भारत (India) में Covid-19 के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। 27 मई 2025 तक सक्रिय (Active) केस 1,000 के पार पहुंच गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में नए केस बढ़े हैं।
Covid-19 Cases बढ़ने के कारण
- Immunity की कमी: पहले संक्रमण या वैक्सीन से मिली Immunity समय के साथ कमजोर हो रही है। इससे बुजुर्ग और कमजोर रोगियों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
- नए Variants का उभार: ओमिक्रॉन (Omicron) के नए subvariants जैसे JN.1, NB.1.8.1 और LF.7 सामने आए हैं। JN.1 ज्यादा contagious है, जबकि बाकी variants का असर अभी under study है।
- मौसमी बदलाव: मानसून के जल्दी आने से flu और Covid-19 जैसे लक्षण बढ़ रहे हैं, खासकर तेलंगाना में।
क्या Covid-19 को लेकर चिंता करें?
Health experts का मानना है कि फिलहाल ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। नए variants ज्यादातर mild symptoms देते हैं और hospitalisation में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। कोविड-19 अब धीरे-धीरे seasonal flu जैसा हो रहा है।
जरूरी Covid-19 Precautions
- Mask पहनें: भीड़-भाड़ और बंद जगहों पर मास्क जरूर लगाएं।
- हाथ धोना और Hygiene का ध्यान: बार-बार हाथ धोएं और sneeze/cough etiquette अपनाएं।
- Vaccination अपडेट रखें: वैक्सीन और booster dose समय पर लगवाएं।
- Health Symptoms पर नजर रखें: खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
