तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही Air India Flight AI 2455 को 10 अगस्त 2025 की सुबह तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान में कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल समेत कई VIP यात्री सवार थे।
KC Venugopal का दावा – “Runway पर दूसरा विमान था”
केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उड़ान के कुछ ही समय बाद विमान में तेज़ टर्बुलेंस और टेक्निकल सिग्नल फॉल्ट आया। पायलट ने एहतियातन विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया और लगभग दो घंटे तक एयरपोर्ट के ऊपर होल्ड किया।
उनके अनुसार, पहले लैंडिंग प्रयास के दौरान रनवे पर एक और एयरक्राफ्ट मौजूद था, जिसके कारण पायलट को अचानक विमान ऊपर उठाना पड़ा। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित लैंड हो सका। उन्होंने DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से फुल इंवेस्टिगेशन की मांग की।
Air India का जवाब – “Debris के कारण गो-अराउंड”
Air India ने कहा कि फ्लाइट को मोड़ने का कारण संभावित तकनीकी खराबी (Weather Radar Issue) और खराब मौसम था।
पहले लैंडिंग प्रयास के समय चेन्नई ATC ने रनवे पर Debris (मलबा) होने की सूचना दी, इसलिए पायलट को Go-Around का निर्देश मिला। एयरलाइन ने साफ किया कि दूसरे विमान की मौजूदगी की बात गलत है और सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
जांच और तकनीकी खामी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में राडार से जुड़ी खराबी पाई गई और ट्रांससीवर पार्ट को बदलना पड़ा। DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुछ यात्रियों ने KC Venugopal के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने रनवे पर दूसरा विमान देखा, जबकि एयरलाइन और ATC का कहना है कि केवल मलबा था।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


