आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में छठ पूजा के लिए बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट, 6 नवंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर NSUI नियुक्तियों में देवेंद्र यादव समर्थक खेमे का दबदबा, रंजीत सिंह को लगा झटका◆BREAKINGछत्तीसगढ़ठोस कचरा प्रबंधन में छत्तीसगढ़ का बेहतर प्रदर्शन, रोजाना 2,612 टन से ज्यादा कचरे का प्रसंस्करण◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में RGPV की बस डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के खंभे से टकराई, 11 घायल; छात्र वेंटिलेटर पर◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में LIG से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने PIL खारिज की◆BREAKINGबिज़नेसभारत से व्यापार पर बैन के बावजूद पाकिस्तान में भारतीय सामान की मांग बढ़ी, तीसरे देशों के जरिए हो रही सप्लाई◆BREAKINGBreaking NewsMLC Election Results 2026: यूपी, बिहार और कर्नाटक में BJP की बड़ी जीत◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता, अक्टूबर में सोना ₹7,000 और चांदी ₹20,000 तक गिरी◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में छठ पूजा के लिए बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट, 6 नवंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर NSUI नियुक्तियों में देवेंद्र यादव समर्थक खेमे का दबदबा, रंजीत सिंह को लगा झटका◆BREAKINGछत्तीसगढ़ठोस कचरा प्रबंधन में छत्तीसगढ़ का बेहतर प्रदर्शन, रोजाना 2,612 टन से ज्यादा कचरे का प्रसंस्करण◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में RGPV की बस डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के खंभे से टकराई, 11 घायल; छात्र वेंटिलेटर पर◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में LIG से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने PIL खारिज की◆BREAKINGबिज़नेसभारत से व्यापार पर बैन के बावजूद पाकिस्तान में भारतीय सामान की मांग बढ़ी, तीसरे देशों के जरिए हो रही सप्लाई◆BREAKINGBreaking NewsMLC Election Results 2026: यूपी, बिहार और कर्नाटक में BJP की बड़ी जीत◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता, अक्टूबर में सोना ₹7,000 और चांदी ₹20,000 तक गिरी◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

खंडवा में 540 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; 2019 में भी दर्ज था लूट का केस

खंडवा में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 540 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कुएं के पास गांजा लेकर खड़ा था आरोपी पुलिस के अनुसार, सोमवार को सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि चिड़िया मैदान क्षेत्र में कुएं के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। सुधाकर अवचार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस पुलिस ने आरोपी की पहचान सुधाकर पिता किशोर अवचार, निवासी चिड़िया मैदान, खंडवा के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त और उसके स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 2019 में भी दर्ज हुआ था लूट का मामला पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि आरोपी सुधाकर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2019 में उसके खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था। अब पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसपी के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में खंडवा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के नेतृत्व में सिटी कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य और पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Read more

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद क्रांति गौड़ पर ICC की कार्रवाई, मैच फीस का 10% जुर्माना

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर ICC ने कार्रवाई की है। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद क्रांति ने उन्हें पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया था। ICC ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। क्रांति गौड़ पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। क्रांति ने स्वीकार की गलती यह घटना श्रीलंका की पारी के पहले ओवर में हुई थी। क्रांति गौड़ ने इमेशा दुलानी को बोल्ड किया। विकेट लेने के बाद उन्होंने बल्लेबाज को पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया। ICC के मुताबिक, क्रांति को आचार संहिता के लेवल-1 के तहत दोषी पाया गया। इस स्तर के उल्लंघन पर आधिकारिक चेतावनी से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के 50% तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं। यह 24 महीने की अवधि में क्रांति गौड़ का पहला अपराध है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। पाकिस्तान पर भी लगा जुर्माना वहीं, श्रीलंका के खिलाफ विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान महिला टीम पर भी जुर्माना लगाया गया है। मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान को निर्धारित समय में एक ओवर कम कराने का दोषी पाया गया। हर अतिरिक्त ओवर पर 5% जुर्माना ICC आचार संहिता के नियम 2.22 के तहत निर्धारित समय में जितने ओवर कम कराए जाते हैं, टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस पर प्रत्येक ओवर के लिए 5% जुर्माना लगाया जाता है। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में तय समय के भीतर एक ओवर कम कराया था, जिसके चलते टीम पर यह कार्रवाई की गई।
Read more

3,383 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक बने भिखारी, घाटकोपर की सड़कों पर मांगते दिखे मदद

मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में करोड़ों की संपत्ति के मालिक विधायक भिखारी का वेश धारण कर घाटकोपर की सड़कों पर लोगों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं। पराग शाह के मुताबिक, यह प्रयोग किसी राजनीतिक कार्यक्रम या प्रचार का हिस्सा नहीं था। उन्होंने जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर कुछ समय के लिए अपनी पहचान और वेशभूषा बदली। उनका उद्देश्य संपत्ति और सुविधाओं से दूरी बनाकर एक जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन और समाज के व्यवहार को करीब से समझना था। 3,383 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। शाह ने अपने इस अनुभव का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मेकअप और वेशभूषा बदलने के बाद उन्होंने घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास आम लोगों के बीच समय बिताया। इस दौरान कई लोग उन्हें पहचान नहीं सके। कुछ लोगों ने मदद की, कुछ ने नजरअंदाज किया वीडियो में पराग शाह सड़क किनारे बैठे हुए और लोगों से मदद मांगते दिखाई देते हैं। कुछ लोगों ने उनकी सहायता की, जबकि कई लोग बिना रुके आगे निकल गए। शाह के मुताबिक, इस अनुभव के जरिए उन्होंने गरीबी, सामाजिक उपेक्षा और जरूरतमंद लोगों के प्रति समाज के व्यवहार को समझने की कोशिश की। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति की वास्तविक परिस्थितियों को समझने के लिए कभी-कभी उसके जीवन को करीब से महसूस करना जरूरी होता है। सोनू निगम भी कर चुके हैं ऐसा प्रयोग मुंबई में इस तरह का सोशल एक्सपेरिमेंट पहले भी चर्चा में रह चुका है। मई 2016 में गायक सोनू निगम ने मुंबई के जुहू इलाके में भिखारी का भेष धारण कर सड़क किनारे गाने गाए थे। सोनू निगम ने अपना हुलिया इस तरह बदला था कि राहगीर उन्हें पहचान न सकें। वह सड़क किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए गाने गाते रहे। इस दौरान कई लोग उनके पास से गुजरे, लेकिन अधिकांश लोग यह नहीं पहचान पाए कि उनके सामने देश के मशहूर गायक बैठे हैं। इस प्रयोग के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि लोग किसी व्यक्ति को उसके कपड़े, रूप और सामाजिक स्थिति के आधार पर किस तरह आंकते हैं। बाद में जब सोनू निगम की असली पहचान सामने आई तो लोग हैरान रह गए।
Read more

बांग्लादेश बोला- भारत के साथ रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं, आपसी हितों के आधार पर नए सिरे से संबंध बनाने की इच्छा

बांग्लादेश ने भारत के साथ अपने रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करने की इच्छा जताई है। रविवार को बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि ढाका नई दिल्ली के साथ संबंधों को ‘रीसेट’ करना चाहता है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच नया रिश्ता आपसी हितों और संतुलित दृष्टिकोण के आधार पर बनाया जाना चाहिए। कबीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान भारत-बांग्लादेश संबंधों को असहज बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अब भारत के साथ एक नए रिश्ते की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है और इसके लिए दोनों देशों के बीच सीधे द्विपक्षीय संवाद जरूरी है। बहुपक्षीय मंच के बजाय द्विपक्षीय बातचीत पर जोर हुमायूं कबीर ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच बातचीत किसी बहुपक्षीय मंच के जरिए नहीं, बल्कि सीधे द्विपक्षीय स्तर पर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश को भारत के साथ संबंधों को लेकर जरूरत से ज्यादा ध्यान केंद्रित करने वाली सोच से बाहर निकलना होगा। भारत के साथ रिश्तों को संतुलित नजरिए से देखते हुए दोनों देशों के साझा हितों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कबीर के मुताबिक, नई दिल्ली के साथ संबंध बांग्लादेश के दूसरे देशों के साथ रिश्तों का भी एक हिस्सा हैं। BRICS समिट में शामिल नहीं हुए थे PM तारिक रहमान बांग्लादेश का यह बयान भारत में आयोजित BRICS समिट के समाप्त होने के बाद आया है। बांग्लादेश ने पहले बताया था कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान BRICS समिट में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें व्यक्तिगत हैसियत से आमंत्रित नहीं किया गया था। ढाका के अनुसार, तारिक रहमान को BIMSTEC के अध्यक्ष के तौर पर आमंत्रित किया गया था। BIMSTEC बंगाल की खाड़ी से जुड़े दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है, जो क्षेत्रीय सहयोग और विकास को बढ़ावा देता है। अगस्त में भी टल गया था भारत दौरा BRICS समिट से पहले भारत ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक के लिए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण दिया था। उन्हें 22 अगस्त को भारत आना था, लेकिन दौरे से पहले ही कार्यक्रम टल गया। उस दौरान बांग्लादेश की ओर से भारत के सामने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठाया गया था। इस मामले को लेकर दोनों देशों के बीच पहले से तनाव बना हुआ है। उस समय हुमायूं कबीर ने कहा था कि जब दोनों देशों के बीच माहौल अनुकूल होगा, तब द्विपक्षीय दौरे होंगे और इसमें जल्दबाजी की जरूरत नहीं है।
Read more

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप, श्रीलंका को 72 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस एशिया कप का खिताब 8वीं बार अपने नाम कर लिया है। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। शेफाली और स्मृति ने दिलाई शानदार शुरुआत भारत की जीत की नींव ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने रखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शानदार 129 रन की साझेदारी की। शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 68 रन, जबकि स्मृति मंधाना ने 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों की शानदार शुरुआत की बदौलत भारत ने फाइनल में मजबूत स्कोर खड़ा किया। श्री चरणी और दीप्ति की घातक गेंदबाजी 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। श्री चरणी ने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटकते हुए श्रीलंका पर लगातार दबाव बनाए रखा। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप में अपना 8वां खिताब जीतकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी।
Read more

उज्जैन में चोरी के मामलों का खुलासा: सोने का हार और चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने रविवार को चोरी की अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए कार्रवाई की है। पंवासा और महाकाल थाना पुलिस ने मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के आभूषण के साथ चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। पंवासा थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय गजा उर्फ गज्जू लोहार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर करीब 2.20 लाख रुपए कीमत का सोने का हार बरामद किया गया है। गरोठ ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया गज्जू पुलिस के मुताबिक, सूने मकानों में चोरी के दो मामलों का पहले ही खुलासा हो चुका था। उस दौरान चोरी की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे। इन मामलों में गजा उर्फ गज्जू लोहार फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गरोठ ब्रिज के नीचे मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में गज्जू ने बताया कि कार्तिक बैडवाल ने उसे 11 पत्तियों वाला सोने का हार बेचने के लिए दिया था। आरोपी ने हार अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हार बरामद कर लिया। बाइक और एक्टिवा चोरी के मामले में गिरफ्तारी इधर, महाकाल थाना पुलिस ने 10 सितंबर को दर्ज वाहन चोरी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पंवासा निवासी विशाल उर्फ मयंक कौशल (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक (MP09AM5169) और होंडा एक्टिवा (MP13ET5577) बरामद की हैं। दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी विशाल को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक आदेश पर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब चोरी की इन वारदातों से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
Read more

सागर में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भापेल के पास गोढ़ीखैर में पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे पोखर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों पानी में गिर गए। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय जागेंद्र आदिवासी और 3 वर्षीय गजेंद्र आदिवासी, पिता विनोद आदिवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक ने परिजनों से की बात घटना की जानकारी मिलने पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मृतक बच्चों के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों बच्चों के परिवारों को नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Read more

भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी-20 में 7 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर जड़ा 82 रन

भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने भारत को 157 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने महज 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली। अभिषेक ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए। अभिषेक और ईशान के बीच 121 रन की साझेदारी लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अभिषेक ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उमरजई की फिफ्टी बेकार, अर्शदीप ने लिए 3 विकेट इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे। टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अफगानिस्तान पर दबाव बनाए रखा और उसे बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की।
Read more

रायपुर में 7 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी से ड्रग्स लेकर पहुंचे थे

रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी धमतरी से हेरोइन लेकर रायपुर पहुंचे थे और शहर में इसकी सप्लाई करने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी ड्रग्स बेचने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग हेरोइन लेकर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने ड्रग्स को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी जेल जा चुका है एक आरोपी जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी ड्रग्स बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, तीनों लंबे समय से हेरोइन के कारोबार से जुड़े हुए थे और रायपुर में नशे की सप्लाई करते थे। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी धमतरी से हेरोइन किससे खरीदते थे और रायपुर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई पहुंचाते थे। सप्लायर और खरीदारों की तलाश पुलिस अब आरोपियों के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच का मुख्य फोकस हेरोइन के सप्लायर, खरीदार और पूरे नेटवर्कतक पहुंचने पर है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।
Read more
Hanuman Ansh Song: मुंबई छोड़ने वाले थे Composer Dhirendra, तभी मिला ऑफर; 5 मिनट में तैयार हुई धुन

Hanuman Ansh Song: मुंबई छोड़ने वाले थे Composer Dhirendra, तभी मिला ऑफर; 5 मिनट में तैयार हुई धुन

मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने आए कई कलाकारों के लिए संघर्ष का दौर आसान नहीं होता। कई बार लंबे इंतजार के बाद भी काम नहीं मिलता और इंसान वापस लौटने का फैसला कर लेता है। Composer धीरेंद्र के साथ भी कुछ ऐसा ही होने वाला था। वह मुंबई छोड़ने का मन बना चुके थे, तभी उन्हें ‘हनुमान अंश’ के लिए संगीत तैयार करने का मौका मिला। धीरेंद्र के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का ऑफर उनके लिए किसी उम्मीद की तरह आया। उन्होंने बताया कि धुन बनाने से पहले उन्होंने बाबा जी का स्मरण किया और इसके बाद कुछ ही मिनटों में उनके मन में धुन तैयार हो गई। मुंबई छोड़ने का बना लिया था मन धीरेंद्र ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि मुंबई में काम की तलाश के दौरान कई मुश्किलें आईं। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने शहर छोड़कर वापस जाने का फैसला कर लिया था। इसी बीच उन्हें ‘हनुमान अंश’ से जुड़ा ऑफर मिला। धीरेंद्र के लिए यह मौका सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि उनके सफर में एक नया मोड़ लेकर आया। बाबा जी का स्मरण किया और बन गई धुन धीरेंद्र ने बताया कि जब उन्हें प्रोजेक्ट के लिए संगीत तैयार करना था, तब उन्होंने पहले बाबा जी का स्मरण किया। इसके बाद उन्होंने धुन पर काम शुरू किया। उनके मुताबिक, करीब 5 मिनट में धुन तैयार हो गई। धीरेंद्र के लिए यह अनुभव काफी खास रहा और उन्होंने इसे अपने जीवन का यादगार पल बताया। ‘हनुमान अंश’ से जुड़ना रहा खास अनुभव हनुमान जी से जुड़ी कहानी और भावनाओं वाले प्रोजेक्ट में संगीत की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे विषय में धुन सिर्फ कानों को अच्छी लगना ही नहीं, बल्कि कहानी की भावनाओं को भी दर्शाती है।
Read more
1 … 17 18 19 20 21 … 155

Trending News

Editor's Picks

दिल्ली में छठ पूजा के लिए बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट, 6 नवंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार राजधानी में 1400 से अधिक छठ घाट विकसित किए जाने की संभावना है, जबकि पिछले साल 1326 घाट बनाए गए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 6 नवंबर तक घाटों पर बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तय समय सीमा तक सभी प्रमुख काम पूरे कर लिए जाएं, ताकि बाद में केवल पानी भरने, टेंट लगाने और अंतिम सफाई जैसे कार्य शेष रहें। इस वर्ष छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने छठ पूजा के अवसर पर अवकाश रहने की भी जानकारी दी। ठंड से बचाव के लिए घाटों पर लगेंगे कवर वाले टेंट नवंबर में संभावित ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बड़े और मध्यम आकार के घाटों पर पर्याप्त कवर वाले टेंट लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पूजा स्थल, मंच के पीछे और अन्य जरूरी स्थानों पर भी टेंट की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल और साफ-सफाई का इंतजाम करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तैयारियां केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से घाटों का निरीक्षण करें और मौके पर मिलने वाली कमियों को समय रहते दूर कराएं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। भीड़भाड़ वाले घाटों पर CCTV से होगी निगरानी छठ पूजा के दौरान बड़े और अधिक भीड़ वाले घाटों पर CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टेंडर तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस स्थानीय आयोजकों के साथ समन्वय करेगी। पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन और संभावित सड़क बंदी की जानकारी पहले से साझा करने को कहा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में परेशानी न हो। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई विभागों के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद छठ पूजा की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी और संदीप सहरावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम (MCD), दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिलासपुर NSUI नियुक्तियों में देवेंद्र यादव समर्थक खेमे का दबदबा, रंजीत सिंह को लगा झटका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NSUI की नई नियुक्तियों के बाद कांग्रेस संगठन के भीतर गुटीय समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नियुक्तियों में AICC सचिव और विधायक देवेंद्र यादव समर्थक खेमे का दबदबा नजर आने की बात कही जा रही है। इससे पहले यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान जारी नियुक्ति आदेशों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थक खेमे की आपत्तियों के बाद रोक लगा दी गई थी। बताया गया था कि चुनाव नियमों का हवाला देकर नियुक्तियों को फ्रीज कराया गया था। आरोप था कि नियुक्ति सूची में संबंधित खेमे के समर्थकों को जगह नहीं मिली थी। अब रोक हटने के बाद संशोधन के नाम पर लगभग उन्हीं नियुक्तियों को दोबारा जारी किए जाने की चर्चा है। पहली बार शहर और ग्रामीण में बांटा गया जिलाध्यक्ष का पद NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में बिलासपुर जिलाध्यक्ष का पद रायपुर की तर्ज पर शहर और ग्रामीण, दो हिस्सों में बांटा गया है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी रंजेश सिंह क्षत्री को सौंपी गई है, जिन्हें देवेंद्र यादव समर्थक माना जाता है। वहीं, इसी खेमे से जुड़े समर्थ मिरानी को शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। समर्थ मिरानी को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री का समर्थन हासिल बताया जाता है। नई नियुक्तियों के बाद संगठन में अलग-अलग गुटों के प्रभाव और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रंजीत सिंह को लगा झटका राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक, बिलासपुर जिले में पिछले कुछ वर्षों से NSUI की कमान संभाल रहे रंजीत सिंह को नई नियुक्तियों से झटका लगा है। इसके पीछे यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान भूपेश बघेल समर्थक खेमे का खुलकर साथ देने को एक संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, नियुक्तियों को लेकर अलग-अलग खेमों के बीच मतभेद और उनके प्रभाव को लेकर सामने आ रही बातें राजनीतिक आकलन का हिस्सा हैं। संगठन को मजबूत करने पर रंजेश सिंह क्षत्री का जोर ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रंजेश सिंह क्षत्री ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विद्यार्थियों के हितों के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने कहा, “मैं किसान का बेटा हूं। मेहनत से सींचना बचपन से सीखा हूं।” रंजेश सिंह क्षत्री के मुताबिक, NSUI केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष करने वाला मंच है। जिलाध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना होगा। नई नियुक्तियों के बाद अब बिलासपुर में NSUI की संगठनात्मक गतिविधियों और अलग-अलग गुटों के बीच तालमेल पर नजर रहेगी।

ठोस कचरा प्रबंधन में छत्तीसगढ़ का बेहतर प्रदर्शन, रोजाना 2,612 टन से ज्यादा कचरे का प्रसंस्करण

रायपुर। छत्तीसगढ़ ठोस कचरा प्रबंधन के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। प्रदेश में हर दिन 2,615.14 टन ठोस कचरा पैदा होता है, जिसमें से 2,612.97 टन कचरे का प्रसंस्करण किया जा रहा है। यानी उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पैदा होने वाले लगभग पूरे ठोस कचरे का प्रसंस्करण हो रहा है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की वर्ष 2026 की रिपोर्ट पॉलिसी, प्रैक्टिस एंड प्लास्टिक: कॉस्ट ऑफ मैनेजिंग प्लास्टिक वेस्ट इन इंडियन सिटीज में प्रदेश की कचरा प्रबंधन व्यवस्था का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कचरा प्रसंस्करण की दर 100% दर्ज की गई है। प्रदेश के नगरीय निकायों के सभी 3,255 वार्डों में घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जा रहा है। प्लास्टिक कचरे की मात्रा में आई कमी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2022-23 के दौरान 21,170 टन प्लास्टिक कचरा पैदा हुआ। इससे पहले वर्ष 2021-22 में यह मात्रा 51,100 टन और 2020-21 में 47,450 टन दर्ज की गई थी। आंकड़ों में प्लास्टिक कचरे की मात्रा में उल्लेखनीय कमी दिखाई देती है। हालांकि, केवल इन आंकड़ों के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि प्लास्टिक का इस्तेमाल या कचरे की वास्तविक मात्रा भी उसी अनुपात में कम हुई है। इसके लिए आंकड़ों के संकलन, रिपोर्टिंग और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को भी समझना जरूरी है। कचरा प्रबंधन के खर्च को सार्वजनिक करने की सिफारिश CSE की रिपोर्ट में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नगरीय निकायों को कचरा संग्रहण से लेकर उसके अंतिम निस्तारण तक होने वाले खर्च का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन में उत्पादक कंपनियों की जिम्मेदारी के तहत मिलने वाली राशि को वास्तविक खर्च के अनुरूप बनाने की सिफारिश की गई है। कचरे को प्रसंस्करण संयंत्र तक पहुंचाने में लगने वाली लागत को भी इसमें शामिल करने पर जोर दिया गया है। प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन में जवाबदेही जरूरी प्लास्टिक कचरे का प्रभावी प्रबंधन केवल संग्रहण और प्रसंस्करण तक सीमित नहीं है। इसके लिए लागत का सही आकलन, पारदर्शी व्यवस्था और उत्पादक कंपनियों की जिम्मेदारी तय करना भी महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ में ठोस कचरे के प्रसंस्करण और घरों से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने के आंकड़े सकारात्मक तस्वीर पेश करते हैं। अब कचरा प्रबंधन पर होने वाले खर्च और प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना भी महत्वपूर्ण होगा।

भोपाल में RGPV की बस डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के खंभे से टकराई, 11 घायल; छात्र वेंटिलेटर पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह वीआईपी रोड पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की बस हादसे का शिकार हो गई। राजा भोज प्रतिमा के आगे घुमावदार मोड़ पर बस डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद बस एक तरफ करीब 75 प्रतिशत तक झुक गई, जिससे अंदर बैठे छात्रों और कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ विद्यार्थियों और स्टाफ के तीन सदस्यों समेत कुल 11 लोग घायल हुए हैं। सीहोर निवासी छात्र अजय परमार की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि छात्र बसंत कुमार के पैर में गंभीर चोट आने के बाद ऑपरेशन करना पड़ा। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आधा घंटा लेट थी बस, तेज रफ्तार से चलाने का आरोप बस में सवार छात्रों के मुताबिक, बस निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से चल रही थी। आरोप है कि इसी वजह से चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। हादसे से महज दो मिनट पहले एक छात्र ने मैसेज के जरिए प्रबंधन से चालक की लापरवाही की शिकायत भी की थी। छात्रों के इन आरोपों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कॉलेज पहुंचने में देरी के कारण बस तेज गति से चलाए जाने की आशंका जताई गई है। मोड़ पर बस को नियंत्रित नहीं कर पाया चालक कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक, बस सुबह 12 नंबर स्टॉप से विद्यार्थियों और स्टाफ को लेकर रवाना हुई थी। रास्ते में अन्य यात्री भी बस में सवार हुए। वीआईपी रोड पर साजिदा नगर मस्जिद के पास घुमावदार मोड़ पर चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। पुलिस के अनुसार, बस चालक की तरफ के डिवाइडर पर चढ़ गई और बिजली के खंभे से टकराकर एक ओर झुक गई। हादसे के बाद बस को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। छात्रों ने बताया, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा छात्र सुमित के मुताबिक, वह माता मंदिर से बस में सवार हुआ था। उसने बताया कि बस करीब आधा घंटा लेट थी और चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। सुमित के अनुसार, वीआईपी रोड पर करबला के पास घुमावदार मोड़ आने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इसी दौरान बस का अगला पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और बस अनियंत्रित हो गई। छात्रा खुशी गौर ने बताया कि वह चालक के सामने वाली तरफ की सीट पर बैठी थी। राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस डिवाइडर से टकराई तो उसने कूदकर अपनी जान बचाई। खुशी के मुताबिक, हादसे के दौरान एक छात्र के ऊपर सीट गिर गई, जिससे उसके गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं। नौ घायलों को अस्पताल से छुट्टी, दो का इलाज जारी हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में सवार विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीहोर निवासी अजय परमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, बसंत कुमार के पैर में फ्रैक्चर होने पर ऑपरेशन किया गया। छात्रा खुशी गौर की आंख के ऊपर भी चोट आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद RGPV के स्टाफ और कुलगुरु डॉ. आलोक शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। बसों की अधिकतम गति 50 किमी प्रति घंटा निर्धारित RGPV की बसें आउटसोर्स व्यवस्था के तहत संचालित होती हैं। करीब 20 बसें अलग-अलग रूट पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों को विश्वविद्यालय तथा UIT-RGPV तक पहुंचाती हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस रूट नंबर 12 पर चलती है। यह दाना पानी से 10 नंबर, 11 नंबर, अरेरा कॉलोनी और माता मंदिर होते हुए वीआईपी रोड के रास्ते कॉलेज पहुंचती है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक, बसों की अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। हादसे के बाद बस की गति और चालक की लापरवाही से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। कुलगुरु बोले- सभी बसों में लगेंगे स्पीड गवर्नर, GPS से होगी ट्रैकिंग RGPV के कुलगुरु डॉ. आलोक शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सभी बसों में स्पीड गवर्नर लगाने और GPS के जरिए उनकी ट्रैकिंग सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी। कुलगुरु के मुताबिक, टेंडर की शर्तों के अनुसार बसों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। शुरुआती जानकारी में दुर्घटनाग्रस्त बस में स्पीड गवर्नर नहीं होने और चालक की लापरवाही की आशंका सामने आई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना में तेज रफ्तार, तकनीकी कमी या अन्य किसी कारण की कितनी भूमिका थी।

इंदौर में LIG से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने PIL खारिज की

इंदौर। इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा चौराहे तक प्रस्तावित 6.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने परियोजना के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है। हालांकि, कोर्ट ने निर्माण की तकनीकी निगरानी के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने और परियोजना की कुल लागत व निर्माण पूरा होने की संभावित समय-सीमा सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की डिवीजन बेंच ने 26 अक्टूबर को यह आदेश दिया। कोर्ट ने माना कि परियोजना से जुड़ी तकनीकी चिंताओं पर विचार करना जरूरी है, लेकिन इनके आधार पर पूरे प्रोजेक्ट को रोकना उचित नहीं होगा। नौ चौराहों पर अलग-अलग फ्लाईओवर बनाने का दिया था सुझाव चार्टर्ड इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शेठ ने एलिवेटेड कॉरिडोर के विकल्प के रूप में प्रमुख चौराहों पर अलग-अलग फ्लाईओवर या ग्रेड सेपरेटर बनाने का सुझाव दिया था। उन्होंने MR-9, LIG, इंडस्ट्री हाउस, गिटार, पलासिया, गीताभवन, शिवाजी वाटिका, GPO और नौलखा चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने अपनी दलीलों में एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट के ट्रैफिक सर्वे और इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के तकनीकी अध्ययन का हवाला दिया। उनका तर्क था कि AB रोड पर ज्यादातर वाहन लंबी दूरी तक सीधे चलने के बजाय एक-दो चौराहों के बाद मुड़ जाते हैं। ऐसे में पूरे हिस्से पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के बजाय अलग-अलग चौराहों पर फ्लाईओवर बनाना अधिक उपयोगी हो सकता है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, 5 अप्रैल 2025 की रिपोर्ट में अलग-अलग चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने से यातायात दक्षता में 42% से अधिक सुधार की संभावना जताई गई थी, जबकि एलिवेटेड कॉरिडोर से मिलने वाला लाभ 10% से कम बताया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इन अध्ययनों की पर्याप्त तुलना किए बिना परियोजना को आगे बढ़ाया गया। हालांकि, ये आंकड़े याचिकाकर्ता की दलीलों का हिस्सा थे। कोर्ट ने इन्हें अंतिम रूप से प्रमाणित तथ्य नहीं माना। सरकार ने बताया भविष्य की जरूरतों के लिए जरूरी राज्य सरकार ने परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि AB रोड पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और जमीन पर सड़क चौड़ी करने की गुंजाइश सीमित है। प्रस्तावित कॉरिडोर से मौजूदा छह लेन के अलावा चार अतिरिक्त लेन उपलब्ध होंगी। इससे वर्तमान और भविष्य की यातायात जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। वहीं, इंदौर उत्थान अभियान समिति ने भी परियोजना के समर्थन में दलील दी। समिति के मुताबिक, अलग-अलग फ्लाईओवर बनाने से वाहनों को बार-बार ऊपर चढ़ना और नीचे उतरना पड़ेगा। फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहनों के सामान्य यातायात में शामिल होने पर जाम की आशंका बनी रह सकती है। इससे ईंधन की खपत बढ़ने की संभावना भी जताई गई। BRTS हटने के बाद बदले यातायात के हालात हाईकोर्ट ने माना कि इंदौर में बढ़ते यातायात को देखते हुए सड़क की अतिरिक्त क्षमता विकसित करने की जरूरत है। कोर्ट ने यह भी ध्यान दिया कि एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट फरवरी-मार्च 2024 की थी, जब शहर में BRTS संचालित था। BRTS हटने के बाद सड़क पर अतिरिक्त जगह उपलब्ध हुई, लेकिन आबादी और वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात का दबाव भी बढ़ा है। कोर्ट के मुताबिक, पुराने सर्वे का आकलन मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर करना जरूरी है। पीठ ने कहा कि अलग-अलग चौराहों पर छोटे फ्लाईओवर कुछ समय के लिए राहत दे सकते हैं, लेकिन उनसे सड़क की कुल क्षमता उतनी नहीं बढ़ेगी। फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहनों के सामान्य यातायात में मिलने पर जाम की आशंका भी बनी रह सकती है। हर महीने निर्माण की समीक्षा करेगी उच्चस्तरीय समिति हाईकोर्ट ने परियोजना की तकनीकी निगरानी के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति में PWD और IDA के दो-दो सदस्य, एसजीएसआईटीएस के दो सदस्य, याचिकाकर्ता अतुल शेठ और इंदौर उत्थान अभियान समिति के दो सदस्य शामिल होंगे। समिति के सदस्यों के लिए सिविल या स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में BE या BTech की न्यूनतम योग्यता निर्धारित की गई है। एसजीएसआईटीएस की ओर से नामित अनुभवी प्राध्यापकों को छोड़कर अन्य सदस्यों के पास पुल निर्माण का अनुभव होना चाहिए। समिति महीने में कम से कम एक बार निर्माण कार्य की समीक्षा करेगी और तकनीकी समस्याओं पर PWD को सलाह देगी। जरूरत पड़ने पर मुख्य अभियंता अतिरिक्त बैठक बुला सकेंगे। समिति के फैसले बहुमत के आधार पर लिए जाएंगे। 350 करोड़ से 750 करोड़ रुपये तक लागत पहुंचने का दावा याचिकाकर्ता ने दावा किया कि वर्ष 2019-20 में परियोजना की लागत करीब 350 करोड़ रुपये बताई गई थी। उनके मुताबिक, छह साल में कई बदलाव होने के बावजूद परियोजना की अंतिम लागत स्पष्ट नहीं है। याचिकाकर्ता ने बिजली की लाइनों और अन्य सुविधाओं को शिफ्ट करने का खर्च जोड़कर कुल लागत 700 से 750 करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई। हालांकि, ये आंकड़े याचिकाकर्ता के दावे हैं। हाईकोर्ट ने परियोजना की अंतिम लागत तय नहीं की है। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना की कुल लागत और निर्माण पूरा होने की संभावित समय-सीमा सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। नीतिगत फैसले में हस्तक्षेप का पर्याप्त आधार नहीं हाईकोर्ट ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर राज्य सरकार का नीतिगत निर्णय है। जब तक दुर्भावना, अवैधता या मनमानी साबित न हो, ऐसे निर्णय में न्यायिक हस्तक्षेप का पर्याप्त आधार नहीं बनता। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का भी उल्लेख किया गया। जनहित याचिका खारिज होने के बाद परियोजना आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। अब निर्माण की तकनीकी निगरानी, लागत और संभावित समय-सीमा को लेकर हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन पर नजर रहेगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.