12 जून 2025 को Ahmedabad से लंदन जा रही Air India Dreamliner Flight AI-171 के हादसे की जांच रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। इस भयावह plane crash में 241 यात्रियों और 19 स्थानीय लोगों की जान चली गई थी। अब Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है – हादसे की वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि मानव त्रुटि या जानबूझा किया गया निर्णय हो सकता है।
Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे Ahmedabad से उड़ान भरी और केवल 30 सेकंड बाद हॉस्टल की इमारत से टकरा गई। जांच में सामने आया है कि उड़ान भरते ही पायलट कॉकपिट से दोनों इंजन के फ्यूल कटऑफ स्विच को “CUTOFF” मोड में कर दिया गया, जिससे इंजनों में फ्यूल सप्लाई बंद हो गई। कुछ सेकंड बाद स्विच दोबारा “RUN” पोजिशन में डाले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
Cockpit Voice Recorder में क्या मिला?
कॉकपिट ऑडियो में First Officer Clive Kunder पूछते हैं:
“Why did you cut off?”
इस पर Captain Sumeet Sabharwal जवाब देते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। यानी, दोनों में से कोई भी स्विच ऑफ करने की जिम्मेदारी नहीं ले रहा।
तकनीकी खामी नहीं, Human Error की आशंका
AAIB और DGCA की जांच में यह साफ हुआ है कि:
- विमान के सिस्टम, इंजन या फ्यूल सप्लाई में कोई technical fault नहीं था।
- Boeing 787 और 737 सीरीज के अन्य विमानों में भी फ्यूल स्विच सही काम कर रहे हैं।
- Boeing और GE (engine manufacturer) को कोई सेफ्टी नोटिस नहीं दिया गया।
इससे यह स्पष्ट होता है कि यह हादसा किसी software या hardware failure की वजह से नहीं हुआ, बल्कि पायलट की क्रिया के कारण हुआ है।
DGCA का अलर्ट: Boeing Aircraft की जांच के निर्देश
DGCA ने सभी एयरलाइनों को आदेश दिया है कि वे 787 और 737 विमानों के fuel cutoff switches की जांच करें। एयर इंडिया और अन्य कंपनियों ने यह जांच तय समयसीमा से पहले पूरी कर ली है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
