मॉनसून 2025 का कहर भारत और पाकिस्तान दोनों में जारी है। भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर की Tawi River में जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। इसी वजह से भारत ने पाकिस्तान को Flood Alert जारी किया है। खास बात यह है कि यह चेतावनी भारत ने Indus Waters Treaty (IWT) के तहत नहीं बल्कि Diplomatic Channels के जरिए दी है। यह कदम दोनों देशों के बीच अप्रैल 2025 से निलंबित IWT के बाद पहली बड़ी मानवीय पहल मानी जा रही है।
India का Humanitarian Step towards Pakistan
भारत ने पाकिस्तान को बाढ़ का अलर्ट इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए दिया। यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि अप्रैल 2025 में Pahalgam Terror Attack के बाद भारत ने IWT को निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद जीवन बचाने के लिए भारत ने Humanitarian Grounds पर यह सूचना साझा की।
Flood Situation in India & Pakistan
- India (Jammu-Kashmir): अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 60 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।
- Pakistan (North-West): हालिया दिनों में करीब 400 लोगों की मौत हुई है, जबकि जून के आखिर से अब तक कुल 799 लोग जान गंवा चुके हैं।
- मौसम विभाग का अनुमान है कि भारी बारिश और Monsoon Rains कम से कम 10 सितंबर तक जारी रह सकती हैं।
Indus Waters Treaty (IWT) Context
- 1960 में हुई इस संधि के तहत भारत और पाकिस्तान को नदियों से जुड़े डाटा साझा करना होता था।
- लेकिन अप्रैल 2025 में Pahalgam Attack के बाद भारत ने इसे Suspend कर दिया था।
- पाकिस्तान ने इस कदम को International Law Violation बताया था।
इसके बावजूद इस बार भारत का चेतावनी देना यह दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक मतभेदों के बावजूद Humanitarian Cooperation संभव है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


