेक उद्यमियों ने भी बोर्ड से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की थी। हालांकि, इतने समर्थन के बावजूद Nvidia बोर्ड ने अपना रुख नहीं बदला। विवाद के बीच Nvidia का रिकॉर्ड रेवेन्यू एक तरफ कंपनी में CEO को लेकर विवाद चल रहा है, तो दूसरी तरफ Nvidia के कारोबारी नतीजे मजबूत बने हुए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में 115.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया है। कंपनी के वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो: AI चिप्स और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग Nvidia की कमाई में बड़ी भूमिका निभा रही है। कंपनी ने अगली तिमाही के लिए भी मजबूत रेवेन्यू का अनुमान दिया है। अंतरिम CEO कोलेट क्रेस ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि कंपनी का टेक्नोलॉजी रोडमैप और कारोबार सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है। China और US के बीच AI Chip कारोबार भी चुनौती Nvidia के सामने केवल CEO बदलने की चुनौती नहीं है। कंपनी को अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तकनीकी तनाव और AI चिप्स के निर्यात से जुड़े नियमों का भी सामना करना पड़ रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के इस्तीफे से जुड़े घटनाक्रम के बाद अमेरिकी अधिकारियों की ओर से भी जांच और पूछताछ की खबरें सामने आई हैं। चीन से जुड़े आरोपों को लेकर भी विवाद है। चीन ने जासूसी से संबंधित आरोपों को खारिज किया है। इसी बीच Nvidia के बोर्ड ने National Security और Export Controls से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए एक नई समिति बनाई है। इसका उद्देश्य कंपनी के निर्यात नियमों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिमों पर नजर रखना है। अब आगे क्या होगा? जेनसन हुआंग ने करीब 33 साल तक Nvidia को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी अगुवाई में कंपनी ने ग्राफिक्स चिप बनाने वाली कंपनी से AI इंडस्ट्री की सबसे महत्वपूर्ण कंपनियों में अपनी जगह बनाई। अब उनके जाने के बाद कंपनी के सामने नए नेतृत्व के साथ इसी रफ्तार को बनाए रखने की चुनौती है। फिलहाल बोर्ड ने उनकी वापसी से इनकार कर दिया है और नए CEO की तलाश जारी है। Nvidia के निवेशकों और टेक इंडस्ट्री की नजर अब इस बात पर रहेगी कि कंपनी किसे अपना अगला CEO चुनती है और नेतृत्व में बदलाव का उसके AI कारोबार पर कितना असर पड़ता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.