आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशMP हाईकोर्ट का फैसला: यौन मंशा से नाबालिग का हाथ पकड़ना भी पॉक्सो एक्ट के तहत यौन हमला◆BREAKINGदेश-हरपलIndian Army की नई Advisory पर चर्चा, Facebook-Instagram समेत इन Apps के इस्तेमाल पर सख्त Rules◆BREAKINGदेश-हरपलPM Modi का Balen Shah को खास Gift, पिता की पुरानी तस्वीर देकर ताजा कीं गुजरात की यादें◆BREAKINGदेश-हरपलRajiv Gandhi Security: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा◆BREAKINGदेश-हरपलPunjab Politics: अकाली दल से फिर जुड़ी BJP की दोस्ती, 2027 चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस ने लॉन्च किया वोट रक्षक एप◆BREAKINGदेश-हरपलUP Assembly Election 2027: SP-Congress में Seat Sharing पर पेंच, 26 सीटों के Offer से बढ़ी चर्चा◆BREAKINGएंटरटेनमेंटSaif Ali Khan और Shahid Kapoor की मुलाकात वायरल, Kareena Kapoor का कनेक्शन बना चर्चा की वजह◆BREAKINGमध्य प्रदेशMP हाईकोर्ट का फैसला: यौन मंशा से नाबालिग का हाथ पकड़ना भी पॉक्सो एक्ट के तहत यौन हमला◆BREAKINGदेश-हरपलIndian Army की नई Advisory पर चर्चा, Facebook-Instagram समेत इन Apps के इस्तेमाल पर सख्त Rules◆BREAKINGदेश-हरपलPM Modi का Balen Shah को खास Gift, पिता की पुरानी तस्वीर देकर ताजा कीं गुजरात की यादें◆BREAKINGदेश-हरपलRajiv Gandhi Security: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा◆BREAKINGदेश-हरपलPunjab Politics: अकाली दल से फिर जुड़ी BJP की दोस्ती, 2027 चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस ने लॉन्च किया वोट रक्षक एप◆BREAKINGदेश-हरपलUP Assembly Election 2027: SP-Congress में Seat Sharing पर पेंच, 26 सीटों के Offer से बढ़ी चर्चा◆BREAKINGएंटरटेनमेंटSaif Ali Khan और Shahid Kapoor की मुलाकात वायरल, Kareena Kapoor का कनेक्शन बना चर्चा की वजह◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

खंडवा में गर्भवती महिला को नहीं मिली जननी एक्सप्रेस, ढाई घंटे इंतजार के बाद निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया

Table of Content

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। मूंदी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसे ले जाने के लिए जननी एक्सप्रेस (एंबुलेंस) नहीं पहुंची। परिजन रविवार रात करीब 8 बजे से 10:30 बजे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे और कई बार फोन भी किया। इसके बावजूद सुविधा नहीं मिली। आखिरकार परिजनों को निजी वाहन किराये पर लेकर महिला को खंडवा ले जाना पड़ा। महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं।

मामला ग्राम भगवानपुरा की रहने वाली शिवानी से जुड़ा है। परिजन उसे इलाज के लिए मूंदी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां जांच और उपचार के बाद अस्पताल प्रबंधन ने स्टाफ की कमी और पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने की बात कहते हुए उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

करीब ढाई घंटे इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

महिला को रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने जननी एक्सप्रेस सेवा से संपर्क किया। वे रात करीब 8 बजे से एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। कई बार फोन करने के बावजूद रात 10:30 बजे तक जननी एक्सप्रेस नहीं पहुंची।

महिला की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने निजी वाहन किराये पर लिया और उसे लेकर खंडवा जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

रेफर मरीज को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी पर सवाल

इस घटना के बाद रेफर किए गए मरीजों को दूसरे अस्पताल तक पहुंचाने और जननी एक्सप्रेस की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जब मूंदी अस्पताल में स्टाफ और पर्याप्त सुविधाओं की कमी के कारण गर्भवती महिला को खंडवा रेफर किया गया, तो उसे समय पर जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी जरूरी थी। खासकर ऐसे मामले में, जब महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे हों।

जननी एक्सप्रेस सेवा का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल और जरूरत पड़ने पर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करना है। लेकिन इस मामले में परिजनों को इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली और उन्हें निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा।

सीएमएचओ बोले- मामले की जांच कराएंगे

मामले पर सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत ने कहा कि जननी एक्सप्रेस एक इमरजेंसी सुविधा है। यदि इस मामले में लापरवाही बरती गई है, तो इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित संचालन एजेंसी से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

MP हाईकोर्ट का फैसला: यौन मंशा से नाबालिग का हाथ पकड़ना भी पॉक्सो एक्ट के तहत यौन हमला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यौन मंशा से किसी नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना भी पॉक्सो अधिनियम के तहत यौन हमला माना जा सकता है। यदि मामले की परिस्थितियों से आरोपी की यौन मंशा साबित होती है, तो ऐसा शारीरिक संपर्क पॉक्सो एक्ट की धारा 7 के दायरे में आएगा। हाईकोर्ट ने इस मामले में आरोपी की दोषसिद्धि और सजा बरकरार रखते हुए उसकी अपील खारिज कर दी। जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने आरोपी की उस अपील पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें उसने विशेष न्यायाधीश द्वारा पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत सुनाई गई सजा को चुनौती दी थी। अपील पर अंतिम सुनवाई 28 अक्टूबर 2026 को हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने 16 नवंबर को आदेश जारी किया। घर में अकेली देखकर पकड़ा हाथ, विरोध के बावजूद नहीं छोड़ा अभियोजन के मुताबिक, 23 सितंबर 2020 को आरोपी यूसुफ पीड़िता के घर में मिस्त्री का काम कर रहा था। घटना के समय लड़की के माता-पिता और बड़ी बहन घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग का हाथ यौन मंशा से पकड़ लिया। लड़की ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। इसके बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर गैलरी में पहुंची और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी थी। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद रावजी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। कोर्ट बोला- पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि आधिकारिक दस्तावेजों से पीड़िता की उम्र साबित हुई थी। उसकी गवाही भी मामले के महत्वपूर्ण तथ्यों पर लगातार एक जैसी रही। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को दिए गए बयान और अदालत में दर्ज बयान के बीच मामूली अंतर होना स्वाभाविक है। इसी तरह मां और बच्ची के बयानों में छोटे-मोटे अंतर होने से अभियोजन के मूल मामले पर असर नहीं पड़ता। बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि यौन अपराधों के मामलों में पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त हो सकती है। हर मामले में स्वतंत्र गवाह या अतिरिक्त पुष्टि जरूरी नहीं है। आरोपी की अपील खारिज, ट्रायल कोर्ट का फैसला बरकरार आरोपी की ओर से दलील दी गई थी कि केवल हाथ पकड़ने के आरोप के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने दोषसिद्धि का गलत फैसला सुनाया है। उसने इसे कानून और तथ्यों के अनुरूप नहीं बताया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद दोषसिद्धि में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं पाया। कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश के फैसले को बरकरार रखते हुए आरोपी की अपील खारिज कर दी। यह फैसला पॉक्सो एक्ट की धारा 7 के उस प्रावधान को स्पष्ट करता है, जिसके तहत यौन मंशा से शारीरिक संपर्क के जरिए किए गए कृत्य यौन हमले की श्रेणी में आ सकते हैं।
Indian Army

Indian Army की नई Advisory पर चर्चा, Facebook-Instagram समेत इन Apps के इस्तेमाल पर सख्त Rules

स्मार्टफोन और सोशल मीडिया आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग Facebook, Instagram, Snapchat और WhatsApp जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों और अधिकारियों के लिए इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इतना आसान नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेना ने सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप्स के इस्तेमाल पर कई सख्त नियम बनाए हैं। Facebook, Truecaller, Snapchat और PUBG जैसे लोकप्रिय ऐप्स का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह भारतीय सेना (Indian Army) की वह एडवाइजरी है, जिसमें 89 मोबाइल ऐप्स को हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, यह कोई नया आदेश नहीं है। सेना ने जुलाई 2020 में यह फैसला लिया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर कुछ नियमों में बदलाव भी किए गए। Facebook, Truecaller और Snapchat समेत 89 Apps पर क्यों लगी थी पाबंदी? जुलाई 2020 में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया था। इसी दौरान भारतीय सेना ने अपने जवानों और अधिकारियों को मोबाइल फोन से 89 ऐप्स हटाने का निर्देश दिया था। इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह डेटा सिक्योरिटी और राष्ट्रीय सुरक्षा थी। सेना को आशंका थी कि कुछ मोबाइल ऐप्स के जरिए जवानों की लोकेशन, निजी जानकारी और संवेदनशील जानकारियां लीक हो सकती हैं। ऐसे में किसी भी तरह के सुरक्षा जोखिम को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया था। इस सूची में केवल सोशल मीडिया ऐप्स ही नहीं, बल्कि गेमिंग, शॉपिंग, वीडियो, मैसेजिंग और डेटिंग ऐप्स भी शामिल थे। इन लोकप्रिय Apps के नाम भी थे लिस्ट में भारतीय सेना की 89 ऐप्स वाली सूची में कई ऐसे नाम थे, जिनका इस्तेमाल आम लोग आज भी करते हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल थे: सेना का मकसद जवानों के मोबाइल फोन से ऐसे ऐप्स हटवाना था, जिनसे डेटा लीक या साइबर सुरक्षा से जुड़ा खतरा पैदा हो सकता था। 2025 में Indian Army ने बदले Social Media Rules पुरानी एडवाइजरी के बाद भारतीय सेना ने दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अपनी गाइडलाइंस में बदलाव किया। इन नियमों के तहत जवानों को कुछ प्लेटफॉर्म पर सीमित रूप से कंटेंट देखने और जानकारी हासिल करने की अनुमति दी गई। नई गाइडलाइंस के मुताबिक: इन नियमों का उद्देश्य जवानों को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर करना नहीं, बल्कि उनके ऑनलाइन व्यवहार को सुरक्षित और नियंत्रित रखना है। क्या आम लोगों के फोन से भी हटाने होंगे ये Apps? इस खबर को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम इसी बात पर है। अगर आपके फोन में Facebook, Snapchat, Truecaller या Instagram है, तो सिर्फ भारतीय सेना की इस एडवाइजरी के आधार पर आपको इन्हें हटाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, 89 ऐप्स हटाने का निर्देश भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के लिए था। यह आम नागरिकों के लिए जारी किया गया देशव्यापी प्रतिबंध नहीं था। हालांकि, भारत सरकार ने जून 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा सुरक्षा से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए 59 चीनी ऐप्स पर अलग से प्रतिबंध लगाया था। यह कार्रवाई सेना की एडवाइजरी से अलग थी। National Security के लिए क्यों जरूरी हैं ऐसे नियम? सेना से जुड़े लोगों के लिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल आम नागरिकों से ज्यादा संवेदनशील मामला है। उनकी ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ी छोटी-सी जानकारी भी सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है। कई बार सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर, लोकेशन या व्यक्तिगत जानकारी अनजाने में संवेदनशील जानकारियों को उजागर कर सकती है। यही वजह है कि सेना अपने जवानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
PM Modi

PM Modi का Balen Shah को खास Gift, पिता की पुरानी तस्वीर देकर ताजा कीं गुजरात की यादें

PM Modi और नेपाल के प्रधानमंत्री Balen Shah की मुलाकात इस बार सिर्फ राजनीतिक चर्चाओं तक सीमित नहीं रही। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बालेन शाह को एक ऐसा तोहफा दिया, जो सीधे उनके परिवार और पुरानी यादों से जुड़ा था। मोदी ने उन्हें उनके दिवंगत पिता राम नारायण शाह की एक पुरानी तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर उस समय की है, जब उनके पिता गुजरात में पढ़ाई कर रहे थे। पिछले साल पिता को खो चुके बालेन शाह के लिए यह उपहार निश्चित रूप से एक खास पारिवारिक याद से जुड़ा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी का यह gesture इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि आमतौर पर राजकीय यात्राओं में दिए जाने वाले उपहारों के बीच यह तोहफा व्यक्तिगत भावनाओं और पुराने रिश्तों को दर्शाता है। हालांकि, इस मुलाकात की चर्चा सिर्फ इस खास तस्वीर तक सीमित नहीं है। भारत और नेपाल के बीच आठ अहम समझौतों, करीब 15 हजार करोड़ रुपये के विकास सहयोग और अयोध्या से जनकपुर तक नई रेल सेवा को लेकर भी कई बड़े फैसले हुए हैं। Gujarat में पढ़ाई करते थे Balen Shah के पिता Balen Shah के पिता राम नारायण शाह का गुजरात से पुराना संबंध रहा है। उन्होंने गुजरात के जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। उसी दौरान उनकी एक तस्वीर खींची गई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभालकर बालेन शाह तक पहुंचाया। इस तस्वीर के जरिए मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को उनके पिता से जुड़ी एक पुरानी याद लौटाई। राजनीतिक मुलाकातों में अक्सर कूटनीतिक मुद्दे और समझौते चर्चा में रहते हैं, लेकिन किसी नेता के परिवार से जुड़ी ऐसी याद साझा करना मुलाकात को एक अलग पहचान दे गया। PM Modi ने दिए Banarasi Stole और Ramayana Painting जैसे खास Gift पिता की तस्वीर के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने बालेन शाह को भारत की कला और संस्कृति से जुड़े कई खास उपहार भी दिए। इनमें आंध्र प्रदेश की पारंपरिक श्रीकालहस्ती शैली में तैयार की गई संपूर्ण रामायण की कलमकारी पेंटिंग शामिल रही। इस पेंटिंग में भगवान राम के जीवन की प्रमुख घटनाओं को दिखाया गया है। इसके अलावा वाराणसी का बनारसी ब्रोकेड सिल्क स्टोल भी दिया गया, जिसे गुजरात के पारंपरिक साडेली बॉक्स में रखा गया था। मोदी ने काशी से जुड़ा गंगाजल भी भेंट किया। वहीं, बालेन शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़े रुद्राक्ष, चंदन और शालिग्राम भेंट किए। दोनों नेताओं के बीच उपहारों का यह आदान-प्रदान भारत और नेपाल की साझा धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भी सामने लाता है। India-Nepal के बीच 8 बड़े समझौतों पर लगी मुहर 23 नवंबर को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए आठ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों का संबंध कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से है। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच तकनीकी, प्रशासनिक और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाना है। Nepal के लिए 15,000 करोड़ रुपये के Development Package का ऐलान इस यात्रा का एक बड़ा फैसला नेपाल के लिए विकास सहयोग पैकेज भी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल को 24,000 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता देने की घोषणा की, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये है। यह सहायता नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और लंबी अवधि के विकास कार्यों में मदद के लिए है। इसमें अनुदान और ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ऋण सुविधा शामिल है। अगस्त में आई भीषण बाढ़ से नेपाल के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में भारत की ओर से घोषित यह सहायता प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। Ayodhya से Janakpur तक चलेगी Saryu-Kamala Express भारत और नेपाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा भी शुरू की गई है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन लगभग 19 घंटे में सफर पूरा करेगी। नियमित सेवा 28 नवंबर 2026 से साप्ताहिक आधार पर शुरू होने की जानकारी दी गई है। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि और जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसे में यह रेल सेवा दोनों धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा को आसान बनाने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकती है। बालेन शाह ने PM Modi को नेपाल आने का दिया न्योता भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान बालेन शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। बैठक के दौरान बालेन शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, सड़क, रेल और सीमा पार संपर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े लंबित मुद्दों पर भी बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने संबंधित अधिकारियों को इन विषयों पर आगे काम करने की जिम्मेदारी देने पर सहमति जताई। भारत-नेपाल रिश्तों में नई पहल, तस्वीर ने बना दी मुलाकात यादगार बालेन शाह की 22 और 23 नवंबर की भारत यात्रा कई अहम फैसलों के लिए याद रखी जाएगी। आठ समझौतों से लेकर विकास पैकेज और नई रेल सेवा तक, दोनों देशों ने सहयोग के कई रास्ते खोले हैं। लेकिन इन सभी घोषणाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पिता की पुरानी तस्वीर भेंट करना इस मुलाकात का सबसे व्यक्तिगत और यादगार पहलू बन गया। एक तरफ दोनों देशों के भविष्य को लेकर बातचीत हुई, तो दूसरी तरफ गुजरात में पढ़ाई के दिनों की एक तस्वीर ने अतीत की यादें भी ताजा कर दीं। यही वजह है कि भारत और नेपाल के रिश्तों से जुड़ी इस यात्रा में कूटनीति के साथ एक मानवीय जुड़ाव की झलक भी देखने को मिली। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Rajiv Gandhi

Rajiv Gandhi Security: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के 35 साल पुराने घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा हटाना महज एक प्रशासनिक फैसला नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक खास मंशा थी। राहुल ने कहा कि राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी और उनके खिलाफ ऐसा माहौल तैयार किया गया, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हुआ। यह बात राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुई बातचीत में कही। इस बातचीत में सोनिया गांधी ने भी पहली बार इतने स्पष्ट शब्दों में राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर अपनी पुरानी चिंताएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि बिहार के एक राजनीतिक दौरे के बाद उन्हें लगने लगा था कि राजीव गांधी की सुरक्षा के लिए कुछ बड़ा कदम उठाना जरूरी है। 24 नवंबर 2026 को राहुल गांधी ने इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। यह चर्चा सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ से जुड़ी थी। वीडियो सामने आने के बाद राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने का पुराना मामला फिर से राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। राहुल गांधी बोले- पिता की Security हटाने के पीछे थी मंशा Rahul Gandhi ने वीडियो साझा करते हुए अपनी मां की किताब का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किताब 500 से ज्यादा पन्नों की है, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें सोनिया गांधी ने इसमें शामिल नहीं किया है। राहुल ने लिखा कि उन्होंने और प्रियंका गांधी ने अपनी मां के साथ बैठकर पुरानी यादों पर बातचीत की। इस दौरान परिवार के जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से सामने आए, जिनमें खुशी, हंसी के साथ-साथ गहरा दर्द भी शामिल था। Rahul Gandhi ने अपने पोस्ट में कहा कि राजीव गांधी की सुरक्षा वापस लेने के फैसले के पीछे एक मंशा थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता के खिलाफ ऐसा माहौल तैयार किया गया था, जिसमें उनकी हत्या हो सके। सोनिया गांधी ने बताया बिहार दौरे का डरावना किस्सा बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के राजनीतिक जीवन के उस दौर को याद किया, जब वह प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद विपक्ष के नेता थे। सोनिया ने बताया कि राजीव गांधी कई बार चुनाव प्रचार के लिए खुले जीप में यात्रा करते थे। इस दौरान उन्हें विरोध प्रदर्शन और पत्थरबाजी का सामना करना पड़ता था। खासकर विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोनिया काफी परेशान रहती थीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले लोग राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर उतने गंभीर नहीं थे, जितनी जरूरत थी। लगातार मिल रही धमकियों और विरोध प्रदर्शनों ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। राहुल ने मां से कहा था- पापा की सुरक्षा नहीं बढ़ाई तो अंतिम संस्कार के लिए लौटना पड़ेगा सोनिया गांधी ने बातचीत में बिहार दौरे से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी सुनाया। उस समय राहुल गांधी भी अपने पिता के साथ यात्रा पर गए थे। उन्होंने वहां विरोध प्रदर्शन और पत्थरबाजी की घटनाएं देखी थीं। सोनिया के मुताबिक, राहुल जब दौरे से वापस लौटे तो उन्होंने अपनी मां से कहा था कि अगर पिता की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया तो उन्हें जल्द ही अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए वापस आना पड़ सकता है। एक बेटे की यह बात सुनकर सोनिया गांधी की चिंता और बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि बिहार का दौरा उनके लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ, हालांकि वह इससे पहले भी राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा चुकी थीं। सोनिया गांधी का आरोप- सुरक्षा हटाना कोई सामान्य फैसला नहीं था इस बातचीत का सबसे अहम हिस्सा तब आया, जब सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी की सुरक्षा केवल किसी प्रशासनिक गलती या संयोग के कारण नहीं हटाई गई थी। सोनिया के अनुसार, सुरक्षा हटाने के पीछे उन्हें नुकसान पहुंचाने की मंशा थी। राहुल गांधी ने भी इस आरोप को दोहराते हुए कहा कि उनके पिता की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक इरादा था। उनके मुताबिक, राजीव गांधी के खिलाफ माहौल तैयार किया गया था। हालांकि, यह गांधी परिवार की ओर से लगाया गया गंभीर आरोप है। इस बातचीत में इसके समर्थन में कोई नया स्वतंत्र दस्तावेजी प्रमाण पेश नहीं किया गया है। 1989 में VP Singh सरकार ने हटाई थी Rajiv Gandhi की SPG Security राजीव गांधी की सुरक्षा का मामला साल 1989 के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ा है। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1985 में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी SPG का गठन किया गया था। इसके बाद 1988 में संसद ने SPG एक्ट पारित किया। 1989 में लोकसभा चुनाव के बाद वीपी सिंह के नेतृत्व में नई सरकार बनी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मिलने वाली SPG सुरक्षा वापस ले ली गई। उस समय लागू कानून में पूर्व प्रधानमंत्रियों को SPG सुरक्षा देने का प्रावधान नहीं था। इसी कानूनी व्यवस्था के तहत राजीव गांधी की सुरक्षा में बदलाव हुआ था। इसके करीब दो साल बाद 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में चुनाव प्रचार के दौरान बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। राजीव गांधी की हत्या के बाद SPG कानून में बदलाव किया गया और पूर्व प्रधानमंत्रियों तथा उनके परिवारों को निर्धारित अवधि तक सुरक्षा देने का प्रावधान जोड़ा गया। प्रियंका गांधी ने भी याद किए परिवार के मुश्किल दिन बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उस दौर की यादें साझा कीं, जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूरा परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता था। प्रियंका ने बताया कि सोनिया गांधी घर की सुरक्षा व्यवस्था पर खुद नजर रखती थीं। वह घर की चारदीवारी पर लगी कंटीली तारों की जांच करती थीं और यह भी देखती थीं कि सुरक्षा में तैनात गार्ड अपनी ड्यूटी ठीक से कर रहे हैं या नहीं। अगर कोई गार्ड सोता हुआ दिखाई देता था...
Punjab

Punjab Politics: अकाली दल से फिर जुड़ी BJP की दोस्ती, 2027 चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान

Punjab की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब छह साल की दूरी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। दोनों पार्टियां अब 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। मंगलवार, 24 नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही Punjab की राजनीति में नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई, जिस पर अमित शाह ने साफ कर दिया कि गठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा। वहीं, 117 विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अमित शाह ने बताया कौन बनेगा पंजाब का मुख्यमंत्री गठबंधन की घोषणा करते हुए अमित शाह ने कहा कि NDA के सबसे पुराने सहयोगियों में शामिल अकाली दल की एक बार फिर गठबंधन में वापसी हुई है। उन्होंने इस साझेदारी को हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री पद को लेकर शाह ने कहा कि गठबंधन में बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री बनता है। उनके इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अगर 2027 में गठबंधन की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री पद अकाली दल के पास रहेगा। शाह ने बताया कि बीजेपी और अकाली दल पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा किस अनुपात में होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। BJP को मिल सकती हैं 40 सीटें, 50 सीटों का भी दावा गठबंधन की घोषणा के बाद अब सबसे बड़ा सवाल सीट शेयरिंग का है। पुराने समझौते के तहत अकाली दल 94 और बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। इस बार बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी करीब 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से करीब 50 सीटों की संभावना बताई गई है। हालांकि, ये आंकड़े अभी मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। दोनों दलों ने आधिकारिक सीट शेयरिंग फॉर्मूला घोषित नहीं किया है। 2020 में कृषि कानूनों के कारण टूटा था 24 साल पुराना रिश्ता बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन नया नहीं है। दोनों पार्टियों ने 1996 में साथ आने का फैसला किया था। इसके बाद 1997 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने जीत दर्ज की और पंजाब में सरकार बनाई। दोनों दलों ने 2007 और 2012 में भी मिलकर सरकार बनाई थी। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर विवाद बढ़ गया। पंजाब में किसान आंदोलन तेज होने के बीच अकाली दल ने बीजेपी से अपना 24 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी NDA से बाहर हो गई। हालांकि, केंद्र सरकार ने नवंबर 2021 में तीनों कृषि कानून वापस ले लिए थे, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक दूरी बनी रही। अब छह साल बाद दोनों दलों ने फिर साथ आने का फैसला किया है। 2024 में भी हुई थी गठबंधन की कोशिश 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी और अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन सीटों और शर्तों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद हाल के महीनों में गठबंधन की अटकलें फिर तेज होने लगीं। अमित शाह ने अक्टूबर में दिल्ली और 1 नवंबर को चंडीगढ़ में अपने संबोधनों के दौरान 2027 में पंजाब में NDA सरकार बनने की बात कही थी। 2 नवंबर को सुखबीर सिंह बादल से गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। अब 24 नवंबर को दोनों दलों ने आधिकारिक रूप से गठबंधन का ऐलान कर दिया है। सुखबीर बादल बोले- यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, भावनात्मक गठबंधन अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन की घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने इसे सिर्फ राजनीतिक समझौता नहीं, बल्कि पंजाब के हितों से जुड़ा भावनात्मक गठबंधन बताया। सुखबीर बादल ने कहा कि इस गठबंधन की नींव उनके पिता प्रकाश सिंह बादल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य के हितों की अनदेखी हो रही है। बादल ने दावा किया कि यह गठबंधन पंजाब को नई दिशा देने के लिए काम करेगा। पंजाब को Drug-Free बनाने का अमित शाह ने रखा लक्ष्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दिसंबर 2029 तक पंजाब को ड्रग्स मुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया। शाह ने राज्य में कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब को इस समस्या से बाहर निकालना जरूरी है। नशे की समस्या पंजाब की राजनीति में लंबे समय से बड़ा मुद्दा रही है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा दोनों दलों के साझा चुनावी एजेंडे का हिस्सा बन सकता है। 2022 में AAP ने बनाई थी सरकार, BJP-SAD को मिली थीं सिर्फ 5 सीटें 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरे थे। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, शिरोमणि अकाली दल को 3 और बीजेपी को केवल 2 सीटें मिली थीं। अब दोनों पुराने सहयोगी एक बार फिर साथ आ रहे हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव में उनका संयुक्त चुनावी अभियान, उम्मीदवारों का चयन और सीटों का बंटवारा चर्चा का विषय रहेगा। 2027 Punjab Election में क्या होंगे नए राजनीतिक समीकरण? छह साल बाद बीजेपी और अकाली दल की वापसी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की राजनीति में एक नया गठबंधन जोड़ दिया है। अब दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के...

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.