पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर (Hania Aamir) की फिल्म Sardaar Ji 3 को लेकर उठा विवाद अब और गर्माता जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने खुलकर दिलजीत का समर्थन किया है और अपने तीखे बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
Naseeruddin Shah बोले – “Diljit का ज़हन ज़हरीला नहीं है”
नसीरुद्दीन शाह ने साफ कहा कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ काम करने पर ट्रोल किया जाना गलत है। उन्होंने NDTV से बातचीत में कहा:
“Diljit ने ये फिल्म एक कलाकार के रूप में की है, उसका दिमाग ज़हरीला नहीं है। मैं उसके साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं।”
ट्रोल्स को जवाब – “Go to Kailasa”
जब सोशल मीडिया पर लोगों ने दिलजीत को “Go to Pakistan” कहकर ट्रोल करना शुरू किया, तो Naseeruddin Shah ने चुटकी लेते हुए कहा:
“अगर किसी को इतना ही दिक्कत है, तो वो ‘Go to Kailasa’ क्यों नहीं जाते?”
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे कटाक्ष की तीव्रता से जोड़कर देखा।
“Jumla Party” और ट्रोल ब्रिगेड पर हमला
शाह ने एक राजनीतिक दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सब “Jumla Party” की डर्टी ट्रिक्स हैं जो भारत-पाकिस्तान के आम लोगों के आपसी संबंध तोड़ना चाहती है।
“मैं पाकिस्तान की सरकार से नहीं, वहां के आम लोगों और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से जुड़ा हूं। यह भावनात्मक रिश्ता राजनीति से ऊपर है।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
