आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेशBREAKINGदेश-हरपलEducation System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशनBREAKINGछत्तीसगढ़हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहलBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में बायोगैस संयंत्रों पर प्रशासन का फोकस, स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावाBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी ने नकाब हटाकर आरोपी को पहचानाBREAKINGस्पोर्ट्सTeam India vs Afghanistan Test: न्यू चंडीगढ़ में भारत की रिकॉर्ड जीत, पारी और 300 रन से मिली बड़ी सफलताBREAKINGदेश-हरपलWest Bengal Politics: TMC में घमासान, 20 सांसदों की बगावत से सियासी हलचलBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेशBREAKINGदेश-हरपलEducation System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशनBREAKINGछत्तीसगढ़हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहलBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में बायोगैस संयंत्रों पर प्रशासन का फोकस, स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावाBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी ने नकाब हटाकर आरोपी को पहचानाBREAKINGस्पोर्ट्सTeam India vs Afghanistan Test: न्यू चंडीगढ़ में भारत की रिकॉर्ड जीत, पारी और 300 रन से मिली बड़ी सफलताBREAKINGदेश-हरपलWest Bengal Politics: TMC में घमासान, 20 सांसदों की बगावत से सियासी हलचल

NE

News Elementor

Latest Posts

सिवनी हवाला कांड में नया मोड़: हाईकोर्ट ने कार चालक सोहनलाल को सुरक्षित घर पहुंचाने का दिया आदेश

सिवनी हवाला कांड में अब एक और बड़ा मोड़ सामने आया है। जिस कार से हवाला का पैसा बरामद हुआ था, उसके चालक सोहनलाल परमार को हाईकोर्ट ने सुरक्षित रूप से घर तक छोड़ने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां सोहनलाल को रखा गया, वहां के CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं। यह मामला तब सामने आया जब जालना निवासी गंगाबाई परमार, जो सोहनलाल की पत्नी हैं, ने अपने पति की रिहाई के लिए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके पति को कई दिनों तक गैरकानूनी हिरासत में रखा। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने बुधवार को इस मामले की सुनवाई की। गंगाबाई ने बताया कि उनके पति को 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और 12 अक्टूबर को छोड़ा गया, लेकिन इसके बाद जालना पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर उन्हें सिवनी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद हवाला केस के चालक सोहनलाल को पुलिस ने हाईकोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने पुलिस को सोहनलाल की मेडिकल जांच कराने और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के आदेश दिए। गंगाबाई का यह भी कहना है कि इस दौरान न तो ट्रांजिट रिमांड ली गई, न ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिससे गिरफ्तारी की वैधानिकता पर गंभीर सवाल उठे हैं। इस पूरे प्रकरण में एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम समेत 9 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 2 पुलिसकर्मी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। क्या है पूरा मामला?सिवनी पुलिस ने नागपुर निवासी सोहन परमार से करीब 2.96 करोड़ रुपए बरामद किए थे। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में जब्त रकम सिर्फ 1.45 करोड़ रुपए दिखाई और बाकी रकम छिपा ली। इतना ही नहीं, आरोपी को बिना कार्रवाई के छोड़ भी दिया गया। मामला उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। 9 अक्टूबर को सीएसपी पूजा पांडे और एसआई अर्पित भैरम ने 1.45 करोड़ रुपए जमा कराए, लेकिन इसके बाद आईजी प्रमोद वर्मा ने 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। अगले दिन डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसडीओपी पूजा पांडे को भी सस्पेंड कर दिया। यह मामला अब न्यायालय की निगरानी में है और इसके हर पहलू की जांच जारी है। अधिक खबरों के लिए पढ़ें: www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में किसानों का प्रदर्शन: जीतू पटवारी पहुंचे शिवराज के घर, सड़क पर ही उड़ेल दी गेहूं की बोरियां

भोपाल में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास के बाहर किसानों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। वे अपने साथ गेहूं की बोरी लेकर पहुंचे और जब उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया, तो उन्होंने शिवराज के घर के सामने ही सड़क पर गेहूं की बोरियां उलट दीं और वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो हल्की झड़प की स्थिति बन गई। इस दौरान एक बोरी फट गई और सड़क पर गेहूं बिखर गया। किसानों की मांग और कांग्रेस का रुख दरअसल, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के साथ लगभग डेढ़ दर्जन किसान आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने भावांतर योजना, प्याज, धान और अन्य फसलों के दाम न मिलने को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद जीतू पटवारी ने कहा— “भावांतर योजना के ज़रिए पहले शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को ठगा था, और अब फिर वही दोहराया जा रहा है।” इसके बाद पटवारी ने एलान किया कि वे किसानों की समस्याएं सीधे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखेंगे और उनके बंगले तक पैदल जाएंगे। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खींचतान जैसे ही जीतू पटवारी और किसान रेड क्रॉस चौराहे के पास पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने। कई बार पुलिस ने वाहनों से रास्ता रोकने की कोशिश की, पर पटवारी हर बार चकमा देकर आगे बढ़ते रहे। आखिरकार, वे शिवराज सिंह चौहान के आवास तक पहुंच गए। वहां शिवराज ने पटवारी और कुछ नेताओं को अंदर बुलाया और कुछ देर चर्चा की। मुलाकात के बाद पटवारी ने मांगी माफी बंगले से बाहर आने के बाद जीतू पटवारी ने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा— “अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ कर दीजिए।” भाजपा का पलटवार वहीं, भाजपा नेता हितेश बाजपेई ने X (ट्विटर) पर पटवारी की गेहूं की बोरी उठाए तस्वीर साझा की और लिखा— “किसानों की नहीं, बल्कि अपनी राजनीति चमका रहे हैं जीतू पटवारी जी। उनके साथ पीआर टीम फोटो और वीडियो बनाने में लगी थी।” For more such political updates, visit: www.deshharpal.com
Read more
Delhi

Delhi-NCR में Diwali 2025 Green Crackers की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने Delhi और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में इस दीवाली के दौरान Green Crackers के इस्तेमाल की अनुमति दी है। अदालत का यह फैसला त्योहार की खुशियों और वायु प्रदूषण नियंत्रण के बीच संतुलन बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। Green Crackers क्या हैं? Green Crackers पारंपरिक पटाखों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं। इन्हें NEERI और PESO द्वारा प्रमाणित निर्माताओं द्वारा बनाया जाता है। इन पटाखों में हानिकारक गैसों और धुएं की मात्रा कम होती है, जिससे वातावरण सुरक्षित रहता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश आदेश का कारण Delhi सुप्रीम कोर्ट ने माना कि हालांकि ग्रीन क्रैकर्स पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त नहीं हैं, फिर भी ये पारंपरिक पटाखों से कम हानिकारक हैं। अदालत ने अवैध पटाखों की तस्करी को भी गंभीर चुनौती बताया, जो दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को बढ़ाती है। प्रतिबंध और प्रवर्तन सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश इस दिशा में एक बड़ा कदम है कि दीवाली के त्यौहार को खुशियों और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके, जबकि दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता को भी सुरक्षित रखा जा सके। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
NDA

Nitish Kumar नाराज़ NDA Seat Sharing पर बढ़ा तनाव, सीटों की घोषणा टली

NDA में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ा तनाव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) के लिए NDA में सीट बंटवारे (Seat Sharing) को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन के भीतर 9 सीटों के बंटवारे को लेकर अपसेट होने की खबर है, जिससे प्रत्याशियों की घोषणा में देरी हो रही है। JDU ने मांगा पुनर्विचार जेडीयू ने भाजपा से इन सीटों पर पुनर्विचार (Reconsideration) की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, आज शाम NDA की Emergency Joint Press Conference भी हो सकती है, जिसमें गठबंधन के सभी नेता हिस्सा लेंगे। महागठबंधन में सीट बंटवारे का विवाद वहीं, महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर विवाद जारी है। RJD के कुछ उम्मीदवारों को पहले पार्टी द्वारा सिंबल दिया गया था, लेकिन तेजस्वी यादव की आपत्ति के बाद कई सिंबल वापस ले लिए गए। जेडीयू सांसद का इस्तीफा इस बीच, जेडीयू सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा (Resignation) भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में उनकी सलाह नहीं ली गई, जिससे वे आहत हैं। भाजपा का बयान NDA में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है और सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है। चुनाव की तारीखें और प्रक्रिया बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे, और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
Read more
VHP

VHP का नया अभियान Apna Tyohar, Apno Se Vyavhar ने खड़ा किया विवाद

VHP के होर्डिंग्स और उनका संदेश भोपाल। दीपावली के करीब राजधानी भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा लगाए गए hoardings ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन होर्डिंग्स पर लिखा गया है: “अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार” और “दीपावली की खरीदी उनसे करें, जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें।” संदेश का उद्देश्य लोगों से अपील करना है कि वे अपने ही समुदाय के व्यापारियों से खरीदारी करें। VHP का तर्क और अभियान का उद्देश्य VHP का कहना है कि यह पहल हिंदू दुकानदारों और छोटे व्यापारियों की मदद के लिए है। प्रचार प्रमुख जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को दीपावली के मौके पर आर्थिक सहारा देना है। राजनीतिक और सामाजिक बहस हालांकि, इस कदम ने राजनीतिक और सांस्कृतिक बहस को जन्म दे दिया है। कांग्रेस ने इसे सांप्रदायिक विभाजन की कोशिश बताया और आलोचना की है। उनका कहना है कि इस तरह के संदेश समाज में समुदाय आधारित भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं। पहले भी उठे विवाद इससे पहले भी नवरात्रि के दौरान ‘गरबा जिहाद’ और करवाचौथ पर ‘मेहंदी जिहाद’ जैसे मुद्दों ने विवाद खड़ा किया था। अब दीपावली से पहले यह नया संदेश राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। भोपाल में VHP होर्डिंग्स विवाद ने यह दिखा दिया है कि त्योहारों पर भी सामाजिक और राजनीतिक बहसें तेज होती जा रही हैं। ‘Apna Tyohar, Apno Se Vyavhar’ संदेश ने उत्सव की खुशी के बीच नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

इंदौर: पेट्रोल पंप पर अचानक गिरे युवक की मौत, साइलेंट हार्ट अटैक से गई जान – CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। पेट्रोल पंप पर फ्यूल डलवाने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पंपकर्मियों ने तुरंत उसे उठाया और पानी के छींटे मारे, लेकिन जब वह होश में नहीं आया तो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विजयनगर इलाके के पेट्रोल पंप की घटना घटना विजयनगर क्षेत्र के होटल सयाजी के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम पंप की है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। पूरा वाकया CCTV कैमरे में कैद हो गया है। शुरुआती जांच में मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक मानी जा रही है। पेमेंट करते समय अचानक गिरे युवक पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सौदान सिंह (45 वर्ष) पुत्र फूल सिंह परमार है, जो सिंगापुर टाउनशिप में रहते थे। सोमवार सुबह वे अपनी टेम्पो ट्रैवलर में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। पेमेंट करते समय अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। पंपकर्मियों ने की मदद, अस्पताल में मौत घटना के तुरंत बाद पंपकर्मियों ने उन्हें संभाला और पानी के छींटे मारे, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो तुरंत एम्बुलेंस से भंडारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सौदान सिंह की मौत हो चुकी है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भेज दिया है। विजयनगर थाना पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। For more information and latest updates, visit: www.deshharpal.com
Read more

खंडवा जिला अस्पताल में लापरवाही का मामला: गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा – FIR की मांग पर अड़े

मध्यप्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। मृतका के पति ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है और पत्नी का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। 7 अक्टूबर को कराया था भर्ती, डॉक्टरों ने कहा था – अब सब ठीक है मृतका आरती के पति अभिषेक ने बताया कि उन्होंने 7 अक्टूबर को अपनी पत्नी को कमर दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने 12 घंटे में 4 इंजेक्शन लगाए और 9 अक्टूबर को छुट्टी देते हुए कहा कि अब वह ठीक हैं। फिर बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत की खबर, ऑपरेशन में 5 घंटे की देरी 11 अक्टूबर को आरती की तबीयत फिर खराब हो गई, तो अभिषेक उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है। अभिषेक का आरोप है कि इसके बावजूद ऑपरेशन करने में 5 घंटे की देरी की गई, जिससे हालत और बिगड़ गई। डॉक्टर की अमानवीय टिप्पणी से भड़के परिजन अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान एक डॉक्टर ने स्टाफ से कहा —“खून वाली पेशेंट को बाहर रखो, मुझे खून भरी लात मार रही है।”इस अमानवीय टिप्पणी से परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया, उन्होंने इसे डॉक्टरों की असंवेदनशीलता बताया। इंदौर रेफर करने से रोका, ICU में तोड़ा दम 12 अक्टूबर की रात डॉक्टरों ने पहले आरती को इंदौर रेफर करने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद कहा कि मरीज ठीक है और इलाज यहीं होगा। अभिषेक का कहना है कि उन्होंने खून की व्यवस्था भी की, फिर भी पत्नी का इलाज सही तरीके से नहीं किया गया। 13 अक्टूबर की सुबह आरती की हालत अचानक बिगड़ गई और ICU में भर्ती करने के बाद सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। पति ने कलेक्टर से की शिकायत, FIR की मांग पर अड़े अभिषेक ने इसे डॉक्टरों की लापरवाही बताया है। उन्होंने डॉक्टर लक्ष्मी डूडवे, नेहा पंवार और अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। अभिषेक ने साफ कहा है कि जब तक दोषियों पर FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम नहीं होने देंगे। For more information and latest updates, visit: deshharpal.com
Read more
Coldrif Cough Syrup

Coldrif Cough Syrup Case ED ने Sresan Pharma पर मारा छापा

Sresan Pharmaceuticals के Coldrif Cough Syrup विवाद के बीच Enforcement Directorate (ED) ने चेन्नई में कंपनी से जुड़े सात स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई G. Ranganathan की गिरफ्तारी के बाद की गई, जिन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने 9 अक्टूबर 2025 को हिरासत में लिया था। ED की मनी लॉन्ड्रिंग जांच ED की जांच Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत कंपनी के financial transactions और money laundering की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम कंपनी के illegal और toxic operations का वित्तीय पक्ष उजागर करने के लिए उठाया गया है। Coldrif Cough Syrup में विषाक्तता और बच्चों की मौत Sresan Pharma के Coldrif सिरप में diethylene glycol (DEG) पाया गया, जो अत्यधिक जहरीला है। इस कारण कम से कम 22 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के थे। मृतक मामले मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले और राजस्थान में सामने आए हैं। TNFDA और कंपनी की अनियमितताएं Sresan Pharmaceuticals को 2011 में Tamil Nadu Food and Drug Administration (TNFDA) द्वारा लाइसेंस मिला था। कंपनी ने राष्ट्रीय drug safety regulations का उल्लंघन करते हुए लगभग एक दशक तक संचालन जारी रखा। Kanchipuram स्थित कंपनी की फैक्ट्री में poor infrastructure और multiple compliance failures पाई गईं, जिसमें DEG का उपयोग भी शामिल था। सरकारी कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश WHO की चेतावनी World Health Organization (WHO) ने भारत में घरेलू दवाओं में DEG और Ethylene Glycol की सुरक्षा जांच में कमियों पर चिंता जताई। WHO ने कहा कि यदि दूषित दवाएं export हुईं तो वैश्विक स्तर पर खतरा हो सकता है। उन्होंने सभी contaminated pharmaceutical products को market से हटाने का आग्रह किया। आगे की प्रक्रिया ED की जांच का उद्देश्य Sresan Pharma के financial और operational aspects को उजागर करना और toxic syrup से हुई बच्चों की मौत के लिए accountability तय करना है।
Read more

छत्तीसगढ़: कॉलेज छात्रा के साथ दोस्ती के बहाने दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, युवती हुई प्रेग्नेंट तो कराया गर्भपात

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सूरजपुर के रहने वाले एक युवक ने कॉलेज छात्रा से पहले दोस्ती की, फिर प्यार और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई, तो युवक ने धमकाकर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, प्यार और शादी का झांसा बना जाल सरकंडा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय छात्रा ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान सूरजपुर के मानपुर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास रहने वाले साजिद अहमद (25) से हुई थी। साजिद भी सरकंडा में किराए के मकान में रहता था। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की बात शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। किराए के घर में किया दुष्कर्म, छिपकर बनाया वीडियो फरवरी महीने में साजिद ने युवती को घूमाने के बहाने अपने किराए के घर बुलाया, जहां शादी का झूठा वादा कर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। 40 फोटो और वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल आरोपी ने युवती के करीब 40 फोटो और वीडियो बनाकर धमकाना शुरू कर दिया। वह कहता था कि अगर उसने बात नहीं मानी तो ये वीडियो सोशल मीडिया और उसके परिचितों को भेज देगा। डर के कारण युवती लगातार उसके झांसे में आती रही और इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। शादी का दबाव डालने पर कराया गर्भपात, दी जान से मारने की धमकी जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकाकर उसका गर्भपात करा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी दी। मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी युवती ने आखिरकार अपनी मां को सारी बात बताई। फिर दोनों ने मिलकर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। For more information and latest updates, visit: www.deshharpal.com
Read more

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष 2025: श्रेणी मिलन पथ संचलन में एकता, समरसता और राष्ट्रभाव का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर श्रेणी मिलन पथ संचलन : एकता, समरसता और राष्ट्रभाव का भव्य प्रतीकभोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को श्रेणी मिलन पथ संचलन का भव्य आयोजन तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भोपाल विभाग द्वारा संयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियों और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत नारों ने वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माननीय श्री रोहित आर्या जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं श्री प्रेमशंकर जी, सह-क्षेत्र प्रचारक, ने मुख्य वक्ता के रूप में संघ के कार्य, उद्देश्य और समाज में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत उद्बोधन दिया। मंच पर प्रांत संघचालक माननीय श्री अशोक पांडे जी, विभाग संघचालक श्री सोमकांत जी उमालकर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर चिकित्सा, शिक्षा, विधि, प्रशासन, उद्योग, कृषि, कला, खेलकूद तथा मातृशक्ति सहित समाज के विविध वर्गों से जुड़े तीन हजार से अधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। इस दौरान तात्या टोपे स्टेडियम स्वयंसेवकों के अनुशासित संचलन, दंड, योगासन और घोष की स्वर लहरियों से गूंज उठा। सुसज्जित गणवेश में सुसंगठित स्वयंसेवकों की श्रेणियां जब एक स्वर में कदमताल करती हुईं आगे बढ़ीं, तो यह दृश्य राष्ट्र की एकता, अनुशासन और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन गया।संघ स्थापना का उद्देश्य और प्रेरणामुख्य अतिथि श्री रोहित आर्य जी ने समाज में संघ की यात्रा एवं संघ कार्यों का उल्लेख किया साथ ही नागरिक शिष्टाचार एवं सामाजिक समन्वय पर विचार व्यक्त किये। वक्ता प्रेमशंकर जी ने अपने उद्बोधन में पूज्यनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा संघ की स्थापना के पीछे के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का जन्म केवल संगठन खड़ा करने के लिए नहीं हुआ, बल्कि राष्ट्र को संगठित, समर्थ और संस्कारित बनाने के संकल्प से हुआ। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार जी ने देखा कि देश की समस्याओं की जड़ समाज की विखंडित चेतना में है, इसलिए उन्होंने संगठन के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण का कार्य आरंभ किया। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक के निर्माण का सतत प्रवाह है।गुरुजी के आदर्शों की चर्चाश्री प्रेमशंकर जी ने अपने उद्बोधन में द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जीवन दृष्टि और उनके नेतृत्व में संघ के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने संघ को संगठन के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्रशक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में संघ का कार्य समाज के विविध क्षेत्रों शिक्षा, संस्कृति, ग्रामविकास, सेवा में फैला।समरसता और पंच परिवर्तन के सूत्रश्री प्रेमशंकर जी ने कहा कि समाज में समरसता और एकजुटता ही राष्ट्र की शक्ति का आधार है। संघ यही सिखाता है कि समाज का कोई अंग छोटा या बड़ा नहीं सबके साथ समान सम्मान और सहभागिता ही सच्ची समरसता है। उन्होंने संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के सूत्र के बारे में बताया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 53 54 55 56 57 95

Editor's Picks

सागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेश

सागर के गंभीरिया स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस में मिट्टी मिला अमानक गेहूं पहुंचने का मामला सामने आया है। ट्रक में करीब 600 बोरियां भरकर गेहूं लाया गया था, लेकिन जांच में बोरियों में लगभग 10 प्रतिशत गेहूं और 90 प्रतिशत मिट्टी होने का दावा किया गया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। कर्मचारी को हुआ शक, खुली मिलावट की पोल जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस को वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की सांईखेड़ा ब्रांच ने करीब एक माह पहले अधिग्रहित किया था। यहां विभिन्न उपार्जन केंद्रों से गेहूं लाकर संग्रहित किया जा रहा है। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 15 ZR 9190 करीब 600 बोरियां लेकर वेयर हाउस पहुंचा। मजदूर जब बोरियां उतार रहे थे, तभी वेयर हाउस की निगरानी कर रहे कर्मचारी को गेहूं की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। जांच करने पर बोरियों में बड़ी मात्रा में मिट्टी भरी मिली। सुपरवाइजर ने तुरंत लौटाई खेप वेयरहाउस सुपरवाइजर ने बोरियों में मिलावटी और अमानक गेहूं पाए जाने के बाद पूरी खेप वापस लौटा दी। इसके बाद मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिए जांच के आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिभा पाल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। सोमवार को प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम वेयर हाउस पहुंची और गेहूं की गुणवत्ता, खरीद प्रक्रिया, परिवहन और उसके स्रोत की जांच शुरू की। गेहूं कहां से आया, कौन जिम्मेदार? जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गेहूं कहां से लाया गया, किसके द्वारा खरीदा गया और इसमें इतनी बड़ी मिलावट कैसे हुई। स्थानीय स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने उनके पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू करने का फैसला किया है। वित्त विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। पिछले साल से ज्यादा बढ़ा पारिश्रमिक इस बार संविदा कर्मचारियों को मिलने वाली वृद्धि दर पिछले साल की तुलना में अधिक है। वर्ष 2025 में संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 3.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि इस बार यह बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई है। CPI के आधार पर तय होती है बढ़ोतरी वित्त विभाग ने यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के आधार पर जारी किया है। इस नीति के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर हर साल संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाती है। डेढ़ लाख में से सिर्फ एक लाख कर्मचारियों को फायदा प्रदेश में करीब डेढ़ लाख संविदा अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, लेकिन नई बढ़ोतरी का लाभ सभी को नहीं मिलेगा। जिन विभागों में अभी तक 2023 की संविदा नीति लागू नहीं हुई है, वहां के कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का फायदा नहीं दिया जाएगा। ऐसे में करीब एक लाख कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिल पाएगा। संघ ने उठाई सभी विभागों में लागू करने की मांग संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि जिन विभागों में अभी तक नई संविदा नीति लागू नहीं हुई है, वहां भी कर्मचारियों को CPI आधारित पारिश्रमिक वृद्धि का लाभ दिया जाए। संघ का कहना है कि सभी संविदा कर्मचारियों को समान रूप से फायदा मिलना चाहिए। कर्मचारियों में खुशी का माहौल सरकार के इस फैसले के बाद संविदा कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। महंगाई के दौर में वेतन वृद्धि को कर्मचारियों ने राहत देने वाला कदम बताया है। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
NEET

Education System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशन

देश में शिक्षा व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने CBSE और NEET परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और SIR वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। खड़गे ने साफ कहा है कि लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और इसके लिए शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना चाहिए। NEET और CBSE Controversy: छात्रों के भविष्य पर सवाल NEET और CBSE परीक्षा प्रणाली को लेकर विपक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं: इन घटनाओं के चलते देशभर में छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। SIR Voter List Issue: करोड़ों नाम हटाने का आरोप विपक्ष का आरोप है कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के दौरान: इस मुद्दे को लेकर विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बता रहा है, जबकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। INDIA Bloc का अगला कदम: CJI को Letter की तैयारी इस पूरे विवाद को गंभीर बताते हुए INDIA ब्लॉक ने कहा है कि वे जल्द ही देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखेंगे। उनका कहना है कि इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी है ताकि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आए। Political Heat Rising in India इस पूरे विवाद ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बता रहा है। छात्रों से लेकर मतदाताओं तक, दोनों मुद्दों ने आम लोगों के बीच भी चिंता बढ़ा दी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहल

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब जंगल में किसी हाथी की मौत होने पर उसे सिर्फ सामान्य घटना नहीं माना जाएगा, बल्कि संभावित अपराध स्थल मानकर उसकी वैज्ञानिक जांच की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य हाथियों की संदिग्ध मौतों के पीछे की असली वजह सामने लाना है। रायगढ़ में हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम इसी उद्देश्य से रायगढ़ में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से 78 वन अधिकारी और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वैज्ञानिक जांच पर दिया गया जोर प्रशिक्षण में हाथियों की मौत के कारणों की वैज्ञानिक जांच, वन्यजीव अपराधों की पहचान और संरक्षण उपायों पर विशेष फोकस किया गया। अधिकारियों को बताया गया कि किसी मृत हाथी के मिलने पर घटनास्थल को सुरक्षित रखना, सबूत जुटाना और विषप्रयोग, शिकार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना बेहद जरूरी है। प्रदेश में बढ़ रही हाथियों की चुनौती वन विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में फिलहाल करीब 450 हाथी विचरण कर रहे हैं। रायगढ़, जशपुर, कोरबा और सूरजपुर जिलों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए यह प्रशिक्षण बेहद अहम माना जा रहा है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग वन अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को हाथियों की शारीरिक संरचना, स्वास्थ्य प्रबंधन और वैज्ञानिक पोस्टमार्टम प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही जैविक नमूनों के संग्रहण, संरक्षण और लैब परीक्षण की आधुनिक तकनीकों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड में कराया गया प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों को मैदानी स्तर पर शव परीक्षण, रक्त और ऊतक नमूने लेने, रोग और विष विज्ञान जांच करने और दुर्गम इलाकों में सुरक्षित जांच प्रक्रिया अपनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव कार्यक्रम में भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और वन्यजीव फोरेंसिक एवं स्वास्थ्य अध्ययन संस्थान के विशेषज्ञों ने आधुनिक जांच तकनीकों की जानकारी साझा की। इस दौरान वरिष्ठ वन अधिकारी प्रियंका पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वन मंत्री बोले- संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए हाथियों समेत सभी वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देश और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ें:www.deshharpal.com

बिलासपुर में बायोगैस संयंत्रों पर प्रशासन का फोकस, स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

बिलासपुर जिले में स्वच्छ ऊर्जा, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन अब बायोगैस संयंत्रों के प्रभावी संचालन पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर Sanjay Agrawal और जिला पंचायत सीईओ Sandeep Agrawal ने तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम गनियारी स्थित बायोगैस (गोबर गैस) संयंत्र का निरीक्षण किया। गैस उत्पादन और जैविक खाद पर हुई चर्चा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संयंत्र की कार्यप्रणाली, गैस उत्पादन क्षमता, गोबर की उपलब्धता और जैविक खाद निर्माण को लेकर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि बायोगैस परियोजनाएं सिर्फ स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने का भी प्रभावी माध्यम हैं। गोबर की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने गौठानों और पशुपालकों के माध्यम से गोबर की नियमित और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संयंत्र को पूरी क्षमता से चलाने के लिए कच्चे माल की लगातार आपूर्ति जरूरी है। इससे ग्रामीणों को भी अधिक लाभ मिल सकेगा। घरेलू ईंधन की जरूरत होगी पूरी अधिकारियों ने बताया कि बायोगैस संयंत्र से बनने वाली गैस का उपयोग घरेलू ईंधन के रूप में किया जा सकता है। इससे ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और सस्ता ईंधन उपलब्ध होगा। संयंत्र से निकलने वाली स्लरी उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद के रूप में किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। जैविक खाद से किसानों को फायदा इससे खेती की लागत कम होगी और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता भी घटेगी। प्रशासन का मानना है कि इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाइप लाइन, वाल्व, डाइजेस्टर और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को नियमित निगरानी और दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल प्रशासन का मानना है कि बायोगैस संयंत्रों के बेहतर संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन और जैविक खेती को नई दिशा मिलेगी। इससे आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी मजबूत होगा। देश और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ें:www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.