आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलCongress Strategy on Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर पार्टी की हाईलेवल मीटिंगBREAKINGबिज़नेसGold Price Today: 24K Gold ₹1.42 लाख के करीब, Silver ₹2.20 लाख पहुंचीBREAKINGबिज़नेसShare Market Today: निवेशकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, Sensex-Nifty में बढ़तBREAKINGबिज़नेसDiesel ATF Export Duty Hike: सरकार का बड़ा फैसला, Petrol Export Duty में कटौतीBREAKINGदेश-हरपलIMD Weather UP-Bihar के 18 जिलों में Heavy Rain Alert, Assam-Arunachal में बाढ़ का संकटBREAKINGदेश-हरपलBay of Bengal Boat Accident: Rohingya शरणार्थियों से भरी दो नावें डूबीं, UN ने जताई गहरी चिंताBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़US Federal Reserve में बढ़ा भारतीयों का प्रभावBREAKINGMore NewsE20 Car Complaint: सर्विस के बाद भी नहीं ठीक हुई कार, कोर्ट बोला- नई Car दो या पूरा पैसा वापस करोBREAKINGदेश-हरपलCongress Strategy on Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर पार्टी की हाईलेवल मीटिंगBREAKINGबिज़नेसGold Price Today: 24K Gold ₹1.42 लाख के करीब, Silver ₹2.20 लाख पहुंचीBREAKINGबिज़नेसShare Market Today: निवेशकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, Sensex-Nifty में बढ़तBREAKINGबिज़नेसDiesel ATF Export Duty Hike: सरकार का बड़ा फैसला, Petrol Export Duty में कटौतीBREAKINGदेश-हरपलIMD Weather UP-Bihar के 18 जिलों में Heavy Rain Alert, Assam-Arunachal में बाढ़ का संकटBREAKINGदेश-हरपलBay of Bengal Boat Accident: Rohingya शरणार्थियों से भरी दो नावें डूबीं, UN ने जताई गहरी चिंताBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़US Federal Reserve में बढ़ा भारतीयों का प्रभावBREAKINGMore NewsE20 Car Complaint: सर्विस के बाद भी नहीं ठीक हुई कार, कोर्ट बोला- नई Car दो या पूरा पैसा वापस करो

Latest Posts

भोपाल में डेढ़ करोड़ का अवैध कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF की रेड में 700 से ज्यादा पेटियां जब्त

भोपाल के गांधी नगर इलाके में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का अवैध कफ सिरप पकड़ा है। यह कार्रवाई डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में गुरुवार देर रात की गई। छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने 700 से ज्यादा पेटियां, कफ सिरप बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और भारी मात्रा में नशीला सिरप बरामद किया। मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मकान में ‘आफ कफ’ नाम से अवैध रूप से नशीला कफ सिरप तैयार किया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने रात करीब 12 बजे दबिश दी। कार्रवाई शुक्रवार सुबह 3 बजे तक चली। छापे के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में कफ सिरप की बोतलें और कार्टन भरे मिले। एसटीएफ ने बरामद कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई की भनक स्थानीय गांधी नगर पुलिस को भी नहीं लगी। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इलाके से अवैध नशीले कफ सिरप की सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद गुप्त रूप से निगरानी की जा रही थी। जिस मकान में यह अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह किसी मालवीय नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मकान मालिक से संपर्क नहीं हो सका था। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है और इसकी सप्लाई प्रदेश के किन इलाकों में की जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रिहायशी इलाके में इस तरह का अवैध कारोबार चल रहा है।
Read more

गुना में पारिवारिक विवाद से परेशान विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी, 3 घंटे बाद प्रशासन ने सुरक्षित उतारा

मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने समझाइश देकर महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला गुना जिले की कुंभराज तहसील के ग्राम खेजरा रामा का है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय निकिता की शादी करीब तीन साल पहले कुलदीप मीना से हुई थी। बताया जा रहा है कि ससुराल में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे निकिता गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना सुबह ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। खबर मिलते ही कुंभराज तहसीलदार कमल मंडेलिया, थाना प्रभारी पंकज त्यागी और पटवारी प्रवीण सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। समझाइश से शांत हुआ मामला महिला काफी नाराज थी और नीचे आने को तैयार नहीं हो रही थी। ऐसे में प्रशासन ने बल प्रयोग करने के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाया। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए महिला से लगातार संवाद किया और भरोसा दिलाया कि उसकी हर समस्या सुनी जाएगी। अधिकारियों ने महिला से कहा कि उसकी शिकायतों पर प्रशासन और कानून के दायरे में रहकर उचित कार्रवाई की जाएगी। लगातार समझाइश और भरोसे के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई। सुरक्षित नीचे उतरने पर लोगों ने ली राहत की सांस महिला के सुरक्षित नीचे आने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। घटना के बाद गांव में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। www.deshharpal.com पर पढ़ें देश-दुनिया और प्रदेश की ताजा खबरें।
Read more

ईद पर इंदौर से दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, शहर काजी ने गाय को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की उठाई मांग

ईद के मौके पर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर सामने आई। सदर बाजार स्थित ईदगाह में नमाज से पहले शहर काजी डॉ. इशरत अली ने भाईचारे, पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने खुले मंच से गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की, जिसका वहां मौजूद हजारों नमाजियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इसके बाद शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की गई। गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग शहर काजी डॉ. इशरत अली ने कहा कि गाय को दूसरी कौम के लोग बेहद सम्मान की नजर से देखते हैं। मुसलमानों पर अक्सर गोवंश को लेकर आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए, ताकि उसके वध पर पूरी तरह रोक लग सके। पानी बचाने और पर्यावरण बचाने की अपील अपने संबोधन में शहर काजी ने लोगों से पानी बचाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को जमीन में उतारना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सिर्फ सरकार या प्रशासन के भरोसे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की भी अपील की। नशे के कारोबार पर जताई चिंता शहर काजी ने नशे के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग खुद नशा बेच रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर में नशे का मुद्दा वे लगातार उठाते रहे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इस विषय को गंभीरता से उठा चुके हैं। इंदौर की ईद एक और वजह से खास रही। यहां पिछले 50 वर्षों से एक हिंदू परिवार शहर काजी को उनके घर से ईदगाह तक लाने और वापस छोड़ने की परंपरा निभा रहा है। 50 साल पुरानी परंपरा बनी मिसाल इस बार भी सत्यनारायण सलवाडिया और उनके परिवार ने शहर काजी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें ससम्मान विशेष रूप से सजाई गई बग्घी में ईदगाह तक पहुंचाया। इस परंपरा को लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। खंडवा में भी उठी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग बकरीद के मौके पर खंडवा के मुख्य ईदगाह समेत करीब 40 मस्जिदों में मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की गई। शहर काजी सैयद निसार अली ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खंडवा के मुस्लिम समाज ने वर्षों से हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए गोवंश की कुर्बानी नहीं दी है। साथ ही उन्होंने गोवंश के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। धीरेंद्र शास्त्री ने भी किया समर्थन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 जुलाई से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और जिलों में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब देश में इस मुद्दे को लेकर माहौल बदल रहा है और सभी समाजों से समर्थन मिल रहा है www.deshharpal.com पर पढ़ें देश-दुनिया और प्रदेश की ताजा खबरें।
Read more

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: OBC भर्ती में तय सीमा से ज्यादा दिव्यांग चयन कानूनन गलत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर राज्य सरकार और चयन समिति पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि OBC वर्ग के आरक्षित पदों पर तय सीमा से ज्यादा दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ मेरिट के आधार पर नियुक्त करना कानून के खिलाफ है। 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के निर्देश हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा कर 90 दिनों के भीतर नई मेरिट लिस्ट तैयार की जाए। भर्ती प्रक्रिया को लेकर दायर हुई थी याचिका यह मामला तब सामने आया जब उमेश कुमार श्रीवास, नेहा साहू और प्रमोद कुमार साहू समेत कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में बताया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। भर्ती में OBC वर्ग के उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया और मेरिट सूची में जगह बनाई। तय 7% सीमा से ज्यादा दिव्यांग चयन याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि चयन समिति ने OBC कोटे में दिव्यांग उम्मीदवारों का चयन तय 7% सीमा से ज्यादा कर लिया। उदाहरण के तौर पर, व्याख्याता बायोलॉजी ई-संवर्ग के 200 पदों में OBC वर्ग के तहत 14 पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित होने चाहिए थे। लेकिन चयन समिति ने 6 दिव्यांग उम्मीदवारों को सीधे OBC कोटे में समायोजित कर दिया, जिससे सामान्य OBC उम्मीदवारों का अवसर प्रभावित हुआ। इसी तरह की प्रक्रिया शिक्षक गणित और सहायक शिक्षक विज्ञान भर्ती में भी अपनाई गई। सरकार ने मेरिट का दिया तर्क राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि चयनित दिव्यांग उम्मीदवार मेरिट में ऊंचे स्थान पर थे, इसलिए उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया गया। हाईकोर्ट बोला- समान अवसर का उल्लंघन कोर्ट ने कहा कि चयन समिति की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है और इससे सभी वर्गों को समान अवसर नहीं मिल पाता। अधिकारियों को आरक्षण नियमों का सही तरीके से पालन करना चाहिए था। कोर्ट ने समझाया वर्टिकल और होरिजोंटल आरक्षण हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के चर्चित इंदिरा साहनी केस और राजेश कुमार डरिया केस का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि: कानून, शिक्षा और प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर में बिजली संकट से हाहाकार: ट्रांसफार्मर में लगी आग, लोगों ने बिजली ऑफिस का किया घेराव

भीषण गर्मी के बीच बिलासपुर में खराब बिजली व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं तो कहीं तकनीकी खामियों की वजह से लगातार बिजली कटौती हो रही है। ऊपर से बिना सूचना के मेंटेनेंस ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया है। घंटों बिजली गुल, पानी की भी किल्लत नेहरू नगर के मंगला क्षेत्र, भक्त कंवरराम नगर, कस्तूरबा नगर और सिंधी कॉलोनी में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। बुधवार रात कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रही। बिजली कटौती के कारण पानी सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। ट्रांसफार्मर में लगी आग गुरुवार सुबह हालात और बिगड़ गए, जब सिंधी कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रहवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब हालत में था। समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लो वोल्टेज के चलते कई घरों के बिजली उपकरण और पानी की मोटर खराब हो चुकी हैं। बिजली ऑफिस का घेराव लगातार परेशानियों से नाराज बड़ी संख्या में लोग गुरुवार सुबह नेहरू नगर स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बिजली ऑफिस का घेराव किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया और बिजली सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विभाग ने दिया आश्वासन बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली व्यवस्था सुधार दी जाएगी। छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

रायपुर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

राजधानी रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान बिट्टू के रूप में पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने दी सूचना गुरुवार दोपहर चूनाभट्टी इलाके के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसा या हत्या? पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या फिर उसके साथ मारपीट की गई थी। शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। छत्तीसगढ़ और देश की हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

रायपुर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म: चचेरे भाई को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरंग थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही 23 साल के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ फास्ट ट्रैक विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) रायपुर गिरीश कुमार मंडावी की अदालत ने सुनाया। करौंदा खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी अभियोजन के अनुसार, पीड़िता की मां ने 29 जुलाई 2025 को आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 27 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी बच्ची को करौंदा खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद जब बच्ची वापस घर लौटी तो पेशाब करते समय दर्द से रोने लगी। मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे खाना बनाने वाले कमरे में ले गया था, जहां उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया गया। मेडिकल जांच और गवाहों के आधार पर सजा शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। बच्ची के कपड़े जब्त कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोर्ट ने सभी गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई। मासूमों के खिलाफ अपराध पर सख्त संदेश इस फैसले को बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। देश और प्रदेश की ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

सागर में हाई वोल्टेज ड्रामा: पति-पत्नी ढाई साल की बेटी संग BSNL टावर पर चढ़े, पुलिस-एनडीआरएफ मौके पर

मध्य प्रदेश के सागर जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पति-पत्नी अपनी ढाई साल की मासूम बेटी के साथ BSNL के ऊंचे टावर पर चढ़ गए। मामला कैंट थाना क्षेत्र स्थित पीली कोठी के पीछे टेकरी का है। 800 फीट ऊंचे टावर पर बैठा परिवार जानकारी के मुताबिक बलराम अहिरवार अपनी पत्नी कृष्णा देवी अहिरवार और ढाई साल की बेटी को लेकर करीब 800 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया। तेज गर्मी और तपती दोपहरी में परिवार को टावर पर बैठे देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने समझाने की कोशिश की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फोन कर नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। स्थिति गंभीर होती देख पुलिस ने तुरंत NDRF टीम को बुलाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस कार्रवाई से नाराज था परिवार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार पुलिस की कार्रवाई से परेशान था। आरोप है कि मोतीनगर पुलिस ने उन पर झूठा मामला दर्ज किया और मारपीट कर जेल भेजा। भाई ने सुनाई पूरी कहानी बलराम के भाई ने बताया कि टावर पर चढ़ने से पहले उसकी मुलाकात हुई थी। उस दौरान बलराम ने कहा था कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और बेवजह जेल भेज दिया। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन परिवार को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटा है। मध्य प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ें:www.deshharpal.com
Read more

इंदौर में शर्मनाक बाल विवाह: 13 साल की बच्ची की 42 वर्षीय युवक से जबरन शादी, 13 लोगों पर केस

इंदौर के रंगवासा क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक दबाव और रिश्तों की अजीब शर्तों के चलते महज 13 साल की बच्ची की शादी 42 साल के युवक से जबरन करा दी गई। मामले का खुलासा होने के बाद राऊ पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और बच्ची के दादा-दादी समेत 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोते की शादी के लिए पोती का “सौदा” महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के अनुसार, बच्ची के दादा अपने 19 वर्षीय पोते की शादी करवाना चाहते थे। लेकिन पोते की होने वाली पत्नी ने शर्त रखी कि वह शादी तभी करेगी, जब उसकी ननद यानी 13 वर्षीय बच्ची की शादी उसके 42 वर्षीय सगे चाचा से कराई जाए। परिवार ने इस शर्त को मान लिया और मासूम बच्ची की जिंदगी दांव पर लगा दी। पहले दी थी शादी नहीं करने की लिखित सहमति विभाग को पहले ही बाल विवाह की सूचना मिल गई थी। 25 अप्रैल को होने वाली शादी को लेकर फ्लाइंग स्क्वाड ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी थी। उस समय परिवार ने लिखित में भरोसा दिया था कि शादी नहीं कराई जाएगी। चोरी-छिपे उज्जैन ले जाकर कराई शादी इसके बावजूद 26 अप्रैल की रात आरोपी बच्ची और उसके 19 वर्षीय भाई को चोरी-छिपे उज्जैन ले गए। चिंतामन गणेश मंदिर के बाहर दोनों को दूल्हा-दुल्हन के कपड़े पहनाए गए और रात में मांग भरकर शादी करा दी गई। शादी के बाद दोनों बच्चों को वापस इंदौर छोड़ दिया गया, जबकि दूल्हे अपने गांव दयाखेड़ा लौट गए। विरोध करने पर दादी ने की पिटाई फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी महेंद्र पाठक के मुताबिक, शादी के बाद परिवार बच्ची पर ससुराल जाने का दबाव बना रहा था। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसकी दादी ने बेरहमी से मारपीट की। आखिरकार बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति से शिकायत की, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ। उम्र छिपाने के लिए बनाई फर्जी मार्कशीट जांच में सामने आया कि बच्ची और उसके भाई की उम्र छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी अंकसूची तैयार करवाई गई थी।अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षा विभाग इस मामले की अलग से जांच कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर जालसाजी और सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर की धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई बाल कल्याण समिति के निर्देश पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि बाल विवाह और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाज और प्रदेश की ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

रायपुर में लगेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव, 250 से ज्यादा किस्मों के आम होंगे आकर्षण

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आम प्रेमियों के लिए खास आयोजन होने जा रहा है। 29 से 31 मई तक कृषि महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में देश-विदेश की 250 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजन संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी और ‘प्रकृति की ओर सोसायटी’ के सहयोग से किया जा रहा है। आम की अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी होंगी महोत्सव में केवल आमों की प्रदर्शनी ही नहीं लगेगी, बल्कि कई रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसमें आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता के साथ-साथ आम से बने व्यंजन और आम से सजावट प्रतियोगिता भी होगी। इन प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ समेत देशभर के आम उत्पादक हिस्सा लेंगे। स्कूल और कॉलेज के छात्र, महिलाएं और आम नागरिक भी इसमें भाग ले सकेंगे। आयोजन में प्रवेश और पंजीयन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। रात 9 बजे तक खुली रहेगी प्रदर्शनी 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिभागियों की एंट्री और पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद आम लोगों के लिए प्रदर्शनी तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में दुर्लभ और खास किस्मों के आम, आम से बने उत्पाद और आम के पौधे बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। किसानों और युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन 30 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आम उत्पादकों और युवाओं के लिए विशेष चर्चा सत्र आयोजित होगा। इसमें बेहतर गुणवत्ता वाले आम उत्पादन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आम उत्पादन और उससे जुड़े व्यवसाय के लिए प्रेरित करना है। सफल किसानों की कहानियां भी होंगी साझा 31 मई को सफल आम उत्पादकों और उद्यमियों की सफलता की कहानियां सुनाई जाएंगी। इसी दिन विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हर किस्म के 5 से 10 आम लाने होंगे। वहीं, आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कम से कम 250 ग्राम उत्पाद के साथ पंजीयन कराना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पिछले दो वर्षों से आयोजित हो रहा यह राष्ट्रीय आम महोत्सव लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। www.deshharpal.com पर पढ़ें देश-दुनिया और प्रदेश की ताजा खबरें।
Read more
1 17 18 19 20 21 58

Editor's Picks

Delimitation Bill

Congress Strategy on Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर पार्टी की हाईलेवल मीटिंग

परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए बुधवार को बड़ी बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में परिसीमन प्रक्रिया से जुड़े राजनीतिक, संवैधानिक और चुनावी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है, क्योंकि भविष्य में होने वाले लोकसभा सीटों के पुनर्गठन (Lok Sabha Seat Reorganisation) का असर देश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। Delimitation Bill को लेकर कांग्रेस की क्या चिंता है? कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अगर परिसीमन जनसंख्या के आधार पर किया जाता है तो उन राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है, जिन्होंने पिछले वर्षों में जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में बेहतर काम किया है। पार्टी खासतौर पर दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं को सामने रख रही है। कांग्रेस का कहना है कि किसी भी परिसीमन प्रक्रिया में सभी राज्यों के बीच राजनीतिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि किसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कम न हो। Rahul Gandhi और Kharge ने नेताओं के साथ बनाई रणनीति बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेताओं से इस मुद्दे पर राय ली। कांग्रेस की कोशिश है कि संसद के अंदर और बाहर परिसीमन बिल को लेकर अपनी स्थिति मजबूती से रखी जाए। पार्टी इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों के साथ भी बातचीत कर सकती है, ताकि एक साझा रणनीति तैयार की जा सके। Women Reservation और सीटों के समीकरण पर भी चर्चा परिसीमन के साथ महिला आरक्षण कानून (Women Reservation Law) और नई लोकसभा सीटों के संभावित बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महिलाओं को आरक्षण देने के साथ-साथ राज्यों के प्रतिनिधित्व और लोकतांत्रिक संतुलन का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। Election Strategy के लिए अहम मुद्दा कांग्रेस के लिए परिसीमन का मुद्दा आने वाले चुनावों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी इसे संविधान, राज्यों के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व से जोड़कर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है। बैठक के बाद कांग्रेस जल्द ही Delimitation Bill को लेकर अपनी आगे की रणनीति और राजनीतिक रुख स्पष्ट कर सकती है। वहीं, इस पूरे मामले पर अब सरकार और विपक्ष के बीच बहस तेज होने की संभावना है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Gold

Gold Price Today: 24K Gold ₹1.42 लाख के करीब, Silver ₹2.20 लाख पहुंची

देश में Gold Silver Price Today को लेकर बाजार में हलचल बनी हुई है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी ने तेजी पकड़ ली। 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹189 गिरकर ₹1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं Silver Price में ₹680 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और चांदी का भाव करीब ₹2.20 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया। सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह बदलाव अहम है, क्योंकि छोटी सी गिरावट या बढ़ोतरी भी बड़ी खरीदारी पर काफी असर डालती है। खासकर शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीदने वाले लोग लगातार बाजार के रुख पर नजर बनाए हुए हैं। Gold Rate Today: 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव सोने की कीमत उसकी शुद्धता यानी Carat के हिसाब से तय होती है। बाजार में सबसे ज्यादा मांग 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की रहती है। 24K Gold को सबसे शुद्ध माना जाता है और इसका इस्तेमाल ज्यादातर निवेश के लिए किया जाता है। वहीं 22K Gold से ज्वेलरी तैयार की जाती है क्योंकि यह ज्यादा मजबूत होता है। Silver Price Today: चांदी की कीमतों में उछाल सोने में जहां मामूली गिरावट आई, वहीं चांदी की चमक बढ़ती नजर आई। Silver Price Today में करीब ₹680 की तेजी दर्ज की गई और चांदी ₹2.20 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे औद्योगिक मांग, वैश्विक बाजार की स्थिति और निवेशकों की बढ़ती रुचि को प्रमुख कारण माना जा रहा है। Gold Price में उतार-चढ़ाव क्यों जारी है? सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के कई कारणों से प्रभावित होती हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है तो निवेशक अक्सर सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देखते हैं। खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है: क्या अभी Gold खरीदना सही रहेगा? सोने की कीमतें अभी भी रिकॉर्ड स्तरों के आसपास बनी हुई हैं। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों को बाजार की चाल समझकर फैसला लेना चाहिए। छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जबकि लंबे समय के निवेश के लिए सोने को अब भी एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Share Market

Share Market Today: निवेशकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, Sensex-Nifty में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गुरुवार को कारोबार के दौरान सकारात्मक माहौल देखने को मिला। Sensex करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ 77,400 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि Nifty 50 में भी करीब 50 अंकों की तेजी दर्ज की गई। बाजार में इस तेजी के पीछे IT और Media सेक्टर के शेयरों में हुई मजबूत खरीदारी को अहम वजह माना जा रहा है। सुबह से ही बाजार में निवेशकों का रुख थोड़ा उत्साहित नजर आया। लंबे समय से उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार कर रहे निवेशकों को आज IT कंपनियों और मीडिया स्टॉक्स में बेहतर अवसर दिखाई दिए, जिसके चलते इन सेक्टर के शेयरों में खरीदारी बढ़ी। IT Stocks में तेजी, टेक सेक्टर को मिला सपोर्ट आज के कारोबार में IT Stocks में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निवेशकों को उम्मीद है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में मांग बढ़ने और कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से आने वाले समय में इस क्षेत्र को फायदा मिल सकता है। IT शेयरों में आई मजबूती ने बाजार के सेंटीमेंट को भी सकारात्मक बनाया। Media Stocks में भी दिखी बढ़त IT के साथ-साथ Media Stocks में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी। मीडिया कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के कारण सेक्टर इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली। बाजार में सेक्टर आधारित खरीदारी ने सेंसेक्स और निफ्टी को ऊपर जाने में मदद की। Global Market Signals पर निवेशकों की नजर भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करने में ग्लोबल संकेतों की अहम भूमिका बनी हुई है। अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन, विदेशी निवेशकों (FII) की गतिविधियां, कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर-रुपये की चाल पर निवेशक लगातार नजर बनाए हुए हैं। आगे कैसी रह सकती है Market की चाल? बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को बाजार में जल्दबाजी से बचते हुए मजबूत कंपनियों और अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए। फिलहाल Sensex और Nifty में आई तेजी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। हालांकि, बाजार की आगे की दिशा घरेलू और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Petrol

Diesel ATF Export Duty Hike: सरकार का बड़ा फैसला, Petrol Export Duty में कटौती

देश में Petrol की सप्लाई को मजबूत बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी बढ़ा दी है, जबकि पेट्रोल के निर्यात शुल्क में कटौती की गई है। नई एक्सपोर्ट ड्यूटी दरें 16 जुलाई से लागू हो गई हैं। सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब देश में ईंधन की मांग लगातार बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस फैसले का उद्देश्य घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देना और बाजार में फ्यूल की उपलब्धता बनाए रखना है। Diesel और ATF Export Duty में बढ़ोतरी क्यों? सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। डीजल देश के परिवहन क्षेत्र, उद्योगों और कृषि गतिविधियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण ईंधन है, जबकि ATF विमानन सेक्टर की जरूरतों को पूरा करता है। सरकार चाहती है कि तेल कंपनियां पहले घरेलू बाजार की मांग को पूरा करें, ताकि देश में ईंधन की कमी जैसी स्थिति पैदा न हो। बढ़ी हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी से कंपनियों के लिए विदेशों में इन उत्पादों की बिक्री पहले की तुलना में महंगी हो सकती है। Petrol Export Duty हुई कम, क्या बदलेगा? जहां डीजल और ATF पर शुल्क बढ़ाया गया है, वहीं पेट्रोल के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई गई है। सरकार का यह फैसला पेट्रोलियम सेक्टर में संतुलन बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पेट्रोलियम उत्पादों की मांग, अंतरराष्ट्रीय कीमतों और घरेलू जरूरतों को देखते हुए सरकार समय-समय पर एक्सपोर्ट पॉलिसी में बदलाव करती रहती है। Fuel Supply को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी भारत अपनी जरूरतों के लिए कच्चे तेल का बड़े पैमाने पर आयात करता है और उसे रिफाइन करके पेट्रोल, डीजल और अन्य उत्पाद तैयार करता है। ऐसे में घरेलू बाजार में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखना सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। नई एक्सपोर्ट ड्यूटी व्यवस्था के जरिए सरकार घरेलू खपत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के बीच संतुलन बनाना चाहती है। आम लोगों पर पड़ेगा क्या असर? इस फैसले का सीधा असर फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ने की संभावना कम है। एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव का मुख्य प्रभाव तेल कंपनियों और निर्यातकों पर पड़ेगा। हालांकि, आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी बाजार की स्थिति और रुपये की मजबूती के आधार पर ईंधन कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 16 July से लागू हुई नई दरें सरकार द्वारा जारी नई व्यवस्था 16 जुलाई से प्रभावी हो चुकी है। अब तेल कंपनियों को नई एक्सपोर्ट ड्यूटी के अनुसार पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला भारत की Energy Security को मजबूत करने और घरेलू बाजार में फ्यूल की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
IMD

IMD Weather UP-Bihar के 18 जिलों में Heavy Rain Alert, Assam-Arunachal में बाढ़ का संकट

देश में मानसून इस समय दो बिल्कुल अलग तस्वीरें दिखा रहा है। एक ओर उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं मध्य प्रदेश के कई जिले अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश और बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दूसरी तरफ असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने हजारों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं मध्य प्रदेश के 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। UP-Bihar में Heavy Rain का Alert मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार के 18 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। Assam Flood: 99 गांव पानी में डूबे असम में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ की स्थिति को और गंभीर बना दिया है। राज्य के 99 गांव जलमग्न हो चुके हैं और हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई घरों में पानी घुस गया है, जबकि खेतों में खड़ी फसलें भी डूब गई हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और राहत शिविरों में भोजन, पीने का पानी तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। Arunachal Pradesh में 1 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित अरुणाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश और भूस्खलन ने हालात मुश्किल बना दिए हैं। कई नदियां उफान पर हैं और कई सड़कें बंद होने से गांवों का संपर्क टूट गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब एक लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। MP के 35 जिलों में बारिश की कमी, किसानों की बढ़ी चिंता जहां देश के कई हिस्से बाढ़ से जूझ रहे हैं, वहीं मध्य प्रदेश के 35 जिलों में अब भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। कम वर्षा के कारण खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है और जलाशयों का जलस्तर भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी IMD ने भारी बारिश वाले राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों में न जाने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। ऐसे में जिन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहां लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। एक ही मानसून, लेकिन अलग-अलग तस्वीर इस बार मानसून ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग असर दिखाया है। पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश और बिहार में लोग बाढ़ और भारी बारिश से जूझ रहे हैं, जबकि मध्य प्रदेश के कई किसान आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। मौसम का यह असंतुलन सिर्फ आम जनजीवन ही नहीं, बल्कि खेती और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल रहा है। आने वाले दिनों में मानसून की चाल कैसी रहती है, इस पर लाखों लोगों की उम्मीदें टिकी हैं। फिलहाल प्रशासन, राहत एजेंसियां और मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपदा से समय रहते निपटा जा सके। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.