भोपाल में आज यानी 14 जुलाई 2025 को Ola, Uber, Rapido और अधिकतर Auto सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी ( Strike)। यह बंद दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके चलते भोपाल शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भारी असर पड़ने की आशंका है।
हड़ताल क्यों हो रही है?
Taxi Union Kalyan Samiti के आह्वान पर यह हड़ताल ( Strike) बुलाई गई है, जिसमें लगभग 2,500 टैक्सी और 2,000 ऑटो शामिल हैं। चालक वर्ग की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं:
- App Companies जैसे Ola और Uber द्वारा कम भुगतान और ज्यादा कमीशन वसूलना।
- रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अनधिकृत Parking और Entry Fees।
- App-based vehicles के लिए फिक्स पार्किंग ज़ोन या जगह का न होना।
- Rapido जैसे Two-Wheeler Taxi ऑपरेटरों की बिना लाइसेंस वाली सेवाएं।
- Transport Department की ओर से Overcharging और खराब उपकरण, जैसे Speed Governors।
- स्थायी यूनियन ऑफिस की मांग और सभी App चालकों पर भी Fitness, Insurance और Permit नियम लागू करने की मांग।
जनता पर असर
- Ola, Uber, Rapido समेत सभी ऐप आधारित सेवाएं बंद रहेंगी।
- Non-App Autos की संख्या सीमित रहेगी।
- Fare Surge देखा जा रहा है – उदाहरण के तौर पर, 10 किमी की यात्रा ₹185-₹200 के बजाय अब ₹300+ में हो रही है।
- Strike का सबसे ज्यादा असर Railway Stations, ISBT, Airport और City Hubs पर पड़ेगा।
यात्रियों के लिए सुझाव
- अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और वैकल्पिक साधन जैसे बाइक, लोकल बस या पर्सनल व्हीकल पर विचार करें।
- नज़दीकी Non-App Auto Drivers से संपर्क करें।
- जरूरी हो तो Carpool या Share Taxi का विकल्प अपनाएं।
- ज़रूरत पड़ने पर दोस्तों या परिवार से सहायता लें।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


