भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संगठन विस्तार के तहत मध्यप्रदेश के 15 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही सात जिलों में जिला महामंत्रियों के नाम भी घोषित किए गए हैं। जिन जिलों में जिला अध्यक्ष पद को लेकर अधिक दावेदार थे, वहां संगठन ने संतुलन बनाते हुए एक दावेदार को अध्यक्ष और दूसरे को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
इन जिलों में बनाए गए जिला अध्यक्ष
- सागर ग्रामीण: आयुष पाण्डेय
- हरदा: धर्मेंद्र पाल
- सीधी: अजय गुप्ता
- टीकमगढ़: संकल्प जैन
- खरगोन: अंकुश जायसवाल
- जबलपुर ग्रामीण: पंकज तिवारी
- बैतूल: विक्रम वैद्य
- झाबुआ: प्रकाश परमार
- ग्वालियर नगर: शिवम राजावत
- रतलाम: अनुकूल सोनी
- बड़वानी: निशांत पंवार
- शहडोल: प्रियं त्रिपाठी
- सीहोर: महेंद्र ठाकुर
- खंडवा: सागर अरस्तानी
- उज्जैन नगर: नितिन सेन
सात जिलों में जिला महामंत्री भी घोषित
- ग्वालियर नगर: गौरव मिश्रा
- रतलाम: कृष्णा डिंडोरे
- बड़वानी: शिवम मिश्रा
- शहडोल: नितिन राणा
- सीहोर: हर्षित मेवाड़ा
- खंडवा: शुभम पटेल
भाजयुमो की इस नियुक्ति सूची को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com


