आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलगुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, उपराष्ट्रपति और नितिन नवीन ने टेका मत्था◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली के शालीमार बाग में बनेगा अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र, युवाओं को AI और IT की ट्रेनिंग; महिलाओं को भी मिलेगा प्रशिक्षण◆BREAKINGछत्तीसगढ़नगर निगम की सील तोड़कर दूसरे दरवाजे से शुरू किया कारोबार, दो भवन मालिकों पर FIR◆BREAKINGछत्तीसगढ़अमलेश्वर के सद्गुरु कबीर धाम में धनी धर्मदास जी का प्रगटोत्सव और स्थापना दिवस मनाया गया◆BREAKINGबिज़नेसरिटायरमेंट के बाद PF से हर महीने निकाल सकेंगे पैसे, ₹50 लाख जमा होने पर 10 साल बाद भी बचेंगे करीब ₹39.56 लाख◆BREAKINGमध्य प्रदेशमहिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 6-2 से हराया, लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची टीम◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर के चंदन नगर में डेढ़ घंटे तक लगा भीषण जाम, रास्ते में फंसी 108 एम्बुलेंस◆BREAKINGबिज़नेससोने की कीमतों में 30% गिरावट से गोल्ड लोन कंपनियों की बढ़ी चिंता, RBI ने NBFC को किया अलर्ट◆BREAKINGदेश-हरपलगुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, उपराष्ट्रपति और नितिन नवीन ने टेका मत्था◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली के शालीमार बाग में बनेगा अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र, युवाओं को AI और IT की ट्रेनिंग; महिलाओं को भी मिलेगा प्रशिक्षण◆BREAKINGछत्तीसगढ़नगर निगम की सील तोड़कर दूसरे दरवाजे से शुरू किया कारोबार, दो भवन मालिकों पर FIR◆BREAKINGछत्तीसगढ़अमलेश्वर के सद्गुरु कबीर धाम में धनी धर्मदास जी का प्रगटोत्सव और स्थापना दिवस मनाया गया◆BREAKINGबिज़नेसरिटायरमेंट के बाद PF से हर महीने निकाल सकेंगे पैसे, ₹50 लाख जमा होने पर 10 साल बाद भी बचेंगे करीब ₹39.56 लाख◆BREAKINGमध्य प्रदेशमहिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 6-2 से हराया, लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची टीम◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर के चंदन नगर में डेढ़ घंटे तक लगा भीषण जाम, रास्ते में फंसी 108 एम्बुलेंस◆BREAKINGबिज़नेससोने की कीमतों में 30% गिरावट से गोल्ड लोन कंपनियों की बढ़ी चिंता, RBI ने NBFC को किया अलर्ट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

दिल्ली के शालीमार बाग में बनेगा अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र, युवाओं को AI और IT की ट्रेनिंग; महिलाओं को भी मिलेगा प्रशिक्षण

Table of Content

दिल्ली सरकार युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस केंद्र में उद्योगों की जरूरतों के अनुसार आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खास तौर पर 12वीं पास युवाओं के लिए ITI की तर्ज पर रोजगारपरक तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहीं, महिलाओं को बेकरी, ब्यूटी, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई और हस्तशिल्प जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षण को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित रखने के बजाय रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।

आठ एकड़ में बनेगा कौशल विकास केंद्र

मुख्यमंत्री के अनुसार, डेसू कॉलोनी के पास करीब आठ एकड़ जमीन पर इस केंद्र का निर्माण दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम करेगा। यहां प्रशिक्षण के लिए स्मार्ट क्लासरूम, 14 अत्याधुनिक लैब, लाइब्रेरी, लर्निंग रिसोर्स सेंटर और 250 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।

केंद्र में डिजिटल, IT, फैशन-टेक्सटाइल, ब्यूटी-वेलनेस, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थकेयर से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा करीब दो एकड़ में हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण मैदान, हॉस्टल और खेल सुविधाएं भी तैयार करने की योजना है।

महिलाओं को कारोबार शुरू करने में मिलेगी मदद

महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। इसके तहत बुटीक, ब्यूटी सैलून, बेकरी और टिफिन सेवा जैसे छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मेंटरशिप, बाजार से जुड़ाव और वित्तीय सहायता के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

कामकाजी माताओं की सुविधा के लिए केंद्र में 25-25 बच्चों की क्षमता वाली दो क्रैच यूनिट भी बनाई जाएंगी। इससे प्रशिक्षण लेने वाली और कामकाजी महिलाओं को बच्चों की देखभाल में मदद मिल सकेगी।

डिजिटल सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी ट्रेनिंग

केंद्र का अकादमिक और तकनीकी संचालन डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र के माध्यम से किया जाएगा। यहां संचालित होने वाले पाठ्यक्रम राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (NSQF) और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के मानकों के अनुरूप होंगे।

युवाओं को डिजिटल सेवाओं, IT सपोर्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रिटेल और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तकनीकी कौशल हासिल करने और रोजगार के अवसर पाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, उपराष्ट्रपति और नितिन नवीन ने टेका मत्था

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को राजधानी दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शबद-कीर्तन, अरदास और सेवा के जरिए संगत ने गुरु साहिब के मानवता, समानता और भाईचारे के संदेश को याद किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई प्रमुख नेताओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। उपराष्ट्रपति ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में की अरदास उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को रुमाला साहिब भेंट किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की सत्य, समानता, करुणा, निस्वार्थ सेवा और विश्व बंधुत्व की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। नितिन नवीन ने सिख समुदाय को दी गुरुपर्व की शुभकामनाएं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। नितिन नवीन ने देशवासियों और विशेष रूप से सिख समुदाय को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने त्याग, तपस्या, भक्ति और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरमत समागम में लिया हिस्सा दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आयोजित गुरमत समागम में हिस्सा लिया। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अरदास की और लोगों से गुरु साहिब के सेवा, सिमरन और समानता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देने वाला बताया। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुद्वारा सिंह सभा में टेका मत्था विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधायक तलविंदर सिंह मारवाह के साथ गुरुद्वारा सिंह सभा, भोगल में आयोजित गुरुपर्व कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु साहिब को नमन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

दिल्ली के शालीमार बाग में बनेगा अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र, युवाओं को AI और IT की ट्रेनिंग; महिलाओं को भी मिलेगा प्रशिक्षण

दिल्ली सरकार युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस केंद्र में उद्योगों की जरूरतों के अनुसार आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास तौर पर 12वीं पास युवाओं के लिए ITI की तर्ज पर रोजगारपरक तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहीं, महिलाओं को बेकरी, ब्यूटी, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई और हस्तशिल्प जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षण को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित रखने के बजाय रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। आठ एकड़ में बनेगा कौशल विकास केंद्र मुख्यमंत्री के अनुसार, डेसू कॉलोनी के पास करीब आठ एकड़ जमीन पर इस केंद्र का निर्माण दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम करेगा। यहां प्रशिक्षण के लिए स्मार्ट क्लासरूम, 14 अत्याधुनिक लैब, लाइब्रेरी, लर्निंग रिसोर्स सेंटर और 250 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। केंद्र में डिजिटल, IT, फैशन-टेक्सटाइल, ब्यूटी-वेलनेस, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थकेयर से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा करीब दो एकड़ में हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण मैदान, हॉस्टल और खेल सुविधाएं भी तैयार करने की योजना है। महिलाओं को कारोबार शुरू करने में मिलेगी मदद महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। इसके तहत बुटीक, ब्यूटी सैलून, बेकरी और टिफिन सेवा जैसे छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मेंटरशिप, बाजार से जुड़ाव और वित्तीय सहायता के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। कामकाजी माताओं की सुविधा के लिए केंद्र में 25-25 बच्चों की क्षमता वाली दो क्रैच यूनिट भी बनाई जाएंगी। इससे प्रशिक्षण लेने वाली और कामकाजी महिलाओं को बच्चों की देखभाल में मदद मिल सकेगी। डिजिटल सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी ट्रेनिंग केंद्र का अकादमिक और तकनीकी संचालन डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र के माध्यम से किया जाएगा। यहां संचालित होने वाले पाठ्यक्रम राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (NSQF) और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के मानकों के अनुरूप होंगे। युवाओं को डिजिटल सेवाओं, IT सपोर्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रिटेल और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तकनीकी कौशल हासिल करने और रोजगार के अवसर पाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम की सील तोड़कर दूसरे दरवाजे से शुरू किया कारोबार, दो भवन मालिकों पर FIR

नगर निगम की ओर से टैक्स बकाया होने पर सीलबंद की गई संपत्ति का दूसरा दरवाजा खोलकर कारोबार शुरू करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। निगम ने 20 अगस्त 2026 को भवन के मुख्य दरवाजे पर सील लगाई थी। आरोप है कि भवन मालिकों ने बिना अनुमति दूसरा दरवाजा खोलकर दोबारा व्यवसाय शुरू कर दिया। मामला जोन-8 के वार्ड क्रमांक-1 स्थित वीर सावरकर नगर का है। यहां संपत्ति मालिक प्रीतम सिंह और जगमीत सिंह पर वर्ष 2021-22 से 2026-27 तक का कुल 7 लाख 32 हजार 262 रुपए संपत्ति कर बकाया था। 7.32 लाख रुपए टैक्स बकाया होने पर भवन किया था सील नगर निगम के मुताबिक, दोनों भवन मालिकों को बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद निगम की टीम ने 20 अगस्त 2026 को भवन के मुख्य दरवाजे पर सील लगा दी थी। निगम का आरोप है कि सील लगाए जाने के बाद भी भवन मालिकों ने दूसरा दरवाजा खोल लिया और वहां फिर से कारोबार शुरू कर दिया। इसे निगम की कार्रवाई और नियमों का उल्लंघन माना गया। जोन आयुक्त ने FIR दर्ज कराने के लिए किया अधिकृत मामले में जोन-8 आयुक्त ने सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष दुबे को भवन मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद 21 नवंबर को आमानाका थाने में आवेदन दिया गया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्रीतम सिंह और जगमीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और 329(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमलेश्वर के सद्गुरु कबीर धाम में धनी धर्मदास जी का प्रगटोत्सव और स्थापना दिवस मनाया गया

सतगुरु कबीर साहब के परम शिष्य धनी धर्मदास जी साहब का प्रगटोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु कबीर धाम अमलेश्वर का स्थापना दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर धाम में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गुरु गोस्वामी भानुप्रताप साहब का धाम में आगमन हुआ। उनके सानिध्य में श्रद्धालुओं ने दर्शन और बंदगी कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु के आगमन पर अनुयायियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सात्विक यज्ञ, चौका और आरती का आयोजन धार्मिक आयोजन के दौरान सात्विक यज्ञ, चौका और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूरे धाम परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई थी। भंडारा लगातार चलता रहा, जिसमें रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। यह आयोजन सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली सेवा समिति, SKDV मिशन, नवयुवक मंडल और अमीन माता महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

रिटायरमेंट के बाद PF से हर महीने निकाल सकेंगे पैसे, ₹50 लाख जमा होने पर 10 साल बाद भी बचेंगे करीब ₹39.56 लाख

रिटायरमेंट के बाद अब कर्मचारियों को अपने प्रोविडेंट फंड (PF) की पूरी रकम एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत रिटायर कर्मचारी अपने PF खाते में जमा रकम को हर महीने किस्तों में निकाल सकेंगे। खास बात यह है कि खाते में बची हुई रकम पर ब्याज भी मिलता रहेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी के रिटायरमेंट के समय PF खाते में 50 लाख रुपए जमा हैं और वह हर महीने 40 हजार रुपए निकालता है, तो अनुमान के मुताबिक 10 साल बाद भी खाते में करीब 39.56 लाख रुपए बचे रह सकते हैं। हालांकि, हर महीने कितनी रकम निकाली जा सकेगी, भुगतान किस तरीके से होगा और इस पर टैक्स के क्या नियम लागू होंगे, इन बातों को लेकर अंतिम दिशा-निर्देश आना बाकी है। SWP से रिटायर कर्मचारियों को क्या फायदा होगा? EPFO के इस प्रस्तावित सिस्टम से रिटायर कर्मचारियों को अपनी जमा पूंजी का इस्तेमाल योजनाबद्ध तरीके से करने का विकल्प मिलेगा। इसके दो प्रमुख फायदे हैं: सदस्य की मृत्यु होने पर नॉमिनी को मिलेगी बची रकम SWP के तहत सदस्य की मृत्यु होने पर उसके PF खाते में बची हुई रकम परिवार को मिल सकेगी। यानी कर्मचारी के निधन के बाद भी उसकी जमा पूंजी परिवार के काम आएगी। हालांकि, नॉमिनी को बची हुई रकम एक साथ निकालने या किस्तों में लेने का विकल्प मिलेगा या नहीं, यह EPFO के अंतिम नियमों पर निर्भर करेगा। 50 लाख रुपए जमा होने पर ऐसे समझें पूरा गणित मान लीजिए किसी कर्मचारी की उम्र 58 साल है और रिटायरमेंट के समय उसके EPF खाते में 50 लाख रुपए जमा हैं। वह हर महीने 40 हजार रुपए निकालने का विकल्प चुनता है। दिए गए अनुमान के मुताबिक, नियमित निकासी के बावजूद 10 साल बाद यानी 68 साल की उम्र में उसके खाते में करीब 39.56 लाख रुपए शेष रह सकते हैं। यदि इस दौरान सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो खाते में बची रकम उसके नॉमिनी को मिलेगी। इस तरह SWP से रिटायर कर्मचारियों को नियमित आमदनी के साथ अपनी जमा पूंजी का एक हिस्सा सुरक्षित रखने का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, निकासी की वास्तविक सीमा, ब्याज की गणना और भुगतान की प्रक्रिया EPFO के अंतिम नियम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.