Delhi की सड़कों पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। Deputy Secretary Navjot Singh की ज़िंदगी महज़ कुछ सेकेंड में खत्म हो गई, जब उनकी गाड़ी को एक तेज़ रफ्तार BMW ने टक्कर मार दी।
चश्मदीद ने बताया कि BMW इतनी तेज़ थी कि टक्कर के बाद नवजोत सिंह की गाड़ी कई मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
नवजोत सिंह अपने विभाग में एक ईमानदार और शांत स्वभाव के अफसर के रूप में जाने जाते थे। परिवार और सहयोगियों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं।
पुलिस ने BMW चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर राजधानी की सड़कों पर तेज़ रफ्तार गाड़ियों और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही की वजह से बुझा एक पूरा परिवार का सहारा है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
