एशियन गेम्स 2026 में भारत के MMA खिलाड़ी वरुण सान्याल के अभियान को बड़ा झटका लगा है। 77 किग्रा वर्ग में खेलने वाले वरुण वजन पूरा करने की कोशिश के दौरान अस्वस्थ हो गए और बेहोश हो गए। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें प्रतियोगिता के लिए Medical Unfit घोषित कर दिया।
Weight Cut के दौरान बिगड़ी तबीयत
रिपोर्ट के मुताबिक, मुकाबले के लिए निर्धारित वजन तक पहुंचने की कोशिश में वरुण ने खाना और पानी कम किया था। इसके बाद उन्हें डिहाइड्रेशन और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी परेशानी हुई।
इसके बाद Sauna में Weight Cut के दौरान उन्हें चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की जांच के बाद उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फिट नहीं पाया गया।
Asian Games में नहीं उतर पाए वरुण
वरुण को पुरुषों के Traditional 77kg Quarterfinal में बहरीन के Mukhammad Nabiev के खिलाफ मुकाबला करना था। लेकिन वजन पूरा नहीं कर पाने और मेडिकल अनफिट घोषित होने के कारण वह मुकाबले में नहीं उतर सके।
इस तरह एशियन गेम्स में MMA के डेब्यू के मौके पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे वरुण का सफर प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
कौन हैं Varun Sanyal?
वरुण सान्याल दो बार के National Champion रह चुके हैं। जनवरी 2026 में चीन में आयोजित Asian MMA Championships में उन्होंने Bronze Medal भी जीता था। वह बिजनेस मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं और MMA में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
वरुण के पिता संजय सान्याल प्रधानमंत्री की Economic Advisory Council के सदस्य हैं। वरुण ने इससे पहले भी MMA को लेकर अपनी रुचि और खेल में आगे बढ़ने की यात्रा के बारे में बात की थी।
Asian Games से पहले की थी कड़ी तैयारी
वरुण को एशियन गेम्स के लिए अंतिम पुष्टि प्रतियोगिता से करीब दो सप्ताह पहले मिली थी। ऐसे में कम समय में बड़े टूर्नामेंट की तैयारी करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।


