आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsG7 Meeting 2026: होर्मुज में भारतीयों की मौत पर PM Modi ने उठाई आवाज, Trump भी रहे मौजूदBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में कबाड़ कारोबारी का अपहरण जैसा कांड! गोदाम में बंधक बनाकर पीटा, पत्नी से वसूले 2.70 लाख रुपएBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में खाद से भरा ट्रक पलटा, हैंडपंप पर पानी भर रहे लोगों पर गिरी बोरियांBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में महिलाओं से छेड़छाड़ के तीन मामले आए सामने, प्रेमी, भतीजे और जीजा पर केस दर्जBREAKINGदेश-हरपलShiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे गुट में बड़ी टूट, 9 में से 6 सांसद बागीBREAKINGएंटरटेनमेंटSonu Nigam Injury गर्दन की समस्या के चलते मुश्किल में सिंगर, रेस्ट की सलाहBREAKINGदेश-हरपल₹50-50 Crore Offer Claim: Shiv Sena UBT Split Row से सियासी हलचल तेज, Delhi तक पहुंचा मामलाBREAKINGदेश-हरपलMonsoon Update पश्चिमी तट पर अटका मानसून, Mumbai Rain में 7–8 दिन की देरीBREAKINGBreaking NewsG7 Meeting 2026: होर्मुज में भारतीयों की मौत पर PM Modi ने उठाई आवाज, Trump भी रहे मौजूदBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में कबाड़ कारोबारी का अपहरण जैसा कांड! गोदाम में बंधक बनाकर पीटा, पत्नी से वसूले 2.70 लाख रुपएBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में खाद से भरा ट्रक पलटा, हैंडपंप पर पानी भर रहे लोगों पर गिरी बोरियांBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में महिलाओं से छेड़छाड़ के तीन मामले आए सामने, प्रेमी, भतीजे और जीजा पर केस दर्जBREAKINGदेश-हरपलShiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे गुट में बड़ी टूट, 9 में से 6 सांसद बागीBREAKINGएंटरटेनमेंटSonu Nigam Injury गर्दन की समस्या के चलते मुश्किल में सिंगर, रेस्ट की सलाहBREAKINGदेश-हरपल₹50-50 Crore Offer Claim: Shiv Sena UBT Split Row से सियासी हलचल तेज, Delhi तक पहुंचा मामलाBREAKINGदेश-हरपलMonsoon Update पश्चिमी तट पर अटका मानसून, Mumbai Rain में 7–8 दिन की देरी

NE

News Elementor

Latest Posts

National Herald Case ED

National Herald Case: ED ने सोनिया-राहुल गांधी पर चार्जशीट दायर, कांग्रेस बोली – ‘ये बदले की राजनीति है’

16 अप्रैल 2025 – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को “राजनीतिक बदले और डराने की कोशिश” बताया है और बुधवार को देशभर में ED दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की है। चार्जशीट में कौन-कौन? ED ने 9 अप्रैल को विशेष PMLA अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें जिन लोगों के नाम शामिल हैं, वे हैं: अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को तय की है।क्या है नेशनल हेराल्ड केस? यह मामला एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की संपत्तियों को लेकर है, जो National Herald अखबार का प्रकाशन करती है। ED का आरोप है कि कांग्रेस ने AJL को ₹50 लाख में यंग इंडियन नाम की कंपनी के ज़रिए अधिग्रहित किया, जबकि उसकी संपत्ति की कीमत ₹2,000 करोड़ से ज्यादा थी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी यंग इंडियन में बहुमत हिस्सेदारी रखते हैं। ED ने हाल ही में ₹661 करोड़ की संपत्ति दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में जब्त करने के नोटिस भी दिए हैं। जांच की शुरुआत कैसे हुई? ये जांच भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की 2013 में दाखिल याचिका के आधार पर शुरू हुई थी। इसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने इनकम टैक्स विभाग को जांच की अनुमति दी थी। ED ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें ₹18 करोड़ के फर्जी डोनेशन, ₹38 करोड़ के फर्जी किराया और ₹29 करोड़ के फर्जी विज्ञापन की जानकारी मिली।कांग्रेस ने क्या कहा? कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “यह पूरा मामला फर्जी है। ना कोई पैसा ट्रांसफर हुआ, ना कोई संपत्ति बेची गई। फिर भी सरकार इसे मनी लॉन्ड्रिंग बता रही है।” केसी वेणुगोपाल ने कहा, “मोदी-शाह सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को टारगेट कर रही है। ये केस राजनीति को दबाने का तरीका है।” जयराम रमेश ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की जब्ती कानून की आड़ में किया गया अपराध है।” भाजपा का पलटवार भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “जो लोग भ्रष्टाचार और जनता की संपत्ति की लूट में शामिल रहे हैं, अब उन्हें जवाब देना होगा। ED का मतलब अब ‘एंटाइटलमेंट टू डकैती’ नहीं है।”कोर्ट की टिप्पणी विशेष अदालत ने कहा कि PMLA की कार्रवाई के साथ-साथ CBI की जांच से जुड़ा मामला भी इसी अदालत में स्थानांतरित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आदेश जिला जज को देना होगा। DeshHarpal पर पढ़ते रहिए देश-दुनिया की सबसे सटीक और सरल खबरें।
Read more
Stock Market Update

Stock Market Update: 16 अप्रैल को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ, जानिए आज की बड़ी बातें

Stock Market Update: 16 अप्रैल को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ, जानिए आज की बड़ी बातें बाजार में दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। घरेलू शेयर बाजार बुधवार यानी 16 अप्रैल को हल्की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में शुरुआती कमजोरी देखने को मिली। BSE सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक की बढ़त के साथ 76,996.78 पर खुला था, लेकिन जल्द ही लाल निशान में आ गया। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 86.48 अंक या 0.11% गिरकर 76,648.41 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, NSE का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 23,344.10 पर हल्की तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में यह भी फिसल गया। सुबह 9:23 बजे यह 26.20 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 23,302.35 पर आ गया। मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल? Stock Market Update मंगलवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,577.63 अंक यानी 2.10% की उछाल के साथ 76,734.89 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 500 अंक यानी 2.19% चढ़कर 23,328.55 पर बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट से मिले मिलेजुले संकेत अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को हल्की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी देखी गई: पिछले दो दिन में 4% चढ़ा Sensex सोमवार और मंगलवार को मिलाकर सेंसेक्स में करीब 4% की बढ़त हुई। यह तेजी अमेरिका में टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता कम होने के बाद आई, जिसने बाजार में सकारात्मकता बढ़ाई। निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल क्या है? LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के मुताबिक, Support Level: 23,300अगर ये लेवल टूटता है तो निफ्टी 23,000 तक जा सकता है Resistance Level: 23,370 और 23,650 ताज़ा अपडेट्स और आसान भाषा में शेयर बाजार की खबरें पढ़ते रहें सिर्फ DeshHarpal पर!
Read more
rashifal

Daily Horoscope :16 अप्रैल 2025 (बुधवार)

🐏 मेष: आत्मविश्लेषण का समय है। अंदर की आवाज सुनें। 🐂 वृषभ: घर-परिवार में मांगलिक काम की चर्चा होगी। 👫 मिथुन: कोई उपहार या बोनस मिल सकता है। 🦀 कर्क: फालतू खर्चों से बचें। पैसे की प्लानिंग जरूरी। 🦁 सिंह: बच्चों से सुख मिलेगा। उनकी उपलब्धियों पर गर्व होगा। 👩‍⚖ कन्या: ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक राहत मिलेगी। ⚖ तुला: ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी। टीमवर्क में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। 🦂 वृश्चिक: घर में कोई पुरानी बात उभर सकती है। संयम रखें। 🏹 धनु: व्यापार में नई डील होगी। लाभ के संकेत। 🐐 मकर: पुराने निवेश लाभ देंगे। धन संबंधी चिंता दूर होगी। 🏺 कुंभ: किसी सामाजिक कार्य में भाग लेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। 🐟 मीन: मन में असमंजस रहेगा। किसी बुजुर्ग से सलाह लें।
Read more
Sensex Nifty

बाजार में जबरदस्त तेजी: Sensex 1600 अंक उछला, Nifty 23,300 पार, Investors की Wealth ₹5 लाख करोड़ बढ़ी

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को धमाकेदार शुरुआत की है। BSE Sensex और Nifty-50 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की संपत्ति में महज 10 सेकंड में ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हो गया। इस जोरदार तेजी की वजह अमेरिका द्वारा 75 से ज्यादा देशों पर टैरिफ पॉज यानी आयात शुल्क में 90 दिनों की छूट देने की घोषणा रही। इसका असर सीधे तौर पर वॉल स्ट्रीट पर दिखा और अब इसका पॉजिटिव इम्पैक्ट भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। बाजार का हाल: सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल निवेशकों की वेल्थ में ₹5 लाख करोड़ की बंपर बढ़ोतरी शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की संपत्ति में बूम आया है। ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे पॉजिटिव संकेत हालांकि, वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स थोड़ी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एशियाई बाजार भी हरे निशान पर
Read more
Daily Horoscope

Daily Horoscope :15 अप्रैल 2025 (मंगलवार)

दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों का 🐏 मेष: वाहन या मकान संबंधित सुख प्राप्त हो सकता है। 🐂 वृषभ: पुराने दोस्तों से संपर्क होगा। कोई काम रुकेगा नहीं। 👫 मिथुन: नौकरी में बदलाव के संकेत। सोच-समझकर निर्णय लें। 🦀 कर्क: कोई अनजान व्यक्ति आपको लाभ पहुंचा सकता है। सतर्क रहें। 🦁 सिंह: क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। तारीफें भी मिलेंगी। 👩‍⚖ कन्या: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सिरदर्द या थकावट हो सकती है। ⚖ तुला: भाग्य प्रबल है। कोई बड़ा फैसला आज फायदेमंद रहेगा। 🦂 वृश्चिक: किसी विवाद में न उलझें। कानूनी मामलों से बचें। 🏹 धनु: पारिवारिक समरसता बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। 🐐 मकर: काम में तेजी आएगी। बॉस से प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। 🏺 कुंभ: सोच सकारात्मक रखें, आत्मबल बढ़ेगा। 🐟 मीन: प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आएगा। नई शुरुआत संभव।
Read more
Gold Price Forecast 2025

Gold Price Forecast 2025:Goldman Sachs की नीति जारी, जल्द झुट सकता है सोना ₹1.30 लाख/टैन ग्राम

एक और जहां सोने की कीमत रेकॉर्ड हाई पर चल रही है, वहीं Goldman Sachs ने एक नया अंकालन जारी कीया है जिसके अनुसार, आगामी ट्रेड वॉर, ग्लोबल मंदी और भारतीय रुपये की गिरावट की वजह से सोने की कीमत की रेकॉर्ड पीक मीं जा सकती है। Goldman Sachs के 3 बेहतरीन अंकालन: यदि यह अंकालन सच होता है तो: सोने में तेजी की 3 बीजा ऐसी है: चार जनकी और भोपाल में गोल्ड की कीमत सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें:
Read more
US Visa New Rules 2025

US Visa New Rules 2025: ट्रंप प्रशासन के नए कानून से Non-Citizens रहें सावधान, हर समय साथ रखें ये दस्तावेज़

अगर आपका बेटा, दामाद या कोई जानने वाला अमेरिका (US) में रहता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अमेरिका में रहने वाले H-1B, F-1 या अन्य वीज़ा धारकों के लिए ट्रंप प्रशासन ने सख्त कानून लागू कर दिए हैं। अब यदि कोई भी गैर-अमेरिकी नागरिक अमेरिका में रह रहा है, तो उसे अपनी कानूनी स्थिति के प्रमाण हर समय साथ रखने होंगे। ये निर्देश 11 अप्रैल 2025 से लागू हो चुके हैं। क्यों जरूरी है ये कानून? यह नियम ट्रंप की कार्यकारी कार्रवाई ‘Protecting the American Public from Unauthorized Intrusions’ का हिस्सा है, जिसका मकसद अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई करना है। यह कानून 1940 के Alien Registration Act पर आधारित है, लेकिन अब इसे कड़े दंड और नियमों के साथ लागू किया गया है। Alien Registration Requirement (ARR) के मुख्य बिंदु: भारतीयों पर इसका असर: अमेरिका में लगभग 54 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें करीब 2.2 लाख अवैध रूप से रह रहे हैं। H-1B वीजा और स्टूडेंट वीजा धारकों को दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें अपने दस्तावेज़ हर समय साथ रखने होंगे। क्या करें भारतीय अप्रवासी? इमिग्रेशन वकीलों के सुझाव: अगर अधिकारी रोकें तो: गिरफ्तारी की स्थिति में: नागरिकों के लिए राहत: अमेरिकी नागरिकों को अपनी नागरिकता का प्रमाण साथ रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन गैर-अमेरिकी नागरिकों को अब हर वक्त सतर्क रहना होगा। निष्कर्ष: अगर आपके परिवार या मित्र अमेरिका में रहते हैं, तो इस खबर को उनसे जरूर साझा करें। यह नया कानून अप्रवासियों के लिए बड़ी चेतावनी है। समय रहते दस्तावेज़ों को अपडेट करें और अपने अधिकारों की जानकारी रखें। पढ़ते रहिए DeshHarpal – आपकी खबर, आपकी भाषा में।
Read more
मेहुल चोकसी

मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार: PNB घोटाले का भगोड़ा आखिरकार पकड़ा गया

₹13,000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी था चोकसी, भारत लाने की तैयारी तेज बेल्जियम में पकड़ा गया मेहुल चोकसी PNB घोटाले के आरोपी और देश से फरार कारोबारी मेहुल चोकसी को आखिरकार बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम पहुंचा था, लेकिन एजेंसियों को शक था कि वह वहां से स्विट्ज़रलैंड भागने की कोशिश कर रहा है। CBI और ED की नजरें शुरू से थीं चोकसी परजैसे ही भारतीय एजेंसियों को जानकारी मिली कि चोकसी बेल्जियम में है, वे तुरंत एक्टिव हो गईं। CBI और ED ने तुरंत जरूरी दस्तावेज और गिरफ्तारी से जुड़े कागज़ात बेल्जियम प्रशासन को भेजे। बेल्जियम की एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए चोकसी को हिरासत में ले लिया। भारत लाने की प्रक्रिया अंतिम चरण मेंचोकसी की गिरफ्तारी के बाद अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। भारत पहले ही औपचारिक रूप से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर चुका था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द भारत की जेल में होगा। 2018 में भागा था एंटीगुआ, अब छिपाई भारतीय नागरिकताचोकसी ने 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी और 2018 में अपने परिवार समेत भारत से फरार हो गया था। गिरफ्तारी के वक्त उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छिपाने की कोशिश की, लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है। इससे पहले वह डोमिनिका में भी गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन 51 दिन जेल में रहने के बाद ब्रिटेन की क्वीन की प्रिवी काउंसिल से उसे राहत मिल गई थी। क्या है PNB घोटाला?चोकसी की कंपनी ‘गीतांजलि जेम्स लिमिटेड’ पर आरोप है कि उसने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को करीब ₹13,500 करोड़ का नुकसान पहुंचाया। 2014 से 2017 के बीच PNB के कुछ अधिकारियों की मदद से LOU (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) और फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट के जरिए घोटाला किया गया। अकेले चोकसी पर ₹6,098 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। अब उम्मीद है इंसाफ कीचोकसी की गिरफ्तारी से भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। सरकार और एजेंसियां अब पूरी कोशिश कर रही हैं कि उसे जल्द से जल्द भारत लाया जाए और घोटाले के लिए सज़ा दिलाई जाए। 👉 DeshHarpal इस बड़ी खबर पर नज़र बनाए हुए है। आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें!
Read more
Vikramotsav 2025

Vikramotsav 2025: लाल किले पर शुरू हुआ तीन दिवसीय महोत्सव, उपराष्ट्रपति ने CM यादव को बताया ‘मनमोहक’

राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला इस समय एक खास आयोजन का गवाह बन रहा है – विक्रमोत्सव 2025।यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य है मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सम्राट विक्रमादित्य के योगदान को राष्ट्रीय मंच पर लाना। पहले दिन का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार शाम को हुई, जहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसका शुभारंभ किया। उनके साथ मौजूद थे: इसके अलावा मध्यप्रदेश और दिल्ली सरकार के कई मंत्री, भाजपा नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति पहले दिन मंचन हुआ ‘सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य’ का, जिसमें उनके जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की कहानी को भव्य रूप में पेश किया गया। यह नाट्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का जरिया है।उपराष्ट्रपति धनखड़ का भावुक संबोधन अपने भाषण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा: “मेरा मन प्रफुल्लित है, भारत एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना और भी जरूरी हो गया है।” उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस आयोजन को “मनमोहक” बना दिया। आगे क्या है? 13 और 14 अप्रैल को भी लाल किले पर यह महानाट्य जारी रहेगा।प्रस्तुतियां हर दिन शाम को होंगी, जिसमें सम्राट विक्रमादित्य के विक्रम संवत, राजनीतिक योगदान और धार्मिक दृष्टिकोण को दर्शाया जाएगा।क्यों खास है Vikramotsav? आज के युवा को अपने अतीत से जोड़ने का प्रयास है। यह आयोजन राष्ट्रीय गौरव, इतिहास और परंपरा को जोड़ने की कोशिश है। दिल्ली जैसे राष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति को जगह मिल रही है।
Read more
UPI सेवाओं में रुकावट

UPI सेवाओं में रुकावट: Paytm, PhonePe, Google Pay पर असर, जानें क्यों हुई बाधा

12 अप्रैल 2025 – आज सुबह UPI सेवाओं में अचानक रुकावट आई जिससे Paytm, PhonePe, Google Pay समेत कई ऐप्स प्रभावित हुए हैं। उपयोगकर्ता लेन-देन में परेशानी का सामना कर रहे हैं और त्रुटि संदेश देख रहे हैं। इस लेख में हम सरल भाषा में इस समस्या के कारण, असर और समाधान के उपाय बता रहे हैं। क्या हुआ? संभावित कारण उपयोगकर्ताओं के लिए सुझाव
Read more
1 238 239 240 241 242 244

Editor's Picks

G7

G7 Meeting 2026: होर्मुज में भारतीयों की मौत पर PM Modi ने उठाई आवाज, Trump भी रहे मौजूद

फ्रांस में आयोजित G7 Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा मजबूती से उठाया। खास बात यह रही कि जब प्रधानमंत्री मोदी यह बात रख रहे थे, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी बैठक में मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में समुद्री सुरक्षा केवल किसी एक देश का विषय नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिरता और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ा मुद्दा बन चुका है। होर्मुज में भारतीयों की मौत पर जताई चिंता हाल के दिनों में होर्मुज क्षेत्र में बढ़े सैन्य तनाव के बीच कुछ भारतीय नागरिकों और नाविकों की मौत की खबरों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। G7 के वर्किंग सेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने इस संवेदनशील मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि समुद्र में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग समुद्री व्यापार को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, उन्हें किसी भी तरह के संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए। Global Trade पर पड़ रहा है असर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक है। यहां किसी भी प्रकार का तनाव या अवरोध केवल क्षेत्रीय समस्या नहीं रह जाता, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की सप्लाई चेन, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार पर दिखाई देता है। विशेषज्ञों के अनुसार दुनिया के बड़े हिस्से में पहुंचने वाला कच्चा तेल इसी मार्ग से गुजरता है, इसलिए यहां अस्थिरता वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन जाती है। संवाद और कूटनीति पर दिया जोर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन इन समस्याओं का समाधान युद्ध नहीं बल्कि संवाद और सहयोग में छिपा है। उन्होंने देशों से आपसी विश्वास बढ़ाने और कूटनीतिक रास्तों को प्राथमिकता देने की अपील की। मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए यह जरूरी है कि सभी देश मिलकर काम करें और संघर्ष की जगह बातचीत को महत्व दें। ट्रम्प की मौजूदगी में भारत ने रखा अपना पक्ष G7 बैठक में डोनाल्ड ट्रम्प समेत कई बड़े वैश्विक नेता मौजूद थे। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारतीय नागरिकों की मौत और समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाना भारत की सक्रिय कूटनीति का संकेत माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि भारत ने इस मंच के जरिए साफ संदेश दिया है कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों और समुद्री क्षेत्र में कार्यरत नागरिकों की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। G7 Summit में Middle East Crisis रहा प्रमुख मुद्दा इस वर्ष G7 Summit में मध्य पूर्व का तनाव, ऊर्जा सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और समुद्री मार्गों की सुरक्षा जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारत ने भी अपने हितों और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

बिलासपुर में कबाड़ कारोबारी का अपहरण जैसा कांड! गोदाम में बंधक बनाकर पीटा, पत्नी से वसूले 2.70 लाख रुपए

बिलासपुर में कबाड़ कारोबार को लेकर विवाद अब हिंसक रूप लेता नजर आ रहा है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक कबाड़ कारोबारी और उसके साले को कथित तौर पर गोदाम में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई आरोपियों के खिलाफ डकैती समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी सैय्यद प्रिंस बक्शी सिलपहरी क्षेत्र में कबाड़ का कारोबार करते हैं। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 11 जून की दोपहर उन्हें राहुल कबाड़ी का फोन आया, जिसने तिफरा स्थित एक गोदाम में बुलाया। वह अपने साले मोहम्मद अमन के साथ वहां पहुंचे थे। गोदाम में बंधक बनाकर की मारपीट शिकायत के मुताबिक गोदाम में पहले से मौजूद फिरोज मेमन, राहुल कबाड़ी, सफीर और अन्य लोगों ने उनसे कबाड़ कारोबार को लेकर पूछताछ शुरू की। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें और उनके साले को गोदाम में बंधक बनाकर रखा गया। वहीं कुछ लोगों को उनकी निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया था। दुकान और वाहन पर भी कब्जे का आरोप शिकायत के अनुसार मारपीट के दौरान कुछ आरोपी सिलपहरी स्थित उनकी दुकान और गोदाम भी पहुंचे। वहां कर्मचारियों से पूछताछ की गई और सामान की तलाशी ली गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ सामान उठाने के साथ ही उनका छोटा हाथी वाहन भी जबरन अपने कब्जे में ले लिया गया। पत्नी से वसूले 2.70 लाख रुपए पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों के कुछ साथी उनके घर पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर घर की तलाशी ली। परिवार को डराने-धमकाने के बाद उनकी पत्नी से 2 लाख 70 हजार रुपए ले लिए गए। शिकायत के मुताबिक रुपए मिलने के बाद शाम करीब 5 बजे उन्हें और उनके साले को छोड़ा गया। कई आरोपियों पर केस दर्ज सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की जांच के बाद फिरोज मेमन, रोहित कबाड़ी, राहुल कबाड़ी, रितिक कबाड़ी, सफीर, तौसिफ कबाड़ी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कारोबार की प्रतिस्पर्धा से जुड़ा विवाद प्राथमिक जांच में मामला कबाड़ कारोबार में प्रतिस्पर्धा से जुड़ा बताया जा रहा है। क्षेत्र में कबाड़ कारोबार को लेकर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

गुना में खाद से भरा ट्रक पलटा, हैंडपंप पर पानी भर रहे लोगों पर गिरी बोरियां

गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खाद (यूरिया) से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी भर रहे लोगों पर खाद की बोरियां गिर गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे आनंदपुर मोइया गांव के पास आरोन-राघौगढ़ रोड पर हुई। सागर से राजस्थान की ओर जा रहा यूरिया से लदा ट्रक गांव के मोड़ पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। हैंडपंप पर मौजूद लोगों पर गिरी बोरियां प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक पलटते ही उसमें लदी खाद की बोरियां सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी भर रही महिलाओं और पुरुषों के ऊपर गिर गईं। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बोरियों के नीचे दब गए। 10 लोग घायल, 3 को जिला अस्पताल रेफर हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए साडा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में प्रेमलता सहरिया, उषा सहरिया और राजकुमारी सहरिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने शुरू की जांच राघौगढ़ थाना प्रभारी अजय जाट ने बताया कि आनंदपुर मोइया गांव के मोड़ पर खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

इंदौर में महिलाओं से छेड़छाड़ के तीन मामले आए सामने, प्रेमी, भतीजे और जीजा पर केस दर्ज

इंदौर में महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। द्वारकापुरी और खजराना थाना क्षेत्रों में दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों मामलों में पीड़िताओं ने अलग-अलग तरह के उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। शादी का दबाव बनाने वाले प्रेमी पर केस द्वारकापुरी क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने अपने परिचित लक्की पंसोरिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती के अनुसार दोनों एक ही कार्यस्थल पर काम करते थे और पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। पीड़िता का आरोप है कि शराब की लत के कारण उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद आरोपी उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा आत्महत्या कर उसे फंसाने की धमकी भी दी। साथ ही उसका पीछा करने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। विवाहिता ने भतीजे पर लगाए आरोप खजराना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने भतीजे राहुल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उस पर गलत नजर रखता था। शिकायत के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी ने बाथरूम में झांकने की कोशिश की थी। महिला ने उसे फटकार भी लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद उसने दोबारा आपत्तिजनक हरकत की। इसके बाद पीड़िता ने परिवार को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग ने जीजा के खिलाफ दर्ज कराया मामला खजराना थाना क्षेत्र में ही 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने जीजा सोहेल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में रोककर उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की और अनुचित व्यवहार किया। घटना के बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
Shiv Sena

Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे गुट में बड़ी टूट, 9 में से 6 सांसद बागी

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी तूफान देखने को मिल रहा है। Shiv Sena (UBT) खेमे में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के 9 में से 6 सांसदों के बागी होने की खबर ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। यह घटनाक्रम सीधे तौर पर Uddhav Thackeray के नेतृत्व वाले गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं। संजय राउत का तीखा रिएक्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बढ़ा तनाव इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता Sanjay Raut ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद कड़ा रुख अपनाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और राउत ने बगावत को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल और राजनीतिक दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि वे हमेशा से उद्धव गुट के सबसे मुखर चेहरों में रहे हैं। चार साल पहले भी टूटी थी शिवसेना, शिंदे ने किया था बड़ा विद्रोह यह पहली बार नहीं है जब शिवसेना में इतनी बड़ी टूट देखने को मिली हो। लगभग 4 साल पहले Eknath Shinde के नेतृत्व में 39 विधायकों ने अलग होकर राजनीतिक समीकरण बदल दिए थे। उस समय हुई बगावत के बाद महाराष्ट्र की सत्ता में बड़ा बदलाव आया था और शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा संकट ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे गुट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 9 में से 6 सांसदों के अलग होने की खबरों से पार्टी संगठन कमजोर होता दिख रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह बगावत आगे बढ़ती है, तो इसका असर आने वाले चुनावी समीकरणों पर भी साफ दिखाई दे सकता है। महाराष्ट्र पॉलिटिक्स में बढ़ी हलचल महाराष्ट्र की राजनीति पहले से ही अस्थिर दौर से गुजर रही है और इस नई टूट ने इसे और ज्यादा गर्मा दिया है। लगातार बदलते गठबंधन और अंदरूनी मतभेदों के बीच यह घटनाक्रम राज्य की सियासत में नए सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि उद्धव ठाकरे इस राजनीतिक संकट को कैसे संभालते हैं और पार्टी को एकजुट रखने में कितने सफल होते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.