भारत के छात्रों के लिए बड़ी खबर! Google ने भारत में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए अपना AI Pro Plan एक साल के लिए बिल्कुल मुफ्त (Free) करने की घोषणा की है। इस प्लान की कीमत लगभग ₹19,500 है, और अब भारतीय स्टूडेंट्स को इसमें Gemini 2.5 Pro, 2TB Cloud Storage, और कई एडवांस AI टूल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।
Google AI Pro Plan Free में क्या मिलेगा?
Gemini 2.5 Pro Access
Google का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल अब छात्रों के लिए पूरी तरह फ्री। इससे आप एसे, होमवर्क, प्रेजेंटेशन और कोडिंग हेल्प जैसी चीजों में स्मार्ट सपोर्ट पा सकते हैं।
NotebookLM & Deep Research Tools
- रिसर्च के लिए AI-पावर्ड नोटबुक।
- 5x ज्यादा कैपेसिटी और ऑडियो समरी फीचर।
Veo 3, Whisk और Flow जैसे वीडियो टूल्स
- टेक्स्ट से वीडियो बनाने की सुविधा।
- प्रोजेक्ट्स, कंटेंट क्रिएशन और सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट।
Gemini Live Feature
- Real-time Brainstorming और प्रेजेंटेशन प्रैक्टिस अब वॉइस और कैमरा इनपुट के साथ।
2TB Google Cloud Storage
- Drive, Gmail और Google Photos के लिए एडिशनल स्टोरेज।
1000 AI Credits हर महीने
- Gemini Tools, Flow और Whisk यूज़ करने के लिए।
कौन कर सकता है इस फ्री ऑफर का फायदा?
- भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला छात्र।
- उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- SheerID वेरिफिकेशन जरूरी होगा – जिसमें कॉलेज ID या यूनिवर्सिटी ईमेल देना होगा।
- एक पर्सनल Gmail अकाउंट और वैलिड पेमेंट मोड (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) की आवश्यकता होगी (कोई चार्ज नहीं कटेगा जब तक आप मैन्युअली रिन्यू न करें)।
ऑफर की अंतिम तारीख
- यह AI Pro Plan का फ्री ऑफर 15 सितंबर 2025 तक वैलिड है।
- उससे पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें ताकि एक साल की फ्री सर्विस एक्टिवेट की जा सके।
कैसे करें Apply?
- Google Gemini for Students या Google One की वेबसाइट पर जाएं।
- SheerID वेरिफिकेशन के जरिए अपनी स्टूडेंट पहचान कन्फर्म करें।
- पेमेंट मोड जोड़ें (ट्रायल फ्री रहेगा)।
- वेरिफिकेशन के बाद प्लान आपके अकाउंट पर एक्टिवेट हो जाएगा।
स्टूडेंट्स के लिए क्यों फायदेमंद है ये Free AI Plan?
- ₹19,500 की सेवाएं बिना एक भी पैसा खर्च किए।
- Competitive Exams, Thesis, Project Reports, Coding और Presentation जैसी ज़रूरतों के लिए परफेक्ट टूल्स।
- Gemini AI, Veo, और NotebookLM जैसे एडवांस फीचर्स अब आम छात्रों की पहुंच में।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
