Asian Games 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया। इस जीत की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली।
अब Gold Medal के लिए भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
शेफाली वर्मा का शानदार शतक
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।
यह शेफाली के T20 International करियर का पहला शतक है। उनके साथ स्मृति मंधाना ने भी तेजी से 37 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रन का योगदान दिया। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए।
Bangladesh की पूरी टीम 81 रन पर ढेर
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा और श्रीयंका पाटिल ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। भारत ने मुकाबला 114 रन से अपने नाम किया।


