पाशमायलेराम (Telangana), 30 जून 2025: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमायलेराम इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित Sigachi Chemical Plant में सोमवार सुबह हुए भीषण chemical reactor blast ने पूरे देश को हिला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 42 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं।
Telangana Factory Blast: हादसे की पूरी घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 8:15 बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। ये blast फैक्ट्री में लगे एक रिएक्टर के फटने के कारण हुआ, जिसमें अत्यधिक दबाव बन गया था। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री की छत उड़ गई और शव 100 मीटर दूर तक गिर गए।
आग और रेस्क्यू ऑपरेशन
chemical explosion के बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई और धुएं का गुबार उठने लगा। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां, NDRF और SDRF की टीमें तुरंत पहुंचीं। Fire fighting robots और आधुनिक उपकरणों की मदद से घायलों को निकाला गया और मलबा हटाया गया।
मृतक और घायलों की संख्या
- अब तक 42 मजदूरों की मौत
- 30 से ज्यादा घायल, जिनमें कई की हालत गंभीर
- घायलों को हैदराबाद के Gandhi Hospital और अन्य मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।
सरकार की प्रतिक्रिया और मुआवज़ा
Telangana के मुख्यमंत्री Revanth Reddy ने हादसे पर शोक जताया और 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। वहीं, केंद्र सरकार ने:
- मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख
- घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
