रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले हुए। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार से अब तक 1,600 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया गया, जिनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं।
Moscow में कई जगह Drone Attack
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि राजधानी की ओर आने वाले सैकड़ों ड्रोन को रूसी एयर डिफेंस ने रोका। कुछ ड्रोन शहर और आसपास के इलाकों तक पहुंच गए।
हमले के दौरान एक ड्रोन के अपार्टमेंट बिल्डिंग से टकराने की भी जानकारी सामने आई। मॉस्को क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, एक 21 मंजिला इमारत से करीब 400 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें बच्चे भी शामिल थे।
Oil Refinery को भी नुकसान
ड्रोन हमले का असर मॉस्को की एक बड़ी Oil Refinery पर भी पड़ा। रूसी अधिकारियों ने बताया कि रिफाइनरी के परिसर में कई ड्रोन पहुंचे और एक हिस्से को नुकसान हुआ।
घटना के बाद इलाके में धुआं दिखाई दिया और Emergency Services को मौके पर भेजा गया। रिफाइनरी को इससे पहले भी ड्रोन हमलों में निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आ चुकी है।
2 लोगों की मौत, 20 घायल
मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर के अनुसार हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 20 लोगों के घायल होने की जानकारी भी अधिकारियों ने दी है। कई इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।
Election के आखिरी दिन हुआ हमला
यह हमला रूस में चल रहे तीन दिवसीय संसदीय चुनाव के अंतिम दिन हुआ। मॉस्को के मेयर ने आरोप लगाया कि हमले का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना था। हालांकि, यह रूसी अधिकारियों का दावा है और यूक्रेन ने हमले को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।


